261203
डम्पर ने साईकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल जाते समय मौत
Mahmudabad, Uttar Pradesh:महमूदाबाद कस्बे में साठ वर्षीय रामप्रसाद मौर्या निवासी गुलरामऊ साइकिल से चक्की पर आटा लेने के लिए घर से मोतीपुर चौराहा की तरफ जा रहे थे। तभी चौराहे के पहले एक नई डम्फर ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। ऐसे में महमूदाबाद पुलिस के जवानों द्वारा घायल शख्स को सी एच सी महमूदाबाद ई रिक्शे की मदद से लाया गया | जहाँ पर उसका प्रारम्भिक इलाज हुआ। इसके बाद वह जिला मुख्यालय रेफर हो गया। मगर रास्ते में ले जाते वक्त बुजुर्ग की मौत हो गई। डम्फर व चालक पुलिस की गिरफ्त में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के गांधी मैदान में बैंक ऑफ इंडिया गोदाम में आग, दमकल काबू पाया
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जमाल रोड में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास प्लास्टिक दबे के गोदाम में भीषण आग लगी। सूचना मिलते ही अग्नि एवं आपात सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची; कठिन मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
7.8% GDP वृद्धि पर सुन्धांशु त्रिवेदी का बयान; मोदी के आर्थिक प्रदर्शन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON INDIA'S 7.8% GDP GROWTH / PM MODI'S REMARKS ON ECONOMIC PERFORMANCE0
0
Report
अहमदाबाद में राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में Youth Congress का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): YOUTH CONGRESS PROTEST AGAINST FIR REGISTERED AGAINST RAHUL GANDHI PRAVEENSINH VANOL (PRESIDENT, GUJARAT YOUTH CONGRESS)0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में गैस पाइपलाइन फटने से हड़कंप, यातायात डायवर्ट; राहत टीम मौके पर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: सफेदाबाद में केवाड़ी मोड़ के पास टोरेंट गैस की पाइपलाइन फटी, तेज रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने चौराहे पर रोका ट्रैफिक, तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा बाराबंकी शहर से सटे सफेदाबाद इलाके में बुधवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी और दहश를 का माहौल बन गया, जब केवाड़ी मोड़ के पास जमीन के नीचे से गुजर रही टोरेंट गैस की मुख्य पाइपलाइन अचानक क्षتिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही तेज आवाज और भारी दबाव के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते इलाके में गैस की तेज गंध फैलने लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और गैस लीकेज की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल हरकत में आ गईं। किसी भी तरह की आगजनी या बड़े हादसे को टालने के लिए एहतियातन सफेदाबाद चौराहे से उस ओर गुजरने वाले सभी प्रकार के यातायात को पूरी तरह डायवर्ट कर रोक दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात करते हुए लाउडस्पीकर के जरिए आसपास के लोगों और राहगीरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा इलाके में आग, बीड़ी-सिगरेट या बिजली के उपकरण न जलाने की सख्त अपील की गई। हादसे की खबर पाते ही टोरेंट गैस की आपातकालीन तकनीकी टीम राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मोर्चा संभाला। तकनीकी विशेषज्ञों ने सबसे पहले संबंधित लाइन के मुख्य वाल्व को बंद कर गैस के दबाव को कम करने का प्रयास शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता गैस रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित कर किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।0
0
Report
निवाड़ी अस्पताल में आवारा कुत्ता प्रसव के बाद कनारी नोचता वीडियो वायरल
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट नजर आ रही है, ऐसा ही एक मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर से सामने आया है, जिसमें एक आवारा कुत्ता प्रसूता महिला की प्रसव के बाद शरीर से बाहर निकलने वाली कनारी को मुंह में दबाये पूरे अस्पताल परिसर में ना केवल लेकर घूमता नजर आया बल्कि मांश के उस लोथड़े को नोच नोच कर खाता नजर आया, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जबकि इस वायरल वीडियो के संबंध में निवाड़ी जिले के सीएमएचओ से पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां ऐसा एक वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर का संज्ञान में आया है और इस मामले की बीएमओ पृथ्वीपुर द्वारा जांच कराई जा रही है।0
0
Report
मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: बुलडोजर से आरोपी के मकान का ध्वस्तीकरण
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कहकशा बानो के ठिकाने पर बुलडोजर चलाकर दोनों कमरों वाले मकान को ध्वस्त कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी, जिसे पुलिस की अभिरक्षा में जब्त कर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा। तस्वीरें संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भरवारी रोड की हैं, जहां प्रशासन की टीम ने आरोपी कहकशा बानो से जुड़े बताए जा रहे मकान पर कार्रवाई की। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों कमरों से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने बरामद अवैध सामग्री को कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया। इसके बाद प्रशासन ने दोनों कमरों वाले मकान का ध्वस्तीकरण कर दिया। मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद अवैध पटाखा भंडारण और निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।0
0
Report
Advertisement
