icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
Rajneesh KumarRajneesh KumarFollow12 Jan 2025, 02:06 pm

सीतापुर में टोडरपुर गांव की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

Sitapur, Uttar Pradesh:

सीतापुर में राजा टोडरमल स्मारक समिति और राजस्व सुरक्षा सेवादल के पदाधिकारियों ने मछरेहटा ब्लाक के टोडरपुर मजरा बीहट बीरमपुर गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ने की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने टोडरमल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय संस्थापक और अध्यक्ष संजयपुरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में टोडरपुर गांव को गोद लिया था जिसके बाद शासन प्रशासन के सहयोग से गांव में बिजली और पक्की सड़कें बनवाई गई थीं। हालांकि, तब से गांव में विकास कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शिक्षा के लिए स्कूल नहीं है, जिससे बच्चों को शिक्षा की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कपकोट में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, जंगल में शव मिलने से हलचल

Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दुलम गांव निवासी डूंगर सिंह 10 सितंबर को दुकान जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 12 सितंबर को परिजनों ने कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस, ग्रामीण, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की। 16 सितंबर को घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल के पास उनका शव बरामद हुआ। चेहरे पर चोट और घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने भालू के हमले की आशंका जताई है। वन विभाग जांच कर रहा है। DFO प्रकाश आर्या ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा.
0
0
Report

टफकॉन XT परिसर में विश्वकर्मा पूजा: कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Giridih, Jharkhand:एभीबी : टफकॉन XT परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर संस्थान की सुख-समृद्धि, तरक्की और कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि टफकॉन XT पिछले करीब 20 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से करता आ रहा है। कंपनी से जुड़े करीब 2000 से अधिक लोगों के परिवार के लिए यह आयोजन अब एक महत्वपूर्ण परंपरा बन चुका है। पूजा के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बिहार बाढ़ पर राजनीतिक बयानबाजी, यूसीसी पर विरोध और जन्मदिन यात्रा पर आरोप

