icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272153
SASalman AamirFollow9 Jul 2024, 09:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भारत की ऐतिहासिक जीत: पाकिस्तान को हराकर गोल्ड, समस्तीपुर में जश्न बरपे

Samastipur, Bihar:पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के चाचा बोले- ऐतिहासिक जीत से देश गौरवान्वित। भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है। एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार मेंन क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। भारत ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा बरकार रखा। भारत की इस जीत के बाद समस्तीपुर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, आज के मुकाबले में समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी भी उनके प्रदर्शन से थोड़े निराश नजर आए, लेकिन टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने खुशी जताई। मीडिया से बातचीत में राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि वैभव ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में भी वैभव बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय टीम के वापस लौटने पर देशवासी खिलाड़ियों का जोशीले अंदाज में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। भारत की इस जीत के साथ समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों की खुशी देखते ही बन रही है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में ड्रग्स के नेटवर्क पर छापेमारी, छह आरोपित गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अगमकुआं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीवी टावर के पास छापेमारी कर चार लोगों को 415 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जीएम रोड स्थित यूनिक फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, यहां से करीब 5,500 पीस नशीली टैबलेट और 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस कार्रवाई में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रांत कुमार, आदित्य राज, अनिल कुमार, पंकज पासवान, अफगान आलम और शहजाद आलम के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है。 पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी छापेमारी की जा रही है। मामले में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है。
0
0
Report

ग्रामीणों के हमले से वनकर्मी घायल, सारणी रेंज में जंगल सुरक्षा पर चिंताएँ

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की सारणी रेंज में वनकर्मियों पर ग्रामीणों के जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खापा बीट के प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकने पहुंचे वनकर्मियों और चौकीदार पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि खापा गांव के प्लांटेशन में कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी और चौकीदार मौके पर पहुंचे और प्लांटेशन में मवेशी चराने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने अचानक वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमला में एक बीट गार्ड और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक वनरक्षक को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल लाया गया है। सारणी रेंज की रेंजर के मुताबिक, वनकर्मी प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को मवेशी चराने से रोकने पहुंचे थे, तभी उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया। फिलहाल घायल वनकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि जांच के बाद हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली से अलवर: Versys India Group की राइड, सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिंग संदेश

Alwar, Rajasthan:दिल्ली से अलवर पहुंचा Versys India Group का बाइक राइडिंग दल, सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग का दिया संदेश अलवर। देशभर के 750 से अधिक Kawasaki Versys राइडर्स को जोड़ने वाला Versys India Group – North India Chapter शनिवार को दिल्ली से विशेष बाइक राइड करते हुए अलवर पहुंचा। करीब 9 वर्षों से सक्रिय यह ग्रुप देश के अलग-अलग शहरों में बाइक राइड आयोजित करने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। अलवर पहुंचने पर ग्रुप के सदस्यों का साहिल झलानी, उद्योगपति बाबू झालानी सहित स्थानीय राइडर्स ने जय कृष्ण क्लब में स्वागत किया। दिल्ली से अलवर की इस राइड में 10 राइडर्स अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए। North India Chapter में करीब 160 सदस्य जुड़े हुए हैं। चैप्टर के एडमिन निशांत वासन और उल्लास सरन राइड्स के आयोजन और सदस्यों को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर से लेकर सेना के जवान तक ग्रुप में शामिल ग्रुप के सदस्य उल्लास सरन ने बताया कि Versys India Group में देशभर से 750 से अधिक बाइकर्स जुड़े हैं। इनमें डॉक्टर, सेना एवं अन्य रक्षा बलों के जवान, निजी क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं। ग्रुप की ओर से समय-समय पर अलग-अलग शहरों के लिए राइड आयोजित की जाती हैं, जहां सदस्य एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं। इसके अलावा हर वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर All India Meetup का आयोजन भी किया जाता है। उल्लास सरन ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ बाइक राइड करना नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर करने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बाइक राइडर्स और युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय गुणवत्तापूर्ण राइडिंग गियर का इस्तेमाल करें, यातायात नियमों और पुलिस प्रोटोकॉल का पालन करें तथा ग्रुप राइड के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि अलवर पहुंचने का एक खास कारण साथी राइडर साहिल झलानी से लंबे समय बाद मुलाकात करना भी है। राइडर्स का कहना है कि इस तरह की यात्राएं देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बाइक प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ दोस्ती, भाईचारे और आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करती हैं। बाइट:उल्लास सरन
0
0
Report

