Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siddharthnagar272189

सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदंबिका पाल की चौथी जीत

Jun 04, 2024 12:59:12
Domariyaganj, Uttar Pradesh

डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा की जगदंबिका पाल ने चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के कुशल तिवारी को करीब 45 हजार वोटों से हराया। जगदंबिका पाल ने कहा कि उनकी जीत जनता को समर्पित है और डुमरियागंज की जनता ने उन्हें धर्म, जाति पात से ऊपर उठकर वोट किया है। उन्होंने भविष्य में भारत को मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ते देखा और अपनी सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध रहने का वादा किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKashiram Choudhary
Mar 27, 2026 10:39:36
Jaipur, Rajasthan:डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा की पोस्ट。 सोशल मीडिया पर डीजल-पेट्रोल के बारे में की टिप्पणी。 लिखा, वैश्विक अस्थिरता के दौर में पीएम मोदी का बड़ा निर्णय。 उनका नेतृत्व देश को मजबूती और स्थिरता प्रदान कर रहा。 पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को 13 से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर, डीजल पर 10 रुपए से शून्य करना है एक महत्वपूर्ण निर्णय。 इस फैसले से करोड़ों परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा。 आमजन के दैनिक जीवन में कुछ सहजता आएगी。 साथ ही वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव से भी राहत मिलेगी。 डिप्टी सीएम ने सभी नागरिकों से किया आग्रह。 कि वे भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें。 सभी मिलकर देश व प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं。
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 27, 2026 10:39:23
Noida, Uttar Pradesh:भोंदू बाबा का काला सच; महिला से दुष्कर्म मामले में चार टीमें तलाश में “मेरे अंदर भगवान का अंश है” कहकर एक और भोंदू बाबा ने महिला को निशाना बनाया। पुणे और वसई में महिला से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला वसई से पुणे के हडपसर थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी ऋषिकेश वैद्य की तलाश में पुलिस की चार टीमें रवाना हो चुकी हैं。 पुलिस के अनुसार ऋषिकेश वैद्य नाम के स्वयंभू महाराज ने खुद को ईश्वरीय शक्ति का धनी बताकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया। सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क कर इसने पुणे की एक महिला से दुष्कर्म किया। मांजरी और वसई में भी अत्याचार के आरोप हैं। 2023 से यह सिलसिला जारी था और पीड़िता को ब्लैकमेल कर संपर्क में रखा गया। अब मामले की जांच पुणे क्राइम ब्रांच कर रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने लोगों सेअपील की है कि आस्था के नाम पर धोखा देने वाले ऐसे भोंदू बाबाओं से सावधान रहें। अगर किसी के साथ ऐसा कुछ होता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 27, 2026 10:39:05
Panchkula, Haryana:रामनवमी पर माता मनसा देवी पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष, देश की समृद्धि और शांति के लिए की प्रार्थना धर्मपत्नी मित्रा घोष संग किए दर्शन, गर्भगृह में मां का आशीर्वाद लेकर हवन-यज्ञ में डाली आहुति पंचकूला। चैत्र नवरात्रों के पावन समापन दिवस रामनवमी के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने पंचकूला स्थित प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वे अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां भगवती के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया और विधि-विधान के साथ आहुति अर्पित कर देश, प्रदेश तथा नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने चैत्र नवरात्रों और रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि देश निरंतर समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे, समाज में शांति और सद्भाव बना रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति का वास हो। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि देशवासियों पर सदैव कृपा बनी रहे और राष्ट्र उन्नति के नए आयाम स्थापित करे
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 27, 2026 10:38:50
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 10:38:22
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। मोतीनगर क्षेत्र में गैस एजेंसी का शटर न खुलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी हंगामा हो गया। सुबह करीब 7 बजे से ही उपभोक्ता गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन 9 बजे तक भी एजेंसी नहीं खुली तो आक्रोश बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। जांच में सामने आया कि रामनवमी की छुट्टी के चलते गैस एजेंसी बंद थी और इसकी सूचना का पोस्टर भी चस्पा किया गया था। हालांकि, जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने गैस एजेंसी संचालकों से संपर्क कर लोगों को समझाया और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 27, 2026 10:38:03
