271831
श्रावस्तीः कोतवाली भिनगा में महंत राजूदास के खिलाफ एफआईआर कराने को अड़े सपाई
Bhinga, Uttar Pradesh:सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा सहित सपा नेताओं ने महंत राजूदास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद सपाइयों ने कोतवाली भिनगा पहुंचकर राजूदास के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ता राजूदास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर अड़े रहे। दरअसल, महंत राजूदास की सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी से नाराज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड मामले फरार निदेशक सुनील तिवारी को जशपुर से गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड मामले फरार निदेशक सुनील तिवारी को जशपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी को घरघोड़ा पुलिस रायगढ़ लेकर आई, जहाँ पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील तिवारी के जशपुर आने की सूचना मुखबिर से मिली थी. थाना घरघोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को जशपुर से उसे अभिरक्षा में लिया. मामला वर्ष 2012 से 2017 के बीच का है. नवापारा घरघोड़ा में संचालित “शुष्क इंडिया लिमिटेड” कंपनी पर लोगों को कम समय में ज्यादा रकम देने का झांसा देकर मासिक जमा और फिक्स डिपॉजिट के जरिए पैसा लेने का आरोप है. निवेशकों को रकम के बदले बॉन्ड पेपर भी दिए गए थे. बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिली. शिकायत के बाद थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 61/2017 दर्ज किया गया था. जांच में कंपनी के डायरेक्टरों के रूप में दिनेश सैनी, नरेंद्र लोधी और सुनील तिवारी के नाम सामने आए. मामले में पहले ही एक आरोपी दिनेश सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. अब फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.0
0
Report
बोकारो के गोमिया में हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों की ओर, फसल तबाह
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गोमिया में हाथियों के झुंड से एक जंगली हाथी बिछुड़ गया जो रिहायशी इलाके में घुसने जा रहा था लेकिन QR टिम के द्वारा लगातार हाथियों को जंगल में खदेड़ा जा रहा है। बताते चले कि 37 हाथियों का झुंड बोकारो के गोमिया के ऊपरघाट सहित आसपास के क्षेत्र में जमे हुए है। जंगली हाथियों का झुंड के द्वारा फसल को भी बर्बाद किया गया। वहीं वन विभाग के टिम के द्वारा हाथियों पर नजर रखा जा रहा है।0
0
Report
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकपीड़ा भारी
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। वे कुशल जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें。 ॐ शांति。0
0
Report
Advertisement
मिर्जापुर हादसे के चार शव एक साथ गांव पहुंचे, पूरे गाँव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई स्थित प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावां गांव में मातम पसरा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह उनके गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। एक साथ चार शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किसी मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया तो किसी महिला की मांग सूनी हो गई। हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। हादसे के वक्त नीचे कई लोग मौजूद थे और मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र स्थित बड़गांवां गांव के रहने वाले थे। सभी शवों का मिर्जापुर में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद आज सुबह चारों शव उनके पैतृक गांव पहुंचे। जैसे ही एक साथ चार शव गांव पहुंचे, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर पहुंचे शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। बताया गया कि घटना से एक दिन पहले ही मृतक अशोक काम पर गए थे। अशोक के परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। पिता की मौत के बाद इन मासूम बच्चों की दुनिया ही मानो उजड़ गई है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले अन्य मृतकों के परिवारों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी मासूम ने अपना पिता खो दिया तो किसी परिवार ने अपना सहारा। चार परिवारों की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। शव गांव पहुंचने की सूचना पर जुगैल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के साथ अन्य अधिकारी भी गांव में मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। एक साथ चार शव पहुंचने के बाद बड़गावां गांव में मानो शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर सीओ व एसडीएम भी मौजूद हैं।0
0
Report
बारिश के बाद नाले में बुजुर्ग की मौत, आगरा में नगर निगम पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:एक बार फिर नकारे सिस्टम ने ली एक और जान। भारी बारिश में नाले में गिरा बुजुर्ग, नाले में साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, देर रात मौत। राजकमल इंटर कॉलेज के पास खुले नाले में गिरा बुजुर्ग। स्थानीय लोगों ने बचाया, घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले जिंदगी की जंग हार गए ओम प्रकाश। हादसे के बाद फिर कठघरे में नगर निगम, शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
अमरौहा NH-9 चौधरपुर फ्लाईओवर पर मैजिक में लगी आग, चालक सूझबूझ से बचाई जान
Amroha, Uttar Pradesh:नेशनल हाईवे 9 पर कोतवाली डिडौली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर पर रविवार तड़के करीब चार बजे कुरकुरे से भरे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। वाहन में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या यूपी37 एटी4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वाहन और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।0
