Sitapur
थानगांव में इलाके में जंगली जानवरों के हमले से युवक घायल
Rajapur Kewtana, Uttar Pradesh:थानगांव सीतापुर- शोच के लिए गए युवक पर जंगली जानवरों के हमले से युवक हुआ घायल। जानकारी के अनुसार थानगांव इलाके के धमोड गांव निवासी अरविंद ने सुबह शौच के लिए गए थे तभी जंगली ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरक्षण की समीक्षा जरूरी, खत्म नहीं: संतोष कुमार सुमन
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं है। उन्होंने कहा कि डेटा के आधार पर यह देखा जाना चाहिए कि आरक्षण का लाभ कितना लोगों को मिला और कितने लोग अब भी इससे वंचित हैं। आपको बताते चले कि दरअसल, संतोष कुमार सुमन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के गरीब चौपाल कार्यकर्ता यात्रा कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे थे। यहां प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरक्षण की समीक्षा की जरूरत बताई। संतोष सुमन ने कहा कि किसी व्यवस्था की समीक्षा करने का मतलब उसे समाप्त करना नहीं होता। आरक्षण को लेकर भी बैठकर विचार और समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के आधार पर यह देखा जाना चाहिए कि आरक्षण का लाभ कितने लोगों को मिला और कितने लोग अब भी वंचित हैं।उन्होंने कहा कि आरक्षण गरीब और वंचित लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को आरक्षण की समीक्षा के नाम पर डरने की जरूरत नहीं है। किसी के कहने मात्र से आरक्षण समाप्त नहीं हो जाता।संतोष सुमन ने यह भी कहा कि आरक्षण को लेकर सभी लोगों को मिलकर गरीब और वंचित वर्गों के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सभी का इरादा नेक हो और गरीबों के हित की बात हो तो सभी लोग इसमें शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार सुमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत होगी, तभी गरीब और वंचित लोगों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी।बेगूसराय पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार सुमन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। बाइट संतोष कुमार सुमन हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष0
0
Report
1830 करोड़ का हिसाब सार्वजनिक कराने की मांग से मुखिया महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Patna, Bihar:1830 करोड़ का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग के साथ मुखिया महासंघ ने छठे वित्त आयोग की राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि राशि किस मद में और कहां खर्च हुई, इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। बैठक में सोलर लाइट, पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह योजना और पंचायत सचिवों के स्थानांतरण समेत कई मुद्दे भी उठाए गए। वहीं, पटना जिला पंचायत कार्यालय में अवशेष राशि और भविष्य निधि राशि के कथित बंदरबाँट तथा जिला परिषद पटना के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षों पर लगाए गए गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, पंच-सरपंच संघ अध्यक्ष अमोद कुमार निराला और प्रमुख संघ की कार्यकारी अध्यक्ष जयमाला कुमारी पासवान ने कहा कि पंचायत एवं जिला परिषद की राशि के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। संगठन ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
दमोह के होटल में गैस सिलेंडर में आग, तीन घायल, एक की मौत
Damoh, Madhya Pradesh:होटल दमयंती पैलेस दमोह में एक पार्टी चल रही थी और लोग खाना खा रहे थे कि अचानक एक एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया. इसके कुछ लाइव वीडियो सामने आये. आग की गिरफ्त में तीन युवक आ गए और बुरी तरह झुलस गए. होटल में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया गया. तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल रहे. एक को जबलपुर रेफर किया गया और तीसरे को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया. हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम, सीएसपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक टीम इसकी जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में सवर्ण मंच ने आर्थिक आधार पर आरक्षण और कानून संशोधन की माँग की
Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ में सवर्ण महा-आक्रोश मंच का विशाल प्रदर्शन, आर्थिक आरक्षण की मांग यूजीसी रोलबैक, एससी-एसटी एक्ट संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर निकाला गया पैदल मार्च。 कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित दुर्गा चौक पर 'सवर्ण महा-आक्रोश मंच' के बैनर तले एक विशाल जनसभा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत कुमार पांडेय और संचालन भूपेन्द्र सिंह ने किया। इस महा-आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं—यूजीसी नियमों को रोलबैक करना, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन और जातिगत व्यवस्था के स्थान पर केवल आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करना। दुर्गा चौक पर सभा संपन्न होने के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में दुर्गा चौक से रामगढ़ थाने तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासित पैदल मार्च निकाला। यूपी सीमा के समीप होने के कारण इस आयोजन में बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे。 करणी सेना के कैमूर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह आंदोलन सर्व-समाज के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षण को समाप्त करने के बजाय इसे आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सवर्ण समाज के साथ-साथ SC, ST और OBC वर्ग के भी असली जरूरतमंद और गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस व प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा。 बाइट - करणी सेना के कैमूर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह0
