Back
श्रावस्ती में धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दो फरार
SKSANTOSH KUMAR
Nov 10, 2025 10:17:25
Shravasti, Uttar Pradesh
श्रावस्ती में धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तारी, दो फरार, पुलिस पर हुआ पथराव। यूपी के श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव में धर्मांतरण का बड़ा मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक, गांव में महाउत जाति के गरीब और असहाय लोगों को अनाज और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव भी कर दिया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को किसी तरह काबू में कर लिया। छापे के दौरान पुलिस को मौके से 4 बाइबिल, 198 रजिस्ट्री परिचय पत्र, 197 लाइसेंसी कार्ड, 484 सर्टिफिकेट और 21 बैंक पासबुक बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल धर्मांतरण के बाद पहचान और लाभ से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए किया जा रहा था। बताया जाता है कि इसी इलाके में वर्ष 2007 में भी बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने धर्मांतरण के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कम्प मच गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowDec 13, 2025 17:01:460
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 13, 2025 17:01:340
Report
पुष्पराजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की गैर मौजूदगी से 4 घंटे मेडिकल टेस्ट रोक, न्याय प्रक्रिया प्रभावित
APAbhay Pathak
FollowDec 13, 2025 17:01:200
Report
OTOP TIWARI
FollowDec 13, 2025 17:01:050
Report
0
Report
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 13, 2025 16:46:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 13, 2025 16:45:560
Report
RSRahul shukla
FollowDec 13, 2025 16:45:460
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 16:45:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 16:45:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 13, 2025 16:33:110
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 13, 2025 16:32:590
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowDec 13, 2025 16:32:44Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर विरोध; JCB का शीशा टूटा, कानूनी कदम की तैयारी
0
Report
PSPritesh Sharda
FollowDec 13, 2025 16:32:210
Report