271831
श्रावस्तीः मिल्कीपुर विधान सभा के उपचुनाव पर बोले राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी
Bhinga, Uttar Pradesh:मिल्कीपुर उप चुनाव को लेकर राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कहीं भी विधान सभा का जो उप चुनाव हुआ है और वर्तमान में मिल्कीपुर में जो विधान सभा उपचुनाव है, वो पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से हो रहा है। समाजवादी पार्टी को अपनी हार साफ दिख रही है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के नेताओं को ग्राउंड पर जनता की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ये साफ बताता है कि उन्हें मिल्कीपुर विधान सभा उप चुनाव में करारी हार मिलने वाली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गर्मी में मुलताई कॉलेज के पानी संकट पर छात्र उग्र प्रदर्शन, प्रशासन को चेतावनी
Betul, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी के बीच मुलताई के सरकारी कॉलेज में छात्रों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा और अब इस लापरवाही के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं विद्यार्थी। मुलताई के महाविद्यालय परिसर में लंबे समय से वॉटर कूलर बंद पड़े हैं। गर्मी में छात्र शुद्ध और ठंडे पानी के लिए परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया नारेबाजी की और प्रतीकात्मक तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद परिषद ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और साफ चेतावनी दी,अगर जल्द वॉटर कूलर चालू नहीं हुए तो आंदोलन और तेज होगा।0
0
Report
हापुड़ में थार पर बदमाशों की फायरिंग, चार गिरफ्तार, कार व तमंचे बरामद
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में आठ दिन पूर्व थार में सवार होकर आए युवकों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाई गई. जिसका वीडियो भी सामने आया था. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि थार व अन्य गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाश हाथों में तमंचे व पिस्टल लेकर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर रहे हैं. इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चार अवैध तमंचे, पांच कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई थार कार को भी बरामद किया है. एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि 15 अप्रैल को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में मामूली पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दबंगों ने एक सब्जी विक्रेता को आतंकित करने के उद्देश्य से उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. एएसपी ने बताया कि बाबूगढ़ थाने की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अनुज, विनीत, मुकेश और नरेश को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, 4 तमंचे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.0
0
Report
सतना में भीषण गर्मी से आग की घटनाएं, घर और पेड़ जलकर खाक
Satna, Madhya Pradesh:सतना में भीषण गर्मी में आग ने मचाया कोहराम, जिले के अलग-अलग जगहों पर आग लगी, लोगों के घर जलकर खाक हो गए। दमकल कर्मी भी आग बुझाने में जूझे। दर्जनों पेड़ भी जले। पूरे जिले में आग की तबाही मची। मध्य प्रदेश की सतना जिले में गर्मी का पारा बढ़ रहा है। अप्रैल महीने तापमान इस कदर बढ़ा है कि लोग बाहर निकलने पर आग की लपटें जैसी धूप लगती है। ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी से अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आईं। नागौद के विकारा गांव में नारवाही में अचानक आग लगी और सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड भी आग के जद में आ गई; बाल-बाल बचे दमकल कर्मी। रामपुर बाघेलान लामी करही ग्राम में खेतों में आग लगी; आग तेज गर्मी की वजह से ग्रामीणों के घर तक पहुंच गई, लगभग आधा दर्जन घर आग की जद में आ गए; नुकसान हुआ, पर दमकल के बाद आग पर काबू पाया गया। तीसरी घटना कारिगोही ग्राम में दो दर्जन से अधिक यूके लिपस्टि के पेड़ जले; तीनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
जालोर में कांग्रेस बैठक: संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान पर चर्चा
