272153
सिद्धार्थनगरः निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संवैधानिक अधिकार यात्रा सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची
Mahuwa, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के नेतृत्व में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के द्वारा निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का जोरदार स्वागत किया। सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची संवैधानिक अधिकार यात्रा जिले का भ्रमण करते हुए जिग्नाहवा धाम के बड़हर घाट पहुंची और यहां कैबिनेट मंत्री संजय निषाद में एक जनसभा को संबोधित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गिर्राजो देवी की श्रद्धांजलि दी, शोकाकुल परिवार को सांत्वना
Palwal, Haryana:पलवल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को होडल में विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत गिर्राजो देवी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि वह स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायक हरेंद्र सिंह का परिवार राजनीतिक है। पूर्व विधायक रामरतन ने पूरी ईमानदारी के साथ क्षेत्र के लोगों की सेवा की। वहीं संस्कार विधायक हरेंद्र सिंह में मौजूद है। उन्होंने कहा कि माताजी स्वर्गीय गिर्राजों देवी आज इस संसार में तो नहीं है बल्कि उनके विचार आज भी हमारे बीच मौजूद है। उन विचारों को हम निरंतर आगे बढाने का कार्य करेगें। माताजी स्वर्गीय गिर्राजों देवी की यादें सैदव हमारे बीच में रहेगी। इस अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे परिवार का सदस्य है। सफाई कर्मचारियों के प्रत्येक विषय को गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता है। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के तौर पर किया गया है। सफाई कर्मचारियों की 12 मांगों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान भी किया जाएगा। सरकार की अपील पर सफाई कर्मचारियों ड्यूटी पर भी आए है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया कि सरकार पूर्ण रूप से सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी। सफाई कर्मचारियों के नाम पर कोई राजनीति नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। सरकार के मंत्री एवं अधिकारी सफाई कर्मचारियों के मांगों को लेकर लगातार बैठक कर बातचीत कर रहे है। सरकार सहानुभूति पूर्वक मांगों पर विचार कर रही है。0
0
Report
बारिश से बुंदेलखंड की खरीफ फसलें तबाह, किसान मुआवजे के लिए हो रहे आंदोलित
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में बीते दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश ने जनपद की लगभग 90% खरीफ की फसलों को अपनी आगोश में पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। लगातार हुई बारिश की चपेट में आकर ग्रामीण इलाकों के दर्जनों कच्चे मकान भी धराशायी हो गए हैं। अतिवर्षा के रूप में आई दैवीय आपदा से परेशान किसानों के बाद अब विपक्षी पार्टियों ने भी खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही सर्वे का काम पूरा होने के बाद किसानों को मुआवजा राशि निर्गत करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वी/ओ- दरअसल बुंदेलखंड का अन्नदाता कुदरत की मार से टूटता जा रहा है इस वर्ष हुई ज्यादा बारिश से किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है अधिकत्तर खेत जलमग्न हो गए तो कही पौधों में दाना नही आया । किसानो ने उर्द,मूंग,तिली और मूंगफली की फसल बोई थी और उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस वर्ष अच्छी पैदाबार होगी लेकिन बारिश ने किसानो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और किसान एक बार फिर सरकार की ओर निगाहे लगाए बैठा है । किसानों का कहना है कि इस बार की खेती पूरी तरह बर्वाद हो गई है हम लोगो ने मूंग,उर्द,तिल और मूंगफली बोई थी लेकिन बारिश से खेत बर्बाद हो गए । चुनावी माहौल होने के कारण राजनैतिक विपक्षी दल भी किसानों की फसल मुआबजा की मांग कर रहे है और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जा रहा है । हालांकि प्रशासन पहले से अलर्ट है खेतो का सर्वे कराया जा रहा है ताकि किसानों की खराफ़ फसल का आंकलन किया जा सके जिसकी शासन को रिपोर्ट सौंपकर किसानों को मुआबजा दिलाया जा सके । बाईट- संतोष (किसान) बाईट-बुधिया (महिला किसान) bाईट-सुखबीर सिंह (एडीएम महोबा)0
