261001
सीतापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के संजना में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर हमला और फायरिंग करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात हमलावरों ने मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उनका हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल और दो गाड़ियां बरामद की हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार ने स्कूल बस के बच्चों को टक्कर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पंचशील ग्रीन 2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे हो गया। जहां एक महिला कार सवार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों में टक्कर मार दी। पहले महिला की कार स्कूटी से टकराई और उसके बाद वह स्कूटी बच्चों के ऊपर गिर गई ।इस हादसे में एक महिला और तीन बच्चे घायल हुए। दरअसल यह हादसा बुधवार सुबह के समय हुआ बताया जा रहा है कि महिला सोसाइटी से गाड़ी लेकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार लेकर निकाली थी,सोसायटी के गेट से बाहर निकलते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और महिला ने ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया,जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा है,जिसके बाद स्कूटी ने बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और तीनस्कूली बच्चे घायल हो गए, टक्कर लगते ही महिला मौके से फरार हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे में घायल हुई महिला और बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। घटना से नाराज बच्चों के अभिभावकों और सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुबह के समय यहां बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे बस का इंतजार करते हैं लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।सोसाइटी के लोगों का यह भी कहना है कि हादसे के दौरान महिला मोबाइल फोन पर ध्यान दे रही थी हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई पुष्टि या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी बिसरख मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,वहीं सोसायटी के निवासियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल समय के दौरान सोसायटी के बाहर ट्रैफिक नियंत्रण स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
शाजापुर बस स्टैंड पर नंदी की मौत: करंट से तार में खराबी हादसा
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बस स्टैंड परिसर में मंगलवार रात करंट फैलने से एक नंदी की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गौरक्षा सेना के पदाधिकारी और बिजली कंपनी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने विद्युत आपूर्ति में आई खराबी को दूर कर स्थिति को सुरक्षित किया。 गौरक्षा सेना को बस स्टैंड परिसर में एक नंदी के करंट की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा और अन्य सदस्य भारी बारिश के बावजूद मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गोवंश की मृत्यु हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में लगे लोहे के अर्थिंग में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गौरक्षा सेना ने तुरंत बिजली कंपनी को घटना की जानकारी दी。 सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करंट के स्रोत की तलाश कर सुधार कार्य प्रारंभ किया। बस स्टैंड परिसर स्थित सम्राट लस्सी की दुकान की वायरिंग में खराबी पाई गई, जिसके कारण करंट फैल रहा था। इस खराबी को तत्काल ठीक कर दिया गया। इस घटना के बाद नगर पालिका की टीम ने मृत नंदी को मौके से हटवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान खुले विद्युत उपकरणों और संदिग्ध बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके。0
0
Report
एटा में रोडवेज बस की टक्कर: देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में रोडवेज बस ने देवरानी - जेठानी को रौंदा, हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत, सुबह दोनों देवरानी-जेठानी शौच कर लौट रहे थे, तेज गति से आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने दोनों महिलाओं को मारी टक्कर, एक महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, दूसरी महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, मौत की सूचना मिलते परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत, धक्का मुक्की के बीच नाराजगी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत - भीड़ और धक्का मुक्की के बीच स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं