icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272189
Brijesh Kumar PandeyBrijesh Kumar PandeyFollow7 Dec 2024, 01:40 pm

सिद्धार्थनगरः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डुमरियागंज तहसील में समाधान दिवस का आयोजन

Domariyaganj, Uttar Pradesh:

डुमरियागंज तहसील सभागार में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जंहा जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने फरियादियों की समस्यायों को सुना। कुछ मामलों में दोनों पक्षों को सुन कर जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया और अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया की लगभग कुल 107 मामले आए थे जिसमें 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष मामले को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मखी स्टेशन के पास पंचवाली एक्सप्रेस से गिरने वाला यात्री अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को पंचवाली एक्सप्रेस से गिरने पर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन इंदौर से सीहोर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मक्सी जीआरपी और आसपास के लोगों ने घायल को मक्सी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान हिमांशु गौर (32), पिता शरद गौर, निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर के रूप में हुई है। बताया गया कि ट्रेन के मक्सी स्टेशन के पास पहुंचने के दौरान हिमांशु अचानक नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा था और ट्रेन के झटके से नीचे गिर गया। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

पनागर में 45 लाख के आभूषण चोरी: तीन गिरफ्तार, ऑटो व सब्बल जप्त

Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर थाना क्षेत्र के मकान में नकबजनी की घटना पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से चुराए गए सोने-चांदी के जेवर जिनकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए है, तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो और सब्बल जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे बताए जा रहे हैं, जो पनागर के रहने वाले हैं। ज्योति चौबे और आशीष चौबे पति-पत्नी हैं; आशीष चौबे पर पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पनागर के रहने वाले गगन शर्मा निवासी लामती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन जिला धार में रहती हैं; घर में सामने अंदर ऊपर की ग्रिल गेट में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों को इंदौर के लिए ट्रेन में बैठाने जबलपुर स्टेशन गया था। उसके माता-पिता जबलपुर कृषि उपज मंडी में रहते हैं, जहां रुक गया था। इसके बाद सुबह पड़ोस ने बताया कि तुम्हारे घर के शटर का ताला टूटा है। जब जाकर देखा तो लगभग 45 लाख के जेवरात चोरी हो चुके थे। मामले में क्राइम ब्रांच और थाना पनागर की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और छानबीन में सोने-चांदी के जेवर जप्त किए गए हैं।
0
0
Report

नमो तालाब की मेंड़ टूटने से गांव में पानी खतरा; प्रशासन बचाव में जुटा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:खजुराहो थाना क्षेत्र के नौनेरा स्थित नमो तालाब की मेंड़ टूट गई है। मेंड़ टूटने से तालाब का हजारों गैलन पानी गांव की तरफ बह रहा है। कुछ दिन पहले ही सेवा संकल्प यात्रा के दौरान खजुराहो से सांसद बीडी शर्मा ने लोगो की मांग पर नमो तालाब नाम रखा था, इस तालाब को नमो तालाब के नाम से विकसित किया गया था। भारी बारिश के कारण तालाब में जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते मेंड़ और उससे लगी सड़क टूट गई। पानी के तेज बहाव से गांव में घुसने का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और पानी को रोकने के प्रयास में जुटा है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बरमान नर्मदा तट पर पितृपक्ष की आस्था, श्रद्धालु तर्पण-श्राद्ध में जुटे

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के बरमान नर्मदा तट पर आज सुबह से ही आस्था का अलग नजारा देखने को मिल रहा है। पितृपक्ष के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और नर्मदा स्नान के बाद अपने पितरों को याद करते हुए तर्पण और श्राद्ध कर्म कर रहे हैं। कोई अपने माता-पिता को याद कर रहा है, तो कोई अपने पूर्वजों के निमित्त पूजा-पाठ और दान कर रहा है। मान्यता है कि पितृपक्ष अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय होता है। करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस पक्ष में लोग अपनी-अपनी परंपरा और मान्यता के अनुसार पितरों का श्राद्ध करते हैं। बरमाण का नर्मदा तट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के कारण इन दिनों यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह से घाट पर स्नान, तर्पण, पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार का सिलसिला दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में पितृपक्ष के साथ यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
0
0
Report

कटनी में तेज बारिश से मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा

Katni, Madhya Pradesh:स्टोरी कटनी 26/09/26 कटनी में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार कटनी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। खास बात यह रही कि दो साल के मासूम बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामला कटनी के कावसजी वार्ड स्थित श्मशान भूमि के पास का है। यहाँ रहने वाले मकान मालिक अजित चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, उम्र 27 वर्ष, मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो साल का शुभांशु, प्रीति चौधरी, शोभा चौधरी और नीलू चौधरी हैं।दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार का घरेलू सामान मलबे में दब गया अब परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की..
0
0
Report
Advertisement