गाजियाबाद: कौशाम्बी में 12वीं मंजिल से छज्जा टूट, कारें क्षतिग्रस्त, जांच शुरू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं मंजिल से अचानक छज्जे का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा। छज्जे का मलबा सोसाइटी परिसर में खड़ी कारों के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ छज्जा गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मलबा जिस स्थान पर गिरा, वहां कई वाहन खड़े थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त कार को देखकर लोगों में भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऊंची मंजिलों से इस तरह छज्जे या निर्माण सामग्री गिरना गंभीर खतरा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल छज्जा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

शाहजहांपुर के तहसीलों में लेखपाल हड़ताल के कारण कामकाज ठप

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तहसीलों में आज राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। जिले भर के लेखपाल अपनी पुरानी और लंबित मांगों को लेकर आज से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। तहसीलों में कामकाज का बहिष्कार कर लेखपाल धरने पर बैठ गए हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। लेखपालों का दोटूक कहना है कि जब तक शासन स्तर पर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक यह आर-पार की लड़ाई और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिले की सभी तहसीलों में आज सन्नाटा पसरा है, तो वहीं तहसील परिसरों में धरने पर बैठे लेखपालों की नारेबाजी गूंज रही है। पुवायां तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक, लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने काम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। दाखिल-खारिज, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश जैसे सभी जरूरी काम ठप पड़ गए हैं, जिससे तहसीलों में आने वाले आम जनता और किसान खासे परेशान हैं। धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी वाजिब मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। लेखपाल संघ की मुख्य मांगें हैं जिनमें लेखपाल पद का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800 किया जाए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक की जाए। सेवा नियमावली में संशोधन कर अंतर्जनपदीय (Inter-district) ट्रांसफर की नीति लागू हो। फील्ड वर्क के अनुसार यात्रा भत्ते में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए। काम के आधुनिक और डिजिटल स्वरूप को देखते हुए पद को तकनीकी संवर्ग घोषित किया जाए। पुवायां तहसील में भी भारी संख्या में लेखपाल धरने पर डटे हुए हैं। लेखपालों का आरोप है कि सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर उनसे ऑनलाइन और तकनीकी काम तो ले रही है, लेकिन जब उनके अधिकारों, वेतनमान और तकनीकी पद घोषित करने की बात आती है, तो शासन आंखें मूंद लेता है। लेखपालों ने साफ चेतावनी दी है कि इस बार वे किसी खोखले आश्वासन पर नहीं मानेंगे। जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, उनका धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस की गाड़ी से बाइक टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-सेमरी मार्ग की हैं, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

हमीरপুর समाधान दिवस: महिला ने आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस ने शांत कर दिया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुँची महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, तहसील परिसर में महिला के आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप, बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर समाधान दिवस में पहुंची थी महिला, महिला के आत्मदाह के प्रयास से पहले पुलिस ने दिखाई तत्परता, पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ छीना, पुलिस ने महिला को न्याय का भरोसा देते हुए समझा बुझाकर शांत कराया, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में पहुंची थी महिला, महिला ने ससुरालियों से खर्च दिलाये जाने और बच्चों मिलने देने की माँग की, महिला के मुताबिक बीते कई सालों से ससुरालियों के विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन है मुकदमा, मौदहा तहसील परिसर का मामला。
0
0
Report
Advertisement

ठूठीबारी पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 110/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को वार्ड नं0 11 परतावल, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. नाम: अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता 2. पता: ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज 3. उम्र: लगभग 23 वर्ष 4. शिक्षा: कक्षा 9 *आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 65/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस, थाना ठूठीबारी 2. मु0अ0सं0 110/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना ठूठीबारी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी, थाना ठूठीबारी 2. का0 दीपक कुमार सिंह, थाना ठूठीबारी
0
0
Report

प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में मरीज परिजन के सोते वक्त मोबाइल चोरी, CCTV में कैद

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : जिला अस्पताल में सो रहे परिजन का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला अस्पताल परिसर में रात के समय मरीज के परिजन के सोने के दौरान मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश मीणा निवासी नलवा पचौरी फला ने मोबाइल चोरी को लेकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही जिला चिकित्सालय के पीएमओ को भी शिकायत देकर घटना की जानकारी दी गयी है। जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता वागजी मीणा जिला चिकित्सालय के लेबर विंग की पहली मंजिल पर रात के समय सो रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। चोरी हुआ मोबाइल रियलमी कंपनी का बताया गया है। सुबह मोबाइल नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्रकाश मीणा ने कोतवाली थाने पहुंचकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी और कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रशासन को भी शिकायत देकर घटना से अवगत कराया गया है। पीड़ित के अनुसार मोबाइल चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर मोबाइल बरामद करने की मांग की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top