व्यवहार से नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष वापस कार में बैठे - मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हंसते हुए कसा तंज - अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पूछे गए सवाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा... - देखिए, अखिलेश यादव जी क्या कहते हैं, वो उनका काम है। लेकिन निश्चित तौर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कानून सम्मत सारा काम किया जाता है, - राम मंदिर पर चढ़ावा चोरी के मामले में मीटिंग और होने वाली पंचायत को लेकर पूछे गए सवाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय था, हम लोग को भी उसका खेद है। लेकिन आप देख रहे होंगे कि डे-1 से हमारी सरकार जो भी उसमें न्यायिक प्रक्रिया होती है, एसआईटी गठित करके और जो भी दोषी होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, - ब्राह्मण आपसे दूर हो रहे हैं अखिलेश यादव का बयान आया है, इस सवाल पर हंसते हुए और तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा... - भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है, और ब्राह्मण हमारे पहले से ही हमारे सहयोगी रहे हैं और हमेशा रहेंगे. - सोनभद्र दौरे पर जाते हुए जिले के पड़ाव चौराहे पर जिलाध्यक्ष भाजपा काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - स्वागत के दौरान जमकर हुई धक्का मुक्की, कार से उतरते ही कार्यकर्ताओं का व्यवहार देखकर नाराज हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, - वापस कार में बैठकर सोनभद्र के लिए हुए रवाना...0
0
Report
बलरामपुर में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, 10 वर्षीय बच्ची व अन्य की मौत
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के सुंदर घाट जंगल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 10 वर्षीय बच्ची सहित दो की मौत。 बलरामपुर जनपद के उतरौला-रेहरा बाजार मार्ग पर सुंदर घाट जंगल के समीप मंगलवार देर शाम को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई तेज भिड़ंत में 10 वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, छतरापुर कौवापुर निवासी इरफान अपनी पत्नी असीसुन्निसा और 10 वर्षीय पुत्री गौसिया के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान सुंदर घाट जंगल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय गौसिया पुत्री इरफान (निवासी छतरापुर कौवापुर) तथा निजामुद्दीन पुत्र कल्लू (निवासी बड़हरा भिटौरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में इरफान, उनकी पत्नी असीसुन्निसा, राहुल वर्मा (रोहित) और ईयाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हरिद्वार के मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे 8-11 और 13-16 जुलाई तक बंद
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखे जाएंगे। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेकों की ओर से जानकारी दी गई की 8 से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर और 13 से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक जाना होगा। कांवड़ मेले से पहले कंपनी की ओर से अर्धवार्षिक मेंटेनेंस किया जा रहा है। इस दौरान रोपवे और पुलों की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था ब्रिडकुल की ओर से नामित अधिकारी भी रोपवे का निरीक्षण करेंगे।0
0
Report
Advertisement
उत्तरलाई रिंग रोड हादसे में शिफ्ट गाड़ी की मौत; डोडा पोस्त मिलने की सूचना
Jaipur, Rajasthan:शिफ्ट गाड़ी में सवार युवक की हादसे में मौत।मृतक की पहचान जगदीश उर्फ जोगाराम निवासी रामसर का कुआं के रूप में। उत्तरलाई रिंग रोड पर हुआ हादसा, पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का फिलहाल नहीं हो सका खुलासा। सूत्रों के अनुसार शिफ्ट गाड़ी में डोडा पोस्त भरा होने की सूचना। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। डोडा पोस्त होने की सूचना की भी पुलिस जांच करेगी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी पुलिस की जांच के बाद ही हादसे और बरामदगी की स्थिति स्पष्ट होगी0
0
Report
झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने रात में मृत पेंशनधारी के घर जाकर धमकाने का आरोप, CM ने लिया संज्ञान
