271831
Shravasti- गाँव में घुसे तेंदुए ने मवेशी पर किया हमला
Bhinga, Uttar Pradesh:जिले के थाना सिरसिया इलाके के बालू घोलिया गाँव में बीती रात तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। वहीं गाँव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वैटनरी व वन विभाग की टीम गाँव पहुंची। मामले में आगे की कार्रवाई में टीम जुटी हुई है। वहीं बीती रात हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा में सफाई-कर्मचारियों की हड़ताल एक महीने बाद शहर में गंदगी और बदबू फैलाती रही
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिले में सफाई और फायर ब्र Brigेड कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े से लगातार बदबू फैल रही है। कूड़े के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां बढ़ने से लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। सिरसा शहर के कई इलाकों में लोगों को मजबूरी में मुंह ढककर सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सीधे आम जनता पर दिखाई दे रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने के कारण जगह-जगह गंदगी का आलम बना हुआ है। लोगों ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करने और कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे गतिरोध का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट सके और लोगों को गंदगी तथा बदबू से राहत मिल सके। फिलहाल, सिरसा में हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित है और जनता सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठी है।0
0
Report
बहराइच में तेंदुए को पिंजरे में कैद कर राहत, ग्रामीणों में दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से दहशत में जी रहे थे ग्रामीण, शिकार के लालच में पिंजरे में घुसते ही पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, पिंजरे में कैद तेंदुए को भेजा गया रेंज कार्यालय, शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के जुगराज पुरवा में सुबह पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 3 से 4 साल की है मादा तेंदुआ,0
0
Report
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस विरोध और CM आवास घेराव; शैलजा ने आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: AICC उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने हलद्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस के विरोध मार्च और CM आवास के घेराव पर कहा, यहां के हमारे जो भी कार्यकर्ता नेता हैं उनका नेतृत्व है। हम उसमें साथ जुड़े हैं। यहां के लोग जानते हैं कि किस प्रकार से इस सरकार ने भाजपा सरकार ने यहां के लोगों के साथ विश्वास घात किया है। लोगों की भावनाओं के साथ विश्वास घात किया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी में रैली करके जाते हैं और उसके बाद इनके विचारधारा के लोगों से वहां पर शुद्धिकरण कराया जाता है। ये यहां के लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। ये अपनी नाकामियां छिपा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर दौरे की तैयारी तेज, भाजपा सक्रिय
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। जोधपुर के प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। रविवार सुबह भी तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की गई। बैठक में विधायक अतुल भंसाली सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के जोधपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।0
0
Report
गोविन्द सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। भाजपा पर ढाई साल में विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। एंकर इन्ट्रो- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आज दुसरे दिन भी लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के दौरे पर रहे ओर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा की भजन लाल सरकार पर लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ढाई साल में एक रूपये का भी विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राज में भरपूर विकास कार्य हुए हैं। पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लक्ष्मणगढ़ में नहर के पानी की योजना चालू की थी जिससे आज हर घर की नलों में शुद्ध पानी आ रहा है। लेकिन भजनलाल की सरकार ने ढाई साल में एक रूपये का भी विकास कार्य करवाया हो तो बतायें। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस कै युवा नेता मनोज सैनी का स्वागत कर कहा कि आने वाले कांग्रेस के राज में आपको मनोनित पार्षद नियुक्त किया जाएगा। गोविन्द सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।0
0
Report
एनआईए चार्जशीट से गणपति और रमन्ना के नाम क्यों हटे? छविंद्र कर्मा ने किया सवाल
Dantewada, Chhattisgarh:शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र छविंद्र कर्मा ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में एनआईए की एफआईआर और जांच में दो प्रमुख माओवादी नेताओं के नाम सामने आए थे—गणपति उर्फ मुप्पला लक्ष्मण राव और रमन्ना। 21 मार्च 2014 को गणपति और रमन्ना समेत 26 फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस समय एनआईए की केस डायरी और गवाहों के बयानों के आधार पर इनकी भूमिका को लेकर कार्रवाई की गई थी। लेकिन सवाल यह है कि बाद में जब एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की, तो गणपति और रमन्ना के नाम आरोपी के तौर पर क्यों नहीं रहे? अगर जांच के शुरुआती चरण में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए पर्याप्त आधार था, तो बाद की जांच में ऐसा क्या सामने आया कि इनके नाम चार्जशीट से हट गए?0
0
Report
Advertisement
झीरम फैसले पर कांग्रेस ने नार्को टेस्ट और नई जांच की मांग तेज कर दी
