272153
सिद्धार्थनगर में सिरसिया प्रधान पर मनरेगा कार्यों में लूट-खसोट का आरोप
Mahuwa, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के भनवापुर विकास खण्ड के सिरसिया ग्राम प्रधान पर मनरेगा कार्यों में लूट-खसोट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जहां सरकार गरीब परिवारों के भरण-पोषण के लिए मनरेगा के तहत काम दे रही है, वहीं यहां रोजगार सेवक से लेकर ग्राम प्रधान तक गड़बड़ी में लगे हैं। जब इस मामले की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय से ली गई, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राखी बाजार में नुकसान
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - कोरबा में हो रही है झमाझम बारिश, बारिश की वजह से सड़कों पर बह रहा है घुटने तक पानी, बारिश से जन जीवन भी अस्तव्यस्त, बाहर निकलने छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ रहा शहर वासियों को, बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित राखी बाजार, सोमवार से रुक रुक कर हो रही बारिश से राखी बाजार नरम, व्यापारियों को हो रहा नुकसान...0
0
Report
बलरामपुर: युवाओं को नौकरी और किसानों के लिए सस्ती बिजली पर सपा की चुनौती
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पीडीए पंचायत में गरजे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- नौकरी नहीं, तो डिग्रियां लेकर घूम रहा नौजवान, हमारी सरकार आएगी तो नौजवानों के रोजगार होंगे प्रमुख मुद्दे बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के पीडीए पंचायत सम्मेलन में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। सम्मेलन में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन्होंने रोजगार, किसान, बिजली, पेपर लीक और संविधान-लोकतंत्र के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में नौजवान, किसान और आम जनता परेशान है。 श्यामलाल पाल ने कहा कि आज नौजवानों के हाथ में डिग्रियां हैं, लेकिन नौकरी नहीं है। मेहनत करने के बाद जब परीक्षा का समय आता है तो पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि रोजगार आगामी चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा होगा। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और सम्मान मिलना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और कुछ चुनिंदा लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है。 किसान को सस्ती खाद, बिजली और दवा मिले प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान को सस्ती खाद, सस्ती बिजली और सस्ती दवाइयां मिलनी चाहिए। इससे किसान अपने परिवार और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ा सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है। किसानों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है और कई जगह ट्रांसफार्मर तक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं。 सपा सरकार में 18-20 घंटे बिजली का दावा बिजली के मुद्दे पर पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बड़े पैमाने पर पावर प्लांट लगाए गए थे। इससे लोगों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती थी। मौजूदा सरकार में बिजली व्यवस्था बदहाल है और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं。 उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नौजवानों को बड़े पैमाने पर रोजगार देना प्राथमिकता होगी। किसानों और आम लोगों के हित में योजनाएं लागू की जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है तथा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के कामकाज का जवाब सड़कों पर उतरकर दे रही है।0
0
Report
मोहनिया में स्कूल वैन ब्रेक फेल, 5 घायल; सभी सुरक्षित
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - मोहनिया में स्कूल वैन की ब्रेक फेल, कई बच्चे घायल स silaodha मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटी वैन; शिक्षिका और स्कूली बच्चे घायल, अस्पताल में इलाज के बाद सभी सुरक्षित। वियो - मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलौधा मोड़ के पास गुड लाइफ स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा वैन का अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। गाड़ी में सवार सभी बच्चे और शिक्षिका छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के समय वैन में सवार लोग कटरा कला, मोहनिया के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि कुल 5 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें चार छोटे बच्चे और एक शिक्षिका शामिल हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। घायल बच्चों व शिक्षिका की सूची: * सिद्धार्थ कुमार (पिता: सुनील कुमार सुमन), कटरा कला * शुभम कुमार (पिता: अजय कुमार), कटरा कला * सृष्टि कुमारी (पिता: सुनील कुमार सुमन, उम्र 4 वर्ष), कटरा कला * अंजनी कुमारी (पिता: अनिल कुमार राम, उम्र 6 वर्ष), कटरा कला * प्रिया कुमारी (पिता: उपेंद्र तिवारी, उम्र 21 वर्ष - शिक्षिका), कटरा कला घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। ब्रेक फेल होने से चालक का हाथ भी चोटिल हुआ है। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। बाइट - अस्पताल के डॉक्टर केपी सिंह बाइट - शिक्षिका0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने एकजुट होकर टिकाऊ उम्मीदवारों के लिए टिकट तय किए