0
Report
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन सहयोग के तहत 104 गुम मोबाइल लौटाए
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 'मिशन सहयोग' अभियान के तहत 104 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई。 डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा जोन की सर्विलांस सेल और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से ये फोन बरामद किए। अलग-अलग कंपनियों के इन 104 स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है。 बाईट -- रवि शंकर निम डीसीपी ग्रेटर नोएडा ज्यादातर फोन भीड़ वाली जगहों, बाजारों, या दोपहिया वाहन चलाते समय गिर गए थे। कुछ फोन ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान छूट गए थे। इन सभी फोनों के गुम होने की शिकायत ग्रेटर नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल ने तकनीकी जांच और सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन फोनों का पता लगाया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का धन्यवाद किया और उनके काम की तारीफ की。 ये फोन 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए थे। लोगों ने अपने फोन खोने की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर इनकी लगातार निगरानी की जा रही थी। एक व्यक्ति ने 3 साल बाद अपना फोन मिलने पर कहा, "मुझे विश्वास नहीं था कि मेरा फोन कभी वापस मिलेगा और पुलिस खुद फोन करके हमें हमारा फोन लौटाएगी। इसके लिए पुलिस का धन्यवाद।" अगर आपका फोन भी कहीं पर गुम हो जाता है या खो जाता है तो आप भी यूपी कॉप या नजदीकी थाने में शिकायत करने के बाद ceir पोर्टल पर अपनी शिकायत अपलोड कर सकते हैं, उस पोर्टल पर लगातार मोबाइल फोन की निगरानी की जाएगी और मोबाइल को ट्रेस किया जाएगा。0
0
Report
बगोदर में एमएमडीआर संशोधन के विरोध में धरना, झारखंड के अधिकार की आवाज तेज
Giridih, Jharkhand:एभीबी : बगोदर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को एमएमडीआर (संशोधन) विधेयक के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों एवं एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार की आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधानसभा के झारुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने संशोधन विधेयक को जनहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस विधेयक के जरिए झारखंड के अधिकारों को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक आदिवासी-मूलवासियों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसके विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। मौके पर कई झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों की हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। शिकारपुर थाना अंतर्गत डुमरिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। लाठी डंडे और लात घुसे से मारपीट हुई है। इस घटना में आधा दर्जन घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हीरामन साह और विक्रम शाह के बीच दो वर्षों से जमीन को लेकर विवाद था जो आज हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
गया जंक्शन पर 23.396 किलोग्राम पोप हस्क पाउडर से दो तस्कर गिरफ्तार
Gaya, Bihar:चतरा से पटना जा रही अफीम की बड़ी खेप गया में जब्त, RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई आगामी ऐतिहासिक पितृपक्ष मेले को लेकर बिहार के गया में सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गया जंक्शन से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1B पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब RPF, CPDS और GRP की संयुक्त गश्ती टीम ने दो संदिग्धों को पिट्ठू बैग के साथ देखा। पितृपक्ष मेले के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जब RPF अधिकारियों को उन पर शक हुआ, तो उनसे पूछताछ की गई।कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों तस्करों के बैग से कुल 23.396 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर (मादक पदार्थ) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गया RPF पोस्ट के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 4 बड़े प्लास्टिक बैग में भरा यह नशीला पाउडर बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान समस्तीपुर के सुजीत कुमार और छपरा के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे इस मादक पदार्थ को झारखंड के चतरा से सड़क मार्ग द्वारा गया लाए थे और यहाँ से ट्रेन पकड़कर पटना ले जाने की फिराक में थे। मामले में RPF उप-निरीक्षक विकास कुमार की शिकायत पर GRP गया थाने में कांड संख्या 237/26 के तहत NDPS Act (धारा 8(c)/15(b)/29) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जोधपुर महापौर नामांकन भिड़ंत: BJP और कांग्रेस ने दाखिले पर्चे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर, नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष पद के साधारण निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की समय सीमा शनिवार अपराह्न 3 बजे समाप्त हो गई। रिटर्निंग अधिकारी राम किशोर मीणा के समक्ष बीजेपी प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता ने अधिवक्ता नाथू सिंह के माध्यम से विधिवत नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान संभाग प्रभारी भूपेंद्र saini, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, उद्योग मंत्री के.