Shravasti
श्रावस्तीः 'ऑपरेशन धरपकड़' के तहत पुलिस ने 12 घंटे में 17 वारंटियों को किया गिरफ्तार
Jokaha, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान 'ऑपरेशन धरपकड़' चलाया। इसी अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले 12 घंटे में कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी और गुंडा एक्ट जैसे मामलों नामजद हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
33% महिला आरक्षण बिना शर्त तुरंत लागू करने की मांग
Ajmer, Rajasthan:अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा), अजमेर जिला और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ के साथ पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) राजस्थान के मुश्तर्का सरपरसी में जिला कलेक्टर के ज़रिया से मुल्क के सदरे जम्हूरियत और वज़ीरे आज़म के नाम मे memorandum सौंपा गया.जिसमे मुतालेबा किया गया कि संसद और राज्य विधान सभाओं में ख़्वातीन के लिए 33 फीसद रिज़र्वेशन को बिना किसी शर्त फौरन अमल दरामद किया जाए. ऐपवा तंज़ीम की जिला सदर भंवरी देवी, सैकेट्री सैयदा तस्कीन चिश्ती ने बताया कि साल 2023 में बाजरिया संसद आइन (106वां संशोधन) एक्ट के जरिये ख़्वातीन रिजर्वेशन कानून पास किया गया, लेकिन इसे मर्दम शुमारी और हदबंदी की शर्त से जोड़ दिए जाने की वजह से अब तक लागू नहीं किया जा सका है. उन्होंने कहा कि हुकुमत को इसी मानसून सेशन में आइन तरमीम कर ख़्वातीन रिजर्वेशन को मर्दम शुमारी और हदबंदी की शर्त से अलग करते हुए फौरी अमल दरामद किया जाना चाहिए. भंवरी देवी और तस्कीन चिश्ती ने कहा गया कि कौमी पारलामेंट में ख़्वातीन के नुमाइन्दगी के मुताबिक़ भारत का मकाम दुनुयावी सतह में बहुत पीछे है और मौजूदा लोकसभा में ख़्वातीन की शिरकतदारी 14फीसद से भी कम है. अगर ख़्वातीन रिजेर्वेशन बिना शर्त लागू होता है तो संसद और राज्य विधानसभाओं में ख़्वातीन की शिरकतदारी 33 फीसद तक पहुंच सकती है. पीयूसीएल राजस्थान से जुड़े अनंत भटनागर ने कहा कि महिला आरक्षण कानून देशभर के लंबे जनआंदोलन और संघर्ष का परिणाम है. अब आवश्यकता इस बात की है कि सरकार संविधान में संशोधन कर जनगणना और परिसीमन की बाध्यता समाप्त करे तथा आगामी चुनावों से ही वर्तमान सीटों के आधार पर संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करे.0
0
Report
Baltal मार्ग से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, भक्त गुफा की ओर बढ़े
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: Amarnath Yatra resumes from Baltal route, devotees proceed towards holy cave shrine.0
0
Report
कुलगाम आतंकी हमले पर NDPP नेता की कड़ी निंदा, शांति बनाए रखने का आह्वान
Srinagar, Uttarakhand:National Democratic People's Party (NDPP) Jammu & Kashmir Organising Secretary Iqbal Syed Shunthoo has strongly condemned the terrorist attack in Kulgam that claimed the lives of two non-local labourers. Describing the incident as a cowardly and inhuman act, Shunthoo said the attack was aimed at disturbing the prevailing peace, communal harmony, and normalcy in Jammu & Kashmir. He said such acts of violence have no place in a civilized society and must be condemned by all sections of society without reservation. Expressing his heartfelt condolences to the bereaved families, he prayed for eternal peace to the departed souls and wished strength to the families to bear this irreparable loss. Shunthoo urged the security agencies to bring the perpetrators of the attack to justice at the earliest and reiterated that terrorism can never succeed in weakening the resolve of the people to maintain peace and harmony in the region.0
0
Report
Advertisement
कुलगाम हमले पर क Kashmir में आक्रोश, बाहरी मजदूरों की हत्या की कड़ी निंदा