Jalore, Rajasthan:जालोर में राजीव गांधी भवन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी सुमन यादव, सह प्रभारी दिलीप चौधरी और जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल सहित कई नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में भाजपा सरकार पर पंचायतीराज व नगर निकाय चुनाव टालने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के आरोप लगाए गए। इसके बाद महिला आरक्षण मुद्दे पर प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
बांसवाड़ा में छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थरों से हमला कर किया गंभीर घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के डेरी गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थरों और लातों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी नानजी, जो शराब के नशे में अक्सर अपने माता-पिता से विवाद करता था, एक बार फिर झगड़े पर उतर आया। विवाद को सुलझाने के लिए गांव के लोग एकत्रित हुए थे, लेकिन इसी दौरान नानजी ने अचानक गुस्से में आकर अपने बड़े भाई गागजी पर हमला बोल दिया। उसने पत्थरों से वार करते हुए बेरहमी से मारपीट की, जिससे गागजी को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। घायल गागजी को उनकी पत्नी और बेटे द्वारा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जेवर एयरपोर्ट के नेतृत्व में बदलाव: नीतू सामरा Interim CEO, क्रिस्टोफ श्नेलमान नई भूमिका
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जेवर एयरपोर्ट को अब नया भारतीय नेतृत्व मिल गया है। नियमों के अनुपालन और ऑपरेशन्स को गति देने के लिए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने बड़े पदों पर फेरबदल किया है。 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी NIA ने आज अपने नेतृत्व में बदलाव का ऐलान किया। यह बदलाव नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के निर्देशों के बाद आया है, जिसमें एयरपोर्ट CEO का भारतीय होना जरूरी बताया गया था। इसी कड़ी में, एयरपोर्ट की CFO रहीं नीतू सामरा को अब अंतरिम CEO बनाया गया है। नीतू सामरा 2021 से इस प्रोजेक्ट के वित्तीय और रणनीतिक फैसलों का मुख्य हिस्सा रही हैं。 वहीं, पिछले 4 सालों से इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे क्रिस्टोफ श्नेलमान अब एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन की नई भूमिका में नजर आएंगे। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद, अब फोकस जल्द से जल्द ऑपरेशन्स शुरू करने पर है। यह नई टीम पारदर्शी शासन और बेहतर कॉर्पोरेट कल्चर के साथ एयरपोर्ट को ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस बदलाव के साथ ही जेवर एयरपोर्ट अब अपने कमर्शियल ऑपरेशन्स की ओर एक कदम और करीब बढ़ गया है।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर पुलिस ने वायरल वीडियो प्रकरण में दो अभियुक्त गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से सम्बन्धित वायरल वीडियो प्रकरण में बिजनौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 02 अन्य अभियुक्त ज़ुल्फ़िकार उर्फ राका एवं आरिफ मलिक निवासीगण बिजनौर को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0, अमिताभ यश की बाइट।0
0
Report
ACS ने पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण किया; शिक्षण गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ACS ने किया पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण。 अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव पहुंचे स्कूल。 राज्य परियोजना निदेशक रश्मि शर्मा भी रही मौजूद。 गणगौरी बाजार व जमावारामगढ़ स्कूल का किया निरीक्षण。 बच्चों से पढ़ाई और सुविधाओं पर की बातचीत。 मिड डे मील की गुणवत्ता भी परखी गई。 ACS निरीक्षण के दौरान क्लासों में बच्चों से भी हुए रूबरू。 कक्षाओं में पूछे गणित, विज्ञान और भूगोल के सवाल。 शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश。 स्वच्छता और समग्र विकास पर जोर दिया गया।0
0
Report
खबर सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
CMHO ने बोरवट-पीपलोद केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निर्देश दिए
