icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272153
SASalman AamirFollow9 Jul 2024, 09:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा उत्सव: आरती-दीपदान से नदी संरक्षण का संदेश

Katihar, Bihar:काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा उत्सव की धूम, भव्य आरती और दीपदान से गूंजा नदी संरक्षण का संदेश डीएम आशुतोष द्विवेदी बोले- गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी मां हैं, स्वच्छता के लिए कानून से अधिक जरूरी जनचेतना और संयम कटिहार जिला गंगा समिति एवं कटिहार जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बरारी प्रखंड स्थित काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मां गंगा की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और आम लोगों को नदी संरक्षण अभियान से जोड़ना था। कार्यक्रम में वाराणसी से आए प्रसिद्ध पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा आरती संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। वहीं रंगोली निर्माण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गंगा संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गंगा महज जल की धारा या नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति में मां का स्वरूप हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक नमामि गंगे अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन गंगा को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए कानून और नियम जरूरी हैं, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण जनचेतना, सामाजिक संयम और लोगों की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने पर्व-त्योहारों के दौरान प्रतिमाओं एवं पूजन सामग्री के विसर्जन के लिए नदी किनारे कृत्रिम तालाब और कुंड बनाने की व्यवस्था को उपयोगी बताए हुए कहा कि इससे धार्मिक आस्था भी बनी रहती है और मुख्य नदी को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी, डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, कदवा एवं बरारी के विधायक, विभागीय कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। गंगा उत्सव के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि मां गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सामूहिक संकल्प है。
0
0
Report

युवा संवाद में सांसद ने लोकतंत्र की जिम्मेदारी पर दिया स्पष्ट जवाब

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- युवाओं में लोकतंत्र, मतदान और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को शाजापुर के सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, जिला शाजापुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय 'आपका मत आपकी आवाज' एवं 'मतदान और भीड़तंत्र बनाम लोकतंत्र' रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र, मतदान, सोशल मीडिया और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े विभिन्न सवाल अतिथियों के सामने रखे, जिनका अतिथियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अरुण भीमावद, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे एवं एडीएम काशीराम बड़ोले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डीसी सोनी ने की। उप प्राचार्य सविता सोनी भी मौजूद रहीं。 संवाद के दौरान युवाओं ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से सवाल किया कि भीड़ के दबाव और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जा सकता है। साथ ही सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले जनसमर्थन को वास्तविक जनमत माना जा सकता है या नहीं। इस पर सांसद ने लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादाओं के महत्व को समझाया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे से युवाओं ने पूछा कि शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले युवा अपने मताधिकार और मतदाता सूची में सही पंजीकरण को कैसे सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। विधायक अरुण भीमावद से युवाओं ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले युवाओं की मतदान और स्थानीय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदारी बढ़ाने को लेकर सवाल किया। विधायक ने युवाओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर वास्तविक लोकतांत्रिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया。 इसी तरह एडीएम काशीराम बड़ोले से मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम छूट जाने पर निर्वाचन आयोग और प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार कराने, सत्यापन और इसके लिए उपलब्ध कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी。 SIR पर यूथ आइकॉन ने दिया प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की यूथ आइकॉन हर्षिता राठौर एवं प्रीति सिंह ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विषय पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां युवाओं के सामने रखीं। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दोनों यूथ आइकॉन को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति एवं लोकतांत्रिक शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कपिल मेवाड़ा, हर्षित भावसार एवं महेंद्र वर्मा ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप जायसवाल ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य डीसी सोनी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन मेरा युवा भारत, जिला शाजापुर द्वारा जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी के मार्गदर्शन में किया गया।
0
0
Report

दिवाली से पहले छिंदवाड़ा पुलिस ने 151 गुम मोबाइल लौटाए, कुल कीमत 26.58 लाख

Chhindwara, Madhya Pradesh:दिवाली के पहले पुलिस ने दिया जनता को तौफा 151 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल फोन छिंदवाड़ा पुलिस ने दिवाली के पहले 151 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटा दिए. साइबर सेल की टीम ने अलग-अलग जगहों से ये मोबाइल बरामद किए और उनके मालिकों को लौटा दिए .इनकी कुल कीमत करीब 26 लाख 58 हजार रुपए बताई गई है मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे. जिले के अलग-अलग थानों और एसपी कार्यालय में मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद साइबर सेल की टीम ने तकनीक की मदद से मोबाइल की लोकेशन पता की. उन्हें अलग-अलग जगहों से बरामद किया. छिंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक, इस साल अब तक 752 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं .इनकी कीमत करीब 1 करोड़ 47 लाख 17 हजार रुपए है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे हैं. बरामद मोबाइल पाने वालों में सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, बैंककर्मी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, व्यापारी, दुकानदार, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, गृहिणी और वाहन चालक शामिल हैं.
0
0
Report
Advertisement

