icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272192
Om Prakash YadavOm Prakash YadavFollow12 Dec 2024, 08:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report

झांसी में प्रयास नाम की संस्था ने झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, 80 बच्चों को बांटी खुश

ASAbdul SattarFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:Jhansi- दीपावली केवल दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी का पर्व नहीं, बल्कि संवेदना, सद्भाव, सहभागिता और खुशियाँ बाँटने का महापर्व भी है। इसी मानवीय भावना को आत्मसात करते हुए सामाजिक संस्था ‘प्रयास’ ने सीपरी बाजार स्थित झुग्गी बस्ती के एकलव्य विद्यालय में पहुँचकर गरीब, असहाय एवं वंचित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। संस्था अध्यक्ष के.डी. गुप्ता की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता, संस्थापक मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस आत्मीय सेवा आयोजन में धनतेरस की पूर्व संध्या पर लगभग 80 बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट, पटाखों के पैकेट, दिया, तेल-बाती, मोमबत्तियाँ सहित दीपावली से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उपहार स्वरूप मिली सामग्री से बच्चों के चेहरों पर खिली प्रसन्नता और उनकी आँखों में चमकती उत्साह की रोशनी ने आयोजन को भावनात्मक रूप से अविस्मरणीय बना दिया।
0
0
Report

एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow13m ago
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील एटा के मारहरा में चल रहा था फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, SDM सदर श्वेता सिंह, ACMO डॉ. राममोहन तिवारी और थानाध्यक्ष मारहरा योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज परिसर को सील किया गया। अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट-दीपक कुमार सोनू मोबाइल -6398320375
0
0
Report
Advertisement

दिलचस्प खबर: चंदौली के धीना में दोहरे हत्याकांड का खुलासा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:धीना थाना क्षेत्र में मिले दो युवकों के शव के मामले का खुलासा. जमीन विवाद में हुई थी दो युवकों की हत्या. सिद्धार्थ सिंह और सागर त्रिपाठी की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या की गई. मामले में मुख्य अभियुक्त सूर्यप्रकाश सिंह और विकास सिंह गिरफ्तार. शराब और मीट की पार्टी के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम. कटरा खरीदने और रजिस्ट्री को लेकर विवाद हुआ. सिद्धार्थ सिंह को गोली मारने के बाद सागर त्रिपाठी की गला रेतकर और गोली मारकर हत्या. दोनों शवों को स्कॉर्पियो और बोरे में भरकर डेढ़गांवां के पास नहर व पुलिया के समीप फेंका गया. गिरफ्तार सूर्यप्रकाश सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद. घटना में रवि सिंह, गोलू सिंह समेत अन्य साथियों के नाम सामने आये. अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी. सकलडीहा के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने दोहरे हत्याकांड खोलासे की जानकारी दी. धानापुर ब्लॉक परिसर के गेट के पास से धीना और धानपुर पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता मिली.
0
0
Report

झांसी में NCRES की वर्किंग कमेटी व डिवीजनल काउंसिल मीटिंग, वीजी गौतम की अध्यक्षता में हुई

ASAbdul SattarFollow13m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में NCRES की वर्किंग कमेटी मीटिंग व डिवीजनल काउन्सिल मीटिंग का आयोजन केंद्रीय अध्यक्ष वी.जी. गौतम की अध्यक्षता में किया गया। NCRES की वर्किंग कमेटी और डिवीजनल काउन्सिल मीटिंग में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर NFIR के साथ सहमति बन जाने के बाद भी रात्रि भत्ते के 43600 रुपये की सीलिंग नहीं हटाने, GP 4600 से GP 4800 में प्रमोशन पाए कर्मचारियों को रात्रि भत्ते का एरियर न देने, कोरोना काल में 18 माह का जनवरी 2020 से जून 2021 फ्रीज डीए के एरियर का भुगतान न करने से कर्मचारियों में बहुत असंतोष है। इसलिए NCRES ने सर्वसम्मत से मीटिंग में निर्णय लिया है कि इन प्रमुख मांगों पर प्रयागराज, झांसी, आगरा व हेडक्वार्टर में रैली, मीटिंग और प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली मिनी फैैक्‍ isi का भंडाफोड़

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा में नकली खाद फैक्ट्री के बाद नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कच्चा माल और मशीनें बरामद हो चुकी हैं। बरियारपुर थाना क्षेत्र में नकली खाद फैक्ट्री के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली एक अवैध मिनी फैैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, कच्चा माल और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। इसी इलाके में पिछले महीने नकली खाद बनाने वाले फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था और मौके से नकली खाद बनाने वाले सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने फैक्ट्री का भी पता चला था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के छपरा बहोर गांव में मुखिया चौक के पास 'उमंग वटी' नामक नकली आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के बाद सकरा पुलिस और राजस्व अधिकारी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाले ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का संचालन वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरसिया निवासी रंजन महतो सद गुरु साईं आयुर्वेदिक फार्मेसी के अधिकृत उत्पाद के नाम पर नकली एवं मिलावटी आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार कर खुले बाजार में आपूर्ति करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। पूरे मामले को लेकर डीएसपी east टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पांच पैकिंग एवं निर्माण मशीनें, एक मिक्सिंग मशीन, एक गैस चूल्हा, एक गैस सिलेंडर, भांग जैसा पदार्थ भरे दो बोरे सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है और इस अवैध कारोबार से जुड़े गिरोह के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहा जंगल का है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow15m ago
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील एटा के मारहरा में चल रहा था फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, SDM सदर श्वेता सिंह, ACMO डॉ. राममोहन तिवारी और थानाध्यक्ष मारहरा योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज परिसर को सील किया गया। अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट-दीपक कुमार सोनू मोबाइल -6398320375
0
0
Report
Advertisement

बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर पलारी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप

Baloda Bazar, Chhattisgarh:बलौदाबाजार-रायपुर मुख्य मार्ग पर पलारी रेस्ट हाउस के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बलौदाबाजार से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आवागमन सुचारू कराया। Major Road Accident in Palari on Balodabazar-Raipur Route as Speeding Pickup Rams into Parked Truck
0
0
Report
Advertisement

औरैया में दीपावली से पहले फायर विभाग अलर्ट,

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow27m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:प्रकाश पर्व दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने फायर टीम के साथ शहर के लेडिज मार्केट में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को अनाउंसमेंट और पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के उपाय बताए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने दुकानदारों को बताया कि इन दिनों धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे लगातार त्योहार हैं। ऐसे में बाजारों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट के लिए बिजली की झालरें, रंग-बिरंगी लाइटें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाते हैं। कई बार एक ही कनेक्शन पर जरूरत से ज्यादा बिजली का लोड डाल दिया जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि सजावट और रोशनी के दौरान बिजली के कनेक्शन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। एक ही बोर्ड पर कई उपकरण न लगाएं और खराब या कटे हुए तारों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। दुकानों में अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध रखें, ताकि किसी छोटी घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। अग्निशमन विभाग की टीम ने दुकानदारों को यह भी समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल बिजली की सप्लाई बंद करें और फायर विभाग को सूचना दें। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए बाजारों में जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि दीपावली का त्योहार सुरक्षित और खुशियों के साथ मनाया जा सके। तेजवीर सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी
0
0
Report

बदरीनाथ राजमार्ग पर लामबगड़ में सड़क हादसा, आठ घायल; जोशीमठ रेफर

Karnaprayag, Uttarakhand:बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में एक पिकअप वाहन में छह लोग सवार थे, जबकि राजस्थान नंबर की कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल आठ लोगों में से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जोशीमठ रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top