icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ में दीवार गिरने से अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर

Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के ग्राम दल की रुंडी (पाड़लिया खेड़ा) में दीवार गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में विजय सिंह राजपूत दीवार के नीचे दब गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद परिजन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई. सूचना मिलने पर गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
0
0
Report

मंदसौर में दिव्यांग युवक को SDOP ने बस स्टैंड तक पहुंचवाकर दी मदद, वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस अधिकारी की दरिया दिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है बताया जा रहा है की जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे एक दिव्यांग युवक को सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने अपने सरकारी वाहन से बस स्टैंड तक छुड़वाया यह दिव्यांग युवक अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास जनसुनवाई में पहुंचा था मंगलवार को मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की एक बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली, सीतामऊ थाना क्षेत्र के बड़ावदी निवासी हीरालाल , जो हाथ-पैरों से दिव्यांग हैं, अपनी मोटरसाइकिल से संबंधित शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे。 जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जब हीरालाल वापस जाने के लिए बाहर निकले तो सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति उनके साथ आए और हीरालाल को अपने सरकारी वाहन से बस स्टैंड तक पहुंचवाया। इतना ही नहीं, उन्हें घर लौटने के लिए बस का किराया भी दिया।
0
0
Report
Advertisement

भाटपार रानी में मिठाई के गोदाम पर प्रशासन का छापा, 25 किलो तक खराब मिठाई नष्ट

ASAmit SinghFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को भाटपार रानी बाजार में एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकान के गोदाम पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 25 किलो खराब और दुर्गंधयुक्त मिठाई बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। जांच अभियान के दौरान टीम ने चिवड़ा गली स्थित शैलेश स्वीट हाउस के विंध्यवासिनी गली स्थित गोदाम की जांच किया गया। अधिकारियों ने गोदाम में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वैधता की पड़ताल की। इस दौरान करीब 10 से 12 किलोग्राम खराब एवं दुर्गंधयुक्त मिठाई मिली। वहीं, जांच में एक अन्य गोदाम में भी करीब 10 से 15 किलोग्राम खराब मिठाई पाई गई। एसडीएम के निर्देश पर दोनों स्थानों से मिली खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए । रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मिठाई विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी, बासी और खराब मिठाइयों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए छापेमारी एवं जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

बयाना में नामांकन खारिज होने पर समर्थकों ने लगाया जाम

Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर)बागरैन पंचायत में 3 सरपंच प्रत्याशियों के नामांकन खारिज, आक्रोशित समर्थकों ने लगाया जाम, गोपाल, बाबूलाल और लक्ष्मण जाटव के नामांकन फॉर्म खारिज होने पर समर्थकों में नाराजगी, बयाना-कैलसाड़ा मार्ग पर समर्थकों ने लगाया जाम, करीब आधे घंटे से सड़क पर आवागमन बाधित, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी अवतार गुर्जर ग्रामीणों से कर रहे समझाइश, प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास जारी, ग्रामीणों में नामांकन खारिज होने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरे समर्थक बयाना-कैलसाड़ा मार्ग पर लगाया जाम।
0
0
Report

रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई के बहाने लाखों के जुए में 156 गिरफ्तार

Vijayapura, Karnataka:रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, यहां मुर्गा लड़ाई पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 156 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी 156 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 और 13 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में जब्ती का विवरण: नकद रकम – ₹20,01,200, चारपहिया वाहन – 47, मोबाइल फोन – 12, कार्रवाई की जद में आए व्यक्ति – 156। राहुल बंसल, Asp
0
0
Report
Advertisement

युवा संसद में वन नेशन, वन इलेक्शन पर विद्यार्थियों की बहस

Hanumangarh, Rajasthan:युवा संसद में विद्यार्थियों ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर रखे विचार हनुमानगढ़ के टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद हुई। यह आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत माय भारत के माध्यम से किया गया। विद्यार्थियों ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीताराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में करीब 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हर प्रतिभागी को अपने विचार रखने के लिए तीन मिनट दिए गए। कार्यक्रम में पांच निर्णायक भी शामिल रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। ये विद्यार्थी राज्य विधानसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अपने विचार रखेंगे。 विजुअल बाइट :- सीताराम,प्राचार्य कॉलेज बाइट :- प्रीति,जिला युवा अधिकारी
0
0
Report

