icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272153
Brijesh Kumar PandeyBrijesh Kumar PandeyFollow15 Dec 2024, 03:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीमांचल में डेमोग्राफी पर हिमंता का भाजपा हमला

Purnia, Bihar:पूर्णिया में बीजेपी की पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सीमांचल में डेमोग्राफी परिवर्तन का मुद्दा उठाया और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पदयात्रा के दौरान हिमंता ने कहा कि सीमांचल में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है, देश के सामने हजारों समस्याएं हैं, ऐसे में हमें मोदी जी को ताकत देनी है। राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोप पर पलटवार करते हुए हिमंता ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया है, तो राहुल गांधी ने चुनाव हारने में सेंचुरी बनाई है। राहुल गांधी अभी तक 112 चुनाव हार चुके हैं। चुनाव हारने के बाद अब वोट चोरी का नया मुद्दा पका रहे हैं। हिमंता ने वोटर लिस्ट में संशोधन यानी SIR के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वोटर लिस्ट से औरंगजेब और बाबर जैसे नाम हटाए गए तो इसमें गलत क्या है। बता दें कि बीजेपी की ये पदयात्रा आज सुबह 10:30 बजे जिला स्कूल मैदान से शुरू होकर आरएन साह चौक तक निकाली गई, जिसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही, बल्कि विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राम मंदिर, बिहार-सीमांचल और असम के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अब देश में विकास की राजनीति हो रही है। इस मौके पर बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे。
0
0
Report

बाराबंकी: जमीन विवाद पर महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला, घंटो चला हाइवोल्टेज ड्रामा, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पैर बाराबंकी जिले में असंद्रा थाना क्षेत्र के गैरिया गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन पर कब्जा न मिलने से नाराज एक महिला जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने काफी देर तक महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया। घंटो मान मनौव्वल का यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जिसके बाद आखिरकार तहसीलदार के जमीन की तत्काल पैमाइश कराने के आश्वासन पर महिला नीचे उतरी। गैरिया गांव निवासी संगीता पत्नी विक्रम का आरोप है कि उन्होंने एक जमीन का बैनामा कराया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। काफी समय से इस समस्या का समाधान न होने से परेशान होकर बुधवार को उन्होंने जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और असंद्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक श्रीनिवास त्रिवेदी, लेखपाल समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिला को जमीन की पैमाइश कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार शशांक उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को जमीन की पैमाइश तत्काल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगीता पानी की टंकी से नीचे उतर आईं। महिला के सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान असंद्रा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
0
0
Report

यूपी के सीतापुर में ग्राम सड़क की बदहाली पर जी हेल्पलाइन ने पहल की

Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR- यूपी के सीतापुर के कसमंडा ब्लॉक के दाउदपुर गांव के रहने वाले सूरज राजपूत ने जी हेल्पलाइन पर अपने गांव के घर के सामने की खस्ता हाल सड़क की शिकायत की इसके बाद जी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और हकीकत को जाना ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ने इस सड़क को छोड़ दिया है इसकी हालत जर्जर है प्रसाद के समय में इस सड़क से निकलने में ग्रामीणों को काफी दिक़्तों का सामना करना पड़ता है वहीं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भी पक्षपात के आरोप लगाए हैं जब जी हेल्पलाइन की टीम ने ग्राम प्रधान से बात करनी चाहिए ग्राम प्रधान ने फोन नहीं उठाया और मौके पर नहीं पहुंचे। सब्जी हेल्पलाइन की टीम ने प्रधान से फोन पर बात की प्रधान ने बताया कि बजट नहीं आया है वही आपको बता दें कि शिकायतकर्ता सूरज राजपूत ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है जब उसने जी हेल्पलाइन का नंबर देखा तो उसे पर शिकायत करनी है इसके बाद जी हेल्पलाइन की टीम कसमंडा ब्लॉक पर पहुंची जहां BDO 10:00 बजे कार्यालय में नहीं पहुंचे थे कार्यालय में मौजूद प्रधान लिपिक ने बताया कि बजट का अभाव है बजट आने के बाद ही काम पूरा हो पाएगा。
0
0
Report
Advertisement

असम में बुलडोजर के बाद खुले आकाश में लोग, एडवोकेट जुनैद खालिद ने मदद दी

Guwahati, Assam:असम में लगातार बुलडोजर चलने के बाद लोग खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। उनके पास खाने की सामग्री और पीने की पानी भी नहीं है उसी को लेकर गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट जुनैद खालिद इन लोगों के बीच खाने की सामग्री और खुद अपनी इंपैक्ट टीम को लेकर जगह पर पहुंचे और मुफ्त में लोगों को खाने की सामग्री दी और खुद अपने टीम के जरिए कुआं खोदकर साफ पानी पीने के लिए उन लोगों को मदद कर दिया। और कुछ इलाकों में अस्थाई रूप से तंबू के जरिए घर भी बना कर दिया एडवोकेट जुनैद खालिद के जरिए । गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट जुनैद खालीद सिर्फ खाने पीने की मदद नहीं उन लोगों को कानूनी मदद भी कर रहे हैं। जैसे कि इन लोगों के घर में बुलडोजर चलने के बाद उनके जीवन अस्थाई होंगे अभी जुनैद खालिद और उनके टीम उन लोगों को कानूनी मदद के साथ-साथ खाने पीने की और रहने की अस्थाई व्यवस्था कर रहे हैं।
0
0
Report