Patna, Bihar:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने टीम के साथ दो दिवसीय दौर पर बिहार आए थे बिहार के 15 जिलों में आई बाढ़ को लेकर उन्होंने राज्य सरकार के साथ बैठकर आकलन किया लेकिन उनको जाते ही राजनीति शुरू हो गई RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कल मैंने कहा था कि अगर आप पैकेज लेकर आ रहे हैं तो बिहार आइए। बिहार सब अतिथियों का स्वागत करने को तैयार है, और करता भी रहा है बिहार। लेकिन आप कुछ लेकर नहीं आए, घोषणा भी नहीं किए कुछ और पैकेज भी नहीं लेकर आए, तो बाढ़ पीड़ित जो पीड़ित लोग हैं, उन्हें काफी दर्द हुआ है कि हमें कुछ मिला नहीं। बिहार को विशेष पैकेज मिलना चाहिए आपदा के नाम पर, नहीं मिला, यह दुखद बात है। यूसीसी के मुद्दे पर जेडयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा के बयान पर भाई बीरेंद्र ने मैंने कहा कि जेडीयू में कुछ ऐसे लोग हैं जो जेडीयू का नकाब ज़रूर लगाए हुए हैं, लेकिन वो बीजेपी का काम कर रहे हैं। और यूसीसी पर आप पूछा किसी से, वो बोला नहीं, उनका मंशा ठीक नहीं है और वो बीजेपी से गाइड हो रहे हैं लोग। और यूसीसी बिहार सहित पूरे देश में कहीं लागू नहीं होगा। सारे जगहों में इसका विरोध है। यह देश धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इसको बचाने के लिए यूसीसी लागू न हो, इसमें जेन ज़ी (Gen Z) के लोग और नौजवान रोड पर निकलेंगे और किसी भी राज्य में यूसीसी लागू नहीं होगा। आज माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्म उत्सव है, जन्मदिन है। 74वां जन्मदिन हो रहा है। मैं उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामना देता हूं। लेकिन जिस तरह से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है... बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ से लोग जूझ रहे हैं और राहत कार्य नहीं मिल पा रहा है। मवेशी दह गया, मर गया। कई लोग विधवा हो गईं, कई लोग के बच्चे डूब गए और लोग का घर गिर गया और कुछ नहीं मिल पा रहा है। और वैसे समय में हमने देखा है आप लोगों के माध्यम से कि बिहार सहित पूरे देश में दिया जलाने का उनके जन्मदिन पर। कौन बहुत बड़ा महापुरुष थे या हैं कि उनके जन्मदिन पर इस तरह से... कौन सा महापुरुष का मनाया गया आज तक जन्मदिन? आज ₹200 कड़वा तेल है, माने सरसों तेल है। और सरसों तेल आप जलाइएगा करोड़ों-करोड़ का। अगर वही पैसा बाढ़ पीड़ित लोगों को दे दिया जाता तो हम समझते हैं लोगों का कल्याण हो जाता। लेकिन प्रधानमंत्री जी देश की चिंता उनको नहीं है, चिंता केवल अपनी है। और विदेश यात्रा करना उनका धर्म है। पहले से उन्होंने सोचा है कि पूरे विश्व का हम चक्कर लगा लें, देश जाए जहन्नुम में। हम... हमारा नाम गिनीज बुक में हो कि पूरा विश्व हम भ्रमण कर लिए हैं। उनको देश में ना महंगाई दिखाई दे रहा है ना बेरोजगारी दिखाई दे रहा है ना पराध दिखाई दे रहा है। सिर्फ और सिर्फ अपना नाम कमाने के लिए और देश को बेचने के लिए वो तैयार हैं और पूंजीपतियों को राजा बनाने के चक्कर में लगे हुए हैं। गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान कहीं कोई हक दिलाने वाले यह नहीं हैं। इसलिए मैं जरूर शुभकामना देना चाहता हूं जन्मदिन के अवसर पर, लेकिन यह सब जो नाटक हो रहा है और सरकारी स्तर से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, विद्यालयों में शिक्षक को कहा जा रहा है कि आप दिया जलाओ। ब्लॉक के स्तर पर कल भी हमको एक पदाधिकारी ने फोन किया कि ब्लॉक में मनाया जा रहा है सर, कार्यक्रम है आइएगा। हम कहा कि मैं शुभकामना दे रहा हूं आप लोगों के माध्यम से, लेकिन उस कार्यक्रम में क्यों आएंगे? जहां देश को बेचने की बात हो रही है, कर्ज लेकर देश चलाया जा रहा है, देश कर्जदार हो गया है, ऐसे समय में हम इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। जो यह हो रहा है, विश्व बैंक से कर्ज लेकर और खर्चा किया जा रहा है, यह शर्म की बात है। मोदी जी को कम से कम इस पर विचार करना चाहिए, उनको मना करना चाहिए कि इस तरह का तुम लोग मत करो। उन्हीं के इशारे पर सब हो रहा है। इसलिए देश की जनता को, जेन ज़ी और नौजवानों को सोचना होगा कि हमें कैसे क्या करना होगा। रोड पर आना पड़ेगा, नहीं तो देश बचेगा नहीं। और देश नहीं बचेगा तो हम लोग रहेंगे कहां? इसलिए आज़ाद देश हिंदुस्तान के नौजवानों से मैं कहूंगा, जो जेन ज़ी के लोग हैं नौजवान, अब ज़रूरत है आपकी। आप रोड पर निकलिए और ऐसी सरकार को पटकनियां देकर और बाहर करने की ज़रूरत है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के दलोट में दो मासूम बहनों की मौत, परिवार में मातम

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट तहसील क्षेत्र के हमीरपुरा पठार गांव में दो मासूम बहनों की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महज कुछ ही देर के अंतराल में दोनों बच्चियां गश खाकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चियों के पिता कैलाश पुत्र बहादुर मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 5 वर्षीय बेटी शिवानी घर के आंगन में सो रही थी। अचानक वह गश खाकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके कुछ ही देर बाद उनकी ढाई वर्षीय बेटी केशर भी अचानक गश खाकर गिर गई। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों के शव बुधवार को दलोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सालमगढ़ थाने से हेड कांस्टेबल भजनलाल, बाबूलाल, सागर और महिला कांस्टेबल केशर मीणा अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों बच्चियों की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एक साथ दो मासूम बहनों की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हमीरपुरा पठार गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

