272207
सिद्धार्थनगर में बाढ़ के चलते नाव से अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला
Jagdishpur Khurd, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के उसका ब्लॉक में बाढ़ की स्थिति के बीच एक प्रसव पीड़िता को नाव से अस्पताल ले जाया गया था। सूचना के अनुसार लाल बगिया गांव की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील यादव ने नाव की व्यवस्था की। साथ ही महिला को नाव से सड़क पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और फिर उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि बाढ़ के कारण 20 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटा लगा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं: नवलगढ़ के रामपुरा में घटिया गेहूं वितरण पर रोक, एफसीआई जांच
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ से बड़ी खबर: रामपुरा की उचित मूल्य की दुकान पर घटिया गेहूं वितरण को शिकायत पर रोक दी गई। पूर्व प्रधान दिनेश सुंडा ने मौके पर ही गेहूं को देखने के बाद कहा कि यह उनके अनुसार पशुओं के खाने लायक भी नहीं है, जिसमें काले दाने, जौ और अशुद्धियाँ मिली हैं। प्रवर्तन अधिकारी ने दो दिन के लिए वितरण रोक दिया. एफसीआई टीम सोमवार को गुणवत्ता की जांच करेगी, उसके बाद ही वितरण होगा. ग्रामीण महिलाओं ने तीन महीनों से इसी तरह के गेहूं वितरित करने की शिकायत की. कलेक्टर ने कहा कि अगर स्थिति ऐसी बनी रही तो वितरण रोककर बदलाव के लिए नया स्टॉक लाया जाएगा. यदि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो उचित मूल्य की दुकानों की निगरानी बढ़ाई जाएगी.0
0
Report
गहलोत पर पेपर लीक के आरोप: राजेंद्र राठौड़ ने बीजेपी का बड़ा बयान
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दिया बयान पेपर लीक का हिंदूस्तान में कोई जनक है तों वो अशोक गहलोत सरकार है नौकरी लूटने के अंदर और लोक सेवा आयोग जैसी प्रवित्र संस्थान को अपवित्र करने का काम अगर किसी ने किया वो अशोक गहलोत ने किया - राठौड़ आज वो ही पेपर लीक मामले में बीजेपी पर सवाल खड़ा कर रहे है किरोड़ीलाल जी ने तथ्यों के आधार पर पत्र लिखा है सीएम के संज्ञान पर आयेगा और इस पर कार्रवाई होंगी0
0
Report
अवैध बजरी परिवहन से दूनी में आमजन को भारी परेशानी: ग्रामीण
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक अवैध बजरी परिवहन से आमजन परेशान दूनी तहसील क्षेत्र में कालानाड़ा बालाजी के पास मुगलाना और धाकड़ियावास जाने वाले मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बजरी माफियाओं द्वारा सड़क पर कई स्थानों पर बजरी खाली कर दी गई है, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क पर फैली बजरी के कारण विशेष रूप से बाइक चालकों के फिसलकर घायल होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से बजरी नहीं हटाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर फैली बजरी को तत्काल हटाने तथा अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।0
0
Report
Advertisement
बंथली में किसानों के कुओं से मोटर डोरियां चोरी, पांच किसान प्रभावित
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक बंथली में किसानों के कुओं से मोटरों की डोरियां चोरी, पांच किसान हुए प्रभावित दूनी थाना क्षेत्र के बंथली गांव में किसानों के कुओं पर लगी मोटरों की डोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने एक ही क्षेत्र में पांच किसानों की मोटरों की डोरियां चुरा लीं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में किसान राजवीर चौधरी ने दूनी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं अन्य प्रभावित किसानों में रामकिशन, शंकर मेघवंशी, बबलू प्रजापत और विनोद राजवंशी शामिल हैं, जिनकी मोटरों की डोरियां भी चोरी हो गईं। क्षेत्र के किसानों ने लगातार हो रही चोरियों पर चिंता जताते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
दामोदर यादव के आरोप: दतिया उपचुनाव में अंदरखाने वोटों की अदला-बदली की चर्चा
Datia, Madhya Pradesh:दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी मजबूत स्थिति में है, जिससे दोनों प्रमुख दलों के नेता बौखला गए हैं। दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच अंदरखाने सांठगांठ हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस को और कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा को वोट दिए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की "बी टीम" बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें नरोत्तम मिश्रा की ओर से फंडिंग और भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार कर कांग्रेस के साथ भीतरघात किया। दामोदर यादव का कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान केवल आजाद समाज पार्टी का वोट बैंक ही स्थिर बना रहा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी को जनता का समर्थन मिला है और परिणाम उनके पक्ष में आएगा। बाइट: दामोदर सिंह यादव, प्रत्याशी, आजाद समाज पार्टी।0
