271831
Shravasti -अवैध मदरसों को किया गया सील
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जनपद के अंतर्गत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद में संचालित अवैध मदरसों को सील कर दिया. मदरसा संचालकों द्वारा वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर प्रशासन ने ताला मदरसे पर ताला जड़ा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में बॉलीवुड सितारों का जलवा: कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर ने कार्यक्रम को रंगा
Udaipur, Rajasthan:झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से गुलजार रही। शहर में आयोजित एक शादी समारोह और निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां लेकसिटी पहुंचीं। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता शाहिद कपूर,गायिका हर्षदीप कौर, अभिनेत्री वाणी कपूर भी उदयपुर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रातभर चले आयोजन में अभिनेता शाहिद कपूर ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर मेहमानों का मनोरंजन किया। वहीं गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी सुरीली आवाज से महफिल में संगीत का रंग जमाया। अभिनेत्री वाणी कपूर और स्टैंडअप कॉमेडियन ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए。0
0
Report
सीएनजी टैंकर में रिसाव से धौलपुर-करौली हाईवे पर यातायात रोका गया; ईवीएम सुरक्षित
Dholpur, Rajasthan:सीएनजी गैस टैंकर में रिसाव से मचा हड़कंप, हाईवे पर रोका यातायात पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ हादसा, परिसर में रखी थीं पंचायत चुनाव की ईवीएम मशीनें; इंजीनियरों की टीम ने रिसाव पर पाया काबू धौलपुर। शहर में धौलपुर-करौली हाईवे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बुधवार को सीएनजी गैस से भरे टैंकर में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। टैंकर में गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियात के तौर पर हाईवे पर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रुकवा दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार टोरेंट कंपनी का गैस टैंकर धौलपुर से बाड़ी की ओर सीएनजी गैस लेकर जा रहा था। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। उल्लेखनीय है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पंचायत चुनाव की ईवीएम मशीनें भी रखी हुई थीं। ऐसे में गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई अरुण शर्मा एएसआई गिरवर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रुकवा दिया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हो। इसके बाद टोरेंट कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर इंजीनियरों की टीम मौके पर बुलवाई गई। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने तकनीकी जांच कर टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को बंद किया। रिसाव पूरी तरह बंद होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। समय रहते पुलिस की सतर्कता और कंपनी की तकनीकी टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया。0
0
Report
बिलासपुर में आयकर विभाग की रेड: लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर छापे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के जाने-माने लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के निवास और कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दबिश दी है।जानकारी के मुताबिक, तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे आईटी विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी के ठिकानों पर जांच शुरू की है। टीम द्वारा घर और कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका के मद्देनजर की गई है।0
0
Report
Advertisement
GRAP स्टेज-3 हटने के बाद दिल्ली में AQI सुधरा; कैंट में 122 दर्ज
New Delhi, Delhi:दिल्ली मे प्रदूषण कम होता नजर आ रहा है प्रदूषण के बीच लोग मे राहत सांस दिल्ली सरकार की चिंता कम हुई दिल्ली मे प्रदूषण कम होते ही ग्राफ 3 नियम सरकार ने हटाया लोगो को सख्त नियम से कुछ राहत मिली दिल्ली के कई इलाकों मे AQi 200 से ऊपर 250 आस पास है उत्तम नगर मे 385 AQI *प्रदूषण के बीच सबसे कम दिल्ली कैंट इलाके मे AQI 122 दर्ज हुआ* दिल्ली के लोगो के लिऐ प्रदूषण से कुछ राहत मिलती हुई नजर आ रही है हवा चलने से प्रदूषण मे कमी हुई तेजी आई है आंनद बिहार 207. AQI बवाना 247.AQI बुराड़ी 250 AQI द्वारका सेक्टर 8. 169.AQI iGI एयरपोर्ट दिल्ली 193.AQI दिल्ली कैंट 122.AQi Iit दिल्ली 251 AQI झड़ोदा कला 148 AQI JNU 228.AQi नजफगढ़ 166 AQI RK पुरम 182 AQI रोहणी 232AQI उत्तम नगर 385.AQI लोकेशन.... दिल्ली कैंट एंकर....दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के बाद पहली बार वायु प्रदूषण में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) का स्टेज-3 हटा लिया हैदिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता (AQI) घटकर 204 के आसपास आ गया है। दिल्ली कैंटोनमेंट (Delhi Cantt): कैंटोनमेंट क्षेत्र में सबसे कम AQI 122 दर्ज किया गया है, जो 'मध्यम' श्रेणी में है GRAP की स्थिति: GRAP-3 की पाबंदियां हट ली गई हैं, लेकिन GRAP-1 और GRAP-2 के नियम अभी भी लागू रहेंगे दिल्ली छावनी बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रॉबिन बलेजा ZEE मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली कैंट मे प्रदूषण कम हुआ है कुछ राहत मिली है सरकार के प्रदूषण नियम कर्मचारियों ने जमीन पर अपने सख्त नियम लागू किये गये है लोगों से कूड़ा नही जलाना और प्लास्टिक नही जलने पर जागरूक किया गया दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच आज जो रहता प्रदूषण से मिली है दिल्ली सरकार की भी चिंताएं आज कम होती नजर आ रही है जो राहत भरी है. बाइट... रोबिन बलेजा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर दिल्ली छावनी बोर्ड. पिटुसी... शरद भारद्वाज..0