रतलाम गोस्वामी समाज का शराब माफिया विरोध प्रदर्शन, फांसी की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गोस्वामी समाज का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला... शराब माफियाओं के खिलाफ समाज के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और शराब माफिया का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में संत भी शामिल हुए। समाज ने मध्यप्रदेश को शराब मुक्त बनाने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उत्तरप्रदेश की तर्ज पर शराब माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के आरोपों को लेकर भी समाज में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। रaglाम में समस्त गोस्वामी समाज के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के बाद देवास के थाना प्रभारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समाज ने साफ चेतावनी दी कि शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
0
0
Report

रोहतास: डीएम-SP ने सोन नदी के छठ घाटों की सुरक्षा का अवलोकन किया

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा तथा तमाम अधिकारी सोन नदी के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज भी उपस्थित हुए। निरीक्षण के क्रम में डीएम तथा एसपी ने डेहरी के सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट सहित कई अन्य प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं के आने जाने के रास्ते, साफ़-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्योंकि इस बार सोन नदी में पानी अधिक है। ऐसे में तमाम खतरनाक घाटों को चिन्हित किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों को कई निर्देश दिए गए हैं। वही समय रहते तमाम निर्देशों को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व के लिए मधेपुरा प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजाम किए

Madanpur, Bihar:आगामी छठ महापर्व को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को घाटों पर साफ-सफाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर स्वच्छता, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं, मौके पर मौजूद आपदा प्रबंधन के वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार को जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान जिले के किसी भी घाट पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी घाटों को बेहतर बनाया जाएगा और सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जोधपुर हाईकोर्ट के फर्जी जमानत आदेश मामले में गिरफ्तारी, कानूनी कार्रवाई शुरू

Jodhpur, Rajasthan:जो़धपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड कर हड़कंप मचाने के मामले में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। NDPS मामले के आरोपी कलविंदर सिंह पनेसर पर अपने तीन फर्जी जमानत आदेश वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। इनमें 26 अक्टूबर का आदेश हाईकोर्ट प्रशासन ने फर्जी माना है। आदेश की नंबरिंग और उसमें लोक अभियोजक के रूप में दर्ज नाम पर भी सवाल उठे हैं। मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने फर्जी आदेश हटाने की प्रक्रिया शुरू कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है। आरोपी के खिलाफ श्रीगंगानगर के राजियासर थाने में अफीम तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें 8 किलो 61 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। कुड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने की तैयारी है। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

पलामू में बीजेपी की विशाल पदयात्रा से लोकतंत्र बचाओ आह्वान, कांग्रेस पर तेज़ हमला

Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, मेयर अरुणा शंकर और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह समेत पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा करने तथा अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कांग्रेस के कार्यकाल और उसकी नीतियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के कथित कारनामों को जनता के सामने उजागर किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर बीजेपी लगातार संघर्ष करती रहेगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से शहर में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। बाइट - अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाइट - निवेदिता सिंह, बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी बाइट - विष्णु दयाल राम, सांसद, पलामू
0
0
Report

पटना के बाजारों में बिना लाइसेंस पटाखे बिक रहे, विभाग के नोटिस बेअसर

Patna, Bihar:पटना में इस बार पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए किसी भी दुकानदार को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में खुलेआम पटाखों की बिक्री हो रही है। न्यू मार्केट में बैनर लगाकर 50 से 60 फीसदी तक छूट का लालच दिया जा रहा है। यहां जगह-जगह पटाखों के स्टॉल सजे हैं। अग्निशमन विभाग लगातार जांच और नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन दुकानदारों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को लोद्दीपुर अग्निशामालय की टीम ने न्यू मार्केट में जांच कर दुकानदारों को चेतावनी दी थी, लेकिन बुधवार को भी दुकानें पहले की तरह सजी रहीं। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई भी नजर नहीं आ रही है। इन इलाकों में पटना के न्यू मार्केट, बोरिंग रोड चौराहा, मीठापुर सब्जी मंडी, बुद्धमूर्ति के आसपास, सब्जीबाग, दीघा सब्जी मंडी, राजा बाजार, पटना सिटी चौक, आलमगंज और मालसलामी आदि शामिल हैं। राज्य में 4000 से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर विभाग ने विशेष तैयारी की है। जिन प्रतिष्ठानों के पास लाइसेंस नहीं है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। पटना को चार जोन में बांटकर तैयारी की गई है, संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया जा रहा है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्निशमन की गाड़ियां तैनात की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रतिष्ठान को पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, इसलिए बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण और बिक्री अवैध है; फिर भी राजधानी के बाजारों में खुलेआम बिक्री हो रही है।
0
0
Report

