271831
Shravasti - विधायक ने आईटीआई के 221 छात्रों को वितरित किया टैबलेट
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 221 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी विधायक राम फेरन पाण्डेय ने सभी छात्र छात्रों को टैबलेट वितरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार: हवा जहरीली और यमुना में सफेद झाग
New Delhi, Delhi:लोकेशन... दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार देखने को मिल रही है... एक तरफ यमुना में सफेद झाग की मोटी परत दिखाई दे रही है, तो दूसरी तरफ हवा भी जहरीली बनी हुई है दिल्ली के सामने चुनौती सिर्फ नदी को साफ करने की नहीं, बल्कि हवा को सांस लेने लायक बनाने की भी है। सवाल सियासत का नहीं, दिल्ली के लोगों की सेहत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है0
0
Report
गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में राज्य बैडमिंटन उद्घाटन, कल्पना सोरेन ने उत्साह बढ़ाया
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला, जब मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन खुद कोर्ट पर उतरीं और बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद कल्पना सोरेन ने रैकेट थामा और खिलाड़ियों के साथ कुछ शॉट लगाए. उनके कोर्ट पर उतरते ही पूरे इंडोर स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. खिलाड़ी भी काफी उत्साहित नजर आए. कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों से कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना से खेलें और जिले व राज्य का नाम रोशन करें. 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भाग ले रहे हैं.0
0
Report
सूरजपु्रर पुलिस महकमे में बड़े तबादले: 71 कर्मी स्थानांतरित, चार थाना-चौकी प्रभारी बदले
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षक,दो उपनिरीक्षक, 8 सहायक उपनिरीक्षक सहित 71 पुलिसकर्मियों का तबादला, 4 थाना और दो पुलिस चौकी के प्रभारी बदले गए, कई थानेदारों के शिकायत के बाद बदले गए प्रभार, एस पी सूरजपुर ने जारी किया आदेश0
0
Report
Advertisement
एमपी में मौसम बदला, अर्नब तूफान का असर, कई जिलों में बारिश चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमपी में बदला मौसम का मिजाज अर्नब तूफान का मध्य प्रदेश में दिख रहा है असर कई जिलों में बारिश की चेतावनी0
0
Report
अनस उस्मानी: मुसलमानों का नुकसान समाजवादी पार्टी ने किया, बीजेपी ने उन्हें साथ जोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:सलाम से ड्रैग करें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनस उस्मानी ने कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमानों का किया उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनस उस्मानी ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर कहा इस चुनाव से पूरा 2027 चुनाव का फैसला नहीं किया जा सकता जहां पर गलतियां हुई है उनको हम लोग ठीक करेंगे बूथ स्तर पर काम करेंगे पार्टी को आगे बढ़ाएंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक मोर्चे को लेकर एक लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में तमाम पदाधिकारी के नाम है उस्मानी का कहना है कि चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को पार्टी में जोड़ने का काम करना है बहुत स्तर पर अल्पसंख्यकों को बीजेपी ने जो काम किया है वह जाकर बताना है पार्टी को मजबूत करना है अनस उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा इन तीनों ने सिर्फ अल्पसंख्यकों का वोट लिया है और उनको दरी बिछाना पर मजबूर किया है भाजपा ने अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाया है कई मुस्लिम चेहरे को मंत्री पद दिया कई लोगों को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया मुझे देखिए खुद इस पद पर बैठाया गया है भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है और मुसलमान की बात करें तो एक हाथ में लैपटॉप एक हाथ में कुरान की बात बीजेपी करती है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA का दिखावा कर कर मुसلमान को जोड़ने का काम करती, मुसलमान फिर भाजपा के साथ है और मुसलमान को पता है कि सरकार में गुंडागर्दी काम है कानून व्यवस्था सख्त है जमीनों पर कब्जेदारी नहीं होती है, पहले की सरकारों में अवैध कब्जे होते थे अनस उस्मानी ( भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष )0
0
Report
दिवाली पर जयपुर डेयरी ने सरस घी से काजू कतली और बूंदी लड्डू लॉन्च किए
