272206
Gorakhpur - अवैध नशीले पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Bargadwa, Uttar Pradesh:बरगदवा पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 23 दिसंबर 2024 को शाम 5:20 बजे हरदी टोला सागौन की बगीचा के खड्ड्जा मार्ग के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त रंजीत गुप्ता निवासी अमानीगंज़ वार्ड 2 नेपाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 964 ग्राम नशीले पदार्थ , एक मोटर साइकिल, एक मोबाइल फोन और 880 रुपये नगद बरामद किए गए। इस मामले में मामला दर्ज किया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
डीएम-SP के सामने संजय निषाद के समर्थकों ने लगाए नारे, प्रेसवार्ता आज
Gonda, Uttar Pradesh:डीएम और एसपी के सामने बन्द कमरे में संजय निषाद के समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए; निषाद पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। थोड़ी देर में प्रेस वार्ता होगी0
0
Report
दुमका में बैंक यूनियन हड़ताल: प्रमुख शाखाओं में सेवाएं प्रभावित
Dumka, Jharkhand:दुमका देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में दुमका के स्टेट बैंक के मेन ब्रांच के सामने बैंक कर्मी हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारा लगाया । दुमका के सभी बैंक कर्मी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर बैठे । बैंक कर्मियों ने बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिव्यय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI व्यवस्था की समीक्षा पर बिचार करने की मांग रखी। बैंक के हड़ताल के कारण खासकर बैंक शाखाओं में होने वाले सामान्य कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, KYC और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल और स्वचालित सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की यात्रा; बीजेपी सेवा संकल्प अभियान की घोषणा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को आशीर्वाद के दीप कार्यक्रम होगा। इसके तहत लाभार्थी परिवार अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देंगे। मंत्री ने बताया कि दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों के बीच दीप वितरण किए जाएंगे।0
0
Report
राजीव शर्मा ने पत्नी के साथ गांधीनगर PHED मतदान केन्द्र पर वोट डाले; सुरक्षा मजबूत
Jaipur, Rajasthan:DGP राजीव शर्मा ने मतदान किया पत्नी भावना शर्मा के साथ गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय मतदान केन्द्र पर डाला वोट। DGP ने सभी आम नागरिकों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की; प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच जन-जन तक
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (DCM, Uttar Pradesh) & Daya Sankar On Seva Sankalp Abhiyan / UP Healthcare System / Akhilesh Yadav's Reservation Remarks उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सेवा संकल्प अभियान पर कहा, "आज स्वास्थ्य विभाग के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए जो 17 सितंबर से शुरू होगा और 17 अक्तूबर को समाप्त होगा, प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को, प्रधानाचार्य गण, जितने भी संस्थान हैं उनके निदेशक व चांस्लर्स के साथ हमने बड़ी बैठक की है। सेवा संकल्प अभियान को हम धरातल पर उतारेंगे और केंद्र-प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके तहत हम प्रदेश में सबसे बड़ी मुहिम चलाएंगे कि प्रदेश में यदि कोई भी व्यक्ति हेल्थ कैंप के माध्यम से उपचार लेना चाहे तो आए। वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी... इसके अलावा रक्त दान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे...इस संबंध में हमने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हमारे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं... सभी लोगों ने मिल-जुलकर बड़ी बैठक की है कि हम सभी सेवा संकल्प अभियान को धरातल पर उतारेंगे और जन-जन को इससे जोड़ेंगे।" लखनऊ ब्रेकिंग ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनसेवा का अभियान बनाएगा स्वास्थ्य विभाग, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगी व्यापक गतिविधियां: ब्रजेश पाठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी चिकित्सा अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। 17 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगेगा। 17 सितंबर को प्रत्येक स्वस्थ केंद्र पर आशीर्वाद का दिया शाम 7:00 बजे प्रज्वलित किया जाएगा। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों के अधिकारियों को डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन दिए निर्देश। शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी की तैनाती के दिए निर्देश। ऑनलाइन बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे। इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिप्टी सीएम लखनऊ में करेंगे सम्मानित। सभी जिलों के सीएमओ को इस अभियान के अंतर्गत मॉडल अधिकारी बनने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंदों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान को केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला तक सीमित न रखते हुए इसे आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और उनके सकारात्मक परिणामों को पहुंचाने का माध्यम बनाया जाएगा। प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी, स्थान, तिथि, लक्ष्य एवं उत्तरदायित्व पहले से निर्धारित किए जाएंगे तथा अभियान की नियमित समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर तथा अन्य जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों एवं परिवर्तनकारी कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की जानकारी मिल सके। प्रत्येक चिकित्सा शिक्षा संस्थान एवं जिले से सत्यापन योग्य स्वास्थ्य संबंधी सफलता की कहानियों को चिन्हित किया जाएगा। इनमें आयुष्मान एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से मिले लाभ, अस्पतालों में नई सुविधाएं, मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गंभीर रोगों का सफल उपचार, टीकाकरण, कैंसर/टीबी सहित विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषय शामिल होंगे। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय सहयोग करेगा। कार्यक्रमों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, टीकाकरण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने की भी योजना है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में 5 से 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इन शिविरों में स्वास्थ्य मेले भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मेलों को महज औपचारिक आयोजन न रखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। वर्चुअल बैठक में डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों और सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे तथा जनसेवा, स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण की भावना को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: भाजपा नेता डॉ. सतिश पूनिया ने मतदान किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम चुनाव 2026भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनियां ने किया मतदान निर्माण नगर में ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान0