Dantewada, Chhattisgarh:झीरम मामले में NIA कोर्ट के फैसले को लेकर आज दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता आयोजित की थी। प्रेस वार्ता में झीरम घाटी मामले में न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस नेता और शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र छविंद्र कर्मा ने कहा कि घटना के बाद से ही उनकी मांग रही है कि घटना से बचे सभी लोगों के साथ-साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और इंटेलिजेंस एडीजी का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन आरोपियों को सजा हुई है, उनमें से कुछ पूर्व सरपंच रहे हैं और एक महिला घटना के दौरान पानी भरने गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग बड़े नक्सली नेता नहीं, बल्कि महज प्यादे हैं और बड़े स्तर पर षड्यंत्र करने वालों को बचाने के लिए इन्हें आरोपी बनाया गया है। कवासी लखमा पर पूर्व में लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसी एक व्यक्ति की बात नहीं कर रहे हैं। झीरम यात्रा में शामिल सभी लोगों का नार्को टेस्ट होना चाहिए, चाहे उसमें पूर्व मुख्यमंत्री ही क्यों न शामिल रहे हों। उन्होंने कहा कि झीरम की घटना में कांग्रेस की प्रथम पंक्ति की पूरी नेतृत्वकारी टीम खत्म हो गई थी। उनके मुताबिक, उस समय 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही थी और पटेल, कर्मा और शुक्ला जैसे नेता भविष्य के बड़े प्रदेश नेतृत्व के रूप में उभर रहे थे। ऐसे में इतनी बड़ी घटना बिना षड्यंत्र के संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की ओर से इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा और झीरम मामले की नए सिरे से जांच की मांग की जाएगी।0
0
Report
कोंडागांव पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया
Kondagaon, Chhattisgarh:मुखबिर के सूचना के आधार पर कोंडागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है पूर्व में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियार डेटोनेटर वायर पाइप बम पिस्तौल जैसे हथियारों का जखीरा बरामद किया इसके अलावा 10 किलो का टिफिन बम बरामद से सुरक्षा के दृष्टि से विस्फोट कर नष्ट किया गया0
0
Report
कूनो नदी पर पुल डूबा; जिला बाढ़ से डिमर्छा गांव टापू बन गया
Sheopur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ श्योपुर में तीन दिन से लगातार बारिश से बिगड़े हालात, नदी-नालों में उफान, कूनो नदी का जलस्तर भी बढ़ा, कूनो नदी पर बना पुल पूरी तरह पानी में डूबा, पुल डूबने से दिमर्छा गांव बना टापू Gाँव में 700 से ज्यादा ग्रामीणों के फंसे होने की खबर ग्रामीण जंगल के रास्ते गांव से बाहर निकलने को मजबूर, ग्रामीणोंका आरोप- अब तक मौके पर नहीं पहुंचा प्रशासन, वीरपुर तहसील क्षेत्र के दिमर्छा गांव का मामला,0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज परतावल क्षेत्र में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। लगातार गर्मी से बेहाल किसान, व्यापारी और दुकानदार भी बारिश होने से राहत महसूस करते नजर आए। बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। मौसम के सुहाना होने से क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई और लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए।0
0
Report
मलबे की सफाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मिला प्राचीन कुआं, विकास त्यागी ने जताया मंदिर से जुड़ा हो
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मलबे की सफाई के दौरान सामने आए प्राचीन कुएं को लेकर एक और नई चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मस्जिद का अस्तित्व खत्म किए जाने के बाद मौके से मलबा हटाकर सफाई कराई गई, जिसके बाद कुएं के सामने आने से मामले को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं, मामले के मुख्य शिकायतकर्ता और बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुएं के सामने आने के बाद उनका पुराना शक अब यकीन में बदलता नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू परंपरा में प्राचीन कुओं का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है तथा पुराने मंदिर परिसरों में भी कुएं पाए जाते थे। त्यागी ने दावा किया कि संभव है कि यहां पहले कोई मंदिर या पूजित स्थल रहा हो, उन्होंने प्रशासन से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम बुलाकर कुएं की उम्र और ऐतिहासिकता की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की हालांकि मंदिर से जुड़े दावों की अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
चौकीदारों को बांटी गई साइकिल व टार्च
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली परिसर में चौकीदारों को साइकिल और टॉर्च वितरित की गईं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने चौकीदारों से कहा कि वे अपने-अपने गांवों में प्रहरी की भूमिका निभाते हुए संदिग्ध गतिविधियों और किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय से गांवों में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। साइकिल मिलने से चौकीदारों को गांव में गश्त और सूचना पहुंचाने में सुविधा होगी। इस दौरान उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार, राघवेंद्र भूषण, क्षमता,विक्की सागर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद के मलबे के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, मलबा हटाने के दौरान सामने आया कुआं
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के एक दिन बाद रविवार सुबह मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे एक कुआं मिला है। कुआं करीब 20 फीट गहरा और लगभग डेढ़ मीटर व्यास का बताया जा रहा है। कुएं के ऊपर भारी-भरकम स्लैब पड़ा हुआ था। मलबा हटाने के दौरान जब स्लैब को तोड़ने की कोशिश की गई तो इसके नीचे कुआं होने का पता चला। स्लैब काफी मजबूत था कटर की मदद से स्लैब को काटा गया। स्लैब हटने के बाद उसके नीचे करीब 20 फीट गहरा कुआं दिखाई दिया। कुएं का व्यास लगभग डेढ़ मीटर है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद मस्जिद का मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। रविवार सुबह जब मलबा हटाया जा रहा था, तभी जमीन के नीचे बने इस हिस्से पर कर्मचारियों की नजर गई। कलेक्ट्रेट परिसर में कुआं मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। फिलहाल कुएं को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कुआं कितना पुराना है, इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होता था और इसे स्लैब से ढककर कब से रखा गया था। इन सवालों के जवाब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और कुएं के आसपास की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
