icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हर्षिल संकट: बरसात के साथ भागीरथी नदी का जलस्तर तेज बढ़ा, लोग डरे

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: हर्षिल में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से पर्यटन स्थल हर्षिल और बगोरी गांव के लोग रात-रात भर जागकर देखते हैं कि नदी का जलस्तर कितना बढ़े. धराली की आपदा को लोग अपनी आंखों से देख चुके हैं इसलिए हर्षिल के लोग डर और सतर्क हैं. उनका कहना है कि शासन प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा措施 नहीं किए, जिससे पूरा हर्षिल खतरे में है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और सुरक्षा कार्यों की मांग की. पूर्व प्रधान बसंती देवी के अनुसार 11 माह तक सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए और अब बरसात शुरू होने से नदी का जलस्तर और बढ़ेगा. स्थानीय अधिकारी क्षेत्र में गढ़वाल मंडल विकास निगम, पुलिस थाना आदि नदी मुहाने पर मौजूद हैं पर अब भी स्थाई कार्य संभव नहीं दिखते. यदि अभी सुरक्षा कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण धरने पर बैठेंगे. यह भी कहा गया कि बरसात के आगमन के साथ भागीरथी नदी जलस्तर बढ़ रहा है; जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखने योग्य है.
0
0
Report

चांदपुर बासटा युवक की हापुड़ में पीट-पीट कर हत्या परिवार में मचा कोहराम कस्बे में पुलिस फोर्स तैनाद

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow1m ago
Chandpur, Uttar Pradesh:बिजनौर:- बासटा कस्बे का रहने वाला युवक मोहसिन किसी काम से दिल्ली वाली बस में जा रहा था तभी पीछा कर रहेे कार सवार हत्यारो ने मोहसिन को गढ़मुक्तेश्वर ढाबे पर बस में से उतर कर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी और आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं मृतक ने पुलिस को अंतिम बयान में हथियारों के नाम बताए हैं जिसका शब बास्टा के बीबीपुर में पहुंचते ही हड़कंप मच गया परिवार जनों ने जाम लगाकर न्याय की गुहार लगाई वही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने कस्बे की सभी मार्केट बंद करा दी आज मोहसिन का दफिना किया जाएगा , आपको बता दें मोहसिन कस्बा में फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था बताया जा रहा है मोहसिन की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। हालांकि पुलिस द्वारा टीमें बनाकर हथियारों की तलाश की जा रही है फिलहाल पुलिस द्वारा दो आऱपियो को उठाकर पूछताछ की जा रही है। बाकी फरार हथियारों की तलाश जा रही है
0
0
Report
Advertisement

रुड़की में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप पर हिंदू संगठनों का विरोध

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार, रुड़की रुड़की में मुस्लिम युवक पर 14 साल नाबालिग किशोरी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म का आरोप। हिंदू किशोरी का गर्भपात कराने के लिए अस्पताल लाने के आरोप पर आधी रात बवाल खड़ा हो गया। रामपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिडकुल क्षेत्र से एक मुस्लिम युवक किशोरी को अस्पताल लेकर आया था, जिसके बाद मामला गरमा गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया, जबकि संबंधित युवक को पूछताछ के लिए सिडकुल पुलिस अपने साथ ले गई। पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनिल मिश्रा का नाम फिर आया सामने, आरोपी कबूले

Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों ने कबूली चोरी, उगले कई राज अनिल मिश्रा का नाम फिर आया सामने पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद कल जेल में बंद राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों से करीब दो घंटे पूछताछ की है। सबसे लंबी पूछताछ आरोपी अविनाश मिश्रा से की गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने करोड़ों की चोरी स्वीकारते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में भी बताया। इस दौरान ट्रस्टी अनिल मिश्रा का नाम फिर सामने आया। जिसमें बताया गया कि दान राशि की गणना संबंधी प्रक्रिया में अनिल मिश्रा की प्रमुख भूमिका रहती थी। प्रकरण में पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया था। शुक्रवार को चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव, गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और गणनाकर्मी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश व अवनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल जाकर आरोपियों से पूछताछ की。 सूत्रों के मुताबिक क्योंकि सबसे अधिक बरामदगी अविनाश के पास से हुई थी, इसलिए उससे लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि टिन्नू यादव के पास गणना कक्ष की चाबी रहती थी। दूसरी चाबी बैंक कर्मियों के पास होती थी। इन सभी की मिलीभगत से रकम पार की जाती थी। टिन्नू व बैंककर्मी चोरी की रकम में हिस्सा लेते थे। एक आदमी करता था चोरी, बाकी उसे घेर कर खड़े होते थे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि टिन्नू की मिलीभगत होने से चोरी आसानी से होती थी। कोई भी सवाल करने वाला नहीं रहता था। उनको पता था कि कैमरे कहां-कहां लगे हैं। इसलिए कैमरे से बचकर चोरी को अंजाम देते थे। कैमरे की नजर से बचने के लिए एक आदमी रकम पार करता था और बाकी लोग उसे घेर लेते थे। फिर रकम बाथरूम में छिपाते थे और मौका पाकर बाहर ले जाते थे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के करीबी होने की वजह से उनकी कहीं पर कोई चेकिंग नहीं होती थी। मंदिर परिसर में बने कंट्रोल रूम में सभी कैमरों का कंट्रोल रहता है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि निगरानी के लिए जो लोग लगाए गए थे, वह सिर्फ औपचारिकता करते थे। कोई भी निगरानी नहीं करते थे। ये बात भी आरोपियों को पता थी, इसलिए बेफिक्री से वह रकम पार करते रहे। सूत्रों के मुताबिक, चोरी की रकम के इस्तेमाल पर आरोपियों ने जमीन और मकान में रकम खपाने की बात कबूली है। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि पूरा खेल इतनी जल्द खुल जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कुंजा ग्रांट में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर सफल, NDPS कानून की जानकारी

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के कुंजा ग्रांट गाँव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया... तेजी से नशे की चपेट में आए इस क्षेत्र में जागरूकता शिविर के जरिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया... इस खास जागरूकता शिविर में पहुंचे जुडिशियल मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल ने ग्रामीणों को NDPS एक्ट के सख्त कानून के बारे में जानकारी दी... जुडिशियल मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास नशा बेचने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को जरूर दें... इस دوران नालसा के द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई... बताया गया कि इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति मुफ्त मे कानूनी मदद के साथ-साथ कानूनी जानकारी ले सकता है。
0
0
Report

युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल धमकी: कल्याणपुर में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश

Kanpur, Uttar Pradesh:युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी - आरोपी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज एंकर-कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम आवास विकास की रहने वाली एक युवती ने कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मोंटी यादव पर लगातार उत्पीड़न, पीछा करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सोमवार दोपहर को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