0
Report
हरी नगर में शराब दुकान खुलने पर महिलाओं का भारी विरोध
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर विधानसभा के वाटिका अपार्टमेंट के पास शराब का ठेका खुलने को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी मुख्यमंत्री से लेकर मोदी तक लगाई अपनी गुहार राजधानी में जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब शराब के नीतियों के साथ-साथ नई शराब की दुकान खोले जाने को लेकर बीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन करती थी और सरकार की घेराबंदी भी करती थी लेकिन अब जब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है तब अलग-अलग इलाके में नई शराब की दुकान खुल रही हैं और ऐसी ही एक शराब की दुकान हरी नगर विधानसभा के डीडीए मार्केट वाटिका अपार्टमेंट के मुख्य एंट्रेंस पर खुल रहा है जैसे ही यहां रहने वाले लोगों को इस बात की भनक लगी काफी संख्या में पुरुष महिलाएं हाथों में बैनर पोस्टर लेकर शराब की दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बीजेपी के साथ-साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते यह महिलाएं वाटिका अपार्टमेंट की है और इनका कहना है कि अगर यहां शराब की दुकान खुली तो यहा इलाके में क्राइम का ग्राफ बढ़ेगा क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा और फिर चाहे बच्चियों हो या फिर लड़कियां या फिर महिलाएं सबके लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा ऐसे में उन्होंने सरकार से यह गुहार लगाई है इस शराब की दुकान को किसी भी हालत में खुलने नहीं दिया जाए।0
0
Report
Advertisement
मोहाली में नाइट डोमिनेशन: पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी शुरू की
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਨਾਇਟ ਡੋਮਿਨੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਫੂਡ ਡਿਲੀਵਰੀ ਕਾਰਜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵੀ ਰਾਡਾਰ 'ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੇ ਗਏ, ਤੇ ਨੰਬਰ ਵਾਲੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਜ਼ਬਤ ਕਰਨ ਜਾਂ ਸਟਿਕਰ ਲਗਾ ਕੇ ਗੱਡੀ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਚਾਲਾਨ ਕਾਟੇ ਗਏ। ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਐਸਐਸਪੀ ਮੋਹਾਲੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਈਟ ਡੋਮੀਨੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲੀ। ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਸਮੇਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਹੱਦਾਂ 'ਤੇ ਵੀ ਸਕਤ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਵਾਹनों ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਵੀ ਰਾਡਾਰ 'ਤੇ ਆ ਗਏ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਦੇ ਵਾਹਨ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਐਸਐਸਪੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦਰਸਾਇਆ ਕਿ ਸਿਟੀ ਸੀਲਿੰਗ ਅਤੇ ਡਿਸ्ट्रਿਕਟ ਸੀਲਿੰਗ, ਦੋ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ 19 ਨਾਕੇ 24 ਘੰਟੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਨਾਕੇ 'ਤੇ ਗਜ਼ਟਿਡ ਅਫਸਰ ਤਾਇਣਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਰੂਰਲ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਕਲ ਅਫਸਰ ਅਤੇ ਐਸਐਚਓ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਰੀਆਣਾ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਹੱਦਾਂ 'ਤੇ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਰਾਤ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ। ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੁੱਖ ਟੀਚੇ—ਵਿਜ਼ੀਬਲ ਪੁਲਿਸਿੰਗ, ਪ੍ਰੋ-ਐਕਟਿਵ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਅਤੇ ਸਵਿਫਟ ਰਿਸਪਾਂਸ—ਦਰਸਾਏ। ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਤਲ-ਨਾਕਸ਼ਲਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਹੈ, ਵੱਡੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਰਮੀ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹੇ ਜਾਣੇ ਅਤੇ ਜਵਾਬੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੇ ਜਾਣੇ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में फ्लैग मार्च से चुनाव सुरक्षा का संदेश स्पष्ट
