सिद्धार्थनगरः काला नमक चावल के प्रचार के लिए जिले में आज क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन
Mahuwa, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट टैग प्राप्त काला नमक चावल के प्रचार प्रसार के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में आज जिला सिद्धार्थनगर में सरकार द्वारा क्रेता-विक्रेता सम्मेलन किया जा रहा है। काला नमक चावल विलुप्त होने के कगार पर था। मगर सरकार ने इसकी खेती को प्रोत्साहन देकर फिर से इस प्रोडक्ट को विश्व के पटल पर रखने का काम किया है। किसानों का संवाद बड़े चावल के व्यापारियों से हो, ताकि उनको अच्छा दाम प्राप्त हो सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