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बोले भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के बयान पर किया पलटवार कहा- आपको रिपोर्ट देने वाली टीम सही तथ्य के साथ नहीं दे रही जानकारी अशोक गहलोत की टीम पर रामलाल शर्मा ने खड़े किए सवाल रिपोटर देने वाली टीम नहीं दे रही है सही रिपोर्ट कमल मीणा नाम के युवक पर फायरिंग हुई थी, हत्या नहीं आपकी सरकार बेहतर होती तो आपकी सरकार की विदाई नहीं होती एंकर-पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। शर्मा ने गहलोत की फीडबैक टीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें सही तथ्यों के साथ जानकारी नहीं दी जा रही है। रामलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, उसमें कमल मीणा नाम के युवक पर फायरिंग हुई थी, उसकी हत्या नहीं हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत की टीम उन्हें गलत रिपोर्ट पेश कर रही है। शर्मा ने कहा, "यदि आपकी सरकार इतनी ही बेहतर होती, तो जनता आपकी विदाई नहीं करती।" बाइट रामलाल शर्मा,मुख्य प्रवक्ता,भाजपा
0
comment0
Report
STSharad Tak
Mar 27, 2026 10:37:21
Sirohi, Rajasthan:चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शुक्रवार को आबूराज के एकमात्र सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता, बजट संबंधी समस्याओं, राजस्व सृजन और अस्पताल से जुड़े अन्य मुद्दों पर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न सेक्शन, वार्ड और लेबोरेट्री का भी जायजा लिया। इस मौके पर आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने महिला चिकित्सक की नियुक्ति, रिक्त पदों को भरने, डॉक्टर क्वार्टर के नवीनीकरण, आरजीएचएस का लाभ दिलाने और निशुल्क जांचों के दायरे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री खींवसर ने कहा कि आबूराज राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। इसके बाद मंत्री ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल भी पहुंचे।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 27, 2026 10:37:03
Noida, Uttar Pradesh:गहलोत पर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा का पलटवार "झूठे आंकड़ों और भ्रामक खबरों से जनता को गुमराह करना बंद करें अशोक गहलोत जी। राजस्थान का युवा आपके शासन के अन्याय और पेपर लीक के जख्मों को भूला नहीं है। सत्य की जीत होगी!" चौमूं जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बोले भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के बयान पर किया पलटवार कहा- आपको रिपोर्ट देने वाली टीम सही तथ्य के साथ नहीं दे रही जानकारी अशोक गहलोत की टीम पर रामलाल शर्मा ने खड़े किए सवाल रिपोर्ट देने वाली टीम नहीं दे रही है सही रिपोर्ट कमल मीणा नाम के युवक पर फायरिंग हुई थी, हत्या नहीं आपकी सरकार बेहतर होती तो आपकी सरकार की विदाई नहीं होती
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 10:36:04
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग पर कांग्रेस की आपत्ति लेने पर बोले पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता किसी को भी कुछ भी मांग करने का अधिकार है सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं,किसी स्थान,व्यक्ति के बारे में भी सबकी अपनी-अपनी आकलन हैं लेकिन कांग्रेस शुरू से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है इसलिए कांग्रेस के मुद्दे पर हर बयान पर राजनीतिक षड्यंत्र की बू आती है...नाम पर सबके अपने-अपने मत हो सकते हैं,यह विषय राजनीतिक मुद्दा बनाने का नहीं है...बोलते समय सबको संयम रखना चाहिए प्रदेश में सरकारी नौकरी में दो बच्चों के कानून पर बोले कानून वही चल पाता है,वही बन पाता है जो संभव हो... जिस पर कंट्रोल करना सहज हो...बहुत से ऐसे कानून है जिनका पालन करना सरकार के बस का भी नहीं होता है,व्यावहारिक नहीं होता,कई बार माननीय न्यायालय के निर्णय भी ऐसे रहे हैं जिनका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा इसलिए जो प्रस्ताव आ रहा है सोच समझ कर आ रहा है धमकी देकर करोड़ों की फिरौती के मामले पर बोले SIT पर लॉरेंस गेंग की समस्या केवल भोपाल, मध्य प्रदेश नहीं पूरे हिंदुस्तान में है...कौन किसके नाम पर कर दुरुपयोग भी करते हैं...मध्य प्रदेश सरकार ने कदम उठाकर एक विशेष अधिकारियों कि एसआईटी गठित की है जो सारे तथ्यों की जांच करेगी और जो भी दोषियों का उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी...कई बार माहौल खराब करने के लिए स्वार्थ सिद्ध करने के लिए पैसों के लालच में लोग इस तरीके की हरकत भी करते हैं और अगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने यह किया है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी एक्साइज ड्यूटी घटाने पर सरकार की नियत है लोगों को राहत मिलना चाहिए...सरकार राहत कैसे दे सकती है । जो टैक्स ले रही है आखिर में कंपनियां भी जनता से वसूल करती हैं अगर सरकार टैक्स में राहत दे रही है तो जनता को राहत देने के लिए ही कर रही है और अगर कंपनियां राहत नहीं देगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी छिंदवाड़ा की घटना पर बोले छिंदवाड़ा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है,कांग्रेस 100 चूहें खाकर हज को चली इस कहावत को चरितार्थ करती है जब पावर में रहे जिंदगी भर यही करती रही है और अब उपदेश दे रहे हैं और कोई धमकी देकर सरकार ऐसा वातावरण नहीं है कोई किसी के दबाव में ऐसा कर रहा है..यह हो सकता है कि साधन की व्यवस्था किसी ने कराई होगी जो दुर्घटना हुई है,कांग्रेस हर चीज में राजनीति खोजते है और मर्यादा को भी ध्यान में नहीं रखते । कांग्रेस हर चीज में राजनीतिक खोजने की कोशिश करती हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है । मुख्यमंत्री जी ने इस पर संज्ञान लिया है मुआवजा भी दिया है इलाज की व्यवस्था की है इसे राजनीतिक जोड़ना उचित नहीं है बिजली की दरों में बढोत्तरी पर बोले बिजली दरों के लिए नियामक आयोग बना हुआ है...सरकार भी अपना पक्ष रखती है,जनता भी अपना पक्ष रखती है...बिजली की जो दर बढ़ी हैं सरकार उसे पर विचार करेगी और कहीं गुंजाइश होगी तो सरकार उस पर जरूर काम करेगी बाइट - उमाशंकर गुप्ता पूर्व मंत्री
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top