0
Report
परबतसर विधायक गावड़िया के आवास पर कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए रणनीति बैठक
Didwana, Rajasthan:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया के आवास पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्षों तथा समस्त पदाधिकारियों की आवश्यक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निगम, नगर निकायों एवं पंचायती राज चुनावों की تیارियों को मजबूती देना, स्थानीय व वार्ड स्तरीय मुद्दों पर मंथन करना तथा भावी चुनावी रणनीति तैयार करना है। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि राजनीति में कोई व्यक्ति स्थाई नहीं होता है। राजनीति में सुचिता ओर सिद्धांत आवश्यक है। राजनीति में जनहित के कार्यों को प्रमुखता दी जानी चाहिए। आम जनता के कार्यों को आगे रखकर ही राजनीति की जानी चाहिए। राजनीति में रहकर जनता के अधिकाधिक कार्य करवाए जाने चाहिए। गावड़िया ने कहा कि हम सभी का संकल्प है कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनविश्वास के बल पर कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी। बैठक में जिला प्रभारी रमेश खण्डेलवाल, सह प्रभारी अनिल बूरड़क एवं जिला अध्यक्ष व मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना होगा.0
0
Report
Advertisement
एसकेआरयू के 40वें स्थापना दिवस पर अर्जुनराम मेघवाल को मानद डॉक्टरेट
Bikaner, Rajasthan:एसकेआरएयू का 40वा स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल और केंद्रीय कानून मंत्री ने की शिरकत केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधি राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रदेश के पहले ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर का किया लोकार्पण कृषि प्रदर्शनी का किया अवलोकन, किसानों और विद्यार्थियों से किया संवाद नशामुक्त, नकलमुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर राज्यपाल ने दिया विशेष जोर बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह आयोजन हुआ कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की समारोह की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई जिसके बाद राज्यपाल ने प्रदेश के पहले ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण किया और कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए किसानों व विद्यार्थियों से संवाद किया। समारोह का सबसे खास पल तब रहा, जब कृषि, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और कुलपति डॉ. राजेंद्र बाबू दूबे ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया इसके साथ ही उनके नाम के आगे अब ‘डॉ. अर्जुनराम मेघवाल’ जुड़ गया। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार टीबी मुक्त, नशामुक्त और नकलमुक्त राजस्थान के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अर्जुनराम मेघवाल ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान और नवाचारों को किसानों के लिए लाभकारी बताया कार्यक्रम में डॉ. हनुमान सिंह राठौड़ ने डॉ. के.एन. नाग स्मृति व्याख्यान दिया वहीं विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, रेंज आईजी ओमप्रकाश, जिला कलक्टर निशांत जैन, एसपी मृदुल कच्छावा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, वैज्ञानिक, किसान और विद्यार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
78 साल बाद भी रसूलाबाद में जर्जर पुल जीवनरेखा बना हुआ है