के. बिश्नोई, पूर्व सांसद सी.आर. चौधरी और पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान निगम परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। वहीं, कांग्रेस की ओर से राजेंद्र सोलंकी ने अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उरचियारडा पूर्व विधायक मनीषा पवार कांग्रेस जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। नाम निर्देशन की निर्धारित अवधि समाप्त होने तक किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 21 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 22 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 25 सितंबर को आयोजित होगा.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: अवैध संबंध के शक में बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की हत्या, संतोष मिश्रा गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव में बीएससी छात्र शुभम मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक शुभम की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पट्टीदारी के ही युवक संतोष मिश्रा ने की थी। आरोपी को शक था कि शुभम के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी शक और रंजिश में उसने शुभम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड का खुलासा करने के लिए 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही मोबाइल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई। पूरा मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव का है। गांव निवासी 20 वर्षीय कार्तिकेय मिश्र उर्फ शुभम बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। 18 सितंबर की भोर करीब पांच बजे शुभम की हत्या कर दी गई थी। वह घर से करीब 100 मीटर दूर एक बरामदे में सो रहा था। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टم में सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान सामने आए। शुभम के चचेरे भाई विवेकानंद मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या के बाद पुलिस ने शुभम के संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू की। घटना से पहले 24 घंटे के दौरान जिन लोगों से शुभम की फोन पर बातचीत हुई थी, उनसे भी पूछताछ की गई। करीब 17 लोगों से पूछताछ के साथ गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के साथ 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई शुभम के पट्टीदारी के ही युवक संतोष मिश्रा पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक संतोष को शक था कि शुभम के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि शुभम का संतोष के घर आना-जाना था और वह उसके घर खाना-पीना भी करता था। इसी दौरान संतोष के मन में पत्नी और शुभम के बीच संबंध को लेकर संदेह पैदा हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी शक और रंजिश के चलते संतोष ने शुभम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बाईट: दिनेश पुरी, एसपी साउथ, गोरखपुर। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। VO-: Hत्याकांड की जांच में पुलिस ने परिवार के पुराने विवाद को भी खंगाला था। वर्ष 2021 में परिवार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में गैंगस्टर टिक्का सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और परिवार को उस समय पुलिस की ओर से सुरक्षा भी मिली थी। शुभम की हत्या के बाद पुलिस ने टिक्का सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस जांच में हत्या में उसकी भूमिका सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने रंगदारी के पुराने मामले से अलग शुभम के व्यक्तिगत संपर्कों और हत्या से पहले की गतिविधियों पर फोकस किया। घटना के वक्त शुभम के पिता स्वदेश मिश्र और मां सुधा मिश्रा लखनऊ में थे। शुभम के पिता का पीजीआई में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था और परिवार उपचार के सिलसिले में लखनऊ गया था। फिलहाल पुलिस ने संतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के बयान, CCTV फुटेज, बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में आरोपी अकेला शामिल था বা किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी। यानि जिस हत्याकांड में पुलिस शुरुआत से बाहरी हमलावर की तलाश कर रही थी, जांच की कड़ियां आखिरकार पट्टीदारी के युवक तक पहुंचीं और पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले के खुलासे का दावा किया है।0
0
Report
बागेश्वर में नंदाष्टमी मेले में भक्तों की आस्था, ब्रह्मकमल यात्रा वायरल
