261001
कमलापुर में कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की गई जान, बुजुर्ग घायल!
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक कच्ची दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और एक बुजुर्ग घायल हो गया। घटना में छप्पर सहित दीवार गिर गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत को गोल्ड: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:Gold for India! The Women’s Cricket Team has once again shown the world how champions play. Heartiest congratulations to our Women’s Cricket Team on winning the Gold Medal at the Asian Games 2026. A magnificent all-round performance has brought a golden moment of pride for the nation. May Team India continue to shine and bring more glory to Bharat. Jai Hind!0
0
Report
रोहतक की सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 60 kg में ब्रॉन्ज जीता
Rohtak, Haryana:रोहतक हरियाणा MMA फाइटर सुचिका तारियाल ने जापान के ऐची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। उनके दादा ससुर व परिवार ने कहा कि वह सिर्फ़ एक गेम नहीं खेलती पूरी मेहनत लगाती है हाँ, हमें पूरा यकीन था गोल्ड मेडल आएगा जरा सी चूक हो गई फिर भी हमे बहुत ख़ुशी है उसने बहुत मेहनत की है। शादी से पहले भी, वह कड़ी मेहनत कर रही थी साथ ही परिवार ने बताया कि रोहतक आने पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा0
0
Report
बेंगलुरु में कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे के PC पर नई बहस
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): PRIYANK KHARGE (KARNATAKA MINISTER) PC0
0
Report
Advertisement
सीधी में युवती के गूगल ID हैक कर अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में एक युवती ने युवक पर उसकी गूगल आईडी हैक करने और सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के बहाने युवक ने उसका मोबाइल लिया था। इसके बाद उसकी गूगल आईडी हैक कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि आईडी डिलीट करने के बदले युवक उसके साथ संबंध बनाने की मांग कर रहा है। मामले को लेकर पीड़िता सिटी कोतवाली पहुंची और पुलिस को आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
खंडवा के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा... वॉटसएप पर ग्राहकों को तस्वीरें भेज आर्डर पर इंदौर बुरहानपुर सहित अन्य जिलों से बुलाते थे लड़कियां, 5 आरोपी गिरफ्तार। खाते, एंकर। खंडवा के मांधाता थाना क्षेत्र में अनैतिक व्यापार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP अगम जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। V.O. पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मकान में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि बाहर दो व्यक्ति ग्राह के रूप में मौजूद थे। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि, मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गांव में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है, यहां एक घर में अनैतिक व्यापार किया जा रहा था, सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Jamui दुष्कर्म केस पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल बिहार में महिला सुरक्षा पर विपक्ष
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY JAISWAL (BJP MP) ON JAMUI MOLESTATION CASE / ACCUSED INJURED IN POLICE ENCOUNTER / OPPOSITION ALLEGATIONS OVER WOMEN SAFETY IN BIHAR/ INDIA WOMEN'S CRICKET TEAM WINNING GOLD MEDAL AT ASIAN GAMES 20260
0
Report
Advertisement
रणधीर वर्मा स्टेडियम में मेले से खेल गतिविधियाँ प्रभावित; बच्चों का सड़क मार्च
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवा सड़क पर उतर आये। बच्चों ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बच्चों के हाथों में मैदान को मेला मुक्त रखने की मांग से जुड़े पोस्टर और तख्तियां नजर आईं। बच्चों के चेहरे पर जिला प्रशासन और नगर निगम के फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं का कहना था कि रणधीर वर्मा स्टेडियम शहर का प्रमुख खेल मैदान है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और युवा नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल सहित विविध खेलों का अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान में लंबे समय तक मेला आयोजित किये जाने से उनकी खेल गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। बच्चों का आरोप है कि मेला लगने के दौरान करीब दो महीने तक मैदान का बड़ा हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध नहीं रहता। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला कुछ दिनों का आयोजन है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक खेल गतिविधियों पर पड़ता है। मैदान में मेला लगने से अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है। छोटे बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक के नियमित अभ्यास का क्रम टूट जाता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की कि गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित मेला आयोजन के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।0