0
Report
युवती के प्रेमी के साथ जाने पर भाई ने स्टेशन पर पकड़ा; वीडियो वायरल
Sitapur, Uttar Pradesh:प्रेमी के साथ कहीं जा रही युवती को भाई ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। स्टेशन परिसर में कहासुनी बाद जमकर हंगामा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। युवती के भाई ने दोनों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। स्टेशन परिसर में कहासुनी और जमकर हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़: कैंटर चोरी के आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ - पैर में लगी गोली ANC- यूपी के फिरोजाबाद में पिछले दो दिनों में चार हाफ एनकाउंटरों ने यह साबित कर दिया है कि अब फिरोजाबाद में अपराधियों की खैर नहीं है ताजा मामला आज थाना रामगढ़ पुलिस ने साती रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास मुठभेड़ के दौरान , कैंटर चोरी के आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को जाटवपुरी चौराहे की सर्विस रोड पर खड़ा कैंटर वाहन चोरी हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच में , जाकिर हुसैन का नाम सामने आया था। बीती रात , पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जाकिर, साती रोड के पास दोबारा चोरी की फिराक में है। पुलिस ने नायरा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल, जैक, लोहे की रॉड, दो पेचकश, व्हील पना और 12,100 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी पर मटसेना और रामगढ़ थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। हम बता दे की 16नवम्बर की रात को टूंडला थाना क्षेत्र और एका थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान तीन लोगों को अलग-अलग जगह पर घायल किया गया था आज चौथा एनकाउंटर रामगढ़ थाना क्षेत्र का है0
0
Report
Advertisement
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगी, सभी छात्राएं सुरक्षित बाहर निकलीं
Patna, Bihar:पटना- गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग हॉस्टल के एक कमरे में लगी और देखते ही देखते फैलने लगी। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
झारखंड के मतदाता सत्यापन अभियान के अंतिम दौर में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर पर है। लेकिन अभी भी जिन पत्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है उनके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आज आखरी मौका दिया जा रहा है। आज राज्य के सभी मतदान केंद्रों में 'एक और अवसर' कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान वैसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें अपना नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। खासकर 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे कैंप में नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेंसी और अन्य श्रेणियों से जुड़े मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रहेगी, ताकि संबंधित मतदाता अपनी स्थिति की जानकारी ले सकें और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकें। वहीं, एसआईआर के तहत बीएलओ और बीएलए-2 की छठी और अंतिम बैठक भी आयोजित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके。0
0
Report
फागी में बदबूदार पानी, मौत के पीछे लीकेज पर ग्रामीणों का आरोप
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) पूरे गांव में आ रहा था बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने पाइप लाइन को संभाला तो लीकेज के पास मिला मरा हुआ कुत्ता। फागी के मदनपुरा गांव का है पूरा मामला, ग्रामीणों में रोष। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को अवगत तो मचा हड़कंप, चिकित्सा विभाग ने पूरे गांव में जाकर की वैक्सीनेशन। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर अनदेखी का लगाया आरोप, कई दिनों से बदबूदार पानी की कर रहे थे शिकायत लेकिन विभाग ने दिया ध्यान। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने ही किया पाइप लाइन का सर्वे तो विभाग की खुली पोल। मामला उजागर होने पर अब गांव में वैक्सीनेशन कर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण अब बिमारी से बचने के लिए पानी का टैंकर मंगवा कर पी रहे हैं पानी।0
0
Report
Advertisement
खमरिया ग्राम में दो पक्षों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर...नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का दो दिन पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, विवाद की मुख्य वजह पुरानी आपसी रंजिश है। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। मामले में नरेंद्र पटेल और अनुराग पटेल की शिकायत पर दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