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) एकजुट होकर निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 31 अगस्त से पहले प्रत्याशीों की सूची, जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा का दावा-हनुमानगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट Hanumangarh में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के आठों नगर निकायों के चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव मैदान में उतरने तथा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया गया। बैठक में जिला प्रभारी एवं रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, जिला सह प्रभारी डॉ. सुनील लारा, जिला अध्यक्ष मनीष गोदारा सहित शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा ने कहा कि AICC और PCC का स्पष्ट संदेश है कि सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में कांग्रेस से जुड़े लोग एकजुट होकर एक मंच पर हैं। कुछ लोगों की ओर से पार्टी में गुटबाजी का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर निकाय चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से 'जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है और कांग्रेस को निकाय चुनाव में बड़ी जीत की उम्मीद है। पूसाराम गोदारा ने दावा किया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, इसमें कोई दोराय नहीं है।0
0
Report
राजस्थान विश्वविद्यालय में Ph.D. सीटों के आरक्षण पर छात्रों का विरोध, भरने की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी में Ph.D. प्रवेश को लेकर छात्रों का विरोध तेज हो गया है। आरक्षित वर्ग की करीब 200 Ph.D. सीटें खाली रहने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की खाली रह गई सीटों को नियमानुसार UR वर्ग से भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने RUPA कन्वीनर प्रो. एस.के. गुप्ता को उनके कमरे में बंद कर दिया। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से Ph.D. सीटों को भरने का मुद्दा लंबित है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सवाल उठाया कि Ph.D. की सीटों को खाली रखकर विश्वविद्यालय प्रशासन आखिर क्या साबित करना चाहता है। डॉ. सज्जन सैनी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महावीर यादव, मुकेश सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कुलगुरू से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।0
0
Report
आगरा: 13 साल बाद मृत बताये गए शख्स की पहचान, अदालत ने जेल भेजा
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट:- सैय्यद शकील आगरा जिसे 13 साल पहले मरा हुआ बताया गया… अचानक वही शख्स 13 साल बाद जिंदा हो गया। सड़क पर स्कूटर चलाते हुए नजर आया तो वादी पक्ष ने उसकी तस्वीर खींच ली। तस्वीर कोर्ट पहुंची तो पूरे मामले का राज खुल गया। आरोपी ने अदालत में सरेंडर किया, लेकिन जमानत नहीं मिली और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वीओ: आगरा में धोखाधड़ी के पुराने मामले में 13 साल बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे केस की कहानी ही बदल दी। मामला वर्ष 1999 से चल रहे धोखाधड़ी के परिवाद और फर्जी वसीयत तैयार करने के आरोप से जुड़ा है। केस के दौरान आरोपी ताराचंद शर्मा को मृत दर्शा दिया गया था। इसके बाद मामला लंबे समय तक चलता रहा, लेकिन अचानक वादी पक्ष की नजर सड़क पर स्कूटर चलाते एक शख्स पर पड़ी। शक हुआ तो तस्वीर खींची गई और जब पहचान हुई तो सामने आया कि स्कूटर चलाने वाला कोई और नहीं, बल्कि वही ताराचंद शर्मा है, जिसे रिकॉर्ड में मृत बताया गया था। वादी पक्ष ने आरोपी की तस्वीर को कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश किया। तस्वीर सामने आने के बाद मामले में बड़ा मोड़ आया और ताराचंद शर्मा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद आरोपी की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। विशेष सीजेएम शिवा नंद गुप्ता की अदालत में जमानत पर सुनवाई हुई। आरोपी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। अब विशेष सीजेएम ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम के इफको चौक पर सर्विस रोड धंसी, बारिश से सीवर लाइन नीचे आ गई
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के इफको चौक पर सर्विस रोड धंसी जीएमडीए की मुख्य सीवर लाइन निकल रही सर्विस रोड के नीचे से यातायात पुलिस ने अस्थाई बेरिकेटिंग करके वाहनों को डाइवर्ट किया यातायात पुलिस ने जीएमडीए को सूचित किया सोमवार को गुरुग्राम में हुई तेज बारिश के बाद रोड़ धंसी0
0
Report
भरतपुर नगर निगम चुनाव: गर्ग-आरएलडी की गणित बदलेगी क्या कांग्रेस-BJP?