0
Report
दिनदहाड़े चोरी: जमशेदपुर के टाटा स्टील कर्मी क्वार्टर से लाखों की चोरी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4/11 को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास का है। उनकी पत्नी अंबिका दास पास स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय सुब्रतो दास ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी स्कूल में मौजूद थीं। दोपहर करीब 12:45 बजे जब सुब्रतो दास घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि क्वार्टर का अंदरूनी दरवाजा खुला हुआ है और कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के भीतर रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारी में रखे नकद 30 हजार रुपये तथा करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में वह व्यक्ति क्वार्टर के पीछे की ओर से घर में प्रवेश करता और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। वहीं, चोरी गए सामान का आकलन भी किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
निशिकांत दुबे ने MMDR कानून के विरोध पर सरकार का स्पष्ट रुख पूछा
Deoghar, Jharkhand:देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर MMDR कानून को लेकर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस दौरan उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए MMDR कानून के विरोध पर सवाल खड़े किए। निशिकांत दुबे ने कहा कि कोयला सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी उत्पादित होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोयले का समान भाव होगा, तभी देश में कोयले की बिक्री और प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। उनका कहना था कि अगर झारखंड का कोयला महंगा होगा तो पावर प्लांट और कंपनियां यहाँ से कोयला खरीदना क्यों चाहेंगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि MMDR कानून का विरोध केवल विपक्षी राज्यों को निशाना बनाने की बात नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु और तेलंगना जैसे राज्यों में भी अलग-अलग समय पर विपक्षी दलों की सरकारें रही हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर बालू, गिट्टी और खनिज संसाधनों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। साथ ही JPSC और JSSC की परीक्षाओं में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से पारदर्शिता बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़े सार्वजनिक कर बताना चाहिए कि राज्य में कितने स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।0
0
Report
Advertisement
जमुई में नाबालिग के साथ बदसलूकी वीडियो: AIMIM नेता ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए
Kishanganj, Bihar:बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये घटना साबित कर रही है कि बिहार सरकार के कानून व्यवस्था पूरी तरह से फैल हो गयी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पॉक्सो कानून ही नही वल्कि वैसे लोगो को कड़े से कड़े सज़ा देनी चाहिए जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटियों को भी अपनी ल livास को भी सही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज तरक्की के नाम पर रोशन ख्याली के नाम पर आधुनिकता के नाम पर जहां जा रहा है।जहां पुरुषों का ल livास घुटने के निचे और औरतों का लिवास घुटनों तक होंगें, उन्होंने कहा कि जहां इस तरह के लिवास पहना जायेगा, जहाँ बच्चों के लिए इंटरनेट को फ्री कर दिया जायेगा, और बच्चे अश्लील फिल्में दिखाई जाएगी वहाँ आनेवाले दिनों में इससे भी भयावह स्थिति होने वाली हैं।0
0
Report
एशियन गेम्स में स्वर्ण के बाद दीप्ति शर्मा के घर पर महिला टीम का जश्न
Noida, Uttar Pradesh:आगरा (उत्तर प्रदेश): दीप्ति शर्मा के घर पर एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के बाद जश्न0
0
Report
हनुमानगढ़: फर्जी पट्टा मामले में विधायक गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : फर्जी पट्टा मामले में विधायक गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला, सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची हनुमानगढ़, नोटिस के बावजूद जवाब नहीं पेश करने का अंदेशा, वागीस कॉलोनी में पहुंचकर फर्जी पट्टा प्लॉटों की जांच में जुटी टीम, सीआईडी-सीबी जांच के बीच जंक्शन थाने में पेंडिंग पुराने परिवादों के अनुसंधान पर भी नजर, तहसीलदार राजकुमारी, नगरपरिषद अधिकारी और सीआईडी सीबी एएसपी सतपाल सिंह पहुंचे मौके पर0
0
Report