कमरछठ: मां की ममता और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का उत्सव
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर कमरछठ — मां की ममता और छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा का पर्व मां की ममता... संतान की लंबी उम्र की कामना... और छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी एक ऐसी परंपरा... जिसमें आस्था के साथ नजर आती है लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक। आज बात उस पर्व की... जिसे महिलाएं बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाती हैं... कमरछठ... यानी हलषष्ठी。 इस दिन माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। कई महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना करती हैं。 कमरछठ की खासियत सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है... बल्कि इससे जुड़ी हमारी पारंपरिक मान्यताएं और लोक संस्कृति भी इसे खास बनाती हैं。 पसहर चावल, महुआ, फल और पारंपरिक पूजन सामग्रियों से पूजा की जाती है। गांवों में महिलाएं एक जगह जुटती हैं... पूजा-अर्चना करती हैं... कथा सुनती हैं... और अपनी संतानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं。 मां और संतान का रिश्ता... दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। और कमरछठ... इसी ममता, त्याग और समर्पण का पर्व है。 आज जब आधुनिकता के दौर में कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे पीछे छूट रही हैं... tब कमरछठ जैसे पर्व हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं。 एक तरफ मां की ममता... दूसरी तरफ अटूट आस्था... और साथ में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू... यही कमरछठ की पहचान है。 कमरछठ महज एक त्योहार नहीं... बल्कि मां की प्रार्थना, संतान की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का उत्सव है।0
0
Report
बेमेतरा के दो शिक्षिकाओं को राज्यपाल पुरस्कार: बच्चों के लिए नवाचार से लुढ़की शिक्षा की तस्वीर
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर शिक्षक दिवस के मौके पर बेमेतरा जिले के लिए गौरव की खबर है। जिले की दो शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षिकाओं ने बच्चों को पढ़ाने के लिए नई और रोचक पद्धतियों को अपनाकर शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाने की पहल की है। ये तस्वीर बेमेतरा जिले के उन स्कूल की हैं, जहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सीखने के तरीकों में भी बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और नवाचार के लिए इस बार जिले की दो शिक्षिकाओं का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है。 शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा की सहायक शिक्षिका शीतल बैस और शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली की सहायक शिक्षिका आँचल वर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षिकाओं ने बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए पारंपरिक पढ़ाई के साथ कई नए प्रयोग किए हैं। खेल-खेल में शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों की समझ के अनुसार अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर पढ़ाई को आसान बनाने की कोशिश की गई है। खास बात ये है कि शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली की शिक्षिका आँचल वर्मा ने स्कूल में नवाचार के लिए अपने निजी खर्च से क्लासरूम को नया रूप दिया है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए कार्डबोर्ड से लेकर अलग-अलग शिक्षण सामग्री तैयार की गई है स्टडी टेबल से लेकर पढ़ाई से जुड़े कई संसाधन भी शिक्षिका ने अपने निजी खर्च से उपलब्ध कराए हैं। मकसद सिर्फ इतना है कि बच्चे पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि रुचि के साथ सीखें और स्कूल में उन्हें बेहतर एवं बच्चों के अनुकूल वातावरण मिल सके। आँचल वर्मा का कहना है कि राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे, बल्कि वे रुचि के साथ सीखें। बच्चों के साथ लगातार नए तरीके से काम करने का परिणाम जब इस तरह सम्मान के रूप में मिलता है, तो आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।शिक्षिका के प्रयासों का असर अब बच्चों की पढ़ाई में भी दिखाई दे रहा है। स्कूल में बच्चों के लिए बनाए गए अनुकूल माहौल से उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ी है। यही वजह है कि प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे भी अंग्रेजी में फर्राटेदार तरीके से अपना परिचय देने लगे हैं। शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार के साथ-साथ जिले के शिक्षा विभाग में भी खुशी का माहौल है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल के सहयोगी शिक्षकों ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । बेमेतरा की इन दोनों शिक्षिकाओं की उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इनका सम्मान यह संदेश भी देता है कि अगर शिक्षा के साथ नवाचार और समर्पण को जोड़ा जाए, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बच्चों के लिए और भी रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।0
0
Report
शाजापुर में स्मार्ट मीटर जांच के दौरान 11 उपभोक्ता बिजली चोरी पकड़े गए
