261404
सीतापुर में ऑटो लिफ्टर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद
Parsehra, Uttar Pradesh:सीतापुर में नगर कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के दौरान 7 मोटरसाइकिलें और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं, जो गैंग द्वारा चुराए गए थे। यह कार्रवाई पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोबरसही गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद Muzaffarpur-Patna मार्ग पर जाम, कार्रवाई की मांग
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में पाइपलाइन में लीकेज के बाद आगBlast हुआ. इसके बाद भगदड़ मच गई. ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक घायल हैं. मृतक की पहचान गोबरसही के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा श्यामनंदन सिंह के 37 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो घटना के समय बच्चों के स्कूल से फीस जमा कर स्कूटी से लौट रहे थे. ब्लास्ट की वजह से क्षेत्र की बिजली काट दी गई और गैस पाइपलाइन को भी बंद कर दिया गया. मौके पर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र पहुंचे. डीएम ने घटना की जांच की बात कही, लापरवाही की बात भी कही जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है, बाकी घायल इलाज करा कर लौट गए. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक के समीप का है, जहां नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई के समय नीचे से गैस पाइपलाइन में धमाका हो गया. क्षेत्र दहल गया, दर्जनों घर और गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं. मौके पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम पहुंची; भारी पुलिस बल तैनात है.0
0
Report
पावापुरी में महावीर निर्वाण महोत्सव की तैयारी तेज, 7-9 नवंबर
Pariaunna, Bihar:एंकर:जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में उनके 2552वें निर्वाण महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तीन दिवसीय यह महोत्सव 7 से 9 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बिहार के राज्यपाल के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। निर्वाण महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण ,अभिषेक एवं शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। महोत्सव को लेकर जैन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु पावापुरी पहुंचकर भगवान महावीर की पूजा करेंगे। दीपावली के दिन अर्थात कार्तिक कृष्ण मास की अमावस्या को भगवान महावीर का निर्वाण हुआ था। इसी को लेकर जैन श्रद्धालुओ द्वारा इस जल मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाने की भी परंपरा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट, रोशनी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाण महोत्सव में श्रद्धालु भगवान महावीर की सत्य, अहिंसा तथा जियो और जीने दो की शिक्षाओं को याद करेंगे। बाइट:उमाकांत उपाध्याय पुजारी बाइट:स्थानीय0
0
Report
पूर्णिया में 70वीं एसजीएफआई प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, 320 खिलाड़ी
Purnia, Bihar:बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 70वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आरंभ इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में - समारोह के साथ किया गया! उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ,कस्बा विधायक नीतीश कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार सहित कई जिला खेल समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई इस दौरान पारंपरिक नृत्य ने लोगों का मनमोहन लिया मशाल मार्च कर खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया गया प्रतिस्पर्धा का विधिवत उद्घाटन किया और शील्ड का अनावरण किया इस अवसर पर 600 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया |आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 320 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 320 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और पूरी व्यवस्था यहां जिला प्रशासन ने कर रखी है हमारी सरकार और खेल विभाग का निरंतर प्रयास है कि हमारे जो बच्चे हैं जो उनके अंदर विभिन्न विधाओं में हुनर है उसे कैसे प्रदर्शित किया जाए, उन्हें मौका दिया जाए .,यहां जो चयनित होंगे राज्य स्तर पर खेलेंगे फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे सरकार का बहुत अच्छी पहल और यहां पूर्णिया मेजबानी कर रही है कि इससे और अच्छी बात क्या हो सकती है सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देती हूँ की अपने लक्ष्य पर आगे बढ़े | बाईट -लेसी सिंह, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
जालौन में घायल गिद्ध का रेस्क्यू, डायल 112 पुलिस पहुंची
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ गिद्ध, सागर तालाब मैदान में पड़ा मिला पक्षी गिद्ध, गिद्ध को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस, एसडीएम अनीता देवी ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने गिद्ध का किया रेस्क्यू, वन विभाग की निगरानी में उपचार के लिए भेजा गया, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर तालाब मैदान का मामला।0
0
Report
