सिद्धार्थ नगर में बूढ़ी राप्ति की कटान से गांव पर संकट
Mahuwa, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में बहने वाली बूढ़ी राप्ति नदी के कटान ने नौगढ़ तहसील के कान्हे कुसुम गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। कटान इतनी तेज है कि कुछ ही दिनों में पूरा गांव नदी में समा सकता है। 70 से 80 घरों और करीब 400 लोगों की आबादी वाला यह गांव नदी के तट पर बसा है। हाल ही में ग्रामीणों ने बाढ़ की विभीषिका का सामना किया और नदी का जलस्तर कम होने की दुआएं कीं। हालांकि, अब उनके सामने इससे भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
