271805
श्रावस्तीः हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उम्मेदपुरवा प्राईवेट बस स्टाप के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। आरोपी की पहचान कलीम खान निवासी महादा बहबोलिया थाना रिसिया जनपद बहराइच के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर फ्रॉड के एक बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर क्राइम विंग की कार्यवाही में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि इन सभी आरोपियों की जानकारी जनता ने ही पुलिस तक पहुंचाई थी। इसके बाद शहर के पॉस इलाके में स्थित विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स से इन पांचो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियो से 23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, 03 लैपटॉप एवं 06 पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। ASP सुजावल जग्गा ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि महीने में लगभग 07 से 08 करोड़ रूपयों का ट्रांजेक्शन किया जाता था, जो साल का लगभग 100 करोड़ का होता है। आरोपियों के दुबई एवं श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। यह सभी किराये के डुप्लेक्स में एक साथ रहे थे और आरोपियों में 4 ग्वालियर के और एक दतिया जिले का रहने वाला है। जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि सभी क्विक मनी बनाने के चक्कर में लगे हुए थे और इन सभी की उम्र 28 के आस-पास की है। यह सभी डुप्लेक्स में ऑफिस बनाकर ऑनलाइन सट्टा, बैंक अकाउंट की खरीद फरोख्त और ऑनलाइन गैम्बलिंग के जरिए फ्रॉड कर रहे थे। आरोपियों द्वारा 100पैनल नामक वैवसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने का कार्य किया जा रहा था। आरोपीगणों के मोबाइल फोन में कई सारे बैंक अकाउंट की डिटेल्स प्राप्त हुई हैं जिनके संबंध में जानकारी संबधित बैंक से ली जा रही है। वही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। तकनीकी जांच एवं बैंकिंग डाटा के विश्लेषण के आधार पर साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन सट्टा, गैम्बलिंग, बैंक खातों की खरीद-फरोख्त एवं संभावित साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही किराये पर मकान देने वाले की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
तमिलनाडु में गणेश चतुर्थी की मूर्तियाँ थूथुकुड़ी से जिले भर में भेजी गईं
Noida, Uttar Pradesh:Tamil Nadu: With Ganesh Chaturthi celebrations scheduled to be held in the coming days, Vinayagar idols are being prepared in various parts of Thoothukudi city. As part of the preparations, members of various organisations are transporting Vinayagar idols from Thoothukudi city to different parts of the district in vehicles for worship. The idols are being carefully loaded onto vehicles with necessary safety measures and will be installed at designated locations, where special prayers and worship will be conducted.0
0
Report
जेल से धमकी का आरोप, अमेठी में प्रधान पद की दावेदारी पर गरमाया विवाद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी।अमेठी में ग्राम प्रधान पद की दावेदारी को लेकर विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर प्रधान पद के प्रत्याशी अभिषेक प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक का दावा है कि पूर्व मंत्री ने जेल के अंदर से फोन कर उनके पिता को धमकी दी। आरोप है कि फोन के बाद पूर्व मंत्री के भतीजे अरुण प्रजापति, अपने भाई और तीन-चार अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर असलहों से लैस होकर अभिषेक के घर पहुंचे। अभिषेक के मुताबिक आरोपितों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव का बताया जा रहा है। अभिषेक प्रजापति का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर वह गांव में विकास कार्यों की कथित कमियों और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी के बाद विवाद बढ़ने का आरोप है। घटना के बाद अभिषेक प्रजापति ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी खड़ा हो रहा है। यदि पूर्व मंत्री ने जेल के अंदर से फोन किया है तो जेल के भीतर मोबाइल फोन या संचार का माध्यम पहुंचने की जांच भी जरूरी होगी। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है और जेल प्रशासन का पक्ष भी सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज में विकास योजनाओं की हकीकत परखी, केंद्रीय सचिव ने किया निरीक्षण