चहारदीवारी गिराकर गौशाला के पक्ष में प्रशासन ने सीमांकन कर पिलर गाड़ दिए

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में स्थित कब्रिस्तान व श्री कृष्ण गौशाला के बीच जमीन विवाद के मामले में प्रशासन ने गौशाला के पक्ष में जमीन का सीमांकन कर पिलर गाड़ दिया गया है । कब्जा दिलाने के लिए निचलौल एसडीएम दलबल के साथ पहुंचे और जेसीबी के चचहारदीवारी गिरवा दी मौके पर 8 थानों की पुलिस और भारी संख्या में पीएसी बल भी मौजूद रही । जानकारी के अनुसार करीब तीन वर्षों से जारी विवाद को समाप्त करने के लिए एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे सुरक्षा बल की अधिक संख्या के कारण पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया । भारी पुलिस बल और पीएसी के मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से विवादित स्थल की चाहरदीवारी और कई कब्रो को हटा दिया गया और राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद गौशाला के पक्ष में दर्ज भूमि का सीमांकन कर पिलर गाढ़ दिया गया । इस पूरे अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर डटे रहकर कार्रवाई की निगरानी की । स्थANNीय लोगों का कहना है कि जमीन विवाद कई वर्षों से चला आ रहा था 2023 में मामला न्यायालय में पहुंचा और बाद में प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी सुनवाई हुई । श्री कृष्ण गौशाला समिति ने धारा 24 के तहत एसडीएम न्यायालय में आवेदन देकर राजस्व अभिलेखों की अनुरूप कार्रवाई की मांग की थी आवश्यक प्रक्रिया पूरे होने के बाद प्रशासन ने सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया । आपको बता दे की सिसवा के कब्रिस्तान और गौशाला के जमीन का विवाद 2023 से चल रहा था यह 0.866 एअर रकबे का मामला था इस संदर्भ में एसडीएम निचलौल ने बताया कि मामले में पहले निचलौल तहसील से धारा 24 का आदेश हुआ था । जिसके बाद कब्रिस्तान पक्ष कमिश्नर के न्यायालय में चला गया जहां उनका मामला खारिज हो गया था उसके बाद कमिश्नर न्यायालय से गौशाला पक्ष के लिए धारा 24 के आदेश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया का अनुपालन कराया गया है ।
0
0
Report

खूँटी के राजमार्ग पर हाथियों का सड़क पर विचरण, यातायात थमता जीवन बाधित

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - हाथियों का सड़क पर विचरण से प्रतिदिन थम जाता है पहिया , ग्रामीणों को आवागमन में दहशत । एंकर - खूँटी में जंगली हाथियों से भर के कारण प्रतिदिन राजकीय राजमार्ग 03 पर वाहनों का चक्का अक्सर थम जाता है। साथ चाहे सड़क पर हो या सड़क के किनारे । जंगली हाथी के भय से तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल जंगली हाथियों का आशियाना बना हुआ है। हाथी जंगल के बीच से बने सड़क पर दिन में चार पांच बार सड़क पर ही विचरण करते नजर आते हैं। बताया जाता है कि जंगल में सतह हाथी और एक हथिनी है। हथिनी एक बच्चे को जन्म दी है । जिसके इर्द-गिर्द सारे हाथी रहते हैं। लेकिन एक या दो हाथी सड़क पर रहता है। जंगल के बीच राजमार्ग 03 पर अलग अलग हाथी सड़क पर बारी बारी से आते हैं। ऐसा लगता है मानो हथिनी और उसके बच्चे की सुरक्षा पर कोई सेंध न मार दे। बताया जाता है कि हाथी अपने परिवार की सुरक्षा का भी ख्याल भली भांति रखते हैं। जिस कारण सड़क पर गुजरनेवाले लोगों में कोई उनके विरोधी न हो इसलिए एक हाथी जंगल के उस जगह पर रहता है जहां से मनुष्य गुजरते हैं। बताया जाता है कि जंगल में बसनेवाले गज समूह को ग्रामीण दौड़ाते हैं और परेशान करते हैं। ऐसे में हाथी भी अपना परिवार की सुरक्षा चाहता है। वहीं मुख्य मार्ग पर विचरण करते हाथी को लोग देखने पहुंच जाते हैं और अपने कैमरे में उसकी सारी करतूतों को कैद कर लेते हैं। हाथी किसी को भयभीत करने की कोशिश भी नहीं करता है। लेकिन handी जिस प्रकार सड़क पर विचरण करता रहता है भारी वाहन हो या बस या छोटी गाड़ियाँ। सारे लोग एक पल के लिए भयभीत हो जाते हैं और वाहनों को रोक देते हैं। क्योंकि हाथी का दौड़ और प्रहार से क्षेत्र के हर कोई परिचित हैं。 इससे न केवल ग्रामीणों को भय के कारण दिक्कत हो रहा है बल्कि विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों और दूरगामी बसें व भारी वाहनों को समय से गंतव्य तक पहुंचने में भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जहाँ आज भी एक गजराज को सड़क पर विचरण करते देख लोग भयभीत भाव से उस स्थान से गुजरे।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मान्यता नियम समाप्त, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था से राष्ट्र-निर्माण