रामदेवरा मेले में 1 से 50 फीट तक ऊंचे कपड़े के घोड़े भक्तों का आकर्षण

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा मेले में एक फिट से लेकर 50 फीट की ऊंचाई तक के घोड़े भक्तों के लिए बने आकर्षण का केंद्र भक्तों के द्वारा बड़े-बड़े कपड़े के घोड़े सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय करके ला रहे रामदेवरा देश में खुशहाली की कामना को लेकर भक्तों द्वारा समाधि स्थल पर चढ़ाया जा रहा कपड़े के घोड़े रामदेवरा, जैसलमेर धार्मिक स्थल रामदेवरा में श्रद्धा भक्ति आस्था का इन दिनों जबरदस्त जुनून देखने को मिल रहा है। जहां पर लोग सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय करके पैदल आ रहे हैं वहीं कई भक्तों द्वारा 1 फीट से लेकर 50 फीट की ऊंचाई वाले भारी भरकम कपड़े के घोड़े लेकर भी रामदेवरा पहुंच रहे हैं। जो भक्तों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं विशेष कर जयपुर जोधपुर पाली जालौर सिरोही बीकानेर गंगानगर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी भक्तों द्वारा सैकड़ो की संख्या में बड़े-बड़े वजनी घोड़े लेकर रामदेवरा पहुंच रहे हैं। जहां सड़क पर चलना खाली हाथ दुश्वार होता है वहीं पर अपने कंधों पर 300 से 400 किलो तक के वजनी कपड़े के घोड़े को लेकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन श्रद्धा भक्ति आस्था के वशीभूत होकर यह बिना किसी परेशानी के उन कपड़े के घोड़े को लेकर रामदेवरा पहुंचकर अपने परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर अपनी आस्था मन्नत पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।रामदेवरा मेला में जगह-जगह कपड़े के घोड़े दिखाई दे रहे हैं समाधि समिति द्वारा इन कपड़े के घोड़ों को अलग स्थान पर रखा जा रहा है जहां पर आने वाले भक्त उनके साथ फोटो इत्यादि खिंचवाकर अपनी यादों को सहेज कर साथ ले जा रहे हैं。
0
0
Report

करौली किशोर गृह से बाल अपचारी रात ढाई बजे फरार, CCTV में कैद

Karauli, Rajasthan:करौली। करौली से राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह से बाल अपचारी फरार, रात्रि करीब 2 बजे हुआ फरार, बाल अपचारी पहले कमरे के चैनल गेट से निकला, संप्रेषण गृह के अंदर बने छज्जे से छत पर चढ़ा और छत से कूदकर फरार, किशोर गृह से फरार होने की सूचना से मचा हड़कंप, बाल अपचारी के पलायन की सूचना किशोर गृह विभाग ने दी कोतवाली थाना पुलिस को, फरार बाल अपचारी के भागने की घटना CCTV कैमरे में कैद, पुलिस ने CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर बाल अपचारी की तलाश की शुरू, POCSO एक्ट के करीब 6 माह पुराने मामले में था निरुद्ध, फरार बाल अपचारी की उम्र बताई जा रही करीब 16 वर्ष 2 माह, संप्रेषण गृह प्रशासन की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी, सहायक निदेशक पवन गुप्ता बोले जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित कर्मचारी पर होगी कार्यवाही।
0
0
Report
Advertisement

पुंछ में सेना की सद्भावना पहल: दो दिन की खो-खो और हैंडबॉल प्रतियोगिता

Chikri Ban, पुंछ में भारतीय सेना की गनर बटालियन की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत एक नई पहल की गई। सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के लिए दो दिवसीय खो-खो और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच प्रदान करना है\n\nसीमावर्ती जिला पुंछ में भारतीय सेना की गनर बटालियन, 1851 लाइट रेजिमेंट की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।\n\nइस दौरान खो-खो और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।\n\nभारतीय सेना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर सीमा के नजदीक स्थित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभा को पहचानना और उन्हें उचित मंच प्रदान करना है।\n\nदो दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां, पदक तथा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।\n\nभारतीय सेना की ओर से कहा गया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और खेलों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस मौके पर सेना के अधिकारी और अन्य संबंधित लोग भी मौजूद रहे।
0
0
Report

दुर्ग की अग्रवाल मिठाई भंडार पर खाद्य विभाग का छापा, 10 दिन लाइसेंस निलंबित

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां खाद्य विभाग में औचक निरीक्षण करते हुए इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार में छापेमार कार्रवाई की है वही दूध पनीर और मिठाई का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब भी भेजा गया है दरअसल खाद्य विभाग को लगातार लंबे समय से अग्रवाल मिष्ठान भंडार में गंदगी और अमानक दूध मिठाई और पनीर की शिकायत मिल रही थी इसके बाद खाद्य विभाग ने एक विशेष टीम बनाकर छापे मार कार्रवाई की और जहां मिठाईयां बनती है वहां हाइजीन तरीका नही अपनाया गया था वही बेसन के लड्डू और बूंदी लड्डू के सैंपल भी लिए गए हैं फिलहाल 10 दिनों के लिए दुकान का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है वही दुकानदार को 10 दिनों का समय दिया गया है ताकि वह अपनी दुकान के स्टोर और किचन को दुरुस्त कर ले आने वाले समय में यदि दुकान में इस तरह की गंदगी पाई गई तो लंबे समय तक लाइसेंस निरस्त किए जाने की बात भी कही गई है लायसेंस निरस्त होने से अब 10 दिनों तक अग्रवाल मिष्ठान भंडार किसी भी तरह की मिठाइयों को नहीं बना सकेंगे फिलहाल मिठाई के सेम्पल लैब में भेजकर जांच करवाई जाएगी.
0
0
Report