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर/कुलगाम: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में दो बाहरी मज़दूरों की टारगेटेड हत्या के बाद पूरी कश्मीर घाटी में इसकी कड़ी निंदा हो रही है। अलग-अलग तबके के लोगों ने हमले पर दुख और गुस्सा ज़ाहिर करते हुए कहा कि कोई भी धर्म बेगुनाह आम लोगों को मारना नहीं सिखाता। उन्होंने इस घटना को हिंसा का एक क्रूर काम बताया जिसे रोका जाना चाहिए। कश्मीरी पंडितों, सोशल एक्टिविस्ट और पॉलिटिकल नेताओं ने भी हत्याओं की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। कई बोलने वालों ने कहा कि कश्मीर के लोग दुखी परिवारों के साथ हैं और कश्मीरियों का दिल उन बाहरी मजदूरों के साथ है जिन्होंने हमले में अपनी जान गंवाई। कुछ पॉलिटिकल नेताओं और लोगों ने भी सुरक्षा इंतज़ामों पर चिंता जताई और इस घटना को सुरक्षा में चूक बताया। उन्होंने बताया कि दस दिनों के अंदर घाटी में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले, अनंतनाग में एक आतंकी हमले में एक लोकल पुलिस वाला मारा गया था l आतंकी संगठन (TRF) ने कथित तौर पर कुलगाम हमले की ज़िम्मेदारी ली है। लोगों ने दोहराया कि हिंसा के ऐसे कामों की समाज में कोई जगह नहीं है और शांति की अपील की, और कहा कि बेगुनाह लोगों की जान को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।0
0
Report
साजद गनी लोन ने महबूबा मुफ्ती पर हमला, बिना शर्त माफी की मांग
Srinagar, Uttarakhand:PRESS CONFERENCE... Sajad Lone tears into Mehbooba Mufti, says 'bring proof or stop the drama. People’s Conference president Sajad Gani Lone launched a blistering attack on PDP chief Mehbooba Mufti, accusing her of trying to divert attention from her recent remarks and demanding that she issue an "unconditional apology. Addressing a press conference, Lone alleged that Mufti was attempting to shift the public discourse by targeting him and his party. My request to Mehbooba Mufti is: 'Yeh kitna bhi drama karein... yeh munh band kar do.' You have to offer an unconditional apology. This diversion will not work," he said. Lone's remarks came a day after PDP leaders, including Iltija Mufti, Waheed Ur Rehman Parra and Yasir Reshi, accused the People's Conference of using the names of central investigative agencies such as the Enforcement Directorate (ED), National Investigation Agency (NIA) and Central Bureau of Investigation (CBI) to intimidate political rivals. The PDP had urged Union Home Minister Amit Shah to intervene and clarify whether such claims had any official basis. Referring to Mufti's recent remarks, Lone said, She called the children of Kashmir militants and justified pellet guns and firing. This is a diversion. Rejecting allegations that People's Conference leaders were backed by government agencies, Lone said such claims undermined the entire political system in Jammu and Kashmir. "Only one party in Kashmir keeps saying agencies are breaking it. Elsewhere in India, political parties do not make such claims every day, he said.0
0
Report
नवादा के अवैध नर्सिंग होम पर बड़ी छापेमारी, 5 डॉक्टर समेत 10 गिरफ्तार
Nawada, Bihar:नवादा में अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई पांच डॉक्टर समेत 10 पर केस, पांच कर्मी जेल नवादा में अवैध रूप से बिना निबंधन के अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पांच चिकित्सकों सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि पांच कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नवादा सदर प्रखंड की प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी के आवेदन पर नगर थाने में 30 जुलाई की देर शाम कांड संख्या-786/26 दर्ज किया गया। आरोपितों पर विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक न्यायभंग, छल, जालसाजी, जीवन को खतरे में डालना, लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।यह कार्रवाई शहर के छह अवैध अस्पतालों में की गई छापेमारी से संबंधित है। जिलाधिकारी रविप्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीएम अमित अनुराग के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसने यह अभियान चलाया। टीम में एसडीपीओ, टाउन एसएचओ, बीडीओ सदर और मेडिकल ऑफिसर शामिल थे। लगातार महिला व बच्चों की मौत की शिकायतों के बाद यह जांच शुरू की गई थी।छापेमारी के दौरान आरोग्यम हॉस्पिटल और डॉ. रविकेयर हॉस्पिटल (दोनों हरिश्चंद्र स्टेडियम के पास स्थित) को मौके पर ही सील कर दिया गया। कुल छह कर्मियों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से एक महिला एएनएम को प्रमाण पत्र दिखाने के बाद छोड़ दिया गया। शेष पांच कर्मी पंकज कुमार आरोग्यम, रविशंकर कुमार व राजकरण रविकेयर, सन्नी कुमार उर्फ रंजन चौधरी एंड गिरजा ट्रामा सेंटर और अजय प्रसाद सिंह जनजीवन इमरजेंसी को जेल भेज दिया गया है। जिन चिकित्सकों को नामजद किया गया है, उनमें डॉ. गिशु श्वेता (ऐन्जल मैटरनिटी), डॉ.