नवाबाद थाना क्षेत्र में रोड पर गुटों के बीच मारपीट का VIDEO वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर रोड पर दो गुटों में मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट बीच सड़क पर एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटने लगे। इसके बाद लाठी डंडे चलने लगे, वहीं बेरहमी हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को पड़कर थाने ले आई। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई और एक-दूसरे को खींचकर बीच सड़क पर लात-घूंसों से पिटाई होने लगी। इससे भी दिल नहीं भरा तो लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में एक-दूसरे के कपड़े तक फट गए। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
0
0
Report

खुर्जा में दो पनीर फैक्ट्रियों पर छापा; 10 कुंतल पनीर समेत बड़ी बरामदगी

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर से बड़ी खबर। दीवाली से पहले खुर्जा में दो पनीर फैक्ट्रियों पर चार जिलों की टीम का छापा। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई। छापे से पहले बुलंदशहर खाद्य विभाग को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। देर से पहुंची बुलंदशहर फूड सेफ्टी टीम को अपर आयुक्त ने फटकारा। एक फैक्ट्री दो साल से लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद थी संचालित। दूसरी फैक्ट्री में पूर्व में हुई निरस्तीकरण की कार्रवाई के बाद भाई के नाम पर शुरू किया गया धंधा। 10 कुंतल पनीर, 200 किलो मावा, 175 टीन रिफाइंड और 38 बोरी पाउडर बरामद। खुर्जा के गांव डाबर में स्थित फिरोज़ और इमामुद्दीन के प्लांटों पर हुई छापेमारी।
0
0
Report

हापुड़ - धीरेंद्र शास्त्री के बयान से गरमाई सियासत, दिल्ली रोड पर लगे विरोध के पोस्टर

RKRavi KumarFollow1m ago
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शहर के दिल्ली रोड सहित कई जगहों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर लिखा है - ईशनिंदा करने वालों का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रवेश वर्जित है। एक अन्य पोस्टर में लिखा है - यह विवादित बयान धर्म, समाज और सम्मान पर चोट है। वहीं एक पोस्टर पर धर्म के नाम पर राजनीति करना बंद करो का नारा भी लिखा गया है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने लगवाए हैं। पोस्टर लगते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

28 वर्षों के बाद रिटायर फारूक मोहम्मद का सिरियारी गांव में धूमधाम से स्वागत

Pali, Rajasthan:28 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद सिरियारी पहुंचे सैनिक फारूक मोहम्मद, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कॉर्प्स में 28 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सिरियारी निवासी सैनिक फारूक मोहम्मद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सिरियारी गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने फारूक मोहम्मद का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस निकाला गया।
0
0
Report

तेंदुए के बाद अब बाघ ने ग्रामीण की मौत, शहडोल में दहशत

Shahdol, Madhya Pradesh:तेंदुए के बाद अब बाघ का आतंक, बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत! शहडोल - जिले में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए के हमले में किशोरी की मौत के बाद अब बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया शहडोल जिले के पनपथा बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत。 मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई。 मृतक राजेंद्र यादव, पिता शिवशंकर यादव, निवासी ग्राम छतवा, थाना पपौंध, तहसील ब्यौहारी。 बताया जा रहा है कि बाघ ने ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया。 हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है。 पिछले कई दिनों से बाघ रिहायशी इलाकों में विचरण कर रहा था। बाघ अब तक कई मवेशियों को भी अपना शिकार बना चुका था。 ग्रामीणों द्वारा लगातार बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई जा रही थी。 इसके बावजूद अब बाघ के हमले में एक इंसान की जान चली गई。 घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है。 वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है。 बाइट01-मृतक का परिजन बाइट02-एसडीओ फॉरेस्ट
0
0
Report
Advertisement

दीपोत्सव पर खंडवा पुलिस ने 102 गुम हुए मोबाइल लौटाकर लोगों की खुशियाँ लौटाईं

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने दीपोत्सव के मौके आज गुम हुए 102 मोबाइल उनके मूलधारकों को लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई। पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत करीब 22 लाख रुपए कीमत के यह मोबाइल ढूंढ निकाले और उनके मूलधारकों को लौटाए है। खंडवा के पुलिस कंट्रोल रूम में आज बड़ी संख्या में लोग अपने मोबाइल फोन लेने पहुचे। दरअसल, अलग-अलग थाना क्षेत्र के इन लोगों को पुलिस ने फोन लगाकर एकत्रित किया था। यहां खंडवा पुलिस ने करीब 22 लाख रुपए कीमत के 102 फोन उनके मूलधारकों को लौटाए। एएसपी आदित्य सिंघारिया ने कहा कि यह मोबाइल प्रदेश के अन्य जिलों सहित देश के अन्य राज्यों से रिकवर किए गए है। ऑपरेशन सहयोग के तहत लोगों के फोन उन्हें दिए लौटाए है। खंडवा पुलिस ने अभी तक अभियान के चलते करीब एक करोड़ राशि के 600 मोबाइल फोन रिकवर कर लौटाए है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मोबाइल गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो संचार साथी एप या अपने निकटतम पुलिस थाना में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की खुशी लोगों के चेहरे पर देखने को मिली। लोगों ने कहा कि हमने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन, आज जब यह मोबाइल हाथ में आया है तो खुशी हुई है। लोगों ने कहा कि मोबाइल में कई महत्वपूर्ण नंबर और डाटा होता है। ऐसे में मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर मन में डर बना रहता है। लेकिन, पुलिस ने मोबाइल लौटाया तो बड़ी खुशी हुई है।
0
0
Report

