271831
Shravasti - तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से ढहाया
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट इलाके के बरघट पुरवा गाँव में एक शख्स ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर टीन शेड का मकान बना लिया था। जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन ने मकान मालिक वासुदेव नाम के शख्स को तय समय सीमा के भीतर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था। लेकिन उस शख्स ने प्रशासन की नोटिस को नजर अंदाज कर दिया। जिसके बाद बीते शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटवाते हुए बुल्डोजर की मदद से टीन शेड को गिरवा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई में वायरल ऑडियो से पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल, जांच शुरू
Jamui, Bihar:जमुई बिहार सरकार लगातार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और अपराध पर सख्त कार्रवाई के दावे करती रही है। इसी बीच जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना से जुड़े एक पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल ऑडियो में अवैध उत्खनन, वाहनों के परिचालन और कार्रवाई के नाम पर कथित रूप से रुपये की मांग किए जाने जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ज़ी मीडिया वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर एक ट्रैक्टर मालिक के कई महीनों से संपर्क में नहीं रहने, उसके वाहन को जब्त करने, लाखों रुपये के नुकसान की चर्चा तथा चालान प्रक्रिया में कथित अनियमितता जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया गया है। ऑडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या कुछ प्रभावशाली लोग राजनीतिक पहुंच या नेताओं के साथ तस्वीरों का हवाला देकर थानों में अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इन आरोपों और दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कथित पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पटना, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (होम सेक्रेटरी), पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिहार, डीआईजी मुंगेर रेंज तथा जमुई के पुलिस अधीक्षक को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कथित तौर पर अवैध वसूली, अवैध उत्खनन से जुड़े आरोपों तथा वायरल ऑडियो की जांच कराने का आग्रह किया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाती है तो कई अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।ऐसे मामलों से न सिर्फ संबंधित थाना बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं और सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ किए जा रहे दावों की भी परीक्षा होती है। हालांकि, वायरल ऑडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब पूरे मामले की जांच एसडीपीओ सतीश सुमन कर रहे हैं। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जबकि आरोप गलत पाए जाने पर स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल, पूरे जिले की नजर पुलिस जांच और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।0
0
Report
पदभार ग्रहण के तुरंत बाद शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक शुरू कर दी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रह्लाद जोशी ने बैठक शुरू कर दी है。 शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी पहली समीक्षा बैठक जारी है, जिसमें मंत्रालय के प्रमुख मुद्दों और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हो रही है।0
0
Report
कारगिल विजय दिवस पर मदन दिलावर ने शहीदों को श्रद्धांजलि; मां पन्नाधाय प्रतिमा की घोषणा
Kota, Rajasthan:कारगิล विजय दिवस: मंत्री मदन दिलावर ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ऊंडवा चौराहे पर लगेगी मां पन्नाधाय की प्रतिमा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रामगंजमंडी में रिकॉर्ड बनाने का आह्वान, कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी के शहीद पन्नालाल चौराहे पर आयोजित समारोह में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद पन्नालाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र कारगिल शहीद अमर रहें के नारों से गूंज उठा। मंत्री दिलावर ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस व शौर्य का परिचय दिया और 26 जुलाई को दुश्मन के कब्जे से सभी चोटियों को मुक्त कराया। इस युद्ध में देश के 527 वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। समारोह में स्थानीय लोगों की मांग पर मंत्री ने ऊंडवा चौराहे पर त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय की प्रतिमा स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इसके बाद, नगर पालिका सभागार में मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत रामगंजमंडी में घर-घर तिरंगा फहराकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां शुरू करें। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
करौली जिला अस्पताल के प्रसव हेल्प डेस्क की सेवाओं का सीएमएचओ ने लिया जायजा
Karauli, Rajasthan:जिला अस्पताल में स्थापित प्रसव हेल्प डेस्क पर सेवाओं का सीएमएचओ ने लिया जायजा, करौली । गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचते ही सहज, सुरक्षित एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल करौली में स्थापित प्रसव हेल्प डेस्क पर उपलब्ध सेवाओं का जायजा सीएमएचओ डॉ.सतीश चंद मीणा ने लिया। इस दौरान डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।0
0
Report
यूरिया खाद की कालाबाजारी के आरोप: पिकअप गाड़ी जप्त, चालक हिरासत में
Karauli, Rajasthan:यूरिया खाद की कालाबाजारी करते एक पिकअप गाड़ी जप्त, मंडरायल। खाद बीज की एक फर्म से पिकअप गाड़ी में यूरिया खाद लोडिंग कर कालाबाजारी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया। सूचना पर पहुंचे थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह परमार ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के धौरेटा मार्ग से पिकअप गाड़ी चालक को लिया हिरासत मे लिया और पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी。0
0
Report
लखीमपुर खीरी में तेज कार ने बस के पीछे टक्कर मारी; दो घायल सुरक्षित
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी थाना इलाके में पीलीभीत बस्ती मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय कार में दो लोग सवार थे कार के एयरबैग खुलने से दोनों बाल सवार बाल बच गए। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने कार में मौजूद घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार को देखकर घटना भयावकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह तो कार सवारों की किस्मत अच्छी थी कि उनकी जान बच गई।0