Mirzacheuki, Jharkhand:साहिबगंज। आकांक्षी प्रखंड मंडरो में विकास योजनाओं की जमीनी प्रगति परखने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन पहुंचे। उन्होंने सिमड़ा पंचायत के फुलो लक्ष्मी गांव में निर्माणाधीन जलमीनार, फॉसिल पार्क, कौड़ी खुटाना पंचायत की आंगनबाड़ी और मिर्जाचौकी स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में आईसीटी लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षाफल, संक्रमण दर, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद मिर्जाचौकी हाट में मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार सहित शिक्षा, योजना एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
डोरंडा में 6 राउंड गोलीबारी से दहशत, इलाके में पुलिस जांच तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची के डोरंडा में 6 राउंड फायरिंग से दहशत. डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला, उर्दू लाइब्रेरी के पास अपराधियों ने करीब 6 राउंड गोली चलाई. फायरिंग के बाद अपराधी वाहन पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा जगन्नाथपुर थाना चुटिया थाना और हिंदपीढ़ी थाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है0
0
Report
गोरखपुर के तरकुलही देवी मंदिर में प्रसाद के विवाद पर मारपीट, वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी चौरा से बड़ी खबर है... यहां के सुप्रसिद्ध तरकुलही देवी माता मंदिर परिसर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को कई लोग घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर लात-मुक्कों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रसाद के पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार और श्रद्धालु के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पहले श्रद्धालु ने अपने साथियों के साथ दुकानदार से मारपीट की। इसके बाद आसपास के दुकानदार भी विवाद में कूद पड़े और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और मामले में कुछ लोगों का शांति भंग में चालान किया है। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जानकारी के मुताबिक़, विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद श्रद्धालु ने अपने साथियों के साथ दुकानदार से मारपीट कर दी। दुकानदार की पिटाई होते देख आसपास के दूसरे दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मंदिर परिसर में मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। युवक को दौड़ाकर लात-मुक्कों से पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे सभी लोग कौन हैं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौरी चौरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस वायरल वीडियो और मौके से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान भी किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सवाल ये है कि आखिर मंदिर परिसर में विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे?0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में डीजल डालकर आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार, रामदास अस्पताल में भर्ती
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र मैं एक शख्स पर डीजल डालकर आग लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दरअसल गांव भीकमपुर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे 50 वर्षीय रामदास पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 43 वर्षीय राजेश कुमार पर रामदास के 62 हजार रुपये बाकी थे। आरोप है कि पैसे मांगने पर राजेश और उसके बेटों ने गाली-गलौज की, फिर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। परिजनों ने आग बुझाई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी और आज राजेश कुमार और उसके बेटे अनिकेत (20) को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद चालान कर दिया है।0
0
Report
थाईलैंड रिसॉर्ट मामला: रसूखदार समेत 3 गिरफ्तार, 7 युवतियां हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:थाईलैंड की युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लेने के मामले में खेल ! रिसोर्ट में युवतियों के साथ डांस कर रहा था एक रसूखदार वायरल विडियो में झूमता हुआ दिखाई दे रहा यह रसूखदार पुलिस इस पार्टी में ड्रग्स आदि के उपयोग की आशंका जता रही है ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहा है बड़ा सवाल जब इतना गंभीर मामला है तो रसूखदार को छोड़ा या भाग निकला ? क्या पुलिस ने इस रसूखदार को निकाला दिया और बाकी को किया गिरफ्तार ? SHO का कहना है कि जब वे पहुंचे तब 7 युवतियों के साथ रिसॉर्ट में 3 ही जने थे इसी लिए केयर टेकर सहित तीन युवकों को ही गिरफ्तार किया गया बहरहाल मामले में अब जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के एक्शन का इंतजार ?0
0
Report
