272193
सिद्धार्थनगरः नेहतुवा में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन
Mannijot, Uttar Pradesh:तहसील डुमरियागंज में ग्राम नेहतुवा में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन हुआ जिसमें आज राम विवाह के दिन मेले का आयोजन हुआ। क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झामुमो ने राम मंदिर करोड़ों रुपये चोरी की न्यायिक जांच की मांग पर प्रदर्शन
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की चोरी के मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। रैली का नेतृत्व झामुमो नेता बबन राय ने किया। प्रदर्शन को आकर्षक बनाने के लिए रैली में भगवान राम, माता सीता और वानर सेना की झांकियां शामिल की गईं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की चोरी के आरोपों की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई। झामुमो नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान में यदि वित्तीय गड़बड़ी या भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो उसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने से लोगों का विश्वास बना रहेगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सकेगा। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा.0
0
Report
उत्तराखंड में भारी बारिश, लखवाड़ परियोजना में हादसा टल गया; सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ जल विद्युत परियोजना से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आरोप है कि बारिश और पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने मशीन से मलबा हटाने का काम जारी रखने का आदेश दिया। राहत की बात यह रही कि मशीन ऑपरेटर ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने साइट पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण परियोजना क्षेत्र में लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे थे। इसी बीच कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा मशीन को मलबा हटाने के लिए भेजा गया। जैसे ही ऑपरेटर ने काम शुरू किया, ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। खतरे को भांपते हुए ऑपरेटर ने तुरंत मशीन से छलांग लगा दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सामने आए वीडियो में एक कर्मचारी यह कहते हुए सुनाई देता है कि और करो पी.एम. के हुक्म की तामील...यह टिप्पणी कंपनी के फैसले और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में मौसम विभाग पहले ही कई जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी कर चुका है। ऐसे में सवाल यह है? कि क्या खराब मौसम और लगातार हो रहे भूस्खलन के बीच कर्मचारियों से काम कराना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन नहीं है? क्या मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है? फिलहाल इस घटना ने निर्माणाधीन लखवाड़ परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
पलामू के मेदिनीनगर में NH फोरलेन के लिए अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर में नेशनल हाईवे फोरलेन निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुआवजा प्राप्त करने के बावजूद भूमि खाली नहीं करने वाले अतिक्रमित हिस्सों को खाली कराया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे और डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सदर बीडीओ जागो महतो, चैनपुर अंचलाधिकारी सत्यम कुमार, सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी, दंडाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की टीम ने करीब 800 मीटर लंबे हिस्से में बने कई मकानों को हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और हल्की नोकझोंक व पत्थरबाजी की घटना भी हुई, लेकिन प्रशासन ने संयम बरतते हुए लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद लोगों ने सहयोग करते हुए स्थल खाली करना शुरू किया। सदर एसडीएम संजय पांडे ने बताया कि इस हिस्से को खाली कराने के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे और हाल के दिनों में भी कई बार नोटिस देकर पांच दिनों का अंतिम समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिन भू-स्वामियों का मुआवजा भूमि विवाद, पार्टिशन सूट या अन्य न्यायिक मामलों के कारण लंबित है, उनकी मुआवजा राशि न्यायालय में सुरक्षित जमा है। विवाद का समाधान होते ही नियमानुसार भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में सहयोग करने की अपील की। बाइट - संजय पांडेय, एसडीएम, सदर मेदिनीनगर बाइट - रैयत0
0
Report
Advertisement
जनकपुरी पार्क में बरसात के पानी से दो पेड़ गिरे, बड़ा हादसा टला
