icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow13 Feb 2025, 06:17 pm

सीतापुर-रेउसा चौराहे पर अज्ञात कारणों से पान की दुकान जलकर हुई स्वाहा, पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के विरुद्ध थाना रेउसा में दिया प्रार्थना पत्र।

Kharoha, Uttar Pradesh:

रेउसा चौराहे पर अज्ञात कारणों से पान की दुकान जलकर हुई स्वाहा, पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के विरुद्ध थाना रेउसा में दिया प्रार्थना पत्र। रेउसा चौराहे पर ब्लॉक कार्यालय मरखापुर मोड़ पर स्थित सोहा लाल की पान की लकड़ी की दुकान में बीती बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी पाकर दुकान स्वामी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जिससे लगभग 5 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विकासनगर में भारी बारिश से जलभराव, विधायक ने अफसरों को फटकार लगाई

Dehradun, Uttarakhand: भारी बारिश की वजह से विकासनगर सहित पछवादून के पूरे इलाके में जल भराव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है लक्ष्मीपुर, बरोटीवाला मे लोगों के घरों में पानी घुसा तो पंजाबी कॉलोनी सड़के भी जलमग्न हो गई रात के समय हरबर्टपुर नाला उफान पर आया तो लोगों में दहशत फैल गई अभी बाढ़वाला गैस एजेंसी की तस्वीर भी देख लीजिए गैस एजेंसी सहित आसपास का पूरा इलाका जलमग्र हो गया जिससे लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए डाकपत्थर रोड पर सिंचाई विभाग के नाले का ओवरफ्लो पानी नवाबगढ़ क्षेत्र में घुस गया लोगों के घरों में कई फीट तक पानी घुसा नवाबगढ़ की ग्राम प्रधान शहाना बेगम ने अपने साथियों के साथ लोगों की मदद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने जेसीबी मशीन की मदद से पानी की निकासी के इंतजाम किए वही विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी ग्राउंड जीरो पर हालातों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए नजर आए नवाबगढ़ क्षेत्र में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान लोगों के घरों में भरा पानी देखकर आग बबूला हो गए यहाँ सिंचाई विभाग के नाले का ओवरफ्लो पानी लोगों के घरों में घुस गया विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने तुरंत सिंचाई विभाग के अफसरो को फोन लगाकर फटकार लगाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए देखिए कैसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने तीखे तेवर और सख्त अंदाज में अधिकारियों को फटकार लगाई
0
0
Report

RGPV के नाम हटाने के फैसले पर कमलनाथ का भाजपा पर हमला

Bhopal, Madhya Pradesh:RGPV को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का x पर पोस्ट मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बाँटकर इसके नाम में से स्व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ओच्छी मानसिकता का प्रतीक है। सारा संसार इस बात का गवाह है कि स्व राजीव जी के कार्यकाल में देश ने आधुनिक तकनीक की दुनिया में प्रवेश किया था। सूचना क्रांति और कंप्यूटर के युग का सूत्रपात भी राजीव जी ने किया था। भाजपा ख़ुद तो कोई नया काम कर नहीं पाती, बस कांग्रेस के ज़माने के कार्यों की नाम पट्टिकाएं बदलने में लगी रहती है। मैं इस नाकारा और शिक्षा विरोधी सरकार से माँग करता हूँ कि विश्वविद्यालय से राजीव जी का नाम ना हटाया जाए। मैं यह भी याद दिलाना चाहता हूँ कि कल के बाद परसों आता है। अच्छे और बुरे हर काम का हिसाब होता है। हम भी हिसाब करेंगे। आप नाम बदलकर इतिहास नहीं बदल सकते।
0
0
Report

हनुमानगढ़ वार्ड 16 में पर्चों के आरोपों से हड़कंप, उम्मीदवारों पर निशाना

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निकाय चुनावों में इशारों के पंपलेट से निशाना! हनुमानगढ़ वार्ड 16 में चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक पर्चे चिपकने से मचा हड़कंप,पर्चों में उम्मीदवारों पर गंभीर आरोप,मतदाताओं से साफ छवि वाले प्रत्याशी को वोट देने की अपील,चुनाव में शराब बांटकर वोट बटोरने के आरोपों का पर्चों में किया गया जिक्र,शराब ठेके को लेकर भी उठाए सवाल,रेलवे फुट ओवरब्रिज के अधर में होने के लिए जिम्मेदार लोगों को पहचानने की पर्चों में कही गई बात,वार्ड 16 में भाजपा की शिवानी मीणा,कांग्रेस के आमिर खान और निर्दलीय गुरदीप सिंह उर्फ बब्बी के बीच मुकाबला
0
0
Report
Advertisement