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह, शगुन पंवार, डीवाईएसपी बृजेश सिंह सहित कोतवाली और सदर थाना पुलिस, क्यूआरटी, पुलिस लाइन का जाप्ता तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शामिल रही। पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने आमजन से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च गोलप्याऊ से शुरू होकर पावटा चौक, देहली गेट, सदर बाजार और गांधी चौक होते हुए वापस गोलप्याऊ पहुंचकर सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।0
0
Report
हनुमान अंश के कलाकारों ने योगी आदित्यनाथ से आवास पर मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माता, निर्देशक एवं प्रमुख कलाकारों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।0
0
Report
Advertisement
MVU मामलों पर सख्ती: 9 संयुक्त निदेशकों को नोटिस, 4 चिकित्सकों निलंबित
Jaipur, Rajasthan:राज्य में संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के संचालन में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आने पर पशुपालन विभाग ने सख्ती दिखाई है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के प्रभारी संचालन, नियमित मॉनिटरिंग और पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं देने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में निर्धारित लक्ष्यों की पालना नहीं किए जाने और अन्य अनियमितताओं के चलते कार्रवाई की गई। विभाग के CRM पोर्टल पर 1 से 6 सितंबर तक के उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा की गई। इस दौरान औसत असाइन्ड टिकट की संख्या निर्धारित अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर 9 जिलों के संयुक्त निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 46 विभागीय मोबाइल वेटरनरी यूनिट के नोडल अधिकारियों और 2 पशु चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। अनियमितताओं पर पशुपालन विभाग के 4 पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशु प्रसार अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। इन अफसरों पर कार्रवाई - 9 जिलों के संयुक्त निदेशकों को कारण बताओ नोटिस दिए गए - संयुक्त निदेशक नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, - जैसलमेर, जालौर, सीकर और उदयपुर संयुक्त निदेशकों को नोटिस - प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय नाचना के प्रभारी डॉ राजकुमार गुप्ता निलंबित - प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय डीडवाना के प्रभारी LEO जगदीश प्रसाद निलंबित - प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय गजनेर के प्रभारी डॉ सुनील विश्नोई निलंबित - पशु चिकित्सालय बारम्सर हनुमानगढ़ के प्रभारी डॉ संदीप कुमार निलंबित इस तरह की मानी गई लापरवाही राज्य में पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को नोडल अधिकारियों के दायित्व तय किए गए थे। हालांकि, CRM पोर्टल पर 1 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों की समीक्षा में इन 9 जिलों में MVU की औसत Assigned Ticket संख्या निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई। इसे विभागीय निर्देशों की अवहेलना और लापरवाही माना गया है। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास सीताराम भाले ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस मिलने के 3 दिनों के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर राजस्थान सिविल सेवा नियमों एवं अनुशासनात्मक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जयपुर में मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स पर सख्ती, 9 संयुक्त निदेशकों को नोटिस