जालौन में पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट और रिवाल्वर दिखाकर हत्या की कोशिश—वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट और अवैध रिवाल्वर दिखाते वीडियो वायरल, एक युवक और पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच आपसी कहासुनी को लेकर हुआ विवाद, युवक ने शराब के नशे में सेल्समैन को जातिसूचक गालियां देकर की मारपीट, दबंग युवक ने पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन को अवैध रिवाल्वर दिखाकर की जान से मारने की कोशिश, पूरी घटना का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध रिवाल्वर को बरामद कर दबंग युवक हिरासत में लिया, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पहुंचाया कोतवाली, मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला।0
0
Report
Advertisement
BRICS समिट पर इमरान मसूद बोले: भारत की विदेश नीति सुधरी, वार्ता से विवाद हलें
Saharanpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने BRICS समिट को लेकर कहा कि दिल्ली डिक्लेरेशन के बाद भारत की विदेश नीति और डिप्लोमेसी को लेकर पिछले दिनों जो डेंट लगा था, उसकी काफी हद तक रिपेयरिंग हुई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब यह इस बात पर निर्भर करेगा कि BRICS देशों द्वारा किए गए डिक्लेरेशन पर कितनी मजबूती से कायम रहा जाता है। इमरान मसूद ने कहा कि सभी BRICS देशों को एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। भारत और चीन के बीच जो कॉन्फ्लिक्ट हैं, उन्हें बातचीत और समाधान के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे BRICS और मजबूत होगा और तेजी से बन रहे नए वर्ल्ड ऑर्डर में BRICS की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देगी। कांग्रेस सांसद ने BRICS को आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि BRICS देशों के पास विश्व की बड़ी आबादी और अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है, साथ ही बड़ी वर्कफोर्स भी इन देशों के पास है। ऐसे में BRICS का मजबूत होना एक अच्छा कदम है और इसका भविष्य बेहतर हो सकता है बुलंदशहर में हुई विजय संकल्प रैली में दिए गए अपने बयान को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि किसी को हराने के लिए एकजुट होने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और लोगों को अपनी जीत के रास्ते तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात के बीच कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती के साथ लड़ रही है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि उन्हें राहुल गांधी का हाथ पकड़कर और कांग्रेस का झंडा थामकर आगे बढ़ना है या नहीं। आकाश आनंद और उनके छोटे भाई को फिर से पार्टी से बाहर किए जाने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है और कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण के हाईकोर्ट पहुंचने और जुर्माने पर स्टे मिलने के सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मामला अब हाईकोर्ट में है। कोर्ट में दस्तावेजों और रिकॉर्ड के आधार पर ही सुनवाई होगी। इमरान मसूद ने कहा कि कोर्ट के अंदर पेपर और डॉक्यूमेंट्स के आधार पर बात होगी। उन्होंने दावा किया कि यदि दस्तावेजों में मामला टिक नहीं पाया तो उसका असर सुनवाई में दिखाई देगा।0
0
Report
1.28 लाख के नकली सिक्के और बनाने वाली मशीनें बरामद, पांच गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली 20 रुपये के सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,400 नकली 20 रुपये के सिक्के, जिनकी कीमत 1.28 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। इसके साथ ही ₹500 के 20 नोट, आठ मोबाइल फोन, दो कारें और नकली सिक्के बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में मशीनरी व उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह, हिमांशु उर्फ गुल्लू, कुलदीप, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन और अनुराग पाल उर्फ लंकेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सिक्के तैयार करने वाली छह मशीनें, पांच लोहे की डाई, 39 बिना मुहर की डाई और 20 मुहर वाली डाई बरामद हुई हैं। इसके अलावा डाई पॉलिश करने की मशीन, घिसाई पत्थर, हथौड़े, रेती, आरी, रिंच, शिकंजा, वर्नियर कैलिपर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और ओवन समेत अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के अधबने सिक्के भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस को सात हिसाब-किताब रजिस्टर/पैड और एक चेकबुक भी मिली है। बरामद वाहनों में एक ईको स्पोर्ट और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP70HZ8108 शामिल है। 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के चलाने का दावा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मिलकर नकली 20 रुपये के सिक्के तैयार करते थे और उन्हें बाजार, सरकारी शराब के ठेकों और टोल टैक्स आदि स्थानों पर चलाते थे। आरोपियों ने अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्के बाजार में चलाने की बात कही है। पुलिस इस दावे की जांच कर गिरोह के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। मामले में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 218/26 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु उर्फ गुल्लू के खिलाफ पहले से भी नानौता थाने में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।0