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग - 78 साल... दर्जनों गांव... हजारों ज़िंदगियां... और एक जर्जर पुल....आखिर जिम्मेदार कौन? एंकर - एक तरफ देश विकास की नई इबारत लिखने का दावा कर रहा है... एक्सप्रेस-वे, हाईवे और बड़े-बड़े पुलों का जाल बिछाया जा रहा है... लेकिन कानपुर देहात का एक इलाका ऐसा भी है, जहां आज़ादी के 78 साल बाद भी हजारों लोग लकड़ी और बांस के सहारे अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर नदी पार करते हैं। सवाल सिर्फ पुल का नहीं... सवाल यह है कि जब उत्तर प्रदेश में दशकों तक अलग-अलग सरकारें आईं और गईं, तब भी आखिर यह गांव विकास की तस्वीर से बाहर क्यों रह गया? ये तस्वीरें किसी पिछड़े या दुर्गम पहाड़ी इलाके की नहीं... बल्कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड की हैं। ग्राम पंचायत मिर्जापुर लकोठिया के मजरा बंदरहा में पांडु नदी पर आज तक स्थायी पुल नहीं बन सका। मजबूरी में ग्रामीणों ने वर्षों पहले आरसीसी के खंभों पर लकड़ी और बांस रखकर एक अस्थायी पुल बना लिया। समय बीतता गया... पुल जर्जर होता गया... लेकिन व्यवस्था की नींद नहीं टूटी। बंदरहा, बकीठिया, लकोठिया, कोला और पछियान पुरवा समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की जिंदगी इसी पुल पर टिकी है। अगर मौत का दरिया बिना पार किये मूलभूत सुविधाओं के लिए करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सफर तय करना पड़ता है। इसलिए लोग हर दिन मौत को चुनौती देकर इसी लकड़ी और बांस के बने पुल से गुजरते हैं। सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं बच्चे... जिन्हें पढ़ाई के लिए रोज इसी पुल से गुजरना पड़ता है। बरसात में अभिभावक खुद बच्चों को पुल तक छोड़ने आते हैं। और छुट्टी के समय पुल के पास बच्चो के वापस आने का इंतजार करते है और बच्चो के आने पर सभी अभिभावक बच्चो के बैग अपने कंधों पर टांग बच्चो को पुल पार कराते है मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए हर आपातकाल एक परीक्षा बन जाता है। किसान भी अपनी मेहनत की फसल बाजार तक पहुंचाने के लिए इसी रास्ते पर निर्भर हैं। और अब ये उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है क्योंकि वोट लेने के बाद किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नही ली। यहाँ की स्थानीय भाजपा विधायक पूनम संखवार है और सांसद है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके बाद भी यह पुल अपने अस्तित्व के लिए टकटकी लगाए जनप्रतिनिधियों की तरफ निहार रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज़ादी के बाद उत्तर प्रदेश में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की सरकारें रहीं। हर चुनाव में विकास के वादे हुए... लेकिन इस पुल का सपना आज भी अधूरा है। आखिर योजनाएं फाइलों में क्यों अटकी रहीं? किस स्तर पर देरी हुई? और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इन सवालों का जवाब आज भी हजारों ग्रामीणों को नहीं मिला है। फिलहाल रसूलाबाद से भाजपा विधायक पूनम संखवार ने पुल का प्रस्ताव भेजने की बात कही है लेकिन कब ये सपना साकार होगा ये देखने वाली बात है। यह पुल सिर्फ नदी के दो किनारों को नहीं जोड़ता... यह शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोज़मर्रा की जिंदगी को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। सवाल किसी एक सरकार का नहीं... बल्कि उन तमाम व्यवस्थाओं का है, जिन्होंने दशकों तक इस जरूरत को प्राथमिकता नहीं दी। अब देखना होगा कि इस बार मिला आश्वासन हकीकत बनेगा या फिर यह पुल अगले चुनाव तक सिर्फ एक और वादा बनकर रह जाएगा। बाईट – पूनम शंखवार ( भाजपा विधायक ) बाईट - अभिषेक कुमार ( उपजिलाधिकारी ) WKT -0
0
Report
शाहजहांपुर में गौतम मौर्य की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में हत्या की घटना सामने आई है। यहां दूसरे समुदाय के युवक ने गौतम मौर्य नाम के युवक की चाकू से हत्या कर दी।0
0
Report
Advertisement
बेटी की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार।प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटों के साथ मिलकर की थी हत्या
Shamli, Uttar Pradesh:शामली: युवती हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता गिरफ्तार शामली जनपद के झिझाना थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित युवती हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच में सामने आया कि युवती की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि गला दबाकर की गई हत्या थी। पुलिस के मुताबिक, खुशहाली विहार, भैंसवाल रोड, थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में रहने वाली गरिमा दहिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे, तभी हिमांशु खेवाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गरिमा की मौत का कारण गला दबाकर हत्या (Asphyxia due to Antemortem Strangulation) पाया गया। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को हिमांशु खेवाल, निवासी ग्राम ताना, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली ने थाना आदर्श मंडी में तहरीर देकर बताया कि उसका गरिमा दहिया से प्रेम-प्रसंग था तथा उसे संदेह है कि गरिमा की हत्या उसके परिजनों ने की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण तथा गहन विवेचना की। जांच के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को मृतका के पिता सुधीर दहिया को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