Jaipur, Rajasthan:एंकर-दीपावली पर मिठाई की मिठास में मिलावट का डर...तो अब जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं को नया विकल्प दिया है। सरस घी से बनी काजू कतली और बूंदी के लड्डू अब डेयरी बूथों पर भी मिलेंगे। काजू कतली एक हजार रुपए किलो तो बूंदी के लड्डू 400 रुपए किलो में मिलेंगे। दिवाली के गिफ्ट पैक भी तैयार हैं। पिछले साल 33 टन मिठाई बेचने वाली जयपुर डेयरी ने इस बार 100 टन बिक्री का लक्ष्य रखा है। यानी मिठाई के बाजार में अब जयपुर डेयरी बड़ी हिस्सेदारी की तैयारी में है। दिवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग और मिलावट की आशंका के बीच जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं को सरस घी से बनी मिठाइयों का नया विकल्प दिया है। अब उपभोक्ताओं को सरस की पारंपरिक मिठाइयों के साथ काजू कतली और बूंदी के लड्डू भी मिलेंगे। जयपुर डेयरी ने पहली बार इन दोनों मिठाइयों को अपने बिक्री नेटवर्क में शामिल किया है। ये मिठाइयां जयपुर शहर के प्रमुख सरस पार्लरों और डेयरी बूथों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उपभोक्ता 500 ग्राम काजू कतली का पैकेट 500 रुपए और एक किलो का पैकेट 1000 रुपए में खरीद सकेंगे। वहीं, बूंदी के लड्डू का आधा किलो पैकेट 200 रुपए में मिलेगा। यानी दोनों मिठाइयों की कीमत क्रमशः 1000 और 400 रुपए प्रति किलो रखी गई है। जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि दिवाली पर बाजार में मिलावटी मिठाइयों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सरस घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिक्री का दायरा बढ़ाया गया है। जयपुर डेयरी ने पिछले साल दिवाली के दौरान 33 टन मिठाइयों की बिक्री की थी। इस बार 100 टन मिठाई बेचने का लक्ष्य रखा गया है। डेयरी ने बल्क बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है ताकि परिवारों, संस्थानों और कंपनियों के लिए अग्रिम बुकिंग संभव हो। मिठाइयां शहर के प्रमुख सरस पार्लरों और डेयरी बूथों पर उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ता गिफ्ट पैक और मिठाइयों की जानकारी जयपुर डेयरी वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। पांच तरह के गिफ्ट पैक बनाए गए हैं: रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, सरस पेड़ा, कलाकंद और श्रीखंड केसर पिस्ता जैसी मिठाइयां शामिल हैं। बहरहाल, दिवाली पर मिठाई बाजार में निजी दुकानों के साथ अब जयपुर डेयरी भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। पिछले साल 33 टन बिक्री के मुकाबले इस बार 100 टन का लक्ष्य बताता है कि डेयरी त्योहारी मिठाई बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए असली कसौटी मिठाइयों की गुणवत्ता, ताजगी, कीमत और समय पर उपलब्धता होगी। दीपक गोयल,जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
अर्नव चक्रवाती तूफान से कवर्धा में टावर गिरा, नुकसान की आशंका
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिले में अर्नव चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिला है। देर रात से हो रही रिमझिम बारिश और तेज आंधी-तूफान के चलते बहनखोदरा गांव में लगा करीब 60 फीट ऊंचा टावर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। अर्णव चक्रवाती तूफान व बेमौसम बारिश से धान गन्ना अरहर सोयाबीन सहित सब्जियों के फसलों को भारी नुकसान के आसार दिख रहे।0
0
Report
जगदलपुर नगर निगम की लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री नहीं मिल पाई, आलू खराब
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, बाढ़ प्रभावितों को मिलने वाला खाद्य सामग्री नगर निगम कार्यालय में पडे पड़े सड़ रहा है, लेकिन नगर निगम बाढ़ प्रभावितों को उक्त खाद्य सामग्री बांटने में विफल साबित हुआ. दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर निगम में कर्मचारियों द्वारा आलू की सफाई का एक वीडियो सामने आया. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने आलू सहित अन्य खाद्य साम्रगी बाढ़ प्रभावितों को बांटने के लिए खरीदी थी लेकिन समय रहते उक्त खाद्य साम्रगी निगम नहीं बांट पाया जिसके चलते आलू खराब हो गए. पूरे मामले में कांग्रेस ने नगर निगम पर बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदनहीन होने होने का आरोप लगाया, वहीं महापौर संजय पांडे ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाला खाद्य साम्रगी नहीं बांट पाने को लेकर नगर निगम की लापरवाही स्वीकार की. उन्होंने कहा नगर निगम का पूरा अमला पिछले एक महीने से दशहरा उत्सव की व्यवस्था करने में जुटा हुआ था जिसके चलते बची हुई खाद्य साम्रगी नहीं बांट पाए. कोताही बरतने वाले निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही. मामले के सामने आने के बाद नगर निगम खाद्य साम्ग्री बांटने की व्यवस्था करने में जुट गया है. वहीं कांग्रेस के आरोप पर महापौर ने पलटवार किया उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही है।0
0
Report
अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अव्यवस्थाएं, पायल-बिछिया न दिए जाने के आरोप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अव्यवस्थाओं का बोलबाला,साथ ही पायल और बिछिया न दिए जाने का भी प्रशासन पर लगा आरोप,खाने पीने की व्यवस्थाओं में मची रही है अफरा तफरी, खुले में बनता रहा खाना, समाज कल्याण विभाग की तरफ से एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली के भी लगे आरोप, सवालों के घेरे में समाज कल्याण विभाग,सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह0
0
Report
Advertisement
झांसी में चूहा जलाने का वीडियो: आरोपियों की पहचान, केस दर्ज