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर नगर निकाय चुनाव, भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी के साथ आरएलडी भी मैदान में, आरएलडी ने नगर निगम के 65 वार्डो में किये पर्यवेक्षक नियुक्त,आरएलडी के जिलाधिकारी सन्तोष फौजदार ने किए पर्यवेक्षक नियुक्त, इससे पहले आरएलडी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ले चुके है बैठक, अब चर्चा क्या निगम में कांग्रेस बीजेपी का गणित बिगाड़ेंगे गर्ग व आरएलडी, सुभाष गर्ग भरतपुर शहर से दूसरी बार विधायक,गत निकाय चुनाव में हालांकि कांग्रेस का बना था बोर्ड,गर्ग ने अपने करीबी अभिजीत जाटव को बनवाया था कांग्रेस से मेयर,क्या इस बार भी अपना मेयर बनाने के जुगाड़ में गर्ग,दोनों पार्टियों के कई दिग्गज हैं गर्ग के सम्पर्क में,0
0
Report
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महिलाओं के लिए नई कतार, भीड़ नियंत्रण योजना लागू
Jaipur, Rajasthan:गणेश चतुर्थी पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस बार दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पिछले साल की व्यवस्थाओं और कमियों की समीक्षा के बाद प्रशासन ने पहली बार कतारों का दायरा बढ़ाने और महिलाओं के लिए अलग लाइन बनाने का फैसला किया है। एमडी रोड, जेएलएन मार्ग और तख्तेशाही रोड पर लंबी कतारों के लिए रेलिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। श्रद्धालु इन्हीं लाइनों से मंदिर में प्रवेश करेंगे। मंदिर में 6 एंट्री और 8 एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। एक लाइन की एंट्री पास से होगी। भीड़ को एक जगह जमा होने से रोकने के लिए होल्डिंग एरिया भी बढ़ाया जाएगा। 14 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव और 15 सितंबर को शोभायात्रा को लेकर जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए। बैठक में मंदिर महंत कैलाश शर्मा समेत एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रदीप मोहन, डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा, डीसीपी ट्रेफिक योगेश गोयल, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विद्युत विभाग, जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलक्टर संदेश नायक ने बताया की भीड़ में महिलाओं के लिए अलग कतार रहेगी। कतारों का विस्तार तख्तेशाही रोड के साथ एमडी रोड और जेएलएन मार्ग तक किया जाएगा। भीड़ बढ़ने की स्थिति में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से रोका जाएगा। जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक, एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रदीप मोहन और महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए इस बार परिवहन व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। राउंड द क्लॉक 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इसके अलावा 4 इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसें भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। शटल बस सेवा शुरू करने के विकल्प पर भी विचार किया गया है। पार्किंग के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी, सुबोध स्कूल और मूक-बधिर स्कूल सहित अतिरिक्त अस्थायी पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे। जेएलएन और टोंक रोड से जुड़े मार्गों पर यातायात और पार्किंग का अलग प्लान रहेगा। व्यवस्थाओं की सबसे अहम कड़ी सामूहिक कंट्रोल रूम होगी। सभी संबंधित विभागों का एक संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, ताकि भीड़, यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा या किसी आपात स्थिति में अलग-अलग विभागों के बीच तत्काल कॉर्डिनेशन हो सके। शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग से आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात होगा और चेन स्नैचर्स पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए अतिरिक्त हाई डेफिनिशन कैमरे लगाए जाएंगे। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम और मंदिर प्रशासन पेयजल और ओआरएस काउंटर लगाएगा। मंदिर क्षेत्र में शेड की व्यवस्था भी की जाएगी। महोत्सव से पहले सड़कों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और फॉगिंग 24 घंटे अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। अस्थायी शौचालय भी बनाए जाएंगे। फायर ब्रिगेड की तैनाती और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जाएगा। बहरहाल, इस बार की पूरी व्यवस्था का फोकस यही है कि श्रद्धालु सड़क पर बेतरतीब भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय तय कतार से आएं, होल्डिंग एरिया में नियंत्रित हों और अलग-अलग निकासी मार्ग से बाहर निकलें। यानी मोतीडूंगरी गणेशजी के दर्शन में इस बार व्यवस्था का मूल मंत्र होगा—भीड़ को रोकना नहीं, उसे लगातार चलाते रहना।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ निकाय चुनाव: कांग्रेस-समिति चयन पर शुक्ला के विरोध के बाद उथल-पुथल