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर\nफीड- 2सी\n\nहैडर-\n- मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के संचालन पर सख्ती\n- पशुपालन विभाग ने जारी किए नोटिस \n- 9 विभागीय संयुक्त निदेशकों को नोटिस जारी \n- 4 पशु चिकित्सकों-LEO को किया गया निलंबित \n- 2 पशु चिकित्सकों को भी नोटिस दिए गए \n- प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने की कार्रवाई \n\nएंकर\nराज्य में संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के संचालन में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आने पर पशुपालन विभाग ने सख्ती दिखाई है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के प्रभारी संचालन, नियमित मॉनिटरिंग और पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं देने के उद्देश्य से आज प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्धारित लक्ष्यों की पालना नहीं किए जाने और अन्य अनियमितताओं के चलते कार्रवाई की गई। विभाग के सीआरएम पोर्टल पर 1 से 6 सितंबर तक के उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा की गई। इस दौरान औसत असाइन्ड टिकट की संख्या निर्धारित अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर 9 जिलों के संयुक्त निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 46 विभागीय मोबाइल वेटरनरी यूनिट के नोडल अधिकारियों और 2 पशु चिकत्सकों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। अनियमितताओं पर पशुपालन विभाग के 4 पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशुधन प्रसार अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है।0
0
Report
चूरू में पुलिस का फ्लैग मार्च: नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए सुरक्षा का संदेश
Churu, Rajasthan:चूरू। चूरू मे कल होने वाले नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के जवानों ने शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मुस्तैदी से शहर में चुनावी सुरक्षा व्यवस्था का संदेश भी दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर कोतवाली थाना से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मोचीबाड़ा, झारिया मोरी, सुभाष चौक, नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्मस्तूप, पुरानी सड़क सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च में एसडीएम धीरज झाझडि़या, एएसपी सुनील कुमार, सिटी सीओ गजेन्द्र सिंह, कोतवाली थाना अधिकारी गौरव खिड़िया, महिला थाना अधिकारी कुसुमलता सहित पुलिस के जवान शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में भारी बारिश से स्कूल समय बदला, 6–12वीं 9–3 बजे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग वाराणसी में कल भारी बारिश को लेकर बंद रहेंगे 5वीं तक के स्कूल. कक्षा 6 से 12वीं तक स्कूलों का बदला समय. कल वाराणसी में 6 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे दोपहर 3 बजे तक चलेंगे. मौसम के अलर्ट के कारण प्रशासन ने लिया फैसला.0
0
Report
Kanpur Dehat की अकबरपुर रनिया में प्रतिभा शुक्ला के टिकट की सियासी जंग तेज
Gazipur, Uttar Pradesh:चाय की चर्चा के हम बात करेंगे कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया विधानसभा की यहां पर बीजेपी के कब्ज़ा है और विधायक है प्रतिभा शुक्ला जो योगी सरकार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में राज्य मंत्री हैं दूसरी बार यहां से विधायक है और तीसरी बार दावेदारी कर रही है प्रतिभा शुक्ला इसके पहले बहुजन समाज पार्टी में थी बहुजन समाज पार्टी में भी वह यहां से विधायक रह चुकी है और उनके पति अनिल शुक्ला वारसी बहुजन समाज पार्टी से इसी क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं अगर बीजेपी प्रतिभा शुक्ला को फिर से टिकट देती है तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी ही पार्टी के लोग होंगे स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की विधायक प्रतिभा शुक्ला और सांसद देवेंद्र सिंह भोले के बीच आपसी राजनीतिक खींचतान बहुत ज्यादा है आपसी विवाद इतना है खुल कर एक दूसरे के लिए बयान बाज़ी करते है और ये बात बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है दोनों फटकार भी लगाई गई थी इसलिए सबसे बड़ी चुनौती यहीं होगी कि भीतरघात न हो समाजवादी पार्टी से जिस व्यक्ति का नाम सबसे आगे चल रहा है कि समाजवादी पार्टी उसनो टिकट देगी वह नाम है राजा रामपाल जो कांग्रेसी से सफाई हो गए हैं राजा रामपाल भी इसी क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं वह भी समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं वहीं बहुजन समाज पार्टी से जो प्रत्याशी घोषित हुए हैं वह हैं जितेंद्र सिंह गुड्डन जो प्रतिभा शुक्ला के धुर विरोधी माने जाते हैं और संसद देवेंद्र सिंह भोले के कृपा पत्र बताए जाते है लोगो ने बताया कि जितेंद्र सिंह को बीएसपी से इसीलिए