जालौन में तमाम मांगों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस कक्ष के बाहर धरने पर बैठा सभासद,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तमाम मांगों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस कक्ष के बाहर धरने पर बैठा सभासद, सरकारी भूमि पर अवैध फैक्ट्री संचालक, अवैध इंटरलॉकिंग और बिजली चोरी आरोपी को लेकर एसडीएम से की शिकायत, भूमाफियाओं पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध फैक्ट्री संचालन करने का आरोप, बिजली चोरी और जांच रिपोर्ट में अनियमितता के भी लगाए गंभीर आरोप, भूमाफियाओं पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध फैक्ट्री संचालित करने का आरोप, सभासद ने एसडीएम से शिकायत कर अवैध फैक्ट्री को सील करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर नगर पालिका अधिनियम की किताब लेकर धरने पर बैठा सभासद, जालौन के नदीगांव नगर पंचायत क्षेत्र का मामला। बाइट:- अमित कुमार--पीड़ित सभासद0
0
Report
स्कूल से लौटते छात्र पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद अपराधी
Jalaun, Uttar Pradesh:झालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी चुंगी के पास स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र से मारपीट और जानलेवा हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही पीड़ित की मां पूजा देवी निवासी शांतिनगर, उरई ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि 31 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे महिला का पुत्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से पढ़ाई समाप्त कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह झांसी चुंगी के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे सोनू ठाकुर, मोहन यादव, बृजेश तथा उनके साथ मौजूद 5-6 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। इसके अलावा हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान अवतार सिंह और चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित की मां ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
यूपी भाजपा तिरंगा अभियान: लखनऊ में कार्यशाला से अभियान की सफलता पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा तिरंगा अभियान के तहत आज एक कार्यशाला आयोजित कर रही है। लखनऊ के विश्वरैया सभागार में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई0
0
Report
इंदौर के ई-रिक्शा गैंग: 25 लाख के सोने की चोरी, 9 दिन बाद FIR दर्ज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में एक बार फिर ई-रिक्शा गैंग का खौफनाक चेहरा सामने आया है। महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ इंदौर पहुंचे एक परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि शहर में कदम रखते ही वे एक बड़ी साजिश का शिकार हो जाएंगे। ई-रिक्शा के सफर में पलक झपकते ही उनके सूटकेस से 25 लाख रुपये के 10-12 तोला सोने के जेवरात पार कर दिए गए। वारदात 20 तारीख की है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस सनसनीखेज चोरी का मामला पूरे 9 दिन बाद लसूड़िया थाने में दर्ज हुआ है।0
0
Report
राम मंदिर चंदा मुद्दे पर पप्पू यादव के विरोध पर विहिप-साधुओं में भारी रोष
Noida, Uttar Pradesh:VHP ने जंतर मंत्र पर सद्बुद्धि हवन किया जिसमें तमाम विहिप के पदाधिकारी के साथ-साथ साधु संत भी शामिल हुए। दरअसल संसद में पप्पू यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने साधु का भेष धारण किया था। इसी को लेकर साधुओं में रोष है और इन्होंने सद्बुद्धि हवन का आवाहन किया। वाक थ्रू। पप्पू यादव है कालनेमि यह कहना है साधु संतों का; वही एक संत ने तो अपना चप्पल हाथ में लेकर कहा कि पप्पू यादव माफ़ी नहीं मांगते तो इसी चप्पल से कर देंगे पिटाई। साधु संतों में पप्पू यादव को लेकर काफी ज़्यादा रोष है; उनका कहना है कि पप्पू यादव माफ़ी मांगे नहीं तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चौपाल साधु संतों के साथ। इसके अलावा इसमें TT है कपिल खन्ना जो विहिप दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हैं; इसके साथ ही इशिका तनेजा जो अदाकारा रहीं और विनोद बंसल स्पोक्सपर्सन विहिप की भी TT है0
0
Report
Advertisement
