271831
श्रावस्तीः घरौनी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी
Bhinga, Uttar Pradesh:राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी आज यूपी के श्रावस्ती पहुंचे जहां बीजेपी विधायक, डीएम, एसपी सहित बीजेपी पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान निरीक्षण भवन में राज्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जिसके बाद राज्यमंत्री कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल पहुंचे। यहा उन्होंने डिजिटल घरौनी वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। राज्य मंत्री सहित विधायक और जन प्रतिनिधियों ने पात्र परिवारों को स्वामित्व योजना के तहत डिजिटल घरौनी कार्ड वितरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ड्यूटी के दौरान सिपाही पर चाकू हमला, आरोपी को छोड़ने पर उठे सवाल
Jaunpur, Uttar Pradesh:ड्यूटी के दौरान सिपाही पर चाकू से हमला, आरोपी को छोड़ने के आरोप से मचा बवाल पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र की सरकी पुलिस चौकी के अंतर्गत डेहरी गांव में देर रात ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। हमले में घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। लेकिन मामले ने नया मोड़ ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि एक उपनिरीक्षक ने गांव के एक पूर्व प्रधान की मौजूदगी में आरोपी को बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को छोड़ने के पीछे लेनदेन हुआ है。 हालांकि, इन आरोपों की अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी को न्याय दिलाने के बजाय यदि आरोपी को राहत दी गई है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए。 ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।0
0
Report
फरीदाबाद: डीटीपी ने NH-19 पर 2 अवैध व्यावसायिक कॉलोनियों को जमींदोज किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फिर चला डीटीपी विभाग का पीला पंजा, अवैध रूप से बन रही 2 व्यावसायिक कॉलोनी को किया जमीदोज, आगे भी जल्दी की जायेगी अवैध बनने वाली कॉलोनियों पर कार्रवाई। फरीदाबाद में अवैध रूप से बन रही व्यवसायिक कॉलोनियों को आज डीटीपी विभाग ने जमींदोज कर दिया, डीटीपी विभाग की जिला में बन रही अवैध यूनिटों पर लगातार कार्रवाई जारी है, ये तोड़फोड़ भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में जेसीबी की सहायता से की गई, डीटीपी एनफोर्समेंट ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित गांव सीकरी और गाँव प्याला और इसके आसपास बन रही 2 अवैध व्यावसायिक कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई जिसके तहत एक 30 एकड़ और एक 8 एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी को तोड़ दिया गया। फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज बुधवार को डीटीपी विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे 19 पर स्थित सीकरी गांव और प्याला गांव के पास भूमाफियाओं के द्वारा काटी जा रही 2 अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, विभाग द्वारा इससे पहले भी अवैध बने कई बैंकट हॉल पर दो से तीन बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा चुकी थी, जिसके तहत देवांश गार्डन को जमींदोज कर दिया गया था, उसके बाद ऊषा मैरिज गार्डन को भी ध्वस्त कर दिया गया था, डीटीपी विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने और गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया, बुधवार दोपहर डीटीपी विभाग की टीम जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में खुद डीटीपी यजन चौधरी की निगरानी में अवैध रूप से बनाए गए ढांचे को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, डीटीपी विभाग ने अवैध बनाए गए निर्माणों के सभी हिस्सों को ध्वस्त कर जगह को खाली कराया, डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावा उन्होंने बताया कि और भी जो दुसरे व्यावसायिक इकाई अवैध रूप से बने हैं और संचालित किए जा रहे हैं उनपर भी जल्दी ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की जायेगी और जो तोड़ दिए गए हैं अगर दोबारा निर्माण किया तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जायेगा।0
0
Report
मोदी जींद पहुंचेंगे; हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी
Chandigarh, Chandigarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद पहुंचेंगे पीएम हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री का राज्यस्तरीय कार्यक्रम जींद में रहेगा जबकि उनके आगमन पर सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे प्रदेश के तमाम जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री , सांसद ,विधायक, चेयरमैन और जिला अध्यक्षों समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे पीएम के आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के निलंबित पांच विधायक भी जिला स्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह , शैली चौधरी , रेणु बाला , मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास को मिला है निमंत्रण अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज मौजूद रहेंगे सोनीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पवांर शामिल होंगे पानीपत में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा मौजूद