योगी-आखिलेश के बयान, सैफई महोत्सव और 2027 बीजेपी हैट्रिक पर दावा

Noida, Uttar Pradesh:गौरव भाटिया बीजेपी प्रेस कांफ्रेंस योगी आदित्यनाथ पर जो उन्होंने कहा वो यूपी का हर नागरिक जनता है, टूटी साइकिल मौलाना अखिलेश मुस्लिम यादव की बात करते थे। अब यूपी में MY का मतलब है महिला और युवा। कानून का राज स्थापित हुआ है और इस से सबसे ज्यादा दर्द गुंडो को हुआ है। सिर्फ़ रामपुर और सैफई ही नहीं पूरे परिवार ने एक एक जिले पकड़े हुए थे लूटने के लिए। 2016 के बाद सैफई महोत्सव क्यों नहीं हुआ。 मुजफ्फरनगर ने दंगे हो रहे थे और अखिलेश की प्राथमिकता थी सैफई महोत्सव में ऋतिक रोशन आयेंगे या नहीं。 अखिलेश यादव सबसे कम्यूनल और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थे। 2027 में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी。 राहुल गांधी वोट चोरी पर उनको कांगेस खुद सीरियस नहीं लेते। 56 साल का व्यक्ति संविधान के कुछ अनुच्छेद नहीं पड़ पा रहा। क्या राहुल गांधी जी आरोप लगा रहे थे उसमें कोर्ट ने सत्य पाया क्या。 हमारी आस्था भारत के संविधान में है。 विदेशी धरती पर जाकर भारत को गाली दोगे。 राहुल गांधी इटली का संविधान ज्यादा पड़ रहे है。
0
0
Report

चौमूं नगर निकाय चुनाव: भाजपा का उद्घाटन प्रचार का नया मोड़

Jaipur, Rajasthan:चौमूं नगर निकाय चुनाव को लेकर चौमूं शहर में बिछी चुनावी चौसर. चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला हुआ शुरू. भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. वार्ड नंबर 34 में उद्घाटन के दौरान बोले रामलाल शर्मा. कहा-सर्फ एक्सेल के ऐड की तरह हैं कांग्रेस के सांसद औऱ विधायक. ढूंढते रह जाओगे लेकिन मिलेंगे नहीं. कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद. नगर निकाय चुनाव को लेकर चौमूं शहर में चुनावी चौसर बिछ चुकी है. चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में वार्ड नंबर 34 में भाजपा की ओर से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के सांसद और विधायक सर्फ एक्सेल के विज्ञापन की तरह हैं, ढूंढते रह जाओगे, लेकिन मिलेंगे नहीं.” उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और जनता के बीच जाकर सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाएंगे. कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. चुनावी कार्यालय खुलने के साथ ही वार्ड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं。
0
0
Report

आउट सोर्स कर्मियों की बढ़े मानदेय वृद्धि का डेमो चेक का किया वितरण

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow7m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा ।जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

सीकर नगर परिषद में वार्ड 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित: कांग्रेस की जीत

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर नगर परिषद में कांग्रेस का खाता खुला, वार्ड 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित सीकर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर 65 से कांग्रेस प्रत्याशी माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वार्ड 65 से कांग्रेस की माया देवी, भाजपा की चूका देवी और पिंकी पंवार तथा निर्दलीय सरिता ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा ने पिंकी पंवार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। चूका देवी का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी पिंकी पंवार और निर्दलीय सरिता ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में केवल माया देवी रह गईं और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर के स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा मंत्री यादव का दौरा

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार अब जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने की तैयारी में है, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बस्तर दौरे पर पहुंचे हैं और सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे, दक्षिण बस्तर के दौरे से पूर्व जगदलपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने दौरे को लेकर जानकारी दी, मंत्री खुद पोटा केबिन, स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे, मंत्री ने कहा कि विभिन्न कारणों से बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, वहीं जर्जर और अति-जर्जर स्कूल भवनों को लेकर भी सरकार भारत सरकार के सहयोग से एक योजना तैयार कर रही है, आने वाले समय में बस्तर के स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, इसके अलावा उन्होंने पोटा केबिनों को लेकर भी बड़ी योजना की बात कही, मंत्री के मुताबिक भारत सरकार के सहयोग से पोटा केबिनों को पक्के और स्थायी भवनों के साथ छात्रावास सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। बाइट - गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री।
0
0
Report

सीएम मोहन यादव आज वर्चुअली किसानों से सीधी बात करेंगे; जमीन अधिग्रहण पर संभव घोषणा