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट बाहर कुरैशनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ लड़कों ने बेजुबान चूहे को बेरहमी से जिंदा जला दिया। इसका वीडियो बनाकर आरोपियों ने खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कों ने पहले एक चूहे को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांधकर लटकाया। उसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डाला गया और माचिस से आग लगा दी गई। आग लगते ही चूहा तड़पने लगा और जब रस्सी जलकर टूटी तो चूहा जलता हुआ भागने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस हरकत में आई और पेट्रोल डालकर चूहे को जलाने वाले लड़कों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
नारायणपुर में अर्णव तूफान का अलर्ट असर नहीं, बारिश ने फसल और बाजार प्रभावित
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर में जिले में अर्णव तूफान को लेकर प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि, जिले में तूफान का प्रभाव व्यापक रूप से देखने को नहीं मिला। पिछले दो दिनों से जिले में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। अलर्ट के अनुरूप नहीं दिखा तूफान का असर अर्णव तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बाद जिले के लोगों में मौसम को लेकर सतर्कता बनी हुई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, उस स्तर का प्रभाव नारायणपुर जिले में देखने को नहीं मिला। जिले में तेज हवाओं या व्यापक तबाही के बजाय हल्की बारिश का दौर ही प्रमुख रूप से दिखाई दिया। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों की सतर्कता बनी हुई है। कटी फसल को नुकसान की आशंका दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद रखी फसल के भीगने से नुकसान होने की आशंका है। अगर बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी कटी फसल को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ा असर to तूफान को लेकर जारी अलर्ट का असर बाजार और व्यापार पर भी देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम और तूफान की आशंका के चलते लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इसके कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हुई है और दुकानदारी प्रभावित हुई है। दुकानदारों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में कारोबार में कमी महसूस की जा रही है।0
0
Report
पलामू के गांधी स्मृति टाउन हॉल में अनुसंधान प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Babhandih, Jharkhand:पलामू के गांधी स्मृति टाउन हॉल में गुरुवार, 29 अक्टूबर को पलामू पुलिस की ओर से अनुसंधान प्रक्रिया एवं अनुसंधान में गुणवत्तापूर्ण सुधार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस अनुसंधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों की अनुसंधान क्षमता को बेहतर बनाना, जांच में गुणवत्ता सुनिश्चित करना और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।0
0
Report
Advertisement
सीवान जीरादेई: तेजाब हमले में मुन्नी लाल राम गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुईया गांव निवासी मुन्नी लाल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पूरा मामला सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रुईया गांव का है। बीते 23 अक्टूबर को एक महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान महिला के शरीर पर तेजाब फेंककर उसे जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही जीरादेई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीवान के जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल टीम का भी गठन किया गया। वहीं, पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर जीरादेई थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी मुन्नी लाल राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुईया गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
भोपाल: MP में राज्यसभा उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस भी उम्मीदवार उतारेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: MP में राज्यसभा का उपचुनाव दिलचस्प है. बीजेपी के बाद कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार उतारेगी. बीजेपी की तरफ से हरदीप सिंह पूरी बीजेपी के उम्मीदवार हैं.0
0
Report
सतना में दहेज हत्या के फरार दंपति समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2023 में मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सतना एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि आरोपी विनोद पाल उर्फ दीपक (30), उसके पिता सैखीलाल पाल (60) और पत्नी पूनम पाल (23), निवासी मौहार के खिलाफ वर्ष 2023 में दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 304बी, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में चालान पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तीनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लगभग तीन साल से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
