icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272192
Brijesh Kumar PandeyBrijesh Kumar PandeyFollow30 Nov 2024, 11:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फारबिसगंज के ताजिया जुलूस में पत्थरबाजी से भगदड़, अखाड़े के बीच मारपीट

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किये जाने से इलाके में भगदड़ जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बवाल होने के बाद जुलूस में करतब दिखा रहे विभिन्न अखाड़े के लोग भी आपस में उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे और मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस को स्थिति काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज में जुम्मन चौक से निकलकर विभिन्न अखाड़ों का ताजिया जुलूस जब रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा। तभी कुछ लोगों ने जुम्मन चौक अखाड़े पर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि दरभंगिया बस्ती की ओर से पत्थर चलाए गए। इससे अफरातफरी मच गई。 घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस पराधिनाती सक्रिय हो गए और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। हालांकि कुछ ही देर बाद ही रनवे के समीप एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। यहां कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई। वहीं अखाड़ों के बीच करतब प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग आपस में उलझ गए और मारपीट की स्थिति बन गई। अचानक हुई घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। पूरे घटनाक्रम में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
0
0
Report
Advertisement

राम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद: साध्वी ऋतंभरा के बयान से सजा की मांग उभरी

Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफ़े और अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में FIR पर साध्वी ऋतंभरा कहती हैं, "हमने लंबे समय तक उनकी निष्ठा और समर्पण को देखा है। हमने उनकी कड़ी मेहनत भी देखी है। उनके आस-पास के लोगों की गलत हरकतों की वजह से आज उन्हें कटघरे में खड़ा होना पड़ रहा है, जो सच में बहुत दुखद है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जब आस्था डगमगाती है, तो घाव बहुत गहरा होता है। श्री राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष पाँच सौ सालों तक चला, एक ऐसी लगातार लड़ाई जिसमें लोगों ने न सिर्फ़ अपनी दौलत, बल्कि अपनी जान तक कुर्बान कर दी। योगी जी ने कहा है कि दोषियों को सज़ा मिलेगी। जो सज़ा के हकदार हैं, उन्हें सज़ा ज़रूर मिलनी चाहिए..."
0
0
Report

UP NEWS : करेली के तिलछी गांव में ताज़िए सुपुर्द ए खाक किए गए

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में करेली थाना क्षेत्र के तिलछी गांव में मोहर्रम के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजियों की जियारत कर इमाम हसन हुसैन की शहादत को याद करने के बाद गमजदा माहौल में उन्हें कर्बला में सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं ताजियों की ऊंचाई के मामले में स्थानीय रहने वाले सकील खान का कहना योगी सरकार ने जो फरमान जारी किया है वह सराहनीय कदम है। क्योंकि अधिकांश ताजियों की ऊंचाई अधिक होने के चलते बिजली की लाइनों की चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती है जिसके चलते वह सरकार के फैसले का स्वागत करते है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम मुस्दैद दिखाई दी। वहीं मोहर्रम के मेले में लगी जर्नल स्टोर की दुकानों की ओर से महिलाओं की गैलरी से पुलिस युवाओं को दौड़ती दिखाई दी। ताजा तस्वीरें पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के तिलछी गांव की है। तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इमाम हुसैन की याद में बड़ी संख्या में यकीदतमंदो की भीड़ उमड़ी है।
0
0
Report

जांजगीर-चाम्पा में मशरूम महोत्सव से किसानों को मिला रोजगार बढ़ाने वाला अवसर

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चाम्पा के बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन किया गया. छग में पहली बार आयोजित 'मशरूम महोत्सव' में 7 जिलों जाजंगीर-चाम्पा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर, महासमुंद, धमतरी के किसान, मशरूम उत्पादक बड़ी संख्या में शामिल हुए, वहीं उड़ीसा से भी यहां किसान पहुंचे थे. इस दौरान किसानों में व्यापक उत्साह भी दिखा और कृषि वैज्ञानिकों ने भी शिरकत की. इस मौके पर 10 मशरूम उत्पादकों को 'मशरूम मित्र सम्मान' से सम्मानित किया गया. मशरूम महोत्सव में विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत की सभापति उमा राजेन्द्र राठौर और बलौदा जनपद के सभापति चुड़ामणि राठौर मौजूद थे. मशरूम महोत्सव में किसानों ने भी अपना अनुभव साझा किया. मशरूम महोत्सव के माध्यम से लोगों को मशरूम की महत्ता, रोजगार के ज्यादा अवसर और पैरा का उपयोग कर पराली नहीं जलाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने लोगों को प्रेरित किया गया. मशरूम महोत्सव के माध्यम से मशरूम उत्पादक किसानों ने एक-दूसरे से अनुभव साझा किया. बाईट 1 - रोहित साहू, सम्मानित मशरूम उत्पादक किसान, मुलमुला बाईट 2 - उत्तम पटेल, सम्मानित मशरूम उत्पादक किसान, बिलासपुर बाईट 3 - ब्यास कश्यप, विधायक, जांजगीर-चाम्पा
0
0
Report
Advertisement