बहराइच में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेर कर किया हमला, अस्पताल में भर्ती खैरा बाजार क्षेत्र की घटना खबर बहराइच से है, जहां थाना बॉडी क्षेत्र के खैरा बाजार इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। जहां सुबह टहलने निकले एक मासूम बच्चे पर 10 से 12 आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्चे के बाबा ने बताया कि उसका पोता यश साहू सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। सड़क पर पहले से ही 10-12 कुत्ते मौजूद थे जिन्होंने उसे घेर लिया और नोचने लगे। बच्चे की चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से जान बचाया दादा का आरोप है कि जिस जगह घटना हुई वहां 25-30 आवारा कुत्ते हमेशा घूमते रहते हैं। पहले भी वहां कुत्तों ने 5-7 बकरियों को नोचा है। गांव में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं , घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
राज्य उत्सव 2026: बस्तर में बंदूक थामने वाले जवानों ने छेड़े देशभक्ति के सुर, कोंडागांव पुलिस ने जीत
Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव 2026 में कोंडागांव पुलिस के जवानों ने अपनी विशेष प्रस्तुति से समां बांध दिया। बस्तर के जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले जवानों ने जब मंच पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वर्दी में जवानों का यह भावुक और सुरीला अंदाज दर्शकों के दिलों को छू गया। यह प्रस्तुति बदलते बस्तर की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है—जहाँ कभी बारूद और दहशत का साया रहता था, वहाँ आज अमन, जश्न और देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। Rajyotsav 2026: Kondagaon Cops Swap Rifles for Microphones, Win Hearts with Patriotic Tunesy0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम में घर वापसी: पंडरिया में 61 लोगों ने अपने मूल धर्म में की वापसी
Kawardha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले स्थित कुई-कुकदुर वन क्षेत्र की महिदबरा ग्राम पंचायत में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 61 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। बैगा जनजाति बहुल इस वनांचल क्षेत्र में यह कार्यक्रम पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक बोहरा ने मूल धर्म में लौटने वाले सभी लोगों के पैर धोकर उनका आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। Ghar Wapsi in Kabirdham: 61 Individuals Return to Original Faith in Pandriya0
0
Report
पूर्णिया पुलिस ने कसबा के पास दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया
Purnia, Bihar:Anchor -आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कसबा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काठपुल के समीप घेराबंदी कर दो सक्रिय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 204.62 ग्राम स्मैक, नकदी, मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है।दरअसल, रात करीब 8 बजे कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जीरोमाइल की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ कसबा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। सदर-2 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की टीम ने फौरन NH-27 स्थित काठपुल के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध पल्सर बाइक पहुंची, तो पुलिस बल ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। दोनों युवकों के पास से करीब 204.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 लाख के आसपास है। इसके अलावा पुलिस ने 1500 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की जा रही काली पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास वार्ड नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार और 29 वर्षीय बिरेन महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिरेन महतो का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। कसबा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है, ताकि नशे के इस काले कारोबार से जुड़े अन्य सिंडिकेट और सप्लायर्स तक पहुंचा जा सके, और इस कारोबार पर बड़ा अंकुश लगाया जा सके! बाईट- डॉ गौरव कुमार ( एसडीपीओ 2)0
0
Report
सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग, चार झुलसे, तीन की हालत गंभीर
Siwan, Bihar:सीवान में घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव की है।घायलों की पहचान बिंदवल गांव निवासी जगरनाथ सिंह की पत्नी अनीता देवी,उनकी मां सुकवारी देवी, पुत्र आशुतोष कुमार सिंह और पड़ोसी दिलीप सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि एक घर के आंगन में घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव होने लगा। घर के सामने वाले कमरे में जल रहा दीया रिसाव हो रहे गैस के संपर्क में आ गया।तभी आग लग गई और आंगन में मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए।अचानक आग लगने से वहां मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। वहीं,आग बुझाने और बचाव करने के दौरान शिवम कुमार भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। सभी घायलों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया।घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।तीनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
संसद के संविधान सदन में गूंजी राजनांदगांव की आवाज: 20 वर्षीय प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने छत्तीसगढ़ का मान
Raipur, Chhattisgarh:राजनांदगांव की 20 वर्षीय होनहार बेटी प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने संसद के ऐतिहासिक संविधान सदन (पूर्व केंद्रीय कक्ष) में अपने विचार प्रस्तुत कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 'MY Bharat' के राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जो उनकी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रमाण है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय पटल पर उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। Rajnandgaon’s 20-Year-Old Pragya Bambeshwar Shines at Samvidhan Sadan, Brings Pride to Chhattisgarh0