Delhi, Delhi:दिल्ली के जनकपुरी डिस्ट्रिक पार्क में बरसात का पानी भरने से गिरे दो पेड़. गनीमत रही कि सफेदा का पेड़ रेलिंग पर गिरा वरना हो सकता बड़ा हादसा. सड़क के किनारे रह रहा परिवार बाल-बाल बचा. राजधानी में 3 दिनों से हो रही बरसात के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है. तो कहीं पेड़ गिरने के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. जनकपुरी इलाके की मुख्य सड़क जिस सड़क पर डीसीपी ऑफिस फायर स्टेशन और भारती कॉलेज इंस्टीट्यूट उसके साथ एडीडीए पार्क में लगे सफ़ेदे के बड़े दो पेड़ अचानक गिर गए, पेड़ जड़ से उखड़कर गिरे. गनीमत रही. पार्क की ग्रिल पर पेड़ अटकने के कारण पेड़ सड़क पर नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि जिस जगह पेड़ गिरा वहां पर भी लोग रह रहे हैं. लेकिन अच्छी बात यह रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया. वहां रह रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ और पेड़ हैं जो कभी भी गिर सकते हैं, लेकिन एजेंसी इतनी लापरवाह है कि पेड़ गिरने के कई घंटे बाद भी मौके पर पेड़ हटाने के लिए नहीं पहुंची थी. जिसमें एजेंसियों की बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली.0
0
Report
अररिया में शादी के दौरान विवाद, डीजे गाड़ी से कुचलकर एक की मौत, दो घायल
Forbesganj, Bihar:अररिया में शादी की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गयी जब आपसी विवाद में लड़का और लड़की पक्ष में जम कर मारपीट शुरू हो गयी जिसके बाद डीजे वाली गाड़ी लेकर भागने के क्रम में गाड़ी से कुचलकर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो घायल हो गए, घटना फारबिसगंज थानाक्षेत्र के भाग कोहलिया की है जहाँ एक शादी समारोह के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. आपसी विवाद में मारपीट के बाद कुछ लोगो ने डीजे चालक की भी पिटाई कर दी जिसके बाद आक्रोश में वाहन लेकर भागने के दौरान घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है. खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया. घटना के बाद डीजे की गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
गुरुग्राम: सेक्टर-37C इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरने से हादसा
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम सेक्टर 37 की एक सोसाइटी में हादसा सेक्टर-37C की इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में हादसा सेक्टर-37C की इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी फेज-2 की टावर-E में बालकनी का हिस्सा अचानक गिरा। हादसे में बड़ा नुकसान टला, घटना के बाद सोसाइटी में मचा हड़कंप। बिल्डर की निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल। वीओ-1 गुरुग्राम की हाई-राइज़ बिल्डर सोसाइटीयों की निर्माण गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेक्टर-37C स्थित इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी के टावर-ई में एक फ्लैट की बालकनी का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सोसाइटी में दहशत और बिल्डर के against लोगों का गुस्सा बढ़ गया है वीओ-2 छज्जा गिरने के साथ फ्लैट की बाहरी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचकर लोगों ने देखा कि भारी मात्रा में कंक्रीट और प्लास्टर नीचे गिरा हुआ था।सबसे राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस समय कोई वहां से गुजर रहा होता, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। बाइट-सुरेंदर शर्मा,सोसाइटी निवासी बाइट- विशांत, सोसाइटी निवासी वीओ-3 हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से अब लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। बाइट-सोसाइटी निवासी वीओ-4 निवासियों ने आशंका जताई है कि अगर समय रहते पूरे प्रोजेक्ट की जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि किसी स्वतंत्र और प्रतिष्ठित थर्ड-पार्टी एजेंसी से पूरे प्रोजेक्ट का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए और जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक सभी टावरों की सुरक्षा का आकलन किया जाए। वीओ-5 गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरुग्राम की कई बिल्डर सोसाइटियों में प्लास्टर और स्ट्रक्चर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न सोसाइटियों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए टीमें गठित की थीं। हालांकि, इम्पीरिया एस्फेरा की इस ताजा घटना ने एक बार फिर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, बिल्डरों की जवाबदेही और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के ठगों ने बुजुर्ग महिला से सोने के गहने ठगे, CCTV से जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बिसनपुर नाला के समीप रहने वाले त्रिलोकी यादव की 70 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी को आज काले लिवास हरा गम्छा वाले ठगों ने ठगी का शिकार बनाया कर रफुचक्कर हो गये । ठगों ने बुजुर्ग महीला को पहले तो तंत्र मंत्र के माध्यम से घर की समस्या से निजात दिलाने का दावा किया जैसे ही महीला उनकी बातो में आई ठगों ने उन्हें सोने के गहने कान के झुमके गले में सोने का लाकेट हाथ के कंगन को गम्छा में रखकर 51 कदम पीछे चलने की बात कही जैसे ही महीला ने चलना शुरू किया ठग सोने के गहने लेकर फरार हो गये घटना की सुचना पर धनबाद सदर थाना की पहुचकर इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ।ठगी की घटना के बाद बुजुर्ग महिला का रो रोकर बुरा हाल है ।0
0
Report
बनगांव-बरियाही बॉर्डर पर देर रात कार में भीषण आग, हादसा सुरक्षित रहा
Saharsa, Bihar:बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव-बरियाही बॉर्डर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के समीप देर रात एक कार में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगते ही आस पास अफरा - तफरी का माहौल हो गया. जानकारी अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण कार के इंजन से पहले धुआं निकलने लगा इस बीच कार चालक के वाहन से बाहर निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और फिर देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलकर राख हो गई, इधर सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया, हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ.0
0
Report
108 किमी सफर के बाद निहाल सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम में दंडवत डाले
Deoghar, Jharkhand:देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ पर समर्पित कई लोग पहुंचते हैं और बाबा का पूजा अर्चना करते हैं इन्हीं में बाबा की भक्ति में लीन है सहरसा के रहने वाले निहाल सिंह जो बाबा धाम तीन दंडवत देते हुए पहुंच रहे हैं इससे पूर्व में निहाल बाबा की भक्ति में नील होकर बिच्छू बम यानी हाथों पर चलकर सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी से देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर 108 किलोमीटर की दूरी तय किए थे उसके बाद निहाल सिंह पांच दंडवत यानी एक जगह पर पांच बार दंड देते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे वहीं इस बार तीन दंडवत देते हुए निहाल बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंच रहे हैं इनका कहना है कि यह बाबा की भक्ति में लीन हैं और बाबा भोलेनाथ का जो आदेश होता है वह यह कर रहे हैं उनकी कोई बाबा भोलेनाथ से मनोकामना नहीं है बस विश्व शांति और समाज की शांति के लिए यह दंडवत देते हुए बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंच रहे हैं0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में बिजली टावर पर चढ़ी युवती, प्रशासन कर रहा रेस्क्यू
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बिजली टावर पर चढ़ी युवती घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे युवती को नीचे उतारने की हो रही कोशिश पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाबपट्टी का घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जुटी लोगों की भीड़ हालांकि लोगों द्वारा बताया जा रहा है की बिजली टावर पर चढ़ी युवती एक युवती से शादी की जिद्द पर अड़ी है फिलहाल मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी समझा बुझा कर युवती को उतारने का कर रहे प्रयास0
0
Report
बगहा में मानव तस्करी: 24 दिन में ट्रायल, दो आरोपी दोषी पाए गए
Bagaha, Bihar:बगहा से आ रहीं है जहाँ नौरंगिया थाना क्षेत्र में हुए मानव तस्करी के चर्चित मामले में महज़ 24 दिनों के भीतर स्पीडी ट्रायल पूरा हुआ है। लिहाजा कोर्ट में पेश किये गए साक्ष्य औऱ सबूतों के आधार पर एक साथ दो मानव तस्कर दोषी पाये गए हैं जिन्हें ADJ 4 मानवेन्द्र मिश्र की अदालत 13 जुलाई को सज़ा सुनाएगी। लिहाजा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को बगहा जेल भेज दिया गया। दरअसल बगहा ADJ 4 मानवेंद्र मिश्र की अदालत नें मानव तस्करी कांड में आरोपियों पर आज दोष सिद्ध करते हुए अपना फैसला रिर्जव किया है औऱ 13 जुलाई को सज़ा के ऐलान की तारीख मुकरर की गईं है । जिसके बाद नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में हड़कंप मचा है।बताया जा रहा है की नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू होने के बाद पूर्वी औऱ पश्चिम चंपारण ज़िला में मानव तस्करी के मामले में यह पहला मामला है जिसमें आरोपियों को सज़ा के लिए गिल्टी होल्ड किया गया है ।