पुणे-खराड़ी हत्या: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

Khargone, Madhya Pradesh:घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या कर महाराष्ट्र के पुणे के खराड़ी से फरार आरोपी ने पिया पायजन। खरगोन जिले के भीनगांव के बस स्टैंड पर पीया पायजन। भीकनगांव अस्पताल से खरगोन जिला अस्पताल रैफर। पुणे से महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को पकडने के लिये पीछा करते पहुंची थी भीकनगांव। भीकनगांव के पोखराबाद से 36 वर्षीय दयाराम पिता तोताराम अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था पुणे के खराड़ी। पत्नी किरण से घरेलू विवाद के चलते धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर फरार हो गया था। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस भी पहुंची जिला अस्पताल खरगोन। आरोपी के साले दादू घोड़से की शिकायत पर पुणे खराड़ी में हत्या प्रकरण दर्ज। आरोपी के साले दादू ने ही घटना स्थल महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस को मौके पर बुलाया कर बताई थी घटना। पुणे पुलिस खरगोन पुलिस की मदद से आरोपी को करेगी गिरफ्तार। फिलहाल आरोपी का खरगोन जिला अस्पताल में इलाज जारी।
0
0
Report

कवर्धा के मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने की दिशा में सांसद का बड़ा फैसला?

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को कवर्धा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय के लगातार प्रयास से कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली है। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी है। मेडिकल कॉलेज खुल जाने से जिला चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। युवाओं को चिकित्सा शिक्षा मिलेगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था। लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान किए जाने की कार्यवाही की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उक्त विषय में हस्तक्षेप करते हुए मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु मान्यता प्रदान किए जाने हेतु निर्देश करने का आग्रह किया है। उम्मीद है उक्त समस्या का शीघ्र समाधान होगा।
0
0
Report

शेखपुरा में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में ताजिया जुलूस शांति सद्भाव के साथ निकले इस दौरान किसी भी तहर की अफरा तफरी और हुड़दंग नहीं हो इसको लेकर शेखपुर की एसडीएम प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सड़क पर उतर कमान संभाल रखा है।एसडीएम और एसडीपीओ के अगुआई में नगर थाना की पुलिस ताज़िया जुलूस की लगातार मानिटरिंग कर रहे है।जबकि पुलिस मुस्तैद है और लोगो से आपसी भाईचारे के साथ खुशी खुशी पर्व मनाए जाने की अपील कर रहा है। शांतिपूर्ण मुहर्रम पर्व मनाए जाने को लेकर 73 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया है।इस मौके पर एसडीएम प्रियंका कुमारी लोगो से शांति सद्भाव के साथ पर्व मनाए जाने की अपील किया है।जबकि एसडीपीओ ने कहा कि जहां भी संवेदनशील स्थल है वहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को लगाया गया है जबकि पुलिस के 112 और अन्य पुलिस जवान जुलूस के साथ लगे है ताकि कोई परेशानी नहीं हो और पर्व अच्छे तरीके से शांतिपूर्व संपन्न हो सके।
0
0
Report
Advertisement