Dehradun, Uttarakhand:प्रिय प्रदेशवासियों, आज से "उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम" प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम एवं गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम समाप्त हो गए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश में ऐसी शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है जो आधुनिक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, जवाबदेह और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर आधारित हो। नई व्यवस्था सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए समान एवं पारदर्शी मान्यता प्रणाली सुनिश्चित करेगी। हमारा संकल्प स्पष्ट है कि प्रदेश का नौनिहाल आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कौशल और भारतीय जीवन मूल्यों से सशक्त होकर विकसित उत्तराखंड एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाए। इसी लक्ष्य के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
0
0
Report

ऋषिकेश में चोरियों ने पुलिस की नाक कटाई, व्यापारी परेशान

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश में लगातार हो रही चोरियों और पुलिस प्रशासन की सुस्ती स्पेशल पैकेज_ऋषिकेश में लगातार हो रही चोरियों और पुलिस प्रशासन की सुस्ती टॉप: ऋषिकेश घटना ऋषिकेश के श्यामपुर इलाके की हैं। तड़के जब पूरी दुनिया गहरी नींद में सो रही थी, तब खाकी की मुस्तैदी का दावा करने वाली ऋषिकेश पुलिस भी शायद खर्राटे ले रही थी। सुबह के ठीक 3 बजे श्यामपुर की भट्टा कॉलोनी में चोरों का एक शातिर गैंग फिल्मी स्टाइल में हिमांशु सैनी के मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हो जाता है और गल्ले में रखी नकदी साफ कर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड वीडियो में साफ देखा जा सकता है बेखौफ और शातिर चोरों का ये गैंग किस कदर बेपरवाह है। एक चोर अंदर तिजोरी खंगाल रहा है, तो दो साथी बाहर सड़क पर खड़े होकर बकायदा पहरेदारी कर रहे हैं। इन्हें कोई डर नहीं है कि कोई पुलिस की पीसीआर (PCR) वैन या गश्ती दल यहाँ से गुजरेगा। वहीं पुलिस की इस लापरवाही का नतीजा यह रहा कि सुबह जब पीड़ित दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित दुकानदार घटना को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में काफी आक्रोश है, कहना है कि आए दिन चोरियां हो रही हैं। पुलिस सिर्फ आश्वासन देती है। गश्त के नाम पर सड़कों पर सन्नाटा रहता है। हम टैक्स देते हैं, लेकिन हमारी सुरक्षा भगवान भरोसे है. सवाल यह उठता है कि आखिर ऋषिकेश पुलिस कर क्या रही है? अभी महज चार दिन पहले ऋषिकेश कोतवाली की नाक के नीचे ठीक इसी अंदाज में कैलाश मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया गया था। वहां भी तीन चोरों ने इसी तरह वारदात को अंजाम दिया था। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुरानी चोरी का खुलासा होना तो दूर, चोरों ने पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर पुलिस को एक और नई चुनौती दे डाली है। कोतवाली के पास चोरी हो या दूरदराज के इलाकों में, हर जगह पुलिस का इंटेलिजेंस और गश्ती सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। क्या पुलिस का काम सिर्फ वारदात होने के बाद एफआईआर (FIR) दर्ज करना और सीसीटीवी फुटेज खंगालना रह गया है? चोरियों को रोकने के लिए जो नाइट पेट्रोलिंग के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वे दावों की पोल टूटे हुए शटर खुद ब खुद खोल रहे हैं। लालित मोहन मिश्र (अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ) फाइनल वी.ओ : मामले में अब पुलिस हमेशा की तरह रटा-रटाया जवाब दे रही है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और चोरों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि व्यापारियों के नुकसान और उनके मन में बैठे इस डर की भरपाई कौन करेगा? क्या ऋषिकेश पुलिस अपनी गहरी नींद से जागेगी या फिर व्यापारी इसी तरह भगवान भरोसे अपनी दुकानें छोड़ते रहेंगे? परमिंदर डोभाल (एसएसपी, देह्रादून)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top