0
Report
आस्था पर सवाल: तिहार में बैल पूजा वीडियो वायरल, सूरज श्रीवास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पोरा तिहार में बैल पूजा की परंपरा, आस्था से खिलवाड़ का वीडियो वायरल,, विकलांग कुत्ते को नंदी बैल बताकर वीडियो बनाने का कलाकार सूरज श्रीवास पर आरोप,, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश,, सरकारी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकार पर अब प्रशासन की चुप्पी पर सवाल,, आस्था और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का मजाक उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग,, प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी, लोगों की मांग—सिर्फ माफी नहीं, नियमानुसार हो कड़ी कार्रवाई,,0
0
Report
रायसेन जेल गोलीकांड: लाइव CCTV फुटेज में निलेश ठाकुर के कट्टे से जेल परिसर दहला
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज 9 दिन बाद सामने आया है।फुटेज में आरोपी निलेश ठाकुर कट्टा लहराते हुए जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। चाबी को लेकर बातचीत के बाद विवाद होता है और निलेश प्रहरी को गोली मार देता है। इसके बाद घायल प्रहरी के सिर पर कट्टे से दो वार किए और आंखों में मिर्ची डालकर चाबी तलाशता रहा। तभी एक महिला कर्मचारी ने कट्टा उठा लिया और घायल प्रहरी ने भी हिम्मत दिखाते हुए निलेश को पकड़ लिया। झूमाझटकी के बाद अन्य कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जेल से भागने की साजिश के तहत कट्टा दीवार के ऊपर से अंदर पहुंचाया गया था। मामले में कार्यवाहक जेल अधीक्षक आरके चौरे निलंबित हैं और राहुल बेदी व शुभम बेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है。0
0
Report
Advertisement
रायपुर: इशवा लग्जरी स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर पर पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने देवेंद्र नगर स्थित 'इशवा लग्जरी स्पा' में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में हुई रेड में स्पा से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच में सामने आया कि संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर (टिकरापारा) और मैनेजर मुकेश वर्मा (भिलाई-3) अन्य राज्यों की युवतियों से जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
धौलपुर के अवैध पशु हाट पर नोटिस, 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:पशुपालन विभाग ने धौलपुर संयुक्त निदेशक को दिया नोटिस। संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ ने दिया नोटिस। लंपी स्किन डिजीज के बावजूद अवैध पशु हाट का आयोजन। नहरकोठी में प्रत्येक गुरुवार पशु हाट लगने की शिकायत। पशुओं के एकत्रीकरण से संक्रमण फैलने की जताई आशंका। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग धौलपुर से मांगा स्पष्टीकरण। अवैध पशु हाट तत्काल बंद कराने के दिए निर्देश। 24 घंटे में कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई।0
0
Report
दिल्ली पहुंचे ब्राजील डेलिगेशन, पुतिन समेत 18 देशों के नेता आज शाम तक पहुंचेंगे
Noida, Uttar Pradesh:ब्राजील का डेलिगेशन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं इसके अलावा 18 अलग-अलग देश के नेता और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के हेड आज शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे बाकी के छह अलग-अलग देशों के नेता कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे जिसमें चीन के राष्ट्रपति श्री जिनपिंग शामिल है0
0
Report
Advertisement
बालोतरा-धोरीमन्ना में वोट मांगने पर बवाल, रिश्तेदारों के बीच थप्पड़
Jaipur, Rajasthan:बालोतरा धोरीमन्ना में वोट मांगने को लेकर हंगामा, महिला ने थप्पड़ जड़ा बाड़मेर के धोरीमन्ना नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में वोट मांगने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी माडूदेवी के रिश्तेदार को कांग्रेस प्रत्याशी इमरती देवी की रिश्तेदार महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट की अपील करने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी की रिश्तेदार महिला ने भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को थप्पड़ मार दिया。0
0
Report
जंगल सूअर के हमले से मेहरवान घायल, विजौरा में दहशत बढ़ी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा जनपद की ग्राम पंचायत विजौरा में ग्रामीण मेहरवान गोंड अपनी गायों के लिए चारा लेने गए थे, तभी एक जंगली सूअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस भयानक हमले में मेहरवान के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ मेहरवान को परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर रोसरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें अब नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे विजौरा गांव में दहशत का माहौल है। डरे हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि जंगली सूअरों को तुरंत पकड़ा जाए।0
0
Report
साहिबाबाद घर में कार लोन वेरिफिकेशन पर बेटी ने पिता-भाभी पर पिस्टल तानी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी पहले गाली-गलौज और हाथापाई हुई, फिर युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद वह अपनी सहेली के साथ दोबारा पहुंची और घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना साहिबाबाद क्षेत्र की वृंदावन गार्डन कॉलोनी का है। पीड़ित पिता हितेश तोमर की बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। 8 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ घर पहुंची और कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर पिता से बातचीत की। हितेश तोमर ने वेरिफिकेशन कराने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर प्रियंका ने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी के साथ भी हाथापाई की गई।हंगामा बढ़ा तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद प्रियंका अपनी सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची। इस बार उसने घर का मेन गेट तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस गई। युवती ने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए दोनों किसी तरह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटी प्रियंका तोमर और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी0
0
Report
Advertisement