जानकारी के मुताबिक मामला तीन नाबालिग बच्चियों की तस्करी के प्रयास से जुड़ा हुआ है। जिसमें कहा गया है की पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी नियोति देवी और उसके पुत्र नागेश भुइंया को आरोपी बनाया है। यहीं वज़ह है की नौरंगिया थाना कांड संख्या 05/2026, जो दिनांक 22 जनवरी 2026 को दर्ज हुआ था इस मामले में पुलिस ने 15 मार्च को आरोप पत्र दाखिल किया औऱ 15 जून को आरोप गठित हुए जिसके बाद 22 जून से अभियोजन साक्ष्य शुरू हुआ । पहली गवाही मानव व्यापार निरोध इकाई की पुलिस पदाधिकारी रेशमी की हुई। बाद में अनुसंधानकर्ता सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर मात्र 24 दिनों में इस चर्चित कांड का कोर्ट में ट्रायल पूरा कर लिया गया है ।हालांकि अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता इंदुभूषण पांडेय ने गिरफ्तारी और जब्ती सूची के समय में अंतर होने, केवल पुलिस गवाहों को पेश किए जाने औऱ बच्चियों के पिता की गवाही नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बरामदगी के समय बच्चियां महिला आरोपी को "दादी" कह रही थीं, इसलिए आरोप संदेहास्पद है । जबकि वहीं इस मामले में अभियोजन पदाधिकारी जितेंद्र भारती ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और भोले-भाले थारू समुदाय के लोगों को झाड़-फूंक समेत टोना-टोटका का झांसा देकर मानव तस्करी के जाल में फंसाते थे। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और आसनसोल लें जाने के रेल टिकट भी बरामद किए थे । लिहाजा अभियोजन ने ADJ 4 की अदालत से दोनों आरोपियों को अधिकतम सजा देने की मांग की है। अब इस बहुचर्चित मामले पर अदालत का फैसला सभी की नजरों में 13 जुलाई तक के लिए इंतजार में है लेकिन सीविल कोर्ट बगहा के ADJ 4 मानवेन्द्र मिश्र की अदालत में ताबड़तोड़ सुनवाई पूरी होने औऱ न्यायिक फ़ैसले के बाद अपराध करने वालों में क़ानून का डर जरूर समाया है।0
0
Report
खतौली तहसील में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, लेखपाल निलंबित; क्षेत्रवासी बोले—ईमानदार अधिकारी की हो तैनात
Khatauli, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली तहसील में एक लेखपाल का कथित रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा ने संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासन की पहल की सराहना की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अब खतौली तहसील में ऐसे ईमानदार, निष्पक्ष और जनहित में कार्य करने वाले लेखपाल की तैनाती की जाए, जिससे आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के राजस्व संबंधी कार्यों का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि इससे पहले भी खतौली तहसील में एक अन्य लेखपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उसे निलंबित किया गया था। वहीं सूत्रों के अनुसार, वही पूर्व लेखपाल दोबारा खतौली तहसील में तैनाती कराने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि रिक्त पद पर किस अधिकारी की नियुक्ति की जाती है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस बार ऐसी तैनाती हो जो पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता दे, ताकि भविष्य में भ्रष्टाचार जैसी शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
Advertisement
अरगोड़ा में बिल्डर के घर पर गोलीकांड, बॉडीगार्ड घायल; चोर फरार
Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में फायरिंग\n\nबिल्डर के घर पर चोर पकड़ने के दौरान अपने ही राइफल के गोली चलने से बॉडी गार्ड हुआ घायल..\n\nमौके पर घर पर घुसा चोर हुआ फरार...\n\nअपने ही राइफल से गोली चलने की वजह से बॉडी के पैर में लगी गोली..बिल्डर नीतीश केशरी के अशोक नगर स्थित घर पर हुआ हादसा..\n\nअरगोड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटे...\n\nघटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस...0
0
Report
गुलमर्ग MLA शाह ने ठेकेदारों के साथ बैठक में भुगतान और पारदर्शिता पर जोर
