Back
सिद्धार्थनगर: दोस्त विशाल की गिरफ्तारी से 30 लाख की चोरी का खुलासा
SASALMAN AMIR
Mar 01, 2026 07:15:21
Naugarh, Uttar Pradesh
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र में 30 लाख से अधिक की चोरी का पर्दाफाश करते हुए खेसरहा थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम विशाल है और वह पीड़ित का दोस्त है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 2 लाख नकद और 20 लाख के जेवरात बरामद किए हैं। खेसरहा पुलिस ने यह गिरफ्तारी सर्विलांस टीम की मदद से वह वज़ीराबाद भट्टे के पास की जब विशाल गुजरात भागने के प्रयास में था। इस पर्दाफाश की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने बताया कि 26 फरवरी को खेसरहा थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी शैलेश गौतम ने थाने में तहरीर दी कि दिसंबर में अपने परिवार के साथ गुजरात में रह रहे माता-पिता के पास कारोबार के सिलसिले में चले गए थे और यहाँ घर पर उनके भाई और उनकी पत्नी थे। इस बीच उनके घर लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए। तहरीर मिलने पर घटना के अनावरण के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। उन्होंने बताया कि खेसरहा पुलिस और सर्विलांस टीम की कोशिश के बाद चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि यह चोरी गांव के ही रहने वाले पीड़ित के दोस्त विशाल उर्फ छोटू ने की थी। पुलिस ने बताया कि विशाल उर्फ छोटू इनके घर में बराबर आता-जाता था; उसने पीड़ित की भाभी को अलमारी में गहने और उसकी चाबी रखते हुए देखा था। मौका पाकर उसने अलमारी खोलकर गहने साफ कर लिए। कुछ जेवर नेपाल ले जाकर बेच भी दिए। पुलिस कप्तान ने बताया कि विशाल को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह गुजरात भागने के फेर में था। उसके पास से लगभग दो लाख नकद और लगभग 20 लाख के चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने विशाल के खिलाफ धारा अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrince Suraj
FollowMar 01, 2026 08:33:570
Report
PSPrince Suraj
FollowMar 01, 2026 08:33:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 01, 2026 08:33:430
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 01, 2026 08:33:270
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 01, 2026 08:33:180
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 01, 2026 08:32:500
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 01, 2026 08:32:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 01, 2026 08:32:000
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 01, 2026 08:31:520
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 01, 2026 08:31:030
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 01, 2026 08:30:540
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 01, 2026 08:19:390
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 01, 2026 08:19:260
Report
JPJai Prakash
FollowMar 01, 2026 08:19:150
Report
