271831
श्रावस्तीः कुछ दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
Bhinga, Uttar Pradesh:थाना इकौना इलाके में कुछ दिन पहले एक महिला की हत्या हुई थी। अब पुलिस ने उस हत्या का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर किया है। उसके प्रेमी ने ही महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया था और उसके शव को तालाब के पास फेंक कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरत के कामरेज में जन्माष्टमी पर पुलिस ने बुलेट लेकर पेट्रोलिंग की
Surat, Gujarat:કಾಮરેજ પોલીસને બુલેટ પર પેટ્રોલિંગ કર્યું જન્માષ્ટમી ના પર્વને લઈને પોલીસ દ્વારા પેટ્રોલિંગ કરવામાં આવ્યું જ્યાં લોકોની વધુ અવર જ્વર રહે છે એવા કામરેજના પાસોદરા, વાવ સહિતના વિસ્તારોમાં પોલીસ જવાનો બુલેટ લઈને ફર્યા પોલીસની સક્રિયતાને લઈને અસામાજિક તત્વોમાં ફફડાટ ફેલાયો0
0
Report
बलिया के बीएसटी बिरला बांध में 15 फीट मिट्टी कटाई, मरम्मत से बांध सुरक्षित
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बीएसटी बिरला बांध बारिश और बाढ़ की वजह से 15 फीट तक मिट्टी कट गई। बैरिया तहसील अंतर्गत सिमरिया गांव के पास बीएसटी बिरला बांध बारिश और बाढ़ के चलते 15 फीट तक कट गया। बांध के कटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के दबाव के चलते बाद की मिट्टी खिसकने लगी और देखते ही देखते लगभग 15 फीट बांध की मिट्टी कट गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी और जिला प्रशासन की तरफ से बांध को गिट्टी और मिट्टी की बोरियों से भरने का काम शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य होने से बांध को सुरक्षित कर दिया गया है।0
0
Report
दिल्ली में 50 नई EV बसों का शुभारंभ, चार्जिंग स्टेशन शुरू, प्रदूषण घटाने का प्रयास
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आज दिल्ली सरकार ने कई नई पहल कीं। ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन की शुरुआत से कमर्शियल वाहनों की फिटनेस चेकिंग आसान होगी। जून तक खराबी सुधारी जाएगी और प्रदूषण पर नियंत्रण की उम्मीद है। साथ ही 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर परिचालन शुरू किया गया है, जिससे दिल्ली की सार्वजनिक बस संख्या बढ़कर 5100 हो जाएगी और दिल्ली-रेवाड़ी बस सेवा भी शुरू हो गई है। गाजीपुर और हसनपुर में EV चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिले। हालिया इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार अब प्रदत्त डिस्काउंट के साथ लोग अधिक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को प्रेरित होंगे और अगले साल से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों पर रजिस्टर होगा। मार्गदर्शक बयान के अनुसार पिछले कुछ सालों में विकास की गति तेज है और 50 नई EV बसों के साथ 2 EV चार्जिंग स्टेशन भी जनता को सौंपे जाएंगे। ओखला के लैंडफिल साइट पर भी काम चल रहा है ताकि एक आक्सीजन पार्क बने और 37 एकड़ जमीन साफ की गई।0
0
Report
Advertisement
छुरिया में अवैध क्लिनिक-मैडिकल शॉप पर छापा: एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले के छुरिया में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक और मेडिकल शॉप पर प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां, जिनमे इंजेक्शन और मेडिकल सामग्री ऑपरेशन करने प्रयुक्त उपकरण शुगर बी पी की दवाएं बरामद की गई हैं। खास बात यह है कि क्लिनिक और मेडिकल शॉप बिना वैध दस्तावेज और लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में एक महिला का इलाज भी किया जा रहा था, जिसकी हालत गंभीर बताई गई। महिला को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामाला राजनांदगांव जिले के छुरिया नगर का है। शिकायत मिलने के बाद SDM अनिकेत साहू ने BMO और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर में संचालित एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक और उससे जुड़ी मेडिकल शॉप पर औचक छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकारियों को यहां बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। इनमें बच्चों और बड़ों को दी जाने वाली दवाइयों के साथ-साथ इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, इंजेक्शन और अन्य मेडिकल सामग्री भी शामिल थी। क्लिनिक में एक महिला का इलाज करते हुए मिला। अधिकारियों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर थी। मौके की स्थिति को देखते हुए SDM और BMO ने तत्काल महिला को अपने वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टर द्वारा क्लिनिक संचालित करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस अधिकारियों के सामने पेश नहीं किया जा सका। वहीं मेडिकल शॉप की जांच में भी नियमों की अनदेखी सामने आई। मेडिकल शॉप में कोई फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला और संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक और मेडिकल शॉप को सील कर दिया। बाइट – SDM अनिकेत साहू क्लिनिक और मेडिकल शॉप अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली हैं। इस तरह की अवैध गतिविधियों और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छुरिया में हुई इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना लाइसेंस क्लिनिक और मेडिकल शॉप का संचालन, ऊपर से एक्सपायरी दवाओं का इस्तेमाल—यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है और अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही से नगर के निजी अस्पतालों और मेडिकल दुकानों के संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