जैसलमेर में अवैध मीट दुकानों पर नगरपालिका कार्रवाई, सीज

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में अवैध मीट की दुकान पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकान को किया सीज शहर की मीट दुकानों को सब्जी मंडी के पास शिफ्ट करने की तैयारी, बनेगा मीट मार्केट जैसलमेर。 स्वर्णनगरी जैसलमेर में पर्यटन सीजन को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के अंदर संचालित हो रही अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर परिषद की टीम ने एक मीट की दुकान पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। यह कार्रवाई नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर की गई。 नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार जानकारी देते बताया की संबंधित मीट की दुकान को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज किया। आयुक्त पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर में नियमों के विपरीत संचालित होने वाली अन्य मीट की दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी。 आयुक्त ने पवन कुमार बताया कि नगर परिषद शहर की सभी मीट दुकानों को व्यवस्थित करने की योजना बना रही है। इसके तहत शहर की सब्जी मंडी के पास एक स्थान चिन्हित कर वहां मीट की दुकानों को शिफ्ट करने की योजना है। यहां व्यवस्थित रूप से मीट मार्केट विकसित किया जाएगा, ताकि शहर में स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहे तथा पर्यटन नगरी की छवि भी बेहतर हो सके。
0
0
Report

मालपुरा के आवड़ा गांव में भीषण आग, बाड़ों में चारा और ईंधन जलकर राख

Tonk, Rajasthan:मालपुरा के आवड़ा गांव में भीषण आग, तीन बाड़ों में लगी आग से एक दर्जन ट्रॉली चारा और ईंधन जलकर राख कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रहे मौजूद मालपुरा उपखंड के आवड़ा गांव में तीन बाड़ों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बाड़ों में रखा करीब एक दर्जन ट्रॉली से अधिक चारा और ईंधन जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वहीं मालपुरा से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
0
0
Report
Advertisement

राजपुरा ग्राम पंचायत में पूजा कुमारी निर्विरोध सरपचं, सातों वार्ड पंच निर्विरोध

Sikar, Rajasthan:धोद की नवसृजित ग्राम पंचायत राजपुरा में आपसी सौहार्द की मिसाल: पूजा कुमारी निर्विरोध बनीं सरपंच, सभी 7 वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए। खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर पंचायती राज चुनाव के तहत सरपंच और वार्ड पंच के लिए कल होने वाले मतदान से ठीक पहले धोद पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत राजपुरा ने आपसी भाईचारे और एकता का अनूठा उदाहरण पेश किया है। अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल दो नामांकन दाखिल हुए थे। इसके बाद सर्व समाज के लोगों ने एक जाजम पर बैठकर गहन विचार-विमर्श किया और आपसी समझाइश से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। एकमात्र उम्मीदवार शेष रहने के चलते पूजा कुमारी को निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया। ग्रामीणों की इसी सहमति और सौहार्द की बदौलत सरपंच के साथ ही पंचायत के सभी 7 वार्ड पंचों का भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने सरपंच पूजा कुमारी और सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों को प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
0
0
Report

दमोह में दलित नाबालिग के दुष्कर्म मामले में बुलडोजर एक्शन की मांग, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Damoh, Madhya Pradesh:दलित नाबालिग लड़की को अगवा कर ईदगाह मैदान में दुष्कर्म के आरोपी पर बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक दलित वर्ग की नाबालिग लड़की को अगवा कर ईदगाह मैदान में दुष्कर्म के आरोपी फैजान खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की कार्यवाही को लेकर अब हिदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले दिनों हटा शहर में रहने वाली दलित वर्ग की नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया फैजान ने ईदगाह मैदान पर दुष्कर्म किया था और इस दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात ने सबको हिला को हिला कर रख दिया था, इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है लेकिन लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा। इस मामले को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने सीएम डॉ मोहन यादव से बड़े एक्शन की मांग की ट्वीट के जरिए की थी तो अब हिंदुवादी संगठन सड़को पर है। आज हटा मुख्यालय पर विश्व हिन्दु परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया और आरोपी फैजान के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन की मांग की है। ज्ञापन के जरिए हिंदू नेताओं ने चेतावनी भी दी है कि प्रशासन बुलडोजर एक्शन नहीं करता तो अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। हिंदू संगठन के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने भी अलग अलग टीम बनाई है और आरोपी के अवैध ठिकानों को चिन्हित किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

बस्सी और तूंगा के नामांकन अंतिम दिन राजनीतिक गरमाहट, सुरक्षा कड़ी

Dudu, Rajasthan:बस्सी और तूंगा में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भी आवाजाही बनी हुई है। बस्सी पंचायत समिति के 25 वार्डों और तूंगा पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए नामांकन दाखिल किए गये है। बस्सी में उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह खटाना नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवा रहे हैं, जबकि तूंगा में एसीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी शिप्रा जैन की देखरेख में प्रत्याशियों के नामांकन लिए गये। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए दोनों स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report