आरपी गुप्ता अमृत हॉस्पिटल, डॉ. नीरज कुमार चौधरी व डॉ. नवनीत कुमार चौधरी चौधरी एंड गिरजा ट्रामा सेंटर तथा डॉ. प्रह्लाद कुमार जनजीवन इमरजेंसी शामिल हैं। जाँच में पाया गया कि अधिकांश संस्थान बिना निबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, अग्निशमन प्रमाण पत्र, जैव-अपशिष्ट निपटान व्यवस्था और फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे थे। कई जगह ऑपरेशन थिएटर भी विशेषज्ञों के बिना चलाए जा रहे थे और ऑक्सीजन सिलेंडर भी नदारद मिले। एक संस्थान में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत का आरोप भी लगा है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में 18 घंटे में 3 महिलाओं से चेन स्नैचिंग, सन्नाटे में शहर
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में चेन स्नैचर्स आतंक मचा रहे है. 18 घंटे में के भीतर स्नेचरों ने 3 महिलाओं को अपना निशाना बनाया. शनिवार की सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र में स्नेचर का आतंक देखने को मिला. शंकोसाई रोड नंबर 1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला आशा रानी सारंगी से एक बदमाश ने चेन स्नेचिंग कर ली. घर के पास ही एक बदमाश ने महिला को अपना निशाना बनाया. महिला कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश वहां से भाग निकला. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और सूचना पुलिस को दी. जांच के लिए उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. स्नेचिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें पैदल आया बदमाश महिला से स्नैचिंग करता दिख रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाश का पता लगा रही है. महिला के अनुसार सोने की चेन की कीमत ढाई लाख रुपए थी. शहर में लगातार हो रही स्नेचिंग की घटनाओं से महिलाओं में दहशत है. शुक्रवार की शाम सोनारी और साकची में 2 महिलाओं से बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की थी. सोनारी एरोड्रम स्थित एच रोड पर बदमाशों ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव से सोने की चेन की छिनतई की थी. भागने के क्रम में बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए. वहीं, देर शाम साकची स्थित जुबिली पार्क गेट नंबर एक के पास सोनारी निवासी महिला चंदना दास से स्नेचिंग बदमाशों ने को थी. इन दोनों की मामलों की जांच पुलिस कर रही है. शहर में 18 घंटे के भीतर 3 महिलाओं से स्नैचिंग की घटना ने लोगों में खौफ पैदा किया है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है. वहीं, पुलिस स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है.0
0
Report
सूरजपुर तालाब डूबने से दो बच्चों की मौत, देर रात शव बरामद
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर। तालाब में नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा। दो बच्चों की डूबने से हुई मौत। नहाने के दौरान डूबे दोनों बच्चे देर रात शव बरामद। कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पकनगर का मामला।0
0
Report
मुरलीगंज में चाकू से हमला: युवक गंभीर रूप से घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत के मीरगंज वार्ड संख्या-10 स्थित पोखर टोला में शनिवार की सुबह एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का प्राथमिक उपचार मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया。 घायल की पहचान रहिका टोला वार्ड संख्या-13 निवासी प्रशांत कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल के परिजन श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पोखर टोला में कुलदीप ऋषिदेव अपनी wife के साथ मारपीट कर रहा था। उसी दौरान प्रशांत कुमार ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था और जरूरत पड़ने पर डायल 112 पुलिस को सूचना देने की बात कही थी。 परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह जब प्रशांत कुमार दोबारा उसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी कुलदीप ऋषिदेव ने उन्हें देखकर कहा, बुलाओ, तुमको जिसको बुलाना है। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान उन्होंने चाकू निकाला और वार शुरू कर दिया जो उनके सर में फंस गया है。 घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, मुरलीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। फिलहाल लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने अथवा जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पुलिस-एसएसबी की छापेमारी में 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख नगद बरामद