मैदान में उतारा गया ताकि प्रतिभा शुक्ला को हराया जा सके चर्चा में जिन लोगों से हमने बात की उनमें से कुछ बीजेपी की नीतियों से नाखुश नजर आए तो कई लोगों ने बीजेपी की नीतियों की सराहना भी की ज्यादातर लोगों का कहना रहा की अधिकारी इस सरकार में बेलगाम है अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो 27 में सरकार जा भी सकती है विधानसभा के लोगों ने रनिया नगर पंचायत में सबसे बड़ा मुद्दा जल निकासी का बताया उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम हो या अन्य मौसम जल भराव और गंदगी बहुत रहती है लेकिन अफसर कोई सुनवाई नहीं करते बच्चों और बुजुर्गों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं, विधानसभा का राजनीतिक समीकरण बीजेपी के लिए प्रतिभा शुक्ला एक अच्छा चेहरा इसलिए है क्योंकि वह दो बार से लगातार विधायक हैं उसके पहले भी वह दूसरी पार्टी से विधायक रह चुकी है और एक सरल महिला मानी जाती है लोगों को कहना है कि वह मंत्री होने के बावजूद लोगों से सरलता से मिल जाती हैं लोगों के यहां आती जाती हैं सबसे बड़ा जो पॉइंट निकल कर आया है वो ये है कि अधिकारी किसी की नहीं सुनते यहां तक की मंत्री की भी नहीं तो पब्लिक की क्या सुनेंगे बस यही थोड़ा सा लोगों में नाराजगी दिखी0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट के उड़ान यात्री कैफे पर विदेशी पर्यटक ने दामों की तारीफ वीडियो में
Jaipur, Rajasthan:केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रममोहन नायडू ने शेयर किया वीडियो। जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला द्वारा यात्री सुविधाओं की तारीफ का वीडियो। नायडू ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जयपुर एयरपोर्ट के उड़ान यात्री कैफे का है वीडियो। वीडियो में विदेशी महिला पर्यटक ने कहा, जहां 100 रुपए की चाय मिलती है, वहां 10 रुपए में चाय मिल रही। 20 रुपए में कॉफी और 10-20 रुपए में खान-पान की चीजें मिल रही। सरकार की यह सुविधा बहुत अच्छी है।0
0
Report
Advertisement
डैम डूबे किशोर का शव न मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Makhdun pur Kabir, Bihar:शव की तलाश को लेकर बवाल अरवल जिले के कुर्था प्रखंड में डैम में डूबे किशोर का शव नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर पहुंचे कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है. मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिथरा सेनानी डैम का है। मंगलवार को तीन बच्चे डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान छतोई गांव निवासी करीब 14 वर्षीय शिवम कुमार गहरे पानी में डूब गया। दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवम का शव बरामद नहीं हो सका। स्थानीय गोताखोरों ने काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद ग्रामीण एसडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना है कि बाढ़ की स्थिति के बावजूद जिले में एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध नहीं है। इसी को लेकर छतोई मोड़ पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया और विधायक पप्पू वर्मा का पुतला फूंका गया।0
0
Report
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ देहात थाना क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर गौरी रिसॉर्ट के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी निवासी यासीन (22) और खुशी (23) के रूप में हुई है. वहीं इसी गांव का रहने वाला जीशान (18) घायल है. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके.0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट के उड़ान यात्री कैफे की सेवाओं पर विदेशी यात्री ने प्रशंसा की
Noida, Uttar Pradesh:केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने शेयर किया वीडियो। जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला द्वारा यात्री सुविधाओं की तारीफ का वीडियो। नायडू ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जयपुर एयरपोर्ट के \"उड़ान यात्री कैफे\" का है वीडियो। वीडियो में विदेशी महिला पर्यटक ने कहा, जहां 100 रुपए की चाय मिलती है, वहां 10 रुपए में चाय मिल रही। 20 रुपए में कॉफी और 10-20 रुपए में खान-पान की चीजें मिल रही। सरकार की यह सुविधा बहुत अच्छी है।0
0
Report
Advertisement
