Back
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 319 जोड़ों को एक लाख तक सहायता
SASALMAN AMIR
Mar 14, 2026 12:32:08
Naugarh, Uttar Pradesh
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभिन्न धर्म के 319 जोड़ो का विवाह उनके रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। जनपद मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड पर आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक विनय वर्मा, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी के साथ जिले के आला अधिकारियों ने शिरकत की और शादीशुदा जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शादी के लिए आए इन जोड़ों में 226 हिंदू, 74 बौद्ध और 19 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। इन सभी का विवाह उनके धर्म के अनुसार धर्म गुरुओं ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिद्धार्थनगर जिले में अब तक करीब 1112 जोड़ो का विवाह संपन्न करा चुका है। इस योजना के तहत शादी सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को 50 हज़ार कैश, 35 हज़ार की उनके जरूरत के समान और 15 हज़ार उनके शादी पर खर्च किए जाते हैं। आज इन शादीशुदा जोड़ों को यह सामान और उन्हें मिलने वाली धनराशि भी दी गई। सामूहिक विवाह में शामिल हुए स्थानीय सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता है कि जब वह सत्ता में आए थे तो इन शादीशुदा जोड़ों को सिर्फ 35 हज़ार मिलता था जो कि अब बढ़ा कर 1 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में पिछले एक माह के भीतर इस तरह के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के चार आयोजन किए जा चुके हैं। जिसके माध्यम से अब तक 1112 जोड़ों की शादियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में एक माह के भीतर इतनी बच्चियों की इस योजना के तहत शादी होना अपने आप में कीर्तिमान है। प्रशासन का सहयोग रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह संकल्प है कि प्रदेश की कोई भी बेटी किसी भी धर्म जाति समुदाय की हो उसके हाथ जरूर पीले होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 13:49:040
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 14, 2026 13:48:440
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 14, 2026 13:48:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 14, 2026 13:48:150
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 14, 2026 13:47:560
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 13:47:360
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 13:47:200
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 14, 2026 13:47:080
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:46:55Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SUBHANKAR SARKAR (WEST BENGAL CONGRESS PRESIDENT) ON PM NARENDRA MODI’S WEST BENGAL VISIT/ CONGRESS/ CPI-M
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:46:41Noida, Uttar Pradesh:CHAMPAWAT TANAKPUR, CHAMPAWAT (UTTARAKHAND): UTTARAKHAND CM PUSHKAR SINGH DHAMI INAUGURATES MODERN MACHINES INSTALLED AT SUB DISTRICT HOSPITAL
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 13:46:320
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:46:21Noida, Uttar Pradesh:UNION MINISTER PIYUSH GOYAL HOLDS JANTA DARBAR/ VISUALS
0
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 14, 2026 13:46:150
Report