Shravasti: पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच वर्षीय मासूम के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। नाजुक हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। SP घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