भावनगर बस स्टैंड पर महिला की हत्या: प्रेमी फैजल उर्फ खाटकी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भावनगर बस स्टैंड में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी से कराया रिकंस्ट्रक्शन और सरेआम की धुनाई। भावनगर में सरेआम महिला की हत्या से हड़कंप मच गया है। बस स्टैंड के मुख्य द्वार के पास ही महिला को घसीटकर, पटककर और बेरहमी से पीटा गया। इस हमले का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसके साथ पिछले सात वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला उसका प्रेमी बताया जा रहा है। मृतक महिला का नाम काजल बारैया है, जबकि आरोपी का नाम फैजल उर्फ खाटकी है। आरोप है कि फैजल को काजल के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इसी शक को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसका खौफनाक अंत हुआ। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर हुई बेरहम मारपीट में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तो क्या महज एक शक ने सात साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत कर दिया? देखिए भावनगर के इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी... भावनगर बस स्टैंड के बाहर का यह सनसनीखेज हत्याकांड का मामला है। जहां आमतौर पर लोगों की भारी आवाजाही रहती है, ऐसी जगह पर एक महिला को सरेआम बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। महिला का नाम काजल बारैया है और हत्या के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा है फैजल उर्फ खाटकी। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, काजल और फैजल पिछले सात सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन कुछ समय पहले फैजल एक आपराधिक मामले में जेल चला गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जब फैजल उर्फ खाटकी जेल से बाहर आया, तो उसे काजल के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की आशंका हुई। इसी शक को लेकर दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, और इसके बाद फिर से विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि फैजल ने काजल पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया。 फैजल ने बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के पास काजल से मारपीट शुरू की थी। फैजल ने गुस्से में आकर काजल को घसीटा, पटका और बेरहमी से पीटा। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस घटना में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस तरह सात साल से साथ रह रहे दो प्रेमियों का रिश्ता आखिरकार महिला की मौत के साथ खत्म हुआ। भावनगर बस स्टैंड में हुई हत्या की इस पूरी वारदात में रवि उर्फ बाडा का नाम भी चर्चा में आया है। फैजल उर्फ खाटकी को शक था कि काजल और रवि के बीच अवैध संबंध हैं, लेकिन जी मीडिया की टीम ने जब रवि से बात की तो एक अलग ही बात सामने आई। रवि उर्फ बाड़ा ने बताया, "मैं और काजल भाई-बहन की तरह रहते थे." बातचीत के दौरान रवि ने काजल के साथ किसी भी तरह के अवैध संबंध से साफ इनकार किया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि फैजल को जिस बात का शक था, वह सच था या सिर्फ एक वहम? हालांकि इस सवाल का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। काजल बारैया मूल रूप से भावनगर के खेडूतवास इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। खेडूतवास में काजल अपनी मां के साथ रहती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से खेडूतवास की जगह उसका जीवन बस स्टैंड इलाके के फुटपाथ पर बीत रहा था। काजल और फैजल के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे। लेकिन हंसी-खुशी चल रहे इस प्रेम संबंध में शक ने दस्तक दे दी, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और आखिरकार इस शक ने काजल की जान ले ली। हालांकि इस हत्या के पीछे की असल वजह क्या थी? काजल और रवि के बीच वास्तव में कैसा रिश्ता था? फैकल के शक के पीछे कोई सच्चाई थी या नहीं? इन तमाम सवालों के जवाब अब पुलिस जांच में ही सामने आएंगे। भावनगर बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी फैजल उर्फ खाटकी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा। हत्या की घटना के बाद मौके पर पहुंची नीलमनबाग पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और हत्या के आरोपी फैजल उर्फ खाटकी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले गई और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि फैजल उर्फ खाटकी के खिलाफ भावनगर शहर के अलग-अलग थानों में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। काजल और फैजल के बीच पहले कब-कब झगड़े हुए थे? हत्या के दिन वास्तव में क्या हुआ था? घटना के चश्मदीद कौन हैं? सीसीटीवी फुटेज में क्या है? और रवि उर्फ बाड़ा के साथ संबंध के शक के पीछे का सच क्या है? पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। प्रेम संबंध और उसमें शक की एंट्री का अंत हत्या में हुआ। भावनगर का यह हत्याकांड न केवल सात साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत लेकर आया है, बल्कि इस घटना ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और शहर की कानून-व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस महिला को आरोपी सालों से अपनी प्रेमिका मानता था, उसी महिला की जिंदगी उसकी शक की सनक के कारण खत्म हो गई। अब इस पूरे मामले में पुलिस की जांच सबसे अहम होगी... भावनगर में सात साल के प्रेम संबंध का अंत हत्या के साथ हुआ。 सरेआम हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है。 फिलहाल फैजल उर्फ खाटकी पुलिस हिरासत में है और हत्या के मामले में आगे की जांच जारी है。 बाइट - आर.आर.सिंघल,DYSP, भावनगर वॉक थ्रू: नवनीत दलवाड़ी, भावनगर।0
0
Report
Advertisement