दिल्ली में मास्टर हॉकी कप 2026 2 से 5 सितम्बर तक
Karauli, Rajasthan:नई दिल्ली के शिवाजी हॉकी स्टेडियम में 2 से 5 सितम्बर तक मास्टर हॉकी कप 2026 का आयोजन हो रहा है । एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि 4 दिवसीय टूर्नामेंट में देश की 25 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में महिला 30 , पुरुष 40 तथा पुरुष 50 तीन आयु वर्गों में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के लिए बलदेव छठ महोत्सव की जोरदार तैयारियाँ
Karauli, Rajasthan:सत्ताईसा क्षेत्र के आराध्य श्री दाऊजी महाराज को बैंड-बाजे के साथ दिया गया जन्मोत्सव का निमंत्रण गुढ़ाचंद्रजी। सत्ताईसा क्षेत्र के आराध्य देव श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ महोत्सव को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज को श्रीफल भेंट कर निमंत्रण दिया। श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव समिति के संयोजक दीपेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि इस वर्ष बलदेव छठ का पावन महोत्सव 17 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।0
0
Report
Advertisement
बारिश के तेज बहाव में 14 वर्षीय प्रियंका यादव की मौत
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका यादव पिता योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रियंका मूल रूप से गौघाट, थाना भरतकूप की रहने वाली थी और वर्तमान में अर्जुनपुर गांव में अपने मामा सुनील यादव के घर रह रही थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर तेज बारिश के बीच प्रियंका भैंस चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक बछड़ा भागने लगा। प्रियंका उसका पीछा करते हुए खेत के किनारे से गुजर रहे बरसाती नाले तक पहुंची, जहां पैर फिसलने से वह तेज बहाव के पानी में गिर गई। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण प्रियंका बहकर आगे खेत में फंस गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। देर शाम खेत में प्रियंका का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बरौंधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
करौंदी के बच्चों के लिए पक्की सड़क अभी दूर क्यों है? तीन दशक बाद भी स्कूल तक मार्ग नहीं
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के करौंदी गांव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। 3 दशक से ज्यादा समय से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है, लेकिन स्कूल तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची। बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों और शिक्षकों को गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है। सवाल है—आखिर करौंदी के बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी? ये तस्वीरें शहपुरा जनपद पंचायत के करौंदी गांव की हैं। स्कूल के ठीक पहले रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। बारिश में बच्चों को इसी फिसलन भरे रास्ते से स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल को संचालित हुए तीन दशक से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन सड़क की समस्या जस की तस है। एक तरफ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे हैं, तो दूसरी तरफ बच्चों के सामने स्कूल पहुंचना ही चुनौती बना हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि तीन दशक से स्कूल है, फिर सड़क क्यों नहीं? करौंदी के बच्चों को पक्की सड़क के लिए आखिर और कितना इंतजार करना पड़ेगा?0
0
Report
कोटा की फैैक्ट्री में कोबरा घुसने से हड़कंप, 5 फीट ब्लैक कोबरा रेस्क्यू
Kota, Rajasthan:भामाशाह मंडी रोड नंबर 7 स्थित फैक्ट्री में भारी भरकम कोबरा आने से हड़कंप मच गया कोबरा को देखकर फैक्ट्री में मौजूद लोग दहशत में आ गए, हालांकि लोगों ने कोबरा को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए , सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मसक्कत के बाद 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली मौसम में बदलाव के साथ ही शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल तक के इलाकों में कोबरा सहित अन्य जंगली जीव जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के गांव में आवारा कुत्ते ने महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा में सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भिलकुआ झोकड़िया पाड़ा गांव में घर के बाहर बैठी एक महिला पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ को गंभीर रूप से नोच डाला, जिससे वह खून से लथपथ घायल हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के हमले से बचाया। घायल महिला को बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हाथ पर 18 टांके लगाए। घायल महिला की पहचान सकीना पत्नी भोना के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है; ग्रामीण प्रशासन से ऐसे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
