Siddharthnagar: जिगिना हबीरपुर में राशन घटतौली का मामला, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
Mahuwa, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के भनवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत जिगिना हबीरपुर में कोटेदार द्वारा राशन घटतौली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले प्रति यूनिट 5 किलो राशन की बजाय उन्हें केवल 4 किलो 500 ग्राम राशन दिया जा रहा है। कोटेदारों को बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद गरीब परिवारों के हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंच पर ही Gen z की लगा दी क्लास, बोलीं-खी खी मत करो
Noida, Uttar Pradesh:पटना: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक कार्यक्रम में Gen z को नसीहत देते हुए कहा कि थोड़ा सा लखेरा गिरी करो, अच्छी बात है। खी-खी मत करो… आप के ही घर की लड़की हूं । अच्छा लगेगा, लड़कियों को जलील करते हो, शर्म नहीं आती… Gen z इसका नाम नहीं है बल्कि लड़कीयों का सम्मान करना Gen z का नाम है।
(पटना से जी मीडिया ब्यूरो का इनपुट)