खपरगंज हिंसा: फरार मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के खपरगंज हिंसक विवाद मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस आरोपी को केंद्रीय जेल लेकर पहुंची। राम सिंह के जेल पहुंचने की खबर मिलते ही उसके समर्थक भी बड़ी संख्या में जेल के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी की। वहीं पुलिस अब मामले में जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को अंतिम रूप देने में जुटी है। खपरगंज हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, राम सिंह मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मकरी कुठार गांव में अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच बिलासपुर लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद पुलिस टीम राम सिंह ठाकुर को केंद्रीय जेल लेकर पहुंची। जेल दाखिल कराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और जेल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसी दौरान राम सिंह ठाकुर के समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक, खपरगंज विवाद मामले में दोनों पक्षों से अब तक करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की विवेचना को आगे बढ़ा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जुटाए जा रहे हैं और जब्त किए गए साक्ष्यों को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेरी भेजा गया है। एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद विवेचना पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल राम सिंह ठाकुर के जेल दाखिल होने के बाद केंद्रीय जेल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस की जांच इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे जारी है。
0
0
Report

जिला अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग, महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में हड़कंप

Katni, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने वाली महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में मची सनसनी एंकर कटनी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक महिला ने शनिवार को अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल चौकी पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला दुर्गा वंशकार ने ये कदम क्यो उठाया है इसके पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

समस्तीपुर मुसरीघरारी वायरल वीडियो केस: दूसरा आरोपी रोशन मिश्रा गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर मुसरीघरारी वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, दूसरे आरोपी रोशन मिश्रा को किया गिरफ्तार। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर मुसरीघरारी थाना में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है। मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने लाटवसेपुरा से गिरफ्तार किया था। गिरीफ्तार आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटवसेपुरा निवासी धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई है। वही पुलिस अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के ही मोरवा डीह निवासी रघु मिश्रा के पुत्र रौशन मिश्रा के रूप में हुई है। वही इस मामले में दो आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
0
0
Report
Advertisement

48 घंटे की बारिश में ड्यूटी पर अडिग खाकी: ट्रैफिक संभालते पुलिसकर्मी

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है... सड़कें पानी से लबालब हैं, मौसम ने रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश की है... लेकिन इस बारिश के बीच भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी मौसम देखकर नहीं रुकती। लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बारिश में घंटों भीगते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं... खुद बारिश में खड़े हैं, लेकिन कोशिश यही है कि शहर की रफ्तार न रुके... ताकि किसी को जाम में परेशानी न हो... ताकि बारिश के बीच हर राहगीर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। बारिश से बचने के लिए लोग घरों और दुकानों का सहारा ले रहे हैं... दूसरी तरफ ये पुलिसकर्मी खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। वर्दी पूरी तरह भीग चुकी है... जूते पानी में डूबे हैं... लेकिन नजरें लगातार सड़क और ट्रैफिक पर हैं। क्योंकि इनके लिए बारिश सिर्फ मौसम है... ड्यूटी इनके लिए जिम्मेदारी है।
0
0
Report

रावतपुर में हाईटेंशन लाइन हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, चालक घायल

Kanpur, Uttar Pradesh:रावतपुर में दर्दनाक हादसा करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत कानपुर के रावटपुर थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरम के बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दरअसल अपार्टमेंट में एक फ्लैट में ग्रिल लगनी थी। ग्रिल का काम करने के लिए रावतपुर के रामलला स्कूल के पास रहने वाले अभिषेक पाल, उनके चाचा मिथलेश उर्फ छोटू और मसवानपुर के रिजवान आए थे। तीनों एल्युमीनियम का काम करते हैं। नाप लेते समय लोहे की ग्रिल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तेज करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, रिजवान झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
0
0
Report
Advertisement

कुमाऊं में भारी बारिश के साथ रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी: 26-27 सितम्बर को सतर्क रहें

Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं में मौसम को लेकर एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर को जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27 सितंबर को भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवाओं और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से नदी-नालों और गधेरों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पूरे कुमाऊं में प्रशासन ने एहतियात बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बलियानाला, आलूखेत और किशनपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को नदी-नालों और गधेरों की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है। बेहद जरूरी होने पर ही मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करें। वहीं बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर भी रोक रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके, प्रशासन ने आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। दीपक रावत, कमिश्नर कुमाऊं एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी समेत सड़क से जुड़े विभागों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही आपदा की सूचना तत्काल प्रशासन को आपदा हेल्पलाइन DEOC: 05942-231178 / 231179 / 231181 टोल फ्री: 1077 मोबाइल: 8272080884 पर दें...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top