Narayanpur, Jharkhand:पहले बैंक ने जिन्दा रहते रतन लकड़ा को रकम नहीं दिए थे। रात के अँधेरे में झारखण्ड ग्रामीण बैंक बड़गढ़-गढ़वा शाखा के मैनेजर और कर्मी मृतक के घर पहुंचे और मैनेज करने की कोशिश की। दिन में एसडीएम और बैंक के अधिकारी पहले ही मामले की जाँच कर चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। महुआटीकर गाँव के 75 वर्षीय पेंशनधारी रतन लकड़ा की मौत के बाद बैंक कर्मियों के व्यवहार और केवाईसी अपडेट को लेकर आरोप लगाए गए हैं। जांच के दौरान एसडीएम और एलडीएम ने मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के बयान लिए, और बताया गया कि बीमारी के कारण वृद्ध पेंशन ही उनके इलाज का प्रमुख सहारा थी। बैंक में कई बार जाने के बावजूद भुगतान रोक दिया गया था क्योंकि केवाईसी अपडेट नहीं थे। परिजनों ने बैंक कर्मियों के खिलाफ शिकायत की और कहा कि बैंक के मैसेंजर ने पूछताछ के वक्त असंवेदनशीलता दिखाई। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बैंक कर्मी उनके घर पहुँचे और केवाईसी प्रक्रिया पूरी की, फिर भी खाते से पेंशन की राशि नहीं निकल पाई। अधिकारीयों ने कहा कि घटना दुःखद है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।0
0
Report
कतर्नियाघाट में खरगोश ने कार की हेडलाइट के साथ दौड़ लगाई, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. हेडलाइट की रोशनी में कार के आगे दौड़ता रहा जंगली खरगोश, कतर्नियाघाट में दिखा रोमांचक नजारा,सोशल मीडिया में हो रहा वायरल , ख़बर बहराइच से है,जहां कतर्नियाघाट के घने जंगल से निकलने वाली सड़क पर रात के अंधेरे में एक अनोखा और रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। जहां जंगल के बीच अचानक सड़क पर एक जंगली खरगोश एक कार की हेडलाइट की तेज रोशनी में गाड़ी के आगे-आगे दौड़ लगाता नज़र आया। यह नजारा देखकर वाहन चालक ने कार की रफ्तार धीमी रखी ताकि मासूम वन्यजीव को कोई नुकसान न पहुंचे। हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही खरगोश जंगल की ओर जाने के बजाय सड़क पर ही दौड़ने लगा। कई बार वह पीछे मुड़कर देखता और फिर तेज रफ्तार से आगे बढ़ जाता। करीब 10 मिनट तक यह रोमांचक सिलसिला चलता रहा। अंततः खरगोश सड़क किनारे झाड़ियों में घुसकर जंगल में ओझल हो गया。 इस दौरान वाहन चालकों ने समझदारी का परिचय देते हुए न तो तेज हॉर्न बजाया और न ही वाहन की रफ्तार बढ़ाई। कई लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया,जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के गम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर लिटियाही पथ पर अभी सुबह करीब 8:00 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस सड़क दुर्घटना में एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की स्थिति नाजुक है इस हृदय बिदारक घटना ने परिजनों में कोहराम मचा दिया है. लोगों ने आरोप लगाया है की घटना के तकरीबन 45 मिनट के बाद गम्हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहीं मृतक की पहचान भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी सरवन यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी रामचंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है .लोगों ने यह भी बताया कि दीपक की शादी 6 जुलाई को को हुई है आज उनका रिसेप्शन कार्यक्रम था लोग खुशी मना रहे थे लेकिन अचानक आज परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. सरवन यादव के इकलौते पुत्र के अचानक हुए इस दुर्घटना में मौत से परिवार में कोहराम मच गया है स्थानीय लोग भी मर्माहत है ।घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। गम्हरिया थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। वहीं परिजनों के द्वारा तत्काल बैजनाथपुर लिटियाही मुख्य पथ को जाम कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।0
0
Report
बैंक के साथ MOU पर समझौता, नई साझेदारी
Noida, Uttar Pradesh:बैंक के साथ mou की0
0
Report
रामनगर में तेज रफ्तार कार ने चार घायल किया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में देर रात एक तेज रफ्तार सेलेरियो कार संख्या UK19-6895 ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया, कार ने पहले स्कूटी सवार लक्ष्मी और 27 वर्षीय ऋिषभ को टक्कर मारी, ऋिषभ के पैर में गंभीर चोट आई, लक्ष्मी को हल्की चोट आई। इसके बाद कार भवानीगंज स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पास खोखे में घुसी, दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। फिर कार ने सड़क किनारे खड़े श्याम सिंह मेहरा की बुलेट को टक्कर मार दी जिससे बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और श्याम सिंह मेहरा के सिर में हल्की चोट आई। कार ने फिर पास में खड़ी मेहरबान सिंह की बाइक को भी टक्कर मार दी, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने कार सवार युवक और युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। चारों पीड़ितों ने आरोप लगाया कि कार में सवार युवक और युवती शराब के नशे में थे, वहीं महिला अभद्रता कर रही थी; सभी ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