0
Report
Advertisement
पूर्व यूपी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान और निकोबार के उप-राज्यपाल
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Former Up CM Dinesh Sharma Appointed Lieutenant Governor Of Andaman And Nicobar Islands. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त होने पर BJP सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, 'कोई भी पद अपने आप में बड़ा या छोटा नहीं होता... मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि काम या चुनौती कैसी भी हो, मैं अपनी ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभाऊं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह रणनीतिक रूप से बहुत अहम इलाका है। केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में मैं यह पक्का करने की कोशिश करूंगा कि हम अपना काम अच्छे से करें... मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।'0
0
Report
थर्मल प्लांट में करंट से मजदूर की मौत, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ ( श्रीगंगानगर) थर्मल प्लांट में करंट से श्रमिक की मौत से जुड़ा मामला पिछले करीब 24 घण्टे से परिजनों का मुआवजे की मांग को लेकर गतिरोध जारी आक्रोशित परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय में मोर्चरी के बाहर लगाया धरना परिजन 60 लाख रुपए के मुआवजे और पेंशन लाभ देने की कर रहे मांग पूरे मामले में ठेका कम्पनी रेंगा इंजीनियरिंग वर्क्स व थर्मल प्रसाशन की हठधर्मिता पर भी उठ रहे सवाल पुलिस और थर्मल प्रशासन परिजनों से कर रहा समझाईश फिलहाल मांगों पर अड़े हुए हैं परिजन कल थर्मल के कोल हैंडलिंग प्लांट में करंट से श्रमिक की हुई थी मौत0
0
Report
बरसात ने नूंह-गहबर सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने डंपर रोक की मांग
Nuh, Haryana:बरसात ने खोली नूंह-गहबर सड़क की पोल, तीन किलोमीटर मार्ग बदहाल अवैध मिट्टी से भरे डंपरों के आवागमन से सड़क टूटने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जल्द निर्माण की मांग नूंह शहर से गहबर गांव को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बरसात के मौसम में बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण कराने और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है。 जी दिल्ली-एनसीआर हरियाणा के खास कार्यक्रम 'सुनो सरकार' के माध्यम से लोगों की समस्याओं और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में नूंह से गहबर गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति सामने आई है। यह मार्ग गहबर गांव के अलावा आसपास के लोगों के लिए भी शहर तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है。 ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गांव से नूंह शहर और शहर से गांव की ओर आवागमन करते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोग भी इसी मार्ग से शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण मरीजों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है。 बरसात में बढ़ जाती है परेशानी बरसात के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। वहीं, गांव से नूंह शहर में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को भी रोजाना इसी खराब सड़क से गुजरना पड़ता है。 ग्रामीणों ने डंपरों पर लगाया सड़क खराब करने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के पीछे अवैध रूप से मिट्टी से भरे डंपरों का लगातार आवागमन भी एक बड़ी वजह है। भारी वाहनों के चलने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और अब बरसात के कारण इसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है。 ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आसपास के गांवों को नूंह शहर से जोड़ने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में सड़क का जल्द निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने तथा अवैध मिट्टी खनन और डंपरों के आवागमन पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
कस्टम ने लखनऊ चारबाग में स्मगलिंग के लिए 3000 किलो पान मसाला पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:एक्सक्लूसिव स्मगलिंग के लिए जा रहा 3000 किलो पान मसाला लखनऊ चारबाग में कस्टम ने पकड़ा पान मसाले की बाजार की कीमत लगभग 3:30 करोड रुपए आंका गया0
0
Report
नीमकाथाना के लुकास गांव में 5 क्विंटल लोहे की तिजोरी चोरी, कुएं से बरामद
Sikar, Rajasthan:डीडवाना के निंबी जोधा में बड़ी चोरी का मामला। मकान से चोरी हुई 5 क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी की तलाश जारी। तिजोरी में करीब 3.50 लाख रुपए नकद, 15 तोला सोने और 1 किलो चांदी के आभूषण। नागौर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर नीमकाथाना के मावंडा में नागौर पुलिस ने कुएं से तिजौरी बरामद की। आरोपीयों ने तिजोरी से केस और जेवर निकाल कर खाली तिजोरी को कुएं में फेंकी थी। सीकर जिले के नीमकाथाना में निंबि जोधा पुलिस ने लुकास गांव में हुई बड़ी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की करीब 5 क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी को नीमकाथाना क्षेत्र के मावंडा में एक कुएं में डालने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने तिजोरी की तलाश में कुएं में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात गोपालराम के मकान में चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे थे। चोर करीब 4 से 5 क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी ले गए थे। तिजोरी में करीब 3.50 लाख रुपए नकद, 15 तोला सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के गहने और वाहन की चाबी थी। पुलिस ने मामले में चंद्रपाल उर्फ सीपी, मुकेश मीणा उर्फ डेढ़ पुटिया, नरेश उर्फ दिनेश मीणा और गौरव डोरिया उर्फ जागा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मावंडा के कुएं में तिजोरी की खोज के लिए जेसीबी मशीन की मदद से कुएं के आसपास सफाई करवाकर पानी निकाल कर तिजोरी बरामद की गई; आरोपियों ने तिजोरी से सामान निकाल लिया था और खाली तिजोरी कुएं में डाल दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तिजोरी मावंडा गांव के एक कुएं से बरामद किया।0