रहेंगे हिसार में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे भिवानी में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मौजूद रहेंगी फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शिरकत करेंगे गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर रहेंगे झज्जर में राज्यमंत्री राजेश नागर और कैथल में सांसद नवीन जिंदल शिरकत करेंगे करनाल में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण मौजूद रहेंगे कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम रहेंगे पंचकूला में सांसद रेखा शर्मा और रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शामिल होंगी रोहतक में महिला आयोग चैयरमेन उषा प्रियदर्शनी और यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहेंगे0
0
Report
Advertisement
One Nation One Election पर SATISH MAHANA की JPC बैठक
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SATISH MAHANA (UP ASSEMBLY SPEAKER) ON ONE NATION ONE ELECTION / JPC MEETING0
0
Report
धुने वाले बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर यूपी पर्यटन विभाग की मंजूरी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनोरा विधानसभा क्षेत्र के धुने वाले बाबा मंदिर का बदलेगा स्वरूप,योगी सरकार के आदेश पर 92.44 लाख से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार, विधायक राजीव तराना ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री का धन्यवाद अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव विसावली स्थित प्रसिद्ध धुने वाले बाबा मंदिर के विकास का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और धनौरा विधायक राजीव तरारा के athक प्रयासों से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 92 लाख 44 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने क्षेत्रीय जनता के साथ विधिवत भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद धुने वाले बाबा मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। बाइट राजीव तरारा विधायक मंडी धनोरा विधानसभा0
0
Report
अमरौहा में डॉक्टर से लूटपाट: बदमाशों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। फय्याजनगर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट बदमाशों ने एक डॉक्टर को घेरकर मारपीट की और उनसे करीब 8 हजार रुपये नकद, सोने की चेन तथा दो एटीएम कार्ड लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दूसरे राहगीर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छीनाझपटी की। घटना के दौरान शोर सुनकर पास के खेतों में मक्का की रखवाली कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर, 38 भवन अवैध: 15 दिन में हटाने का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर! 40 में से 38 कमरे तोड़ने का आदेश रामपुर विकास प्राधिकरण ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के बना हुआ अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है. संस्थान को 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं होने पर प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई करेगा.0
0
Report
चतरपुरा मोड केबिन से नकदी और सामान चोरी
Tonk, Rajasthan:चोरों ने केबिन को निशाना बनाया. लांबा हरि सिंह थाना अंतर्गत देवल रोड स्थित चतरपुरा मोड पर चोरों ने लोहे की केबिन को निशाना बनाया। चोरो ने केबिन में रखें नकदी पंचर का सामान बीड़ी सिगरेट गुटखा चुरा ले गए। घटना का तब पता चला जब पीड़ित दुकानदार सुबह keबिन पहुंचा तब बिखरे सामान मिला। पीड़ित दुकानदार नंदलाल योगी ने बताया कि चोरों ने पंचर का सामान गुटका बीड़ी सिगरेट पेट्रोल डीजल अन्य खाने का सामान गैस भट्टी करीब दो हजार नकदी चुरा लें गए।0
0
Report
सामोद में आभूषण दुकान चोरी: शटर तोड़कर चोर लाखों के जेवरात ले गए
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर सामोद के इटावा भोपजी में चोरी की घटना ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना शटर को तोड़कर दिया अंदर घुसे चोर चोरो ने गाड़ी के रस्सा बाँधकर तोड़ा शटर MOB टीम को भी बुलाया मौके पर सामोद थाना पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण0
0
Report
Advertisement
धर्मांतरण कानून 2026 लागू: छत्तीसगढ़ में कड़ी सजा और जुर्माने की तैयारी
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग धर्मांतरण मामलों में अब नए कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई 10 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में अधिनियम प्रभावी छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी की बल, लालच, धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर 7 से 10 साल की जेल दोषियों पर न्यूनतम 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान महिला, नाबालिग, SC/ST/OBC पीड़ित होने पर 10 से 20 साल तक की सजा सामूहिक धर्मांतरण पर आजीवन कारावास तक और 25 लाख रुपये जुर्माना धर्म परिवर्तन से 60 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य सिर्फ धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से की गई शादी को किया जा सकेगा शून्य घोषित हर जिले में विशेष अदालतें, 6 महीने में सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य0
0
Report
मनसा देवी मंदिर: पुजारियों को बिना जेब के वस्त्र वितरित