0
Report
Advertisement
कानपुर के श्यामनगर में बुर्का-नकाब पहनकर लुटेरों को लोग पकड़ कर पुलिस के हवाले
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बुर्का और नकाब पहनकर आए दो संदिग्ध एक घर में घुस गये। महिलाओं के शोर मचाने पर दोनों भागने लगे लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उनको पकड़कर उनके हाथ पैर बाध दिया पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से ड्रिल मशीन, कटर और अन्य औजार भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरसल चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर के ई-ब्लॉक निवासी राधा दधीचि अपनी बहू शैली दधीचि के साथ घर पर थीं। इसी दौरान बुर्का और नकाब पहने दो युवक घर में घुसे। परिचय पूछने पर दोनों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों लूट के इरादे से घर में घुने थे और विरोध करने पर मारपीट की। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को मौके से एक झोला मिला, जिसमें ड्रिल मशीन, कटर और अन्य औजार बरामद हुए हैं।0
0
Report
कॉर्बेट में नर हाथी की लंबी यात्रा वायरल, वन्यजीव प्रेमी ने किया खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट में नर हाथी की लंबी यात्रा का वीडियो वायरल, वन्यजीव प्रेमी दीपक मलकानी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें एक नर हाथी लंबी दूरी तय करता हुआ नजर आ रहा है। दीपक मलकानी के मुताबिक, नर हाथियों का व्यवहार मादा हाथियों और उनके झुंड से काफी अलग होता है; आमतौर पर वयस्क नर हाथी लंबे समय तक एक ही झुंड में नहीं रहते और अलग-अलग क्षेत्रों में विचरन करते हुए एक झुंड से दूसरे झुंड तक पहुंचते रहते हैं, इस दौरान वे लंबी दूरी की यात्रा भी करते हैं। वन्यजीव प्रेमी का कहना है कि हाथियों की यह यात्रा उनके प्राकृतिक जीवन चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है; नर हाथी अलग-अलग झुंडों के संपर्क में आते हैं और प्रजनन के लिए मादा हाथियों के साथ संबंध बनाते हैं, इस तरह अलग-अलग झुंडों के बीच उनका आवागमन हाथियों की आबादी में आनुवंशिक विविधता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बताया गया कि हाथी बेहद बुद्धिमान और सामाजिक वन्यजीव हैं, और भोजन, पानी तथा सुरक्षित आवास की तलाश में भी लंबी दूरी तय कर सकते हैं। हालांकि, जंगलों के सिकुड़ने और वन्यजीव गलियारों में बढ़ते मानवीय दबाव के कारण हाथियों की पारंपरिक आवाजाही प्रभावित हो रही है। कॉर्बेट के जंगलों में नजर आया यह नर हाथी एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनके प्राकृतिक आवास और आवाजाही के रास्तों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, सोशल मीडिया पर साझा किया गया यह वीडियो लोगों के बीच वन्यजीवों के व्यवहार को समझने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बन रहा है।0
0
Report
बांकीपुर में नितिन नवीन ने मन की बात सुनी; जनता उत्साहित
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बाइट-नितिन नवीन,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर में सुना मन की बात बांकीपुर में जनता के बीच नीतिन नवीन ने पीएम मोदी के संवाद को सुना बांकीपुर की जनता के बीच में रहकर मन की बात सुनना सुखद।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के हथियारबंद बदमाशों ने क्रेशर के पास गोलीबारी करके दहशत फैलाई
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्धि एसीसीएल क्रेशर के पास आज शाम हथियारबंद राहुल दुबे गैंग के सदस्यों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. गोलीबारी में खलाशी करण कुमार (18) पुत्र राजू दास हनुमान चौक निवासी के पैर में दो गोली लगीं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. इस घटना में राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने एक मोटरसाइकिल से आए तीन लोगों पर गोली चलाई. घटना के बाद गिद्धि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
आगरा में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 7.5 लाख से अधिक शिक्षकों को लाभ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। शिवानी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कार्यक्रम。 उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी सौगात。 7.50 लाख से अधिक शिक्षक और आश्रित होंगे लाभान्वित。 योजना के तहत मिलेगा कैशलेस चिकित्सा का लाभ。 स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम。 कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद。0
0
Report
सीतापुर में अज्ञात शव: हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक खेत में अज्ञात शव मिलने मचा हड़कंप। शव के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान। स्थानीय लोग जता रहे हत्या की आशंका। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस। संदना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव का मामला.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में पीएम के खिलाफ वायरल वीडियो: दो युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हो गया है। गगहा थाने में वीडियो के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वीडियो की सत्यता और लोगों की भूमिका की जांच जारी है। जी मीडिया इस वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। गगहा क्षेत्र निवासी शुभम शाही की शिकायत पर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गगहा क्षेत्र के रहने वाले दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। और मामले की जांच की जा रही है। एसपी साऊथ दिनेश पूरी के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो की सत्यता सहित पूरे मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。 फिलहल पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी。0
0
Report
आवारा गोवंश से सड़क दुर्घटनाओं में मौत, अमेठी प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते आये दिन आवारा गोवंशो की सड़क दुघर्टना में हो रही है मौते, सड़क दुघर्टना में आज अलग अलग स्थानों पर आधा दर्जन गोवंशो की हुई है मौतें, जायस नगर पालिका के कासिमपुर के पास एक साथ बीच सड़क पर दुर्घटना से मृतक पड़ी 3 गोवंश, वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीच सड़क मृतक पड़ा गोवंश, वहीं नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे भी मृतक पड़ी गोवंश, आवारा गोवंशो के संरक्षण को लेकर प्रशासन द्वारा किसी भी गोवंशो के गले मे नही लगाया गया है रेडियम पट्टी, प्रशासन ने नहीं हटवाया मृतक गोवंशो के शव को,0
0
Report
देहरादून में श्रद्धांजलि समारोह में सीएम धामी का शौर्य दिवस संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में शौर्य दिवस (कारगिल दिवस) पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सीएम धामी का संबोधन0
0
Report
Advertisement