सेलकुई के सारना नदी पुल पर खतरा भारी वाहन चालुर्त बंद, मरम्मत शुरू
Dehradun, Uttarakhand:सेलकुई में सारना नदी पर बने पुल पर खतरा मंडरा रहा है. बीते दिनों आए पानी के भारी जलसैलाब ने पुल की जड़ो को खोखला कर दिया, जिसके बाद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. प्रशासन ने पुल से बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है. नदी में पानी के जलस्तर के कम होने के बाद जेसीबी मशीन से पानी के रास्ते को डायवर्ट किया जा रहा है. वहीं पुल के पिलर की जड़ों को सुरक्षित करने के लिए जाल लगाकर काम जारी है. एक बड़े खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुल की मरम्मत शुरू कर दी है. फिलहाल लोगों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है.0
0
Report
कोटा में आजीवन कारावास भुगत रहे कैदी की बीमारी से मौत
Kota, Rajasthan:कोटा: आजीवन कारावास काट रहे सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा पोस्टमार्टम कोटा। जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूरनखेड़ी में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी देवीलाल धाकड़ की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। मृतक के पोते राहुल के अनुसार, देवीलाल पिछले कुछ दिनों से सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना मिलने पर महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू की। कस्टोडियल डेथ के तय नियमों के तहत पुलिस मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम करवाएगी, जिसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: सीएम रेखा Gupta ने ATS Tehkhand और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया, मंत्री पंकज सिंह और सांसद रामवीर सिंह बिधूरी के साथ 50 EV B buses की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CM REKHA GUPTA INAUGURATES ATS TEHKHAND AND ELECTRIC CHARGING STATIONS, FLAGS OFF 50 EV BUSES WITH MINISTER PANKAJ SINGH AND MP RAMVIR SINGH BIDHURI0
0
Report
दर्ज मामले में अस्पताल लैब वीडियो वायरल, तीन टेक्नीशियन बर्खास्त
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग में एक बार फिर ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जिसमे पिछले दिनों जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ब्लड सैंपल और लैब के उपकरणों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया मामले में कार्रवाई करते हुए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. वी/ओ- दरअसल जिला अस्पताल की तीन महिला टेक्नीशियनों ने लैब के अंदर अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसे ZEE MEDIA ने प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा एक वीडियो में महिला टेक्नीशियन हाथ में टेस्ट ट्यूब लेकर कैटवॉक करती नजर आईं जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर मस्ती करते हुए रील बनाई गई थी मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा तो वही नोटिस में पूछा गया कि ड्यूटी के दौरान लैब के अंदर वीडियो कैसे बनाया गया और उस समय कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या थी।लैब प्रभारी ने संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र लिखा इसके बाद कंपनी ने जांच और जवाब के आधार पर तीनों महिला टेक्नीशियनों को सेवा से हटा दिया वहीं स्वास्थ्य विभाग अब यह भी देख रहा है कि रील बनाने के दौरान लैब की जांच व्यवस्था या मरीजों के सैंपल की प्रक्रिया पर कोई असर पड़ा था या नहीं. बाईट--डॉ. आशीषन मिंज,सिविल सर्जन जिला अस्पताल0
0
Report
उचेहरा में करारी नदी के रपटे पर बाइक सवार दोनों युवक लापता, खोज जारी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करारी नदी के रपटे में बाइक सवार दो युवकों के बह जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। दोनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान राजकुमार (32) और पुष्पेंद्र (34) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से पिपरीकला गांव गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मतरी-पतौरा और भरहुत जाने वाले मार्ग पर करारी नदी के रपटे से निकलते समय तेज बहाव में बाइक समेत बहने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस सक्रिय हुई। टीआई पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। उचेहरा तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम युवकों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