Forbesganj, Bihar:पुलिस और एसएसबी की छापेमारी में 2.42 किलो गांजा सहित 10 लाख 88 हजार 700 रूपये नगद बरामद किया गया। मामले में बैजनाथ बहरदार की दो पत्नियाँ अमला देवी और सीमा देवी को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी बैजनाथ बहरदार और उसका पुत्र पंकज बहरदार कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। मजिस्ट्रेट के रूप में रामउदगार चौपाल मौजूद रहे। अभियान का नेतृत्व फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने किया। उनके साथ अपर थानाधिकारी गुलशन कुमार, एसआई रंजना कुमारी, रमेश कुमार सिंह, ASI प्रदीप भारती, महिला पुलिस बल के साथ एसएसबी के बीओपी प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार, उपनिरीक्षक रतन कुमार ब्रह्मा सहित अन्य जवान शामिल थे। इस मामले में फुलकाहा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बैजनाथ बहरदार और उसके पुत्र पर नशीले पदार्थ के कारोबार करने और उससे बड़ी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।0
0
Report
गंडक नहर किनारे महिला का शव: इलाके में सनसनी, पुलिस ने FSL टीम बुलाई
Gopalganj, Bihar:जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर के किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवां खुर्द निवासी स्वर्गीय नूर आलम की 65 वर्षीय पत्नी इमबानी के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पिछले दो दिनों से लापता थीं और परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं।0
0
Report
IOCL: कमर्शियल LPG सिलेंडर कीमत 209 रुपये घटकर 3032.50 रुपये; घरेलू कीमत स्थिर
Patna, Bihar:महीने के पहले दिन आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एक अगस्त 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू कर दी हैं। पटना में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की बड़ी कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 3032.50 रुपये हो गई है। इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी परिचालन लागत में कमी आएगी। बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले कारोबारियों के लिए यह राहत भरा फैसला माना जा रहा है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस बार कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की दर पर ही उपलब्ध रहेगा। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और संशोधित दरें उसी दिन से लागू हो जाती हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में ट्रैफिक चालान अब सिर्फ दारोगा तक सीमित, ड्रोन निगरानी शुरू
Patna, Bihar:राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस प्रशासन बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब सिपाही, हवलदार और एएसआई न तो वाहनों को रोक सकेंगे और न ही चालान काट सकेंगे। यह अधिकार केवल दारोगा (एसआई) या उससे ऊपर के अधिकारियों के पास होगा। यदि कोई सिपाही, हवलदार या एएसआई नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन रोकता है या चालान करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर में नए प्वाइंट चिन्हित किए जाएंगे और पुलिसकर्मियों की तैनाती भी बदली जाएगी। किसी एक स्थान पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होगी, बल्कि नियमित अंतराल पर उनकी ड्यूटी बदली जाएगी। स्कूलों की छुट्टी और कार्यालयों के पीक आवर के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा ताकि जाम की समस्या कम हो सके। एडिजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार ने बताया कि पूरे राज्य में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए नई रणनीति लागू की जा रही है। ड्रोन, कैमरे और इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम की मदद से निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा जैसी तीन पहिया गाड़ियों की अवैध पार्किंग और नियम उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि यह मॉडल सफल रहा तो इसे पूरे बिहार में लागू किया जाएगा। इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने या अन्य लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
शिक्षकों की मूल पदस्थापना लौटने से दफ्तरों में खाली कुर्सियाँ, क्या भर्ती करेगी सरकार?