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों ही बड़ी पार्टियों के कार्यालयों में पार्षद पद के लिए दावेदारों की बड़ी संख्या देखी जा रही। झालावाड़ नगर परिषद के सभी वार्डों के लिए दोनों ही पार्टियों की ओर से करीब एक दर्जन से अधिक आवेदन सामने आ चुके हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित की गई निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सभापति मनीष शुक्ला विरोध में उतर गए हैं अपनी नाराजगी जताते हुए पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने आज अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता भी की और पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वाले नेताओं को चुनाव संचालन समिति में शामिल करने पर रोष जताया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सभापति व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष शुक्ला ने बताया कि गत नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के एक नेता द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई थी। जिस वार्ड से खुद उन्होंने चुनाव लड़ा वहां माइनॉरिटी के ही एक निर्दलीय प्रत्याशियों को कांग्रेस पार्टी के ही एक नेता द्वारा उतर गया। जिसके परिणाम स्वरूप पूर्व सभापति मनीष शुक्ला को हार का सामना करना पड़ा था। उक्त मामले में संबंधित कांग्रेस नेता के खिलाफ उनके द्वारा पार्टी के हर एक मंच पर शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। लेकिन अब इसी नेता को जिला अध्यक्ष द्वारा निकाय चुनाव संचालन समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। जिसे लेकर पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं व नेताओं में नाराजگی दिखाई दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के वफादार और निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता हाशिए पर जा रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वाले लोग चुनाव संचालन समिति से लेकर टिकट की दावेदारी तक जता रहे। ऐसे में कांग्रेस के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही। उनकी मांग है, कि पिछले निकाय चुनाव में जयचंद की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेताओं को चुनाव संचालन समिति तथा टिकट वितरण के कार्यों से दूर रखा जाए, ताकि निष्ठावान कार्यकर्ता चुनाव लड़कर पार्टी को जीत दिला सके। पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने कहा कि वह अपनी नाराजगी से पीसीसी अध्यक्ष को भी अवगत कराएंगे।0
0
Report
कोटा मंडल के चार रेलकर्मियों को DRM अवार्ड, रिकॉर्ड राजस्व के साथ सम्मानित
Kota, Rajasthan:कोटा.. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार रेलकर्मियों को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने टिकट जांच और वैगन प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। चल टिकट निरीक्षक समर बहादुर, अनवर हुसैन और मुख्य चल टिकट निरीक्षक बीडी रज्जाक को टिकट जांच में रिकॉर्ड राजस्व अर्जित करने पर पुरस्कार दिया गया। समर बहादुर ने जून में 3 लाख 92 हजार 300 रुपए, बीडी रज्जाक ने 3 लाख 99 हजार 70 रुपए का राजस्व अर्जित किया। वहीं अनवर हुसैन ने एक ही दिन में 1 लाख 420 रुपए की वसूली कर रिकॉर्ड बनाया। वैगन प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायक परिचालन प्रबंधक उपेंद्र सीपी सिंह को भी सम्मानित किया गया। उनके पर्यवेक्षण में मंडल ने निर्धारित लक्ष्य से 5 प्रतिशत अधिक एनटीकेएम उपलब्धि हासिल की.0
0
Report
कोटा जंक्शन और सवाई माधोपुर जंक्शन पर फूड कियोस्क; देश का पहला रेलमंडल
Kota, Rajasthan:کوटा.. پश्चिम مڈھ्यम रेलवे کے کوٹا مینڈل نے यात्रियों کی سہولت کے لیے کوٹا جنکشن اور سواتی مدھوپور جंकشن پر فود ایگریگیٹور کیوسک نصب کرنے کی پہل کی ہے۔ ریلوے کے مطابق اس طرح کی व्यवस्था شروع کرنے والا کوٹا مینڈل دنیا کا پہلا ریلوے مینڈل بن گیا ہے۔ yatrि trains میں بیٹھے-बैठے IRCTC یا Swiggy کے ذریعے اسٹیشن کے آس پاس موجود اپنے پسندیدہ ریسٹورنٹ سے کھانا آرڈر کر سکیں گے۔ آرڈر ملنے کے بعد بھوجن کیوسک تک پہنچے گا اور وہاں سے متعلق ٹرین کے کوچ کے دروازے تک ڈلیوری کی جائے گی۔ کوٹا جنکشن پر یہ سہولت 21 اگست سے شروع ہو چکی ہے، جبکہ سواتی مدھوپور میں جلدی ہو گی۔ ریلوے کے مطابق کیوسک پر بھوجن تیار یا بیچا نہیں جائے گا، بلکہ آخری مرحلے کی ڈلیوری منظم کی جائے گی۔ انتظامیہ FSSAI کے معیارات کے مطابق چلایا جائے گا۔0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर के 78 युवाओं को सरकारी नौकरी, 17 महिला अभ्यर्थी भी शामिल