नवी मुंबई पुलिस ने 56.69 करोड़ रु के मादक पदार्थ जप्त कर अभियान को दी नई गति

Navi Mumbai, Maharashtra:नशामुक्त नवी मुंबई अभियानाला अधिक बळ देत नवी मुंबई पोलीस आयुक्तालयाने जागतिक अंमली पदार्थ विरोधी दिनाचे औचित्य साधून तब्बल 56 कोटी 69 लाख 55 हजार 192 रुपये किमतीचे जफ्त केलेला अंमली पदार्थाचा साठा कायदेशीर प्रक्रियेनुसार नष्ट केला. समाजातील अमली पदार्थांचे वाढते जाळे उद्ध्वस्त करण्याच्या दृष्टीने पोलिसांनी उचललेले हे महत्त्वाचे पाऊल मानले जात आहे. तलोजा येथील शासनमान्य मुंबई वेस्ट मॅनेजमेंट कंपनीच्या प्रकल्पात हा अमली पदार्थाचा साठा शास्रोक्त पद्धतीने नष्ट करण्यात आला. यावेळी नवी मुंबईचे पोलीस आयुक्त मिलिंद भारंबे, सहपोलीस आयुक्त दीपक साकोरे, अपर पोलीस आयुक्त (गुन्हे) प्रमोद शेवाळे आणि गुन्हे शाखेचे पोलीस उपायुक्त सचिन गुंजाळ उपस्थित होते. पोलीस आयुक्तालयाने दिलेल्या माहितीनुसार, नशामुक्त नवी मुंबई अभियानांतर्गत आतापर्यंत 166 गुह्यांची नोंद करण्यात आली असून, त्यामधील जवळपास 57 कोटी रुपयांचे अंमली पदार्थ जप्त करुन ते नष्ट करण्यात आले आहे. त्याच मोहिमेचा पुढील टप्पा म्हणून 26 गुह्यांतील जप्त अंमली पदार्थांची विल्हेवाट लावण्यात आली.
0
0
Report

सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो बैठक: केरल-तमिलनाडु-बंगाल चुनाव परिणामों पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MA BABY (CPI(M) GENERAL SECRETARY) ON POLIT BUREAU MEETING OF THE CPI (M)/RAM MANDIR DONATION ROW/ CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH/UNIFORM CIVIL CODE BILL दिल्ली: CPI(M) पोलित ब्यूरो की बैठक पर CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी MA बेबी ने कहा, "...हम देश और विदेश, दोनों जगहों पर हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने जा रहे हैं। यह एक असाधारण बैठक है। आम तौर पर, हम हर तीन महीने में एक बार कमेटी की बैठक करते हैं, लेकिन केरल, तमिलनाडु, बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को देखते हुए हमने एक विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है। हम हर राज्य के नतीजों का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर यह समझने की कोशिश करेंगे कि केरल में क्या गलत हुआ, जहाँ हमें हार का सामना करना पड़ा, और किन हालात में पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनी। इसी तरह, 1960 के दशक के मध्य के बाद पहली बार तमिलनाडु में कोई गैर-द्रविड़ पार्टी सत्ता में आई है - TVK, जिसके नेता जोसेफ विजय हैं। ये वे मुख्य मुद्दे हैं जिन पर पोलित ब्यूरो की बैठक में चर्चा की जाएगी..."
0
0
Report

मिड-डे मील में अंडे की जगह पनीर-सोयाबीन: डॉ सुनीत खन्ना की राय वायरल

Noida, Uttar Pradesh:ALWAR (RAJASTHAN): DR SUNEET KHANNA, (SENIOR DIETICIAN /NUTRITIONIST) ON WEST BENGAL MID MEAL REPLACING EGG FROM PANEER AND SOYABEAN (SOURCE: SELF MADE) अलवर, राजस्थान: पश्चिम बंगाल में मिड-डे मील में अंडे की जगह पनीर और सोयाबीन देने के फैसले पर सीनियर डायटीशियन/न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुनीत खन्ना कहते हैं, "जिन स्कूलों में इस्कॉन मिड-डे मील देता है, वहां अंडे की जगह सोयाबीन और पनीर देने के फैसले पर बहस छिड़ गई है। यह याद रखना ज़रूरी है कि इस्कॉन और जैन समुदाय जैसे संगठन अपनी आस्था और अहिंसा के सिद्धांत के कारण जीवन भर शाकाहार का पालन करते हैं... हालांकि, अंडे प्रकृति के सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं; ये विटामिन B12, कोलीन, विटामिन D और आयरन जैसे पोषक तत्वों के साथ-साथ ऐसा प्रोटीन देते हैं जो आसानी से पच जाता है और बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी है। शाकाहारी विकल्पों में सोया और टोफू सबसे अच्छे विकल्प हैं क्योंकि इनमें भी पूरा प्रोटीन होता है। पनीर भी प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जबकि सब्जियां विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत हैं, लेकिन वे प्रोटीन के मुख्य स्रोत के तौर पर अंडे या सोया की जगह नहीं ले सकतीं। आखिरकार, यह फैसला या चर्चा विचारधारा के बारे में नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की सेहत के बारे में होनी चाहिए..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top