दमोह में नाबालिग के साथ रिश्तेदारों द्वारा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Damoh, Madhya Pradesh:रिश्तों को तार तार करता मामला, जीजा और मौसेरे भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, नाबालिग के गर्भवती होने पर खुला मामला... एंकर/एमपी के दमोह से इंसानी रिश्तों को तार तार करने और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ रिश्ते विश्वास का क़त्ल किया बल्कि दरिदंगी की सीमा को भी पार कर दिया। इस मामले में एक मौसेरा भाई है और एक जीजा है जिन्होंने अलग अलग एक नाबालिग को शिकार बनाया है। इन दोनों की करतूत का खुलासा तब हुआ जब सरकारी अस्पताल में लाई गई एक नाबालिग के गर्भवती होने की रिपोर्ट सामने आई। दरअसल जिले के हिंडोरिया के सरकारी अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद एक नाबालिग लड़की को उसके परिजन लेकर आए और जब यहां के डॉक्टर्स ने उसे चेक किया तो मालूम चला कि लड़की प्रेग्नेंट है, उसे जिला अस्पताल भेजा गया और जब जिला अस्पताल में बारीकी से जांच पड़ताल हुई तो मालूम चला कि लड़की के पेट में चार महीने का गर्भ पल रहा है। ये जानकर सब के होश उड़ गए और परिजन हैरत में थे पर लड़की गर्भवती कैसे हुई ये बड़ा सवाल था, जब तड़पती नाबालिग ने मुंह खोला तो मामला और सनसनीखेज हो गया क्योंकि लड़की की आपबीती ने करीबी रिश्तों की करतूत थी धमकियों की लंबी कहानी थी और दहशत का साया था। पीड़ित नाबालिग ने परिजनों को सब बताया और फिर परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और जो बताया वो जानकर कोई भी सन्न रह जाए। दरअसल इस नाबालिग को पहले उसके मौसेरे भाई ने हवस का शिकार बनाया, बीते जून महीने में नाबालिग अपनी मौसी के घर गई और उसके मौसेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की लड़की को डराया धमकाया और इसी महीने में कई दफा उसके साथ दुष्कर्म किया, लड़की धमकी के बीच खामोश रही और सब सहन करती रही। इसी बीच एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने लड़की अपने जीजा के घर आई और यहां भी नाबालिग के उपर उसके जीजा की नियत बिगड़ गई, पीड़िता के मुताबिक उसके जीजा ने अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जीजा ने उसे उसकी बहिन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मुंह बंद करने को कहा, पीड़िता पहले से ही एक धमकी से खामोश थी और अब एक और नया मामला मतलब जीजा भी धमका रहा था और दो दो करीबी रिश्तेदारों की धमकियों को झेलती नाबालिग शांत ही रही अंदर ही अंदर घुटती रही और तकलीफ सहन करती रही वो किसी को हकीकत बता भी नहीं पा रही थी और फिर जब समय आया कि कुछ छिप नहीं सकता था मतलब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसकी ज़ुबाँ खुली और राज सामने आया तो कृत्य अश्लील ही नहीं बल्कि अमानवीय भी रहा। दमोह के देहात थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों मौसेरे भाई और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया। दमोह एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई और दोनों पुलिस गिरफ्त में आ गए। पूंछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है और पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में डिवीजन-2 को मिली 30 नई गश्ती बाइक, जंगल सुरक्षा मजबूत

Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जंगल गश्ती व्यवस्था को हाई टेक कर मजबूत किया गया है। इसी कड़ी में VTR के डिवीजन-2 को 30 नई गश्ती बाइक उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वन क्षेत्रों में तस्करी और शिकार की घटनाओं के साथ संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीएफ गौरव ओझा ने फीता काटकर बाइक गश्ती दल को रवाना किया। डिवीज़न-1 के लिए भी 20 गश्ती बाइक की योजना पर काम चल रहा है। टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की बैठक में वन मंत्री द्वारा गश्ती बाइक की आवश्यकता को पूरा करने की पहल की गई थी। नई बाइक मिलने से जंगल निगरानी और वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वन अपराधों पर नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में वनकर्मियों को काफी सुविधा होगी। इस खास मौके पर सीएफ गौरव ओझा के साथ एसीएफ, डीएफओ विकास अहलावत, रेंजर वाल्मीकिनगर सत्यम कुमार, मदनपुर रेंजर निासिम अहमद अंसारी समेत वन पदाधिकारी और भारी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे। बता दें कि पर्यटन स्थल के तौर पर नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बेहद महत्वपूर्ण स्थल है जहाँ देश विदेश से हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं और यहाँ बाघ, तेंदुआ, हिरण, साम्भर, जंगली कुत्ते, गैंण्डा समेत मोर, भालू विचरण करते नजर आते हैं। यह इलाका कुदरत के बीच रमणिक नजारों में जंगल, पहाड़, नदी समेत त्रिवेणी संगम से घिरा हुआ क्षेत्र है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top