Alirajpur, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात 8:00 बजे वर्चुअली जुड़कर करेंगे आंदोलनकारी किसानों से सीधा संवाद。​प्रशासन अलर्ट: सीएम के वर्चुअल संवाद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कीं तेज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।​संभावना: प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण को लेकर मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ी घोषणा。 प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन भी लगातार जारी है। अपनी मांगों पर अड़े किसानों से अब सीधे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री आज किसानों से वर्चुअली जुड़कर उनकी बात सुनेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के इस संवाद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के इस विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं。
0
0
Report
Advertisement

TET controversy from MP to Delhi; teachers' petition and government decisions

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET को लेकर MP से दिल्ली तक हलचल; शिक्षकों की याचिका और सरकार के निर्णय दिल्ली में राहुल गांधी ने की शिक्षकों से मुलाकात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम और राज्यपाल को पत्र लिखकर की विशेष सत्र बुलाने की मांग उधर शिक्षक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की दोबारा याचिका वही सरकार कर चुकी है परीक्षा की तारीखों का ऐलान कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा शिक्षकों की मांग वाजिब है,सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा देकर वह यहां पहुंचे हैं,20 से 25 साल से वह पढ़ रहे हैं,उनके पढ़ाये बच्चे अधिकारी बन गए हैं,यही कारण है कि राहुल गांधी से लेकर उमंग सिंघार और जीतू पटवारी भी उनके साथ खड़े हैं, कांग्रेस शिक्षकों की लड़ाई लड़ेगी
0
0
Report

यूपी में युवाओं के लिए 10 नई योजनाएं: टैबलेट, रोजगार और लोन सब्सिडी

Noida, Uttar Pradesh:यूथ ब्रिगेड स्कीम (CM-YUVA) — 15 अगस्त को ऐलान। पहले चरण में 5 लाख तक लोन पर 4 साल 100% ब्याज सब्सिडी, दूसरे चरण में 10-20 लाख तक लोन पर 3 साल 50% सब्सिडी। उम्र 21-40 साल, हर साल 1 लाख माइक्रो-एंटरप्राइज बनाने का लक्ष्य। यूपी स्टार्टअप पॉलिसी 2026 — 27 अगस्त को स्टार्टअप मिशन पोर्टल लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ और 9 इनक्यूबेटरों को 1.79 करोड़ रुपये की मदद बांटी गई। डिजिटल कौशल पोर्टल्स — कौशल विकास बजट 9 गुना बढ़ाकर 3,310 करोड़ किया गया; कौशल दिशा, दर्पण, दृष्टि, कॉल सेंटर और चैटबॉट जैसे 5 नए पोर्टल; 2026-27 में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य। मुफ्त टैबलेट योजना — 26 अगस्त को कैबिनेट मंजूरी; "स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना" के तहत 2,374.60 करोड़ की लागत से 25 लाख छात्रों/युवाओं को मुफ्त टैबलेट। नई एकीकृत युवा नीति — 7 अगस्त को घोषणा, 16-35 वर्ष के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, कौशल, स्टार्टअप, खेल और AI पर फोकस; अलग "राज्य युवा आयोग" बनेगा। 1 लाख नई सरकारी नौकरियां — 26 अगस्त को सीएम ने बताया कि 9 साल में 9.3 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, अगले 6 महीने में 1 लाख और नियुक्ति पत्र बंटेंगे। यूपी पुलिस में बंपर भर्ती — कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर, होमगार्ड व तकनीकी पदों पर कुल 1 लाख वैकेंसी, पेपर-लीक रोकने के लिए पूरी तरह टेक-आधारित प्रक्रिया। जेन-जी रोजगार योजना (SVPEIZ) — 25 अगस्त की कैबिनेट बैठक में मंजूरी, खासकर 18-25 साल के प्रथम-मतदाता युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ने पर फोकस। छात्रवृत्ति योजनाएं — पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के आवेदन 11 अगस्त से शुरू (36 लाख छात्र लाभार्थी); सामान्य छात्रवृत्ति पोर्टल 1 सितंबर को दोबारा खुला, 3.16 लाख वंचित छात्रों को 2 अक्टूबर तक भुगतान। UPCOS (आउटसोर्स कर्मचारी निगम) — 2 सितंबर 2026 को सीएम योगी ने लॉन्च किया। इससे राज्य के करीब 20 लाख आउटसोर्स कर्मियों (जिनमें ज्यादातर युवा हैं) को बिचौलियों के शोषण से राहत मिलेगी — भर्ती से सैलरी तक सब कुछ एक डिजिटल पोर्टल पर मॉनिटर होगा, वेतन से कटौती बंद होगी, EPF-ESI समय पर जमा होगा, और दुर्घटना बीमा (20-50 लाख), आग सहायता (10 लाख), इलाज (5 लाख) व मृत्यु पर तुरंत 50,000 रुपये जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top