Kondagaon, Chhattisgarh:शिक्षकों की मूल पदस्थापना पर वापसी का निर्णय सराहनीय रहा , लेकिन शिक्षा व अन्य कार्यालयों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है इसके लिए अब जिला शिक्षा अधिकारी राज्य शासन से विभाग के लिए कर्मचारियों की मांग कर रहे है लगभग शिक्षा विभाग के 203 कर्मचारियों को अलग अलग विभागों मे अटैच कर रखा गया था नये आदेश पर सभी कर्मचारियों को उनके मूल स्थानों मे भेजने से शिक्षा विभाग के साथ अन्य सरकारी दफ्तरो मे अब खाली कुर्सियां औऱ टेबल ही नजर आ रही है जहाँ फ़ाइलो का ढेर लगा हुआ है अब इन खाली कुर्सीयों के लिए सरकार नई भर्ती निकालेगी या कोई अन्य व्यवस्था करेगी यह तय नहीं है अब बड़ा सवाल यह है क्यूंकि स्थानीय स्तर पर संलग्न हुये सभी शिक्षको को मूल स्कूलो मे भेजा जा चूका है राज्य स्तर से जिन शिक्षकों को संलग्न किया है अब उसका फैसला राज्य स्तर से होना बाकि है इस फैसले के बाद जिलों में अधिकांश शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में लौट चुके हैं, जिससे कई विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ी है और नियमित पढ़ाई की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद भी जगी है। हालांकि इस निर्णय का दूसरा पक्ष भी अब सामने आने लगा है। शिक्षा विभाग के जिला, विकासखंड एवं संकुल स्तर के कार्यालयों सहित अन्य विभागों में भी ऐसे कई शिक्षक वर्षों से प्रशासनिक कार्यों में लगे हुए थे। उनके वापस स्कूलों में लौटने के बाद इन कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी महसूस होने लगी है। कई जगहों पर फाइलों के निस्तारण, योजनाओं की मॉनिटरिंग, पत्राचार और अन्य प्रशासनिक कार्यों की गति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षकों की वापसी निश्चित रूप से बच्चों के हित में है, लेकिन जिन कार्यालयों का काम अब तक इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे चलता था, वहां वैकल्पिक व्यवस्था करना भी आवश्यक होगा। कर्मचारियों की कमी का असर आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन रिक्तियों को शासन किस आधार पर भरेगा। क्या नियमित भर्ती की जाएगी, संविदा या स्थानांतरण के माध्यम से पदों को भरा जाएगा, अथवा कोई नई प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जाएगी? फिलहाल इस संबंध में शासन की ओर से कोई स्पष्ट दिशानिर्देश सामने नहीं आए हैं, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता के साथ-साथ कार्यालयों में भी पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाए, तभी इस निर्णय का पूरा लाभ शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन दोनों को मिल सकेगा। ऐसे में अब सभी की निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि विभागीय कार्यालयों में उत्पन्न मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए क्या नीति अपनाई जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान कहती है शासन के आदेश पर सभी शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना वाले स्कूलो मे भेज दिया गया है अभी आपसी व्यस्था कर कार्य संचालित कर रहे है हमने कर्मचारियों की मांग के लिए ऊपर प्रस्ताव भेजा है वाक थ्रू..... बाइट - भारती प्रधान जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव0
0
Report
किसानों के लिए बड़ी खबर: अब सीधे खाद केंद्रों से यूरिया मिल सकता है
Damoh, Madhya Pradesh:किसानों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने ई टोकन के साथ फिर शुरू की पुरानी व्यवस्था, सीधे केंद्र पर जाकर भी के सकते है खाद यूरिया... एंकर/ एमपी के किसानों के लिए जरूरी खबर है , अब किसान को सीधे खाद वितरण केन्द्रों से खाद और यूरिया मिल सकता है उन्हें ई टोकन की बाध्यता नहीं रहेगी बल्कि दोनों व्यवस्थाओं से वो खाद और यूरिया ले सकते है। इसी साल प्रदेश सरकार ने ई विकास पोर्टल लांच कर किसानों को ई टोकन की व्यवस्था की थी जिसके मुताबिक किसान पोर्टल पर अपनी जानकारी जमा करके ई टोकन निकाल सकते है और वो टोकन किसी भी केंद्र पर जाकर उसे दिखाकर अपने हिस्से का खाद और यूरिया खरीद सकते है और इस व्यवस्था से किसान खरीदी कर भी रहे है लेकिन एक बार फिर सरकार ने नई ई टोकन व्यवस्था के साथ पुरानी पद्धति से भी खाद वितरण को लागू किया है। दमोह के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहले की तरह किसान वितरण केन्द्रों पर अपनी ऋण पुस्तिका आधार कार्ड लेकर जाए और उन्हें दिखाकर अपना खाद और यूरिया लें, इस व्यवस्था को किसानों को आसानी के लिए लागू किया गया है और खास तौर पर वो किसान जो तकनीक से अभी भी वाकिफ नहीं है और वो सीधे जाकर लाभ के सकते है। डीएम ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद और यूरिया उपलब्ध है और किसानों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह)0
0
Report
Advertisement