PMCH के जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ओपीडी व सामान्य वार्ड बंद
Patna, Bihar:PMCH के जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ओपीडी और सामान्य वार्डों की सेवाएं बंद, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी आज सुबह से ही पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं. डॉक्टरों का कहना है कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण लिया गया है. डॉक्टरों ने सुरक्षा, संसाधनों की कमी और वेतन संशोधन जैसे मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. गेट पर उन्होंने ताला लगा दिया है और स्ट्राइक के बैनर लगा दिया है. जेडीए ने सरकार और अस्पताल प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं: अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए; डॉक्टरों के साथ हिंसा की प्रत्येक घटना में संस्थागत स्तर पर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए; अस्पताल में आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण, जांच सुविधाएं, ICU बेड, मरीज परिवहन व्यवस्था सहित सभी आधारभूत संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं. आंकड़ों का कहना है कि अस्पताल में दवाई नहीं रहता है; मरीज जो आते हैं काफी क्रिटिकल कंडीशन में आते हैं और जब दवाई नहीं रहता है तो मजबूरन उनको बाहर से दवाई लाने के लिए बोला जाता है; जब तक दवाई लेकर आते हैं तब तक मरीज की स्थिति और भी खराब हो जाती है; मरीज के साथ कुछ भी होता है तो अस्पताल की नर्सें भी जवाब दे देती हैं जिसके कारण मरीज के परिजन आए दिन मारपीट करते रहते हैं. अस्पताल में दवाइयों की कमी है; सरकार दावे करती है लेकिन पीएमसीएच में आकर देखिए कमियां साफ नजर आएंगी. PG जूनियर डॉक्टरों के संशोधित स्टाइपेंड और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के संशोधित वेतन को जनवरी 2026 से प्रभावी मानते हुए तुरंत लागू किया नहीं गया है. डॉक्टर ने कहा कि सक्षम अधिकारियों द्वारा संतोषजनक और ठोस कार्रवाई किए जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. पीएमसीएच से जायजा लिया गया.0
0
Report
नागपुर में पुलिसकर्मी ने दुकानदार के कान में चोट मारी, बहरेपन की आशंका
Nagpur, Maharashtra:पोलीस कर्मचाऱ्यांने दुकानदाराच्या कानशिलात लगावली!!!! दुकानदाराला आले बहिरेपण!!! बिअर शॉपीच्या फलकाचा वाद... पीडित दुकानदाराने पोलीस कर्मचाऱ्यावर कारवाईची वरिष्ठ अधिकाऱ्यांकडे केली मागणी.. ------ नागपूरात एका पोलीस कर्मचाऱ्याने दुकानदाराला केलेल्या मारहाणीत त्याची (दुकानदाराची) ऐकण्याची शक्ती कमी होऊन त्याला बहिरेपण आल्याची घटना घडली आहे... मनीष गिरी असे पीडित दुकानदाराचे नाव असून त्यांचे हिंगणा पोलीस स्टेशनच्या हद्दीत वानाडोंगरी परिसरात पायल जनरल स्टोअर आणि कॅफे चे दुकान आहे... मनीष गिरी यांच्या दुकानाच्या वरती मनीष भोसले या पोलीस कर्मचाऱ्याने नुकतंच बिअर शॉपी सुरू केली... मात्र, 13 जून रोजी बिअर शॉपी चा बोर्ड थेट मनीष गिरी यांच्या पायल जनरल स्टोअरच्या समोर लावला.. बिअर शॉपी च्या फलकामुळे जनरल स्टोअर मध्ये नियमित येणाऱ्या महिला आणि विद्यार्थी येणार नाही.. बिअर शॉपीचा बोर्ड तुमच्या दुकानासमोर लावा असे गिरी याने सांगितल्यानंतर पोलीस कर्मचारी मनीष भोसले ने गिरी यांच्या कानशिलात लगावून दिली... गिरी यांच्या कानावर जोरात प्रहार झाल्यामुळे त्यांच्या ऐकण्याची शक्ती कमी झाली असून त्यांना बहिरेपण आलं आहे... सातत्याने कानात शिट्टी वाजण्याचा आवाज येतो... अनेक दिवस हे त्रास असल्याने त्यांनी नुकतंच सरकारी रुग्णालयात वैद्यकीय तपासणी केली... त्यानंतर गिरी यांची ऐकण्याची शक्ती कमी झाल्याचा अहवाल医生ांनी दिला आहे... एका मंगरूर पोलीसवाल्याच्या हल्ल्यामुळे आपले कायमचे शारीरिक नुकसान झाल्याचे समोर आल्याचे... गिरी यांनी वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यांना भेटून मनीष भोसले या पोलीस कर्मचाऱ्यांच्या कृत्याची माहिती दिली... पोलिसांनी सर्व प्रकरणाची चौकशी सुरू केली आहे... मात्र अद्यापही मनीष भोसले या आरोपी कर्मचाऱ्यावर कुठलीही कारवाई करण्यात आलेली नाही...0
0
Report
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सपोटरा स्कूल में नशे जागरूकता शिविर आयोजित किया
Karauli, Rajasthan:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सपोटरा में आयोजित किया गया जागरुकता शिविर, सपोटरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सपोटरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । अधिकार मित्र रामराज बैरवा ने बताया कि जागरूकता शिविर में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और बचाव को लेकर जागरूक किया गया साथ ही विभिन्न जानकारियां दी गई।0
0
Report
Advertisement