Gulmarg, MLA Gulmarg Farooq Ahmad Shah Chairs Meeting with Tangmarg Contractors, Assures Timely Payments and Transparent Tendering In a significant step towards addressing the concerns of the contractor community and accelerating developmental works in the Gulmarg Constituency, MLA Gulmarg Farooq Ahmad Shah chaired a comprehensive meeting with members of the Contractor Association Tangmarg and officers from various government departments at Tangmarg. The meeting focused on resolving issues related to pending payments, execution of ongoing development works, transparency in the tendering process, coordination among departments, and improving the overall pace of public infrastructure projects across the constituency. Addressing the gathering, MLA Farooq Ahmad Shah assured contractors that their genuine concerns would be taken up with the concerned authorities and that every effort would be made to ensure the timely release of pending payments. He emphasized that contractors play a vital role in the implementation of development projects and deserve a transparent, fair, and supportive working environment. The MLA stressed the need for complete transparency and accountability in the allotment of government works and tendering procedures. He said that all development works must be executed strictly according to quality standards and within the stipulated timelines to ensure maximum public benefit. Farooq Ahmad Shah directed all engineering departments to maintain close coordination with contractors and promptly resolve technical and administrative issues that delay project execution. He also urged officers to conduct regular field inspections and ensure that developmental works are completed efficiently. The contractors highlighted several issues, including delays in payments, difficulties in tendering procedures, escalation in construction costs, and the need for better coordination among departments. They appealed to the MLA to intervene for the early clearance of pending bills and the simplification of official procedures. Responding to the concerns, the MLA assured the contractor fraternity that he would personally pursue the matter with the concerned departments and higher authorities to ensure that genuine issues are addressed without unnecessary delay. He reiterated his commitment to strengthening infrastructure and ensuring smooth implementation of development projects throughout the Gulmarg Constituency. The meeting was attended by Chief Executive Officer, Gulmarg Development Authority (GDA), Tariq Hussain Naik; SDM Gulmarg Mir Jaliel Ahmad; Executive Engineer R&B Division Tangmarg; Executive Engineer FBI Division Tangmarg; Assistant Executive Engineers (AEE) of R&B, PHE, and PDD; Assistant Engineers and Junior Engineers from all departments; President Contractor Association Tangmarg Ehsan-ul-Haq Qureshi; senior contractor Kaka Ji; and several contractors and departmental officials. The participants appreciated the initiative of the MLA in convening the meeting and expressed hope that the assurances given would lead to the early resolution of long-pending issues, improved coordination among departments, and the timely completion of developmental projects in the region.0
0
Report
खंड़ा, कश्मीर में अयातोल्ला खामेनेई के सम्मान में महज्लिस और शोक जुलूस
Badgam, Procession and Majlis Held in Khanda, Kashmir to Honor Late Supreme Leader Ayatollah Syed Ali Khamenei KHANDA, KASHMIR — A solemn religious gathering (majlis) and mourning procession were held today in the Khanda area to honor the memory of Iran's late Supreme Leader, Ayatollah Syed Ali Khamenei. The local observance coincides with the ongoing multi-day state funeral ceremonies taking place across Iran and Iraq . Devotees gathered in Khanda to pay their final respects to the Rahbar, who was killed in an airstrike in Tehran on February 28, 2026 . The majlis featured recitations, prayers, and eulogies reflecting on his life and decades of leadership. Following the gathering, mourners participated in a peaceful procession, demonstrating the deep spiritual grief felt by the local community. This gathering in Kashmir aligns with the broader international mourning period. Millions have assembled in cities like Tehran, Qom, and Najaf for the official state funeral processions The global ceremonies are scheduled to conclude with his final burial at the Imam Reza shrine in Mashhad on July 9, 2026 . Local community leaders and residents in Kashmir have joined those globally in expressing their solidarity and commemorating his legacy during this period of monumental transition.0
0
Report
Advertisement