0
Report
बेलतरा में तीजा तिहार: 7 हजार महिलाएं शामिल, मुख्यमंत्री समेत नेता उपस्थित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर | बेलतरा विधानसभा में रविवार को तीजा तिहार का आयोजन होगा। इसमें करीब 7 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभवना है। यह समारोह बहतराई स्थित बीआर यादव इनडोर स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि और महिला नेत्रियां शामिल होंगी। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार और भाजपा बेलतरा विधानसभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोकपरंपरा की झलक देखने को मिलेगी। समारोह में विधायक रेणुका सिंह, भावना बोहरा, शकुंतला पोर्ते, महापौर पूजा विधानी, मीना अरुण साव, लीलावती तोखन साहू, शांति केदार कश्यप, शशि अमर अग्रवाल, शशि धर्मजीत सिंह और सुरुज धरमलाल कौशिक समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम में लोकप्रिय गायिका गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर और उनकी टीम छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देंगी। तीजहारिनों के लिए करू भात, पारंपरिक सावन झूला और अन्य मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए प्लेइंग जोन भी बनाया गया है। विधायक शुक्ला ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की आस्था, प्रेम और समर्पण के साथ समृद्ध लोकपरंपरा का प्रतीक है। आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति के सम्मान के साथ प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को सहेजना है। बता दें कि बेलतरा विधानसभा में करीब 50 प्रतिशत महिला वोटर हैं। यही वजह है कि यहां महिलाओं को साधने भाजपा लगातार आयोजन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सागर में जहरीली शराब से 9 मौत, 25 से अधिक लोग गंभीर
Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब से 9 मौतें, 25 से ज्यादा गंभीर, प्रशासन मौके पर. सागर के बंडा थाना क्षेत्र के 7 गांवों में जहरीली शराब का कहर बरपा है और अब तक 9 मौतों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 25 की हालत गंभीर बनी हुई है. देर रात से अलग-अलग गांव से बीमार लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और सभी को उलटियाँ हो रहीं थी जिसके बाद हड़कंप मचा और बंडा के सिविल अस्पताल में सुबह होते-होते तक 9 लोगों की मौत हो गई. इन तमाम लोगों के परिजनों ने बताया कि शराब पीने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी थी. जो लोग अभी बीमार हैं, उन्होंने शराब का सेवन किया था. सूचना मिलते ही सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली. तमाम प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य अमला भेजा गया है. अभी भी लोगों के बीमार होने का क्रम जारी है. बीमार लोगों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया है. कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कल शराब पी है और उन्हें जरा भी कुछ लग रहा हो, वे तुरंत मेडिकल चेकअप कराएं. पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. घटना की खबर लगते ही इलाके के विधायक वीरेंद्र लंबरदार और पूर्व विधायक तरबर सिंह भी मौके पर पहुंचे.0
0
Report
#कानपुर से उठी स्वाद की नई लहर, ‘चाहत नमकीन’ का राष्ट्रीय बाजार पर फोकस
Kanpur, Uttar Pradesh:भारतीय स्नैक बाजार में अपनी पहचान बनाने की दिशा में श्री बालेश्वरजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने नए ब्रांड ‘चाहत नमकीन’ की शुरुआत की है। ब्रांड का फोकस पारंपरिक स्वाद को आधुनिक स्नैकिंग पसंद के साथ जोड़ते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने पर है। चाहत नमकीन का नेतृत्व कंपनी निदेशक दिनेश अग्रवाल और मनोज सांगल कर रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य गुणवत्ता, स्वाद और निरंतरता के आधार पर एक मजबूत FMCG ब्रांड तैयार करना और उत्तर प्रदेश से आगे देशभर के बाजार में अपनी पहुंच बनाना है। कंपनी निदेशक दिनेश अग्रवाल और मनोज सांगल का कहना है कि ‘चाहत नमकीन’ उपभोक्ताओं को स्वाद, गुणवत्ता और निरंतरता का बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं कंपनी के युवा प्रतिनिधि उमंग सांगल, अखिल सेकसरिया और देवांश अग्रवाल आधुनिक सोच और मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिए ब्रांड को उत्तर प्रदेश से देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। यानी, पारंपरिक स्वाद और आधुनिक सोच के साथ ‘चाहत नमकीन’ ने यूपी से अपने सफर की शुरुआत की है और अब नजर राष्ट्रीय स्नैक बाजार पर है।0
0
Report
बेमेतरा: मुरता गांव में दो मासूम के कथित अपहरण के आरोप में युवक पकड़ा
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग बच्चा चोरी के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा देर रात मध्यप्रदेश के तीन लोगों मुरता गांव पहुंचने दो मासूम बच्चियों को ले जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई युवक के साथ मौजूद दो महिलाएं मौके से फरार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की पुलिस कर रही जांच नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मुरता का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