Advertisement
गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, चीनी मिल बिक्री की जांच को लेकर भी सौंपा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नगरवासियों और स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को संबोधित पत्रक देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा। वहीं, बंद पड़ी गौरी बाजार चीनी मिल की बिक्री की जांच की मांग को लेकर किसानों और चीनी मिल मजदूरों ने भी सांसद को पत्रक दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि गौरी बाजार रेलवे स्टेशन रुद्रपुर, हाटा, रामपुर कारखाना और पथरदेवा विधानसभा क्षेत्रों के बीच स्थित है। इसके बावजूद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को देवरिया और गोरखपुर जाना पड़ता है। लोगों ने बरौनी-लखनऊ, ग्वालियर-बरौनी, इंटरसिटी, वाराणसी-नौतनवा, छपरा-नौतनवा, काशी, काठगोदाम और आम्रपाली एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने प्लेटफार्म के बाहर ट्रेन खड़ी होने की समस्या उठाते हुए कहा कि यात्रियों को गंदगी और गड्ढों के बीच उतरना पड़ता है। पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सैनी ने स्टेशन पर पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। वहीं, रविंद्र नाथ जायसवाल और छेदीलाल जायसवाल ने बंद पड़ी गौरी बाजार चीनी मिल की बिक्री का मामला उठाया। उन्होंने मिल की संपत्ति को कम कीमत में बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग सांसद से की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, रामावतार जायसवाल, दिनेश पांडेय उर्फ डिग्गी बाबा, अवध किशोर पांडेय, आदित्य सिंह, सत्यम जायसवाल, महेंद्र राय, केएम राय, राम सीताराम गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
एसीबी ने कठूमर में रिश्वत लेते दो इंजीनियर गिरफ्तार
Kathoomar, Rajasthan:कठूमर पंचायत समिति में रिश्वत लेते सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा अलवर/कठूमर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को अलवर जिले की पंचायत समिति कठूमर में कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों पर एक निर्माण कार्य के लंबित बिल का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, आरोपी सहायक अभियंता शिवराम को 25 हजार रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता श्रीमती मिन्ना खान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि मैसर्स पोसवाल कम्पनी द्वारा ग्राम पंचायत में एफएसएसी योजना के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र ईटोला का मरम्मत कार्य कराया गया था। कार्य से संबंधित करीब 2 लाख 52 हजार रुपये का बिल पंचायत समिति कठूमर में भुगतान के लिए लंबित था। शिकायत के अनुसार, बिल पास कराने के बदले सहायक अभियंता शिवराम ने 40 हजार रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता श्रीमती मिन्ना खान ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने 18 सितंबर को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान सहायक अभियंता द्वारा 35 हजार रुपये में सौदा तय होने तथा 10 हजार रुपये पहले लेने और 25 हजार रुपये बाद में लेने की बात सामने आई। वहीं कनिष्ठ अभियंता द्वारा 15 हजार रुपये की मांग में से 5 हजार रुपये पहले लेने और 10 हजार रुपये बाद में लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी चौकी भिवाड़ी की टीम ने डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की। चौकी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिवराम को 25 हजार रुपये और मिन्ना खान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया बाईट: सुरजीत एसीबी निरीक्षक एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क करने की अपील की है।0
0
Report
सिरोही परिषद चुनाव: भाजपा क्रॉस वोटिंग को लेकर बहस तेज, पांच पार्षदों के संकेत
Sirohi, Rajasthan:सिरोही नगर परिषद सभापति चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा में क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा माली को पांच मत मिले, जबकि पार्टी के कुल 10 पार्षद बताए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के पांच पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की चर्चा है। वार्ड नंबर 1 की पूनम अनिल प्रजापत, वार्ड नंबर 16 के मनीष प्रजापत, वार्ड नंबर 17 के गौरव, वार्ड नंबर 19 की संतोष और वार्ड नंबर 21 के सुनील गुप्ता के सारणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की सौगंध लेने की बात सामने आई थी। अब परिणाम के बाद “सौगंध पांच की और भाजपा को वोट भी पांच” का सियासी गणित चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि मतदान गोपनीय होने के कारण किसी विशेष पार्षद के क्रॉस वोटिंग करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद चुनाव परिणाम ने भाजपा के भीतर मतदान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