0
Report
दीपावली पर मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों की जद्दोजहद बचाने की कोशिश
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:दीपावली पर स्पेशल पैकेज स्टोरी कोटपूतली… दीपावली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। लेकिन इस त्योहार की रोशनी के बीच एक ऐसा कारीगर भी है, जिसकी मेहनत और उम्मीदें आज बाजार की बदलती तस्वीर के सामने संघर्ष कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं उन कुम्भकारो की, जो दिन-रात मेहनत करके अपने हाथों से मिट्टी के दीपक और बर्तन तैयार करते हैं। लेकिन आधुनिकता और चाइनीज इलेक्ट्रिक लाइटों के बढ़ते चलन ने इनके पारंपरिक कारोबार को प्रभावित किया है। कोटपूतली से विशेष रिपोर्ट... कोटपूतली में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में खरीदारी हो रही है, घर सजाने की तैयारी हो रही है। वहीं दूसरे ओर, मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हार अपनी कला को जीवित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इनके हाथों से तैयार होने वाला एक-एक दीपक सिर्फ मिट्टी का बर्तन नहीं, बल्कि हमारी वर्षों पुरानी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। चौथमल कुम्हार के साथ बाइट... जहां कुम्भकार का पूरा परिवार मिट्टी के बर्तनों को बनाने में लगा रहता है दिन रात घर की महिलायें दियो व मटको पर रंग रोगन करके नकासी करती है लेकिन बदलते वक्त के साथ दीपावली मनाने का अंदाज भी बदलता जा रहा है। बाजारों में चाइनीज लाइटों, रंग-बिरंगी झालरों और इलेक्ट्रिक सजावट की बढ़ती मांग ने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन व दीपकों की चमक कुछ फीकी करती नजर आ रही है। टिंकू कुमावत मिट्टी के बर्तन बनाने वाला कारीगर सिर्फ दीपक ही नहीं, बल्कि मिट्टी के बर्तनों का चलन भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पहले के युग में पानी भरने के लिए मटके उपयोग होते थे, पर आधुनिक युग में फ्रिज व RO ने ले ली है, जिससे मटको की बिक्री प्रभावित हो चुकी है। लेकिन कुम्भकारों का कहना है कि मिट्टी के मटकों से पानी पीने से बीमार नहीं होते थे, पर अब बीमारियां बढ़ रही हैं। उसी दीये को बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मिट्टी के दीये से रोशन होता आंगन, पर आज उसका भी है संघर्ष वन टू वन: मिट्टी के मटके खरीदने आये ग्राहक व मटकी बनाने वाली महिला के साथ... उच्चारण: कुम्भकार दयाराम प्रजापत रिपोर्ट: अमित यादव जी, मीडिया कोटपूतली-बहरोड़0
0
Report
प्रतापगढ़ में लापता युवक ब्रजेंद्र सिंह की हत्या, प्रेम-प्रसंग के कारण शक
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़.... प्रतापगढ़ लापता युवक की हत्या से सनसनी。 पाँच दिन से लापता बृजेंद्र सिंह (24) का शव गड्ढे में मिला。 दोस्त नीरज सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने शव किया बरामद。 भाई और दोस्त पर मिलकर हत्या करने का आरोप。 मृतक की भाभी के साथ प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका。 एसपी ने कहा - शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी。 मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का。0
0
Report
Advertisement
स Singrauli में अवैध शराब विरोधी अभियान: 70 लीटर शराब और 300 किलो महुआ लाहन बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में 18 प्रकरण दर्ज... अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 70 लीटर अवैध शराब जब्त... शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 300 किलो महुआ लाहन बरामद... महुआ से बनी शराब के साथ देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त... शिकायत मिलने वाले इलाकों में आबकारी विभाग ने की छापेमारी... जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रहा अभियान... सिंगरौली जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। पिछले तीन दिनों में विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान महुआ से बनी शराब के अलावा देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। संबंधित लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव, आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को सहित विभाग की टीम शामिल रही। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
तेज़ रफ्तार वाहन से बाइक सवार की मौत, दादर टोला में चक्का जाम जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत हटवा खास के दादर टोला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को एक थार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन और चक्काजाम चलता रहा। काफी समझाइश और बातचीत के बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।0
0
Report
बांदा में विजिलेंस: JE सलमान रिश्वत लेते गिरफ्तार रंगे हाथ
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन हुआ है जहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का JE एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने की बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय बांदा में तैनात JE सलमान की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट संचालक से नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की और आरोप सही पाए जाने पर 2 नवंबर 2026 को रिश्वत की रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने JE सलमान को रंगे हाथ दबोचा लिया है। शिकायत करता कि माने तो क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमल वंशी के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी JE के खिलाफ कोतवाली नगर बांदा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से प्रदूषण नियंत्रण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