शाजापुर रोजगार मेले में 254 आवेदक, 102 युवाओं का चयन

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र एवं मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 254 आवेदकों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। इनमें से 102 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी, एमकेसी आयशर देवास, पुखराज हेल्थ केयर भोपाल, पुष्कल एग्रो भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शाजापुर और एचडीएफसी सहित अन्य नियोजकों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और कार्यक्षमता के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। वहीं आवेदकों ने विभिन्न कंपनियों के काउंटर पर पहुंचकर रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। रोजगार मेले में केवल नौकरी के अवसर ही नहीं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 22 हितग्राहियों को ऋण वितरण किया गया, जबकि मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 67 हितग्राहियों को ऋण वितरित कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। आरसेटी शाजापुर द्वारा 55 आवेदकों का स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में पहुंचे 52 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। युवाओं को कॅरियर काउंसलिंग के माध्यम से मनोवैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेषज्ञों ने युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के क्षेत्र चुनने की सलाह दी। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने, साक्षात्कार देने और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने का अवसर मिला। बाईट- मीनू गिडवाणी प्राचार्या
0
0
Report

कटनी का हॉकी मैदान अभी भी ताला, खिलाड़ियों को मिल नहीं रहा अवसर

Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी में करोड़ों रुपये की लागत से बना हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान खिलाड़ियों के लिए अब तक नहीं खुल सका है। करीब एक साल पहले बनकर तैयार हुए इस मैदान पर आज भी ताला लटका हुआ है। सवाल यह है कि आखिर खिलाड़ियों के लिए बनाए गए इस मैदान को अब तक शुरू क्यों नहीं किया गया? वहीं दूसरी ओर मैदान शराबियों और जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है। एस्ट्रोटर्फ को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन मैदान की सुरक्षा के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। वीओ – वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मैदान का ताला खोलने और खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने की मांग की है। खिलाड़ीAshok Ahirwar का कहना है कि नए बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण और अभ्यास करने के लिए मैदान उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन लंबे समय से मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बाइट अशोक अहिरवार वरिष्ठ हॉकीखिलाड़ी वी ओ 2 वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संबंधित विभाग से चर्चा कर नियमानुसार मैदान शुरू कराने की बात कही है। बाइट – अशोक विश्वकर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीओ3 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने भी हॉकी खिलाड़ियों और संबंधित विभाग से चर्चा कर मैदान को जल्द उपलब्ध कराने की बात कही है। बाइट – अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक, कटनी
0
0
Report
Advertisement

पलवल के बाजारों में दीपावली की रौनक कम, ऑनलाइन खरीदारी ने धंधे धकेल दिए

Palwal, Haryana:दीपावली के त्योहार को लेकर पलवल के बाजारों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन इस बार बाजारों में पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिल रही है。 दरअसल, पलवल के मीनार गेट बाजार में व्यापारियों का कहना है कि दीपावली को लेकर लोगों में इस बार उत्साह कुछ कम नजर आ रहा है। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी कम है। व्यापारियों के मुताबिक, ऑनलाइन शॉपিং की बढ़ती लोकप्रियता का असर भी स्थानीय बाजारों के कारोबार पर पड़ रहा है。 वहीं, बाजारों में जाम की समस्या के चलते भी ग्राहक खरीदारी के लिए आने से कतरा रहे हैं। इससे व्यापारियों में निराशा देखने को मिल रही है。 व्यापारियों ने पलवल के लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन शॉपिंग के बजाय स्थानीय बाजारों में पहुंचकर खरीदारी करें, ताकि छोटे और स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ सके और दीपावली पर बाजारों की रौनक लौट सके।
0
0
Report

रतनपुर के तालाब किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर के मेला ग्राउंड स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है। तालाब किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है और तालाब किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा, इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही क्षेत्र में हाल के दिनों में लापता हुए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। करीब सप्ताहभर पुराने शव के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हत्या और हादसे की आशंका के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना की कड़ियां जुड़ सकेंगी। फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है
0
0
Report

दीपावली से पहले राजस्थान में सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा - राजस्थान स्टेट गैस की ओर से बैठक - एमडी विनय पाटनी ने दिए निर्देश - सभी सीएनजी स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर निर्देश - दिवाली पर विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश - टोल फ्री नंबर 18001806135 जारी एंकर राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर दिवाली के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर समीक्षा की गई है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर व श्योपुर में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि पटाखे आदि ज्वलनशील उत्पाद चलाते समय गैस पाइपलाइन से दूरी बनाये रखने के साथ ही गैस रिसाव या इस तरह की अनहोनी घटना की स्थिति में तत्काल टोल फ्री नंबर 18001806135 पर सूचित करने का कष्ट करें। पाटनी ने गुरुवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से दीपावली त्योहार पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएनजी स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने के लिए कहा। सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top