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को एमसीएचएन डे पर बोरवट और पीपलोद उपस्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बोरवट में उन्होंने कार्मिकों को ग्रामीणों से सतत संवाद बढ़ाने और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए, साथ ही आईईसी सामग्री को व्यवस्थित प्रदर्शित करने को कहा। पीपलोद केंद्र पर सीएचओ को ओपीडी रजिस्टर नियमित रूप से संधारण करने के सख्त निर्देश दिए गए। ANM को प्रसव पूर्व जांच (ANC) का लक्ष्य 95 प्रतिशत तक हासिल करने पर जोर दिया गया। दोनों केंद्रों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए स्वच्छता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जपाइगो जिला समन्वयक लोकेश शर्मा और आईईसी सीओ अमित शाह भी मौजूद रहे।0
0
Report
भीनमाल के बोटेश्वर मंदिर में यज्ञशाला की प्राण-प्रतिष्ठा उत्साह से सम्पन्न
Jalore, Rajasthan:भीनमाल-जालोर भीनमाल के निकट कारलू गांव स्थित बोटेश्वर महादेव मंदिर में नवनिर्मित यज्ञशाला का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 अप्रैल तक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और पूरे गांव में भक्ति का माहौल रहा。 महोत्सव के तहत कलश, धर्मध्वजा, ध्वजा-पताका स्थापना, मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संत-महात्माओं के सानिध्य में विधि-विधान से सम्पन्न हुए। महारुद्र यज्ञ और 21 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए。 भजन संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुति दी, वहीं हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और हाथी पर तोरण वंदन विशेष आकर्षण रहे। समापन अवसर पर करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की。0
0
Report
राजस्थान के खारे पानी में फ्लोराइड बढ़ने से सेहत पर खतरा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में खारे पानी से स्वाद के साथ सेहत भी बिगड़ी,फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से बीमारियां बढ़ी जयपुर-राजस्थान में पीने के पानी का संकट तो है ही इसके साथ साथ पानी में फ्लोराइड की बडी समस्या भी है.जिससे पानी का स्वाद तो बदलता ही है,इसके साथ ही सेहत पर बुरा असर भी डालता है...राजस्थान में फागी से देखे जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट! खारा पानी पीने योग्य नहीं- देश में हर रोज़ करोड़ों लोग ऐसा पानी पीते है. जो देखने में साफ है.लेकिन अंदर से जहर बन चुका है.राजस्थान में भी कुछ ही है.जहां हैंडपंप और ट्यूबवेल से पानी तो साफ आ रहा है.लेकिन पीने पीने लायक नहीं.जी मीडिया की टीम राजस्थान के फागी में पहुंची,जहां मांदी गांव में जाकर पानी की हकीकत जानी तो स्वाद बदल गया.जी मीडिया संवाददाता ने हैंडपंप से पानी का स्वाद चेक किया तो पानी खारा निकला.स्थानीय लोगों का कहना था कि ये पानी पीने लायक नहीं है.लेकिन मजबूरन पीना पडता है.इस पानी को पीने से घुटनों और जॉइंट में दर्द होता है.पेट दर्द के साथ साथ कई बीमारियों से ग्रसित है. वॉक थूं-हैंडपंप से पानी पीकर लोगों से बात करते हुए बीमारियां बढी,बॉडी पेन बढा- फागी के जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन यादव का कहना है कि ये जरूरी नहीं कि हर खारे पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा हो.पानी का सैंपल हैंडपंप से ले लिया है,जिसकी रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगी.पानी का स्वाद बिगड़ने की कहानी केवल इसी गांव की नहीं,बल्कि आसपास के गांवों में भी कुछ ऐसा ही स्वाद है.यहां के लोग दावा कर रहे है कि पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा है,जिस कारण बहुत सी बीमारियां हो रही.अगर फागी के आसपास के गांवों में बीसलपुर प्रोजेक्ट से पीने का पानी आए तो फ्लोराइड के पानी से मुक्ति मिल पाएगी.लंबे समय से गांव के लोग बीसलपुर की पाइप लाइन बिछाने की मांग भी कर रहे है.लोगों का कहना है कि युवा अवस्था में ही लोगों में जॉइंट में दर्द की समस्या होने लगी है. बाइट-सचिन यादव,कनिष्ठ अभियंता,पीएचईडी बाइट-स्थानीय निवासी फ्लोराइड से गंभीर बीमारियां- फ़ागी के उप ज़िला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत कुमार वर्मा का कहना है कि अस्पताल में बहुत से मरीज ऐसे आते है,जिनके जोड़ो में दर्द रहता है.घुटनों में सूजन रहती है.रीड की हड्डी में दर्द रहता है.ये सभी लक्षण उन मरीजों में रहते है,जिनके पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होती है.पानी में फ्लोराइड की मात्रा से हार्ट,किडनी पर भी बुरा पड़ता है.लंबे समय से फ्लोराइड युक्त पानी पीने से इसका असर देखा जाता है.बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव देखने को मिलता है. बाइट-डॉ यशवंत कुमार वर्मा,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी,फ़ागी आम लोगों की डिमांड है कि फागी में बीसलपुर का पानी की लाइन बिछाई जाए.खारे पानी के साथ साथ बीमारियों से लोगों को निजात मिल सके.0
