261001
सीतापुर में मोबाइल चोरी के आरोप में मजदूर की पीटकर ली गई जान
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक खेत मालिक ने मोबाइल चोरी के आरोप में अपने मजदूर की पीटकर जान ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार टोल प्लाजा पर युवकों के अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस हिरासत में लिया
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़ टोल प्लाजा पर युवकों पर अभद्र व्यवहार के आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर दिल्ली से आए कुछ युवकों पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवकों के रवैये से परेशान कुछ जागरूक लड़कियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शांतरशाह चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित वाहन को रोककर उसमें सवार युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले गई। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नालंदा में कोबरा के बच्चे ने बच्ची को डसा, इलाज समय पर जान बची
Nalanda, Bihar:एंकर: नालंदा के फतेहपुर गांव में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। बच्ची के परिजनों ने जब सांप को काटते हुए देख लिया, तो बिना देर किए पहले प्राथमिक उपचार कराया और बच्ची को लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। खास बात यह रही कि परिजन सांप के बच्चे को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए, ताकि डॉक्टरों को सांप की पहचान करने में मदद मिल सके। बताया जाता है कि फतेहपुर गांव की रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची सोनिया कुमारी रोजाना की तरह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक कोबरा के बच्चे ने बच्ची को डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन परिजनों ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया। परिजनों ने सांप को मौके पर ही पकड़ लिया और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों को सांप दिखाए जाने के बाद बच्ची का इलाज शुरू किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने से बच्ची की जान बच गई。0
0
Report
पटना के धरना स्थल पर पप्पू यादव ने मानदेय और समायोजन की मांग उठाई
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग में शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज संघ का सात दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आज छठे दिन भी जारी है। वेतनमान लागू करने, चार माह के लंबित मानदेय का भुगतान, अनुकंपा का लाभ, विद्यालयों में समायोजन और राजकर्मी का दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर शिक्षा सेवक धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे। पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षा सेवक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और कई-कई महीने तक मानदेय नहीं मिलने की शिकायत है, उन्होंने शिक्षा सेवकों को समायोजित करने और उनकी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। पप्पू यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह राज्यपाल और शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। पप्पू यादव ने ज्ञानेश कुमार को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा और जनता उन्हें न्याय देगी। इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू के अंदरूनी विवाद को लेकर कहा कि ललन बाबू और संजय झा के विवाद में निशांत कुमार के भविष्य पर दांव लगाया जा रहा है। पप्पू यादव ने एमएलसी चुनाव को निशांत कुमार की प्रतिष्ठा से जोड़कर भी बयान दिया साथ ही बिहार में बाढ़ की स्थिति और बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिलने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।0
0
Report
Advertisement
IRCTC घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग: लालू-तेजस्वी-राबड़ी कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली- IRCTC घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।0
0
Report
बरकौहा के काली मंदिर प्रसाद से 8 लोगों की हालत बिगड़ी, जादू-टोना का आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बरकौहा के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकौहा गांव में काली मंदिर का प्रसाद खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बीमारों में 3 महिलाएं (एक गर्भवती), एक पुरुष और 4 बच्चे (उम्र 1, 2, 8, 11 साल) शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां 2 साल के बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार के गणेश कुशवाहा ने बताया कि गांव का ही बबलू रजक जो काली मंदिर पर बैठता है और तांत्रिक क्रिया करता है, उसने उन्हें मंदिर बुलाया। प्रसाद चढ़ाने के बाद उसने आधा किलो पेड़ा प्रसाद के रूप में दिया। गणेश के मुताबिक शाम को प्रसाद खाया, 20 मिनट बाद ही सबको चक्कर आने लगे, सब नीचे गिरकर लोटने लगे और उल्टा-सीधा बोलने लगे। परिवार ने बबलू रजक पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। तबीयत बिगड़ने पर सुबह सभी को जिला अस्पताल लाया गया। सुबह 6 बजे 8 मरीज लाए गए थे। सभी में अनस्टेबल बिहेवियर, इरेलेवेंट टॉकिंग और बार-बार चक्कर आने के लक्षण थे। शुरूआत में सभी अनस्टेबल थे, लेकिन इलाज के बाद अब 7 मरीज स्टेबल हैं। 2 साल के बच्चा अभी भी अनस्टेबल है जिसे PICU में रखा गया है। गर्भवती महिला की गायनिक टीम द्वारा जांच कर ली गई है। मेडिसिन, पीडियाट्रिक और गायनिक विशेषज्ञों की टीम इलाज कर रही है।0