Haridwar, Uttarakhand:मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने आज मनसा देवी मंदिर में सभी पुजारी और कर्मचारियों को बिना जेब वाले वस्त्र दिए. वही महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मैंने इससे पहले घोषणा करी थी कि मैं मनसा देवी मंदिर में जितने भी कर्मचारी और पुजारी है उनको बिना जेब के वस्त्र पहनने पड़ेंगे. आज मैं मनसा देवी मंदिर आया हूं और मैंने अपने कर्मचारियों और पुजारी को बिना जेब वाले वस्त्र भेंट किए हैं. वैसे हमारे मनसा देवी में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं; फिर भी कोई भी हमारे पर आरोप न लगे सके इसलिए हमने बिना जब के वस्त्र दिए हैं. जब भी कोई दान आएगा वह उसको अपने पास ना रख ले इसलिए बिना जब के वस्त्र पहनकर ही पुजारी और कर्मचारी काम करेंगे0
0
Report
जैसलमेर बॉर्डर पर ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन: मदरसे पर बुलडोजर चलाने के साथ भारी सुरक्षा
Jaipur, Rajasthan:जैसलमेर बॉर्डर से बड़ी खबर जैसलमेर जिले के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' के तहत जिला प्रशासन की कार्रवाई, तनोट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलूतला के भाइयों की ढाणी में स्थित एक मदरसे पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, भारी पुलिस बल व अन्य अधिकारीयों की मौजूदगी में की गई कार्यवाई, कार्यवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के तहत जीरो से 50 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई,0
0
Report
Advertisement
कटावरोधी कार्य में गड़बड़ी के बाद बाढ़ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी; नाविकों के खिलाफ प्राथमिकी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में कटावरोधी कार्य में गड़बड़ी की खबर दिखाने के बाद जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग हरकत में आया और कार्यपालक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जियो बैग क्षतिग्रस्त मिलने पर विभाग ने अज्ञात नाविकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। मामला teghda नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 और 27 स्थित मधुरापुर दक्षिण टोला के समीप गंगा नदी में चल रहे कटावरोधी कार्य का है। जी मीडिया द्वारा कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और पूरे कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यपालक अभियंता ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ निजी नाव चालकों की गतिविधियों से कटावरोधी कार्य में लगाए गए जियो बैग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसे गंभीर मानते हुए कार्यपालक अभियंता नेjunior इंजीनियर को संबंधित नाविकों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार ने तेघड़ा थाना में अज्ञात नाविकों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में बताया गया है कि मुंगेर तटबंध के स्पर-1 पर एजेंडा संख्या 243/13/2026 के तहत चल रहे कटावरोधी कार्य के दौरान कुछ अज्ञात नाविकों ने नाव के हैंगर जियो बैग में फंसा दिए और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान भी जियो बैग को नुकसान पहुंचाया। विभाग का कहना है कि जियो बैग क्षतिग्रस्त होने से कटावरोधी संरचना की मजबूती प्रभावित हो सकती है और बाढ़ के समय सरकारी परियोजना की प्रभावशीलता पर असर पड़ सकता है। इसलिए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिहार में मानसून सक्रिय, 16-17 जुलाई को भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 16 और 17 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है。 मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。 मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जुलाई तक बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और जमुई में अच्छी बारिश होने के आसार हैं。 आज बिहार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।0
0
Report
Kerpa ke khet mein jhar se dhaan bichhada nasht, do pakshon mein vivaad tezz
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अमझोड़ थाना क्षेत्र की केरपा गांव में जमीन के आपसी झगड़े में जहर डालकर धान का बिछड़ा नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने अमझोड़ थाना की पुलिस से इसकी शिकायत की है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले भी गांव में इस तरह के घटना सामने आई थी। बताते हैं कि गांव में दो पक्ष में विवाद है। ऐसे में धान की रोकने के लिए कुछ लोग जब खेतों में बिछड़े तैयार कर रहे हैं, तो दुश्मनी से उस बिछड़े में जहर का छिड़काव कर दिया गया है। जिससे बिछड़ा सूख गया है। केरपा गांव में ही पहले भी किसानों के धान के बिछड़े में जहर डालने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें कई लोगों पर नामजद FIR दर्ज हो चुका है। एक बार फिर केरपा के कैश खान के खेत में लगाए गए धान के बिछड़े को भी रासायनिक जहर डालकर नष्ट कर दिया गया है, जिससे गांव में तनाव देखने को मिल रहा है। सूचना पर पुलिस खेत में पहुंची तथा किसानों से बातचीत किया है। किसानों का कहना है कि आपसी जमीन के झगड़े में इस तरह से धान के बिछड़े को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ताकि किसान अपने खेतों में इसकी रोपनी नहीं कर सके। पीड़ित किसानों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