0
Report
Advertisement
झारखंड के बरही में बैंक डकैती: 6 करोड़ सोना-5 लाख नकद लूट
Hazaribagh, Jharkhand:झारखंड हजारीबाग के बरही में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है. चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 6 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया. बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे. एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे. सभी के हाथों में देशी हथियार थे. बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में लेकर लॉकर खोलवाया. इसके बाद सोना और कैश लेकर फरार हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी. जिस आसानी और योजना के साथ यह वारदात हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी पहले से पूरी जानकारी रखते थे और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है. गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
Padder में धमाके जैसी आवाज़, JK के किश्त्वार में जेट क्रैश की संभावना
Bhaderwah, Panic gripped parts of Padder in Jammu and Kashmir’s Kishtwar district on Friday afternoon after a loud blast-like sound was heard, followed by thick plumes of smoke rising from a forested area. Initial reports suggest that a fighter jet may have crashed in the region, though there is no official confirmation yet. According to local residents, the incident took place in the forest belt of Manekh Dhar near Kijayeh Top in Padder. Eyewitnesses reported hearing a sudden, massive explosion-like sound, moments after which dense smoke was seen billowing from the area. The intensity of the sound was such that it was heard across several nearby villages, triggering panic among residents. Fearing a major incident, locals quickly alerted the authorities. Eyewitnesses described the blast as “very loud and unusual,” raising concerns about a possible crash or explosion deep inside the forest area. However, the exact nature of the incident remains unclear. Authorities are yet to confirm the cause of the blast or the source of the smoke. Security forces and local administration are expected to assess the situation. More details are awaited.0
0
Report
जमुई के जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट में कक्षा 10 के छात्र की संदिग्ध मौत
Jamui, Bihar:जमुई: जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट में शुक्रवार को कक्षा 10 के एक छात्र की हॉस्टल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मृतक छात्र की पहचान अनंत कुमार के रूप में हुई है, जो मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया पंडित टोला के रहने वाले थे। उनके पिता तारकेश्वर प्रसाद पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्र को गंभीर अवस्था में हॉस्टल के बाथरूम से निकालकर तुरंत सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही अस्पताल में छात्रों, शिक्षकों और परिजनों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि अनंत कुमार पढ़ाई में काफी तेज थे। पिछले वर्ष माइग्रेशन के तहत वे असम गए थे और मार्च में परीक्षा देकर अप्रैल में वापस स्कूल लौटे थे। स्कूल लौटने के बाद उनका व्यवहार बदला-बदला सा था और वे अपने साथियों से कम बातचीत कर रहे थे। इस बात की जानकारी उनके परिजनों को भी दी गई थी।परिजन उन्हें घर ले गए थे और करीब 10 दिन बाद पुनः स्कूल भेजा गया था। शुक्रवार को वे सुबह असेंबली में शामिल हुए, लेकिन बाद में हॉस्टल लौट गए। क्लास खत्म होने के बाद जब साथी छात्र हॉस्टल पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला, तो प्रबंधन को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना से पूरे विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि छात्र कुछ दिनों से परेशान लग रहा था और इस संबंध में उसके पिता को भी जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं कुमार संजीव, थानाध्यक्ष बरहट ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली है। परिजनों के आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