0
Report
दिल्ली: लल्लू यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लल्लू यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे0
0
Report
Advertisement
अराधना मिश्रा की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति पर राजभर की प्रतिक्रिया; 2027 रणनीति और अखिलेश के बयान
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Omprakash Rajbhar (UP Cabinet Minister) On Aradhana Mishra's Appointment As UP Congress President / Congress Strategy Ahead Of 2027 / UP Crime Action Data / Scholarship Disbursement / Akhilesh Yadav's Election Commission Remarks / Akhilesh Yadav's Ayodhya Visit0
0
Report
सपा-कांग्रेस गठबंधन की रस्सी खतरे में, 2027 से पहले संगठन की चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:सपा-कांग्रेस गठबंधन की रस्सी अब खिंचाव के चरम पर है! कांग्रेस ने 150 सीटों से कम पर समझौता न करने का संकेत दिया है, वहीं अखिलेश यादव की सपा 350 सीटों पर तैयारी की बात कर रही है। इमरान मसूद किसके इशारे पर अखिलेश को तेवर दिखा रहे थे यह स्पष्ट हो गया है और सपा नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी ने गठबंधन की पोल खोल दी है। अब सवाल सिर्फ सीटों का नहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व और सपा के भीतर 10 सालों से टिकट की तैयारी कर रहे नेताओं की बेचैनी का भी है। देखना दिलचस्प होगा— गठबंधन की रस्सी टूटती है या सपा के भीतर ही बगावत की गांठ खुलती है? 2027 से पहले सपा के सामने सीटों से बड़ा सवाल—संगठन को संभालना!0
0
Report
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भयावह हादसा, दो की मौत, दो घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार समेत दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब 6 बजे कंटेनर और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई और ट्रक के नीचे जा घुसी। बाइक सवार को भी चोट आई, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो,ड्राइवर सहित तीन सवारी चोटिल
Mahuwa, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कोल्हुई से फरेंदा सवारी लेकर जा रहा था ऑटो चालक NH24 पर स्थित पिपरा परसौनी एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा0
0
Report
IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू-तेजस्वी-राबड़ी राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh:IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।0
0
Report
फतेहपुर में बाढ़ के पानी में नाव पलट, बचाव टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बाढ़ के पानी में नाव पलटी. थाना प्रभारी ने पानी में उतरकर बचाई लोगों की जान. नाव में सवार थे करीब एक दर्जन लोग. गलाथा गांव में दंगल और मेले के चलते बढ़ी थी भीड़. अधिक भीड़ के चलते नाव नीचे से फटी, पानी में पलटी. सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान. नाव सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर-नया खेड़ा मार्ग पर हादसा0
0
Report
Advertisement
अमरपाटन सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया
Maihar, Madhya Pradesh:जिले के सिविल अस्पताल अमरपाटन में मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेस सिंह और गार्ड अरुण सिंह के साथ मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साधना कठेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी भी सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं. फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है. अस्पताल में हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.0
0
Report
लखनऊ में 4.6 लाख छात्रों के लिए 148 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति अंतरण योजना
Noida, Uttar Pradesh:अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के अंतरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में..0
0
Report
एटा पुलिस ने अनाथ बच्चे के इलाज में मानवता की मिसाल कायम की
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, कोतवाली नगर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने अपने खर्चे पर कराया इलाज, थाना कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने भीख मांगने वाले अनाथ बच्चे की मदद के लिए आगे बढ़ाये हाथ, बच्चे के हाथ में भारी घाव और गलाव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दिखाई मानवता, कराया निजी हॉस्पिटल में एडमिट, पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, पीड़ित, बीमार अनाथ बच्चे का पुलिस ने कराया इलाज, जरूरत के वक्त बच्चे का सहारा बनी एटा पुलिस, पुलिस की इस मानवीय पहल की शहर के लोग प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार की जमकर कर रहे सराहना।0
0
Report
Advertisement