इंदौर के एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने चार्टर्ड बसों में आग, 4–5 बसें जल गईं
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने चार्टर्ड बस में लगी आग आग की चपेट में आने से 4 से 5 four chartered बसें जलकर हुई खाक डिपो में आई बस और चार्टर्ड की कई गाड़ियां थीं मौजूद शुरुआती जानकारी के मुताबिक कचरे में आग लगने से हुआ हादसा देखते ही देखते आग ने 4 से 5 बसों को लिया अपनी चपेट में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया0
0
Report
यमराज बनकर यातायात जागरूकता, 1273 वाहनों का चालान
Jaunpur, Uttar Pradesh:यमराज का रूप धर सड़क पर उतरी यातायात पुलिस, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक 1273 वाहनों का चालान जौनपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जौनपुर यातायात पुलिस ने अनोखा अभियान चलाया। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत पुलिसकर्मियों ने यमराज और यमदूत का रूप धारण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। अभियान के दौरान जेसीज चौराहे से बस स्टैंड तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यमराज और यमदूत के वेश में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि यातायात नियमों की अनदेखी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। नाटक के माध्यम से बिना हेलमेट बाइक चलाने, कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने के खतरों को दर्शाया गया। यमराज के प्रतीकात्मक संदेश के जरिए लोगों को चेताया गया कि सड़क पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिसकर्मियों ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों सहित राहगीरों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करने तथा नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने की अपील की गई। जागरूकता के लिए पंपलेट भी बांटे गए। अभियान के तहत वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नियमों के विपरीत काली फिल्म लगाए वाहनों से उसे उतरवाया गया और इसके दुष्परिणामों के बारे में वाहन चालकों को बताया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1273 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें काली फिल्म के छह और स्टंटबाजी का एक मामला शामिल है। इसके अलावा चार वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने कुल 17 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में न डालें।0
0
Report
Advertisement
रायपुर, बिलासपुर व जांजगीर चांपा में इनकम टैक्स की दबिश
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा में रेड की सूचना इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दी दबिश रायपुर के PRA ग्रुप में चल रही है कार्रवाई लंबे समय से टैक्स में हेरफिर की बाद टीम ने दी दबिश ऑफ़िस और बाकी ठिकानो में भी टीम कर रही जाँच ग्रुप कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और लॉजिस्टिक का करता है कार्य0
0
Report
झारखंड के 108 कर्मी हड़ताल पर जाने की तैयारी, आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होंगी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा सहित पूरे झारखंड के 108 कर्मी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे है। आज शाम तक अगर इनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो ये हड़ताल पर जाने का मन बना चुके है। इनका कहना है कि झारखंड सरकार के द्वारा जीवन रक्षक नम्बर 108 उपलब्ध करा दिया गया है। किसी घटना दुर्घटना या आपात स्थिति में ये हमेशा दौड़ पड़ते है। हजारों गंभीर रूप से घायल और बीमार लोगों की ये जान बचा चुके है। लेकिन इनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इनकी स्थिति निरंतर खराब होती जा रही है। ऐसी स्थिति में ये आज शाम तक का समय देने को तैयार है। अगर इनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो ये 108 सेवा के विरूद्ध हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके बाद आपातकालीन सेवा बाधित हो जाएगा। इन्हें अगस्त माह से मानदेय नहीं मिला है। 108 वाहन भी ये अपने खर्च से बना रहे है। लोहरदगा में 108 वाहन में इमरजेंसी टेक्निशियन, पायलट की संख्या 45 है। जो परिस्थिवश अहवान के आधार पर आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे है।0
0
Report
गांव में बदबूदार पानी: लीकेज के पास मिला मरा कुत्ता, जलदाय विभाग पर सवाल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पूरे गांव में आ रहा था बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने पाइप लाइन को संभाला तो लीकेज के पास मिला मरा हुआ कुत्ता। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को अवगत तो मचा हड़कंप, चिकित्सा विभाग ने पूरे गांव में जाकर की वैक्सीनेशन। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर अनदेखी का लगाया आरोप, कई दिनों से बदबूदार पानी की कर रहे थे शिकायत लेकिन विभाग ने दिया ध्यान। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने ही किया पाइप लाइन का सर्वे तो विभाग की खुली पोल। मामला उजागर होने पर अब गांव में वैक्सीनेशन कर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण बीमारी से बचाव के लिए पानी का टैंकर मंगवा कर पी रहे हैं पानी।0
0
Report
Advertisement