सिवनी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी सर्वर बंद: मरीज घंटों से परेशान

Seoni, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हाहाकार! रात से सर्वर बंद, पैथोलॉजी जांच व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित। ब्लड कलेक्शन भी ठप, जांच कराने पहुंचे मरीज और परिजन घंटों से परेशान। सिवनी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था तकनीकी खराबी के चलते बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि रात से पैथोलॉजी विभाग का सर्वर बंद है, जिसके कारण जांच प्रक्रिया प्रभावित है। हालात ये हैं कि ब्लड कलेक्शन भी ठप हो गया है। सुबह जांच कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन घंटों इंतजार करते रहे।पैथोलॉजी में जांच नहीं होने से मरीजों के इलाज की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई जांच के लिए मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही मरीजों को सर्वर न होने से जांच रिपोर्ट भी नही मिल रही है। अब सवाल अस्पताल की तकनीकी व्यवस्था पर उठ रहे हैं। आखिर रात से सर्वर बंद होने के बावजूद इसे अब तक दुरुस्त क्यों नहीं किया गया ? मरीजों को कब तक इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा ? वहीं अस्पताल प्रबंधन नेट बंद होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहा है जबकि अस्पताल को चाहिए कि वह ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का भी उनको प्रावधान रखना चाहिए जिससे कि नेट की गड़बड़ी के बाद भी मरीज की जांच की जा सके
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर सभापति चुनाव: सुशीला गुप्ता BJP, भरत नागदा कांग्रेस, प्रभु पाण्ड्या निर्दलीय मैदान

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति चुनाव, भाजपा से सुशीला गुप्ता, कांग्रेस से भरत नागदा व भाजपा पार्षद प्रभु पाण्ड्या निर्दलीय मैदान में एंकर इंट्रो- डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति चुनाव के तहत नामांकन जांच के बाद सभापति पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में है | भाजपा का सिम्बल पूर्व सभापति व स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एमबेसेडर केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता को मिला है। ऐसे में भाजपा से सुशीला गुप्ता, कांग्रेस से भरत नागदा व सिम्बल नहीं मिलने से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रभु पंड्या निर्दलीय के रूप में सभापति पद के लिए चुनावी मैदान में है | भाजपा के पास डूंगरपुर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत जरुर है। लेकिन यदि निर्दलीय प्रभु पंड्या कल अपना नामांकन वापस नहीं लेते है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है | इधर अब सभापति पद के लिए भाजपा से सुशीला गुप्ता, कांग्रेस से भरत नागदा और निर्दलीय के रूप में भाजपा पार्षद प्रभु पंड्या चुनावी मैदान में है | डूंगरपुर नगरपरिषद के 40 वार्डो में से 24 पार्षद भाजपा के, 12 कांग्रेस,3 बीएपी व एक निर्दलीय भाजपा का बागी है | भाजपा के पास डूंगरपुर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत जरुर है। लेकिन यदि निर्दलीय प्रभु पंड्या कल अपना नामांकन वापस नहीं लेते है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है | इधर सागवाडा नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से भूमिका पंचाल व भाजपा से आशा पाटीदार चुनावी मैदान में है | लेकिन भाजपा को स्पष्ट बहुमत होने से सागवाडा में भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है
0
0
Report

जयपुर: मुफ्त यूनिफॉर्म भुगतान में देरी, जन आधार सत्यापन अब तक लंबित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू हुए ढाई महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कक्षा 1 से 8 तक के करीब 35 प्रतिशत विद्यार्थी अब भी मुफ्त यूनिफॉर्म की राशि का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 29 जुलाई को डीबीटी योजना शुरू की थी। अब तक 40.65 लाख पात्र विद्यार्थियों में करीब 65 प्रतिशत का जनआधार अधिप्रमाणन पूरा हो चुका है और 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में राशि पहुंच चुकी है। शेष विद्यार्थियों का भुगतान सत्यापन और बैंक संबंधी अड़चनों के कारण लंबित है। समग्र शिक्षा के तहत 40 लाख 65 हजार 052 विद्यार्थियों के लिए 24,390.312 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। वहीं पीएम श्री योजना के तहत भी 90 हजार 896 विद्यार्थियों को लाभ दिया जाना है। विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को लंबित जनआधार सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कई विद्यार्थियों के जनआधार नहीं बने हैं, जबकि कुछ मामलों में बैंक खाते निष्क्रिय होने या गलत आईएफएससी कोड के कारण भुगतान अटका हुआ है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top