Bageshwar, Uttarakhand:Anchor - बागेश्वर जिले में नंदाष्टमी पर्व पर आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। कोट भ्रामरी मंदिर सहित कपकोट के लीती, शामा, दोफाड़ और कांडा क्षेत्र में नंदाष्टमी के मेले आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में कपकोट के लीती क्षेत्र से श्रद्धालुओं का दल नंदा कुंड से तीन दिन की पैदल यात्रा कर ब्रह्मकमल लेकर वापस लौटा। वापसी के दौरान श्रद्धालु देवी के पारंपरिक गीत गाते और जयकारे लगाते नजर आए। हाथों में ब्रह्मकमल लेकर नंदा देवी मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान ब्रह्मकमल यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए दुर्गम पहाड़ी रास्तों से वापस लौटते दिखाई दे रहे हैं। यात्रा ने क्षेत्र में आस्था और परंपरा की झलक पेश की。0
0
Report
धौलपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन: शिक्षकों से समाज सेवा पर बल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। प्राथमिक अध्यापक संघ लेवल-1 के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल प्रिंस ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज निर्माता है और प्राथमिक अध्यापक की भूमिका सबसे अहम है क्योंकि वही बच्चे की पहली नींव रखता है। उन्होंने आज के परिवेश में बढ़ रही ऑनलाइन क्लास की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि मोबाइल की लत बच्चों को प्रकृति और संस्कारों से दूर कर रही है, जिसे रोकने के लिए शिक्षक और अभिभावक को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाइट प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष रामनरेश पचौरी ने प्राथमिक शिक्षकों के तबादला, पदोन्नति सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया, वहीं जिला सचिव लकी रावत ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कवि गौरव शर्मा, राहुल राज और पुनीत विद्यार्थी के काव्य पाठ ने समां बांधा।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में सेवा संकल्प रथ का भव्य स्वागत, संत-आशीर्वाद से कार्यक्रम सम्पन्न
Dungarpur, Rajasthan:राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चौरासी क्षेत्र में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के रथ का भव्य स्वागत किया गया। गुजरात से राजस्थान में प्रवेश करते ही मांडली बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ रथ का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद रथ सीमलवाड़ा होते हुए महान संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली बांसिया के धुनी मगरी धाम पहुंचा। यहां साधु-संतों के सानिध्य में भजन-कीर्तन और विशेष हवन-पूजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और दीर्गायु जीवन की कामना की गई। गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यह ऐतिहासिक रथ यात्रा ने जैसे ही डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया, माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित मांडली ग्राम पंचायत में गुजरात प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रेयस पटेल के नेतृत्व में युवाओं की एक विशाल बाइक रैली ने रथ की अगवानी की और यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद रथ यात्रा सीमलवाड़ाReached where local residents and workers welcomed with flower showers. During this, traditional tribal ‘gair’ dance of the Vajrad region was the main attraction. मांडली और सीमलवाड़ा के बाद यात्रा का पड़ाव बांसिया स्थित धुनी मगरी धाम रहा। धाम में संत गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी महाराज, नारायण गिरी और प्रेम गिरी महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं और पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा चारों संतों का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से सेवा, स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज के नवनिर्माण में आगे आने का आह्वान किया।0
0
Report
कोटा में मेयर पद के लिए नामांकन, सुनीता कुमारी सुमन ने दावे किए
Kota, Rajasthan:कोटा में मेयर पद के लिए आज दाखिल हुए नामांकन BJP से महापौर प्रत्याशी के लिये अनुसुइया गौस्वामी का प्रस्तावक द्वारा दाखिल किया गया नामांकन बगावत के डर से चितौड़गढ़ भेजे गए थे सभी पार्षद कॉंग्रेस की वार्ड नंबर 17 से जीती पार्षद सुनीता कुमारी सुमन ने मेयर के लिए भरा नामांकन, किया जीत का दावा।0
0
Report
दिल्ली कॉन्फ्रेंस: फाइनेंसिंग इंडिया की यात्रा के साथ विकसित भारत; खन्ना ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: "फाइनेंसिंग इंडियाज़ जर्नी टुवर्ड्स विक्सित भारत" कॉन्फ्रेंस में, उत्तर प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "भारत सरकार द्वारा ऑर्गनाइज़ की गई यह कॉन्फ्रेंस, जिसे यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बुलाया है, बहुत कीमती है। मेरा मानना है कि इसके लंबे समय तक चलने वाले पॉजिटिव असर होंगे। राज्यों को अपने अनुभव शेयर करने के लिए प्लेटफॉर्म दिया गया, और जिन राज्यों ने इनोवेटिव काम किए हैं, उन्होंने अपने मॉडल पेश किए और अपने नज़रिए शेयर किए। हम ऐसी बातचीत से एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं..."0
0
Report
Advertisement