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर के 78 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, 17 बेटियों को भी मिली तैनाती कृषि विभाग के prाविधिक सहायक ग्रुप-C पद पर हुआ चयन विकास भवन सभागार में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित नियुक्ति पाने वालों में 17 महिला अभ्यर्थी भी शामिल नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का गाजीपुर में हुआ सजीव प्रसारण गाजीपुर के कृषि विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 78 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। खास बात ये रही कि नियुक्ति पाने वालों में 17 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नवनियुक्त प्राविधिक सहायक अब सीधे किसानों से जुड़कर उन्हें उन्नत कृषि तकनीक, बीज, खाद और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे। वहीं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के लोक भवन में हुआ, जिसका गाजीपुर में सजीव प्रसारण किया गया। अब इन 78 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों पर जिम्मेदारी होगी कि सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ खेत और किसान तक पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पहुंचाएं। बाइट- डॉ संगीता बलवंत- राज्यसभा सांसद0
0
Report
मदरसे में नाबालिग से दुष्कर्म: मौलवी के खिलाफ पोस्को एक्ट केस दर्ज
Baran, Rajasthan:मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, मौलवी के खिलाफ पोस्को एक्ट में केस दर्ज एक मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। अंता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि वह मस्जिद स्थित मदरसे में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि मौलवी ने स्कूल के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मौलवी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी है और आरोपी मौलवी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।0
0
Report
दतिया में युवक ने कार में गोली मारकर खुदकशी की; क्रिकेट सट्टे से जुड़ा मामला
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी, दतिया कार में युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत क्रिकेट सट्टे और एमसीएक्स के लेनदेन को लेकर प्रताड़ना के परिजनों ने लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी दतिया के उनाव थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दतिया-उनाव मार्ग पर खैरी माता मंदिर और राजापुर गांव के बीच की बताई जा रही है。 मृतक की पहचान झांसी निवासी 20 वर्षीय अर्जुन शर्मा, पुत्र स्वर्गीय देवकीनंदन शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि अर्जुन ने 315 बोर के कट्टे से कार के अंदर खुद को गोली मारी। ग्रामीणों की सूचना पर उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार अंदर से लॉक थी और उसका इंजन भी चालू था। पुलिस ने कार का कांच तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह हिमांशु समाधिया, विपिन उपाध्याय और संदीप उपाध्याय अर्जुन के बारे में पूछताछ करने उसके घर आए थे। इसके बाद अर्जुन खैरी माता मंदिर और मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकल गया था。 परिजनों ने आरोप लगाया है कि अर्जुन का क्रिकेट सट्टे और एमसीएक्स के लेनदेन से जुड़ा मामला था और उस पर देनदारी थी। इसी को लेकर उसे कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मामले में नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि कम उम्र के युवाओं में क्रिकेट सट्टे और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े विवाद गंभीर रूप ले रहे हैं। उनका आरोप है कि दतिया में भी इस तरह के लेनदेन से जुड़े मामलों में युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि 20 वर्षीय अर्जुन शर्मा के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से 315 बोर का कट्टा और कार जब्त की गई है। मोबाइल फोन को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मोबाइल और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: मनजीत सिंह चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दतिया बाइट: मृतक के मामा बाइट: रश्मि शर्मा, मृतक की मां0
0
Report
Advertisement