असम में बहुविवाह पर नौकरी से बर्खास्तगी का नया नियम लागू

Guwahati, Assam:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज हमने एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जो सरकारी कर्मचारी एक से अधिक विवाह (बहुविवाह) करेंगे, उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही, वह भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य हो जाएगा। इसलिए, हमने अपने 'असम सेवा और अनुशासन नियम' में संशोधन किया है और नियम 7 में एक नया खंड (खंड 6) जोड़ा है, ताकि यह सख्त सजा लागू की जा सके..." इसी बात को लेकर नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने जो यह कहा है सरकारी नौकरी करने वाले अगर पॉलिगामी करेंगे तो उन्हें सजा दी जाएगी परंतु देखा जाए तो ज्यादातर लोग नौकरी नहीं कर रहे हैं सरकारी जिन लोगों ने पॉलिगामी किया है अगर बहु विवाह करने वाले कोई सरकारी नौकरी करने वाले मिलते हैं तो वह भी दो-तीन होगा उससे ज्यादा नहीं होगा परंतु असम के मुख्यमंत्री सिर्फ टारगेट करके एक समुदाय के लोगों को इस तरह से मुश्किल में फेंकते रहते हैं परंतु कुछ नहीं होता असम के मुख्यमंत्री पहले अपना काम ध्यान से करें जैसे कि अभी असम में मिड डे मील का पैसा अभी तक नहीं मिला है ऐसा होने से स्टूडेंट का भविष्य क्या होगा इसमें काम करना चाहिए मुख्यमंत्री को और खास तौर से बहुविभाग का अवेयरनेस करना चाहिए ना कि इस तरह से नया कानून बना बनाकर लोगों को परेशान करना...
0
0
Report
Advertisement

तिलकनगर-राजौरी गार्डन पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, पूर्व से कई मामले उजागर

Delhi, Delhi:तिलकनगर और राजौरी गार्डन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिर स्नेचरों को किया गिरफ्तार चौखंडी तिलकनगर छठ पूजा पार्क के पास महिला से स्नैचिंग महिला पार्क के पास फोन पर बात करी थी उसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर हुए फरार राजा गार्डन में महाजन शोरूम के बाहर युवक से हुई फोन स्नैचिंग एक आरोपी को पीड़ित ने खुद बाईक का पीछा कर पकड़ा तिलकनगर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तिलकविहार इलाके से किया गिरफ्तार दूसरे आरोपी बबला और अन्य की पुलिस कर रही है तैलाश स्नैचिंग किया गया मोबाईल फोन और स्कूटी बाईक बरामद आरोपी पर पहले से ही 51 से अधिक मर्डर चोरी स्नैचिंग वाहन चोरी लूटपाट और एक्साइज एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज है राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन और तिलक नगर की पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। यह स्नैचर चलती बाइक और स्कूटी से वारदात को अंजाम देते थे और मौके से फरार हो जाते थे वहीं पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन थाने के पुलिस ने एक ऐसे स्नैचर को पकड़ा है जिस पर पहले से ही 46 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है और वह सुल्तानपुरी का घोषित अपराधी बीसी है। पुलिस ने इसके पास से स्नैचिंग किया गया मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली है।पीड़ित कनव कोशिक राजा गार्डन के महाजन इलेक्टॉनिक शोरूम में काम करता है और शोरूम के बाहर खड़ा होकर फोन से बात कर रहा था उसी दौरान बाईक से दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर भागने लगे।पीड़ित ने पीछा कर बाईक पर बैठे पीछे वाले आरोपी को पकड़ कर खींच लिया और दूसरा आरोपी बाईक लेकर फरार हो गया।राजौरी गार्डन पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।वहीं दूसरे मामले में पश्चिमी जिला के तिलक नगर पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तिलक विहार से बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पर भी पहले से ही हत्या स्नेचिंग चोरी लूटपाट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं । चौखंडी तिलकनगर छठ पूजा पार्क के पास महिला फोन पर बात करी थी उसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर फरार हो गए।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस इनके साथ बबला और अन्य साथी की तलाश कर रही है जो मौके से फरार हो गए थे इनके पकड़े जाने से कई आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है ।पुलिस उनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है。
0
0
Report

ABVP की विशाल रैली ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अराजकता के खिलाफ संदेश दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने अराजकता के खिलाफ विशाल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर हजारों छात्र-छात्राएं इस मार्च में शामिल हुए। ABVP पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उत्तरी दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय की तस्वीरों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एक साथ सड़कों पर उतरे। अराजकता हटाओ महा रैली के तहत हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे लगाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में विशाल मार्च निकाला। ABVP के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में हिंसा की घटनाओं की तरह भारत में भी कुछ विपक्षी दल देश विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इससे देश की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर संगठन ने अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद करने और युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से यह महा रैली आयोजित की। मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के भारत कैंपस से शुरू होकर आर्ट फैकल्टी के गेट-1 तक गया और वहां समापन हुआ। ABVP ने देश में शांति, व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया है। युवाओं से देश में अराजकता के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की गई।
0
0
Report

CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत

SShyamFollow17m ago
Delhi, Delhi:

राजू राज/द‍िल्‍ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।

 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

 

लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top