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर। शहर में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए बिजली विभाग ने बुधवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इंदौर से आई विशेष टीम ने स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे स्मार्ट मीटरों की सघन जांच की। अभियान के दौरान कई घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। 11 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करने के अलग-अलग तरीके सामने आए। कहीं उपभोक्ताओं द्वारा डायरेक्ट तार डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था, तो कहीं स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर उसकी रीडिंग को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। टीम ने ऐसे मामलों को मौके पर ही पकड़ा और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ पंचनामे तैयार किए। बिजली विभाग के अनुसार, इंदौर बिजली विभाग द्वारा हर महीने ऐसे स्मार्ट मीटरों को चिन्हित किया जाता है, जिनकी रीडिंग या बिजली खपत में अनियमितता संदिग्ध दिखाई देती है। इसके बाद इन मीटरों की जांच के लिए विशेष टीमों को संबंधित क्षेत्रों में भेजा जाता है। इसी क्रम में इंदौर से टीम शाजापुर पहुंची थी। पंचनामा बनाकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर विभागीय टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया। संबंधित उपभोक्ताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान के चलते शहर में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। हर महीने संदिग्ध स्मार्ट मीटरों की होती है जांच सहायक यंत्री रामेश्वर प्रताप अहिरवार ने बताया कि इंदौर बिजली विभाग द्वारा एक विशेष टीम शाजापुर भेजी गई है। स्थानीय और इंदौर की संयुक्त टीम ने शहर में स्मार्ट मीटरों की चेकिंग की। हर महीने ऐसे स्मार्ट मीटर चिन्हित कर भेजे जाते हैं, जिनमें किसी तरह की अनियमितता की आशंका होती है। जांच में कई स्थानों पर डायरेक्ट तार डालकर तथा मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में पंचनामा बनाकर जुर्माना लगाने और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग ने संकेत दिए हैं कि स्मार्ट मीटरों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिजली चोरी या मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सोनीपत में प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने घर में फांसी लगा ली
Sonipat, Haryana:सोनीपत में पति - पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. कबीरपुर में रहते थे दंपति ऋतिक और सिमरन. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाए गए हैं. परिवार ने बताया कि दंपति दो साल पहले प्रेम विवाह कर के कबीरपुर में रह रहे थे. मृतक परिवार के सदस्यों का रो-धोकर बुरा हाल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
यमुनानगर में यूथ कांग्रेस का बीजेपी दफ्तर घेराव, गिरफ्तारी के साथ प्रदर्शन
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और अंबाला के सांसद वरुण मुलाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर बीजेपी के कमल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए दो बेरिकेडिंग पार करते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची और यहां जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा कार्यालय में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें वहीं रोक कर गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर अंबाला के सांसद वरुण मुलाना, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में बेरोजगारों की बुरी हालत है, महंगाई चरम सीमा पर है, नशा लगातार बिक रहा है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, अगर राहुल गांधी दलितों की आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाते हैं।0
0
Report
RSS प्रमुख भागवत के सामाजिक सद्भाव बयान पर दक्षिण भारत दर्गाह-मस्जिद एसोसिएशन की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): MGFA JAFAR ALI (SECRETARY, SOUTH INDIA DARGAHS AND MOSQUES ASSOCIATION) ON RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT'S REMARKS ON SOCIAL HARMONY AND NATIONAL UNITY0
0
Report
Advertisement
CRPF जवान इंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, पारिवारिक शोक
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : भादरा के डाबड़ी निवासी CRPF जवान इन्द्र सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, वर्ष 2006 में CRPF में भर्ती हुए थे इंद्र सिंह,झारखंड में 193वीं बटालियन में थे तैनात,छुट्टी पूरी कर कुछ समय पहले ही ड्यूटी पर झारखंड लौटे थे जवान इंद्र सिंह,डाबड़ी गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान इंद्र सिंह का अंतिम संस्कार,माता,पिता,पत्नी और बेट को पीछे छोड़ गए इंद्र सिंह0
0
Report
टोंक के छावनी जयपुर रोड स्थित टीवीएस शोरूम में आग, कई मोटरसाइकिल जलकर खाक
Tonk, Rajasthan:एंकर - पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी जयपुर रोड पर स्थित एक टीवीएस के बंद शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आस पास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड की 2 दमकले मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया गया। भीषण आग की चपेट में आने से बंद शोरूम में रखी करीब कई पुरानी और नई मोटर साईकिले जल गई। पुरानी टोंक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जनकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नही आ सका। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। मौके पर बडी संख्या में भीड़ जमा हो गई। बाइट -01- राजेंद्र सिंह,थानाधिकारी,पुरानी टोंक बाइट -02- संजय सिंह,फायर अधिकारी0
0
Report
BJP नेता राकेश सिंह मोरभंज जनमोत्सव समिति और मंदिर समिति के मुद्दे पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): RAKESH SINGH (BJP LEADER) ON MORBHANJ JANMASHTAMI JANMOTSAV COMMITTEE AND TEMPLE COMMITTEE ISSUE0
0
Report
Advertisement