0
Report
दिल्ली से चोरी कर सुपौल में मिट्टी में छुपे करोड़ों के आभूषण बरामद
Bihar:सुपौल में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक घर में मिट्टी के नीचे दबाकर रखा गया करोड़ों के चोरी का आभूषण को पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. यह मामला प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर का है, बताया गया है कि दिल्ली से चोरी कर एक शातिर चोर नकदी सहित करोड़ों के सोने और हीरे के जेवरात अपने ससुराल में मिट्टी के नीचे छुपाकर रखा था, जिसे दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है. दरअसल देर रात दिल्ली पुलिस ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर से एक घर से चोरी का 4 लाख 34 हजार 650 रुपये नकद और सोने और हीरे के 115 आईटम के जेवरात बरामद किया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के ससुर सह गृह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि चोरी की इस घटना के मुख्य आरोपी अनिल कामत भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है. घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार गुप्ता व अनुज कुमार गुप्ता के घर में पिछले 5 सितंबर को चोरी की घटना घटी थी. बताया गया कि दोनों भाई काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए थे और घर सूना था, बताया गया कि उसके घर में वहां सुपौल जिले के मरोना निवासी अनिल कामत और एक अन्य व्यक्ति नौकरी करते थे, घर सुना देख दोनों ने घर में रखे करोड़ों के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए. जिसके बाद दिल्ली निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दिल्ली के तिमारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये दोनों शातिर चोर की तलाश शुरू की और चोरी की इस घटना में संलिप्त सुपौल जिले के मरोना थाना क्षेत्र निवासी अनिल कामत और उसके एक साथी की खोजबीन में जुट गई. बताया गया कि चोरी की घटना में संलिप्त अनिल कामत के एक साथी को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी अनिल कामत की तलाश में दिल्ली पुलिस सुपौल पहुंची. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस शनिवार को अनिल कामत की तलाश में प्रतापगंज पहुंची। जांच में पता चला कि अनिल कामत का ससुराल सुखानगर पंचायत में है. दिल्ली पुलिस ने प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार के साथ प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर गांव पहुंची जहाँ आरोपी अनिल कामत के ससुराल की तलासी ली गई. जानकारी मिली है कि पुलिस को देखते ही आरोपी अनिल कामत मौके से फरार होने में कामयाब रहे. जिसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी शुरू की तो पहले भूसा के घर में छिपाकर रखे गए 4 लाख 34 हजार 650 रुपये नकदी बरामद हुए, इसके बाद घर के सदस्यों से पूछताछ में जेवरात जमीन में गाड़कर छिपाने की जानकारी मिली. पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कर जेवरात से भरा बैग बरामद किया। जिसमे पुलिस ने एक बैग में छीपाकर रखे गए चोरी का सोना और हीरे के 115 प्रकार के आभूषण बरामद किए हैं. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विरपुर SDPO पवन कुमार भी प्रतापगंज थाना पहुंचे. SDPO ने बताया कि दिल्ली से चोरी हुए आभूषण और नकदी को बरामद किया गया है. आभूषण और नकदी के बरामदगी की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल कामत मरौना का रहने वाला है। उसने दिल्ली में चोरी के बाद करोड़ों के जेवरात और नकदी को अपने ससुराल में छिपाकर रखा था, दिल्ली पुलिस कि टीम सुखानगर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोने और हीरे के जेवरात को बरामद किया है. साथ ही 4 लाख 34 हजार 650 रुपया भी नकद बरामद किया गया है. बताया गया कि बरामद आभूषण का मूल्य करोड़ों में है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी के ससुर सह गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे कि कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून कई जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने 25 से अधिक जिलों में जताई बारिश की संभावना अगले दो दिन बदल रहेगा मौसम0
0
Report
हरदा में बारिश जारी, सिराली-खिरकिया में नदी-नाले उफान, ग्रामीण इलाकों में आवागमन बाधित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में एक बार फिर लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते जिले के सिराली, एव खिरकिया ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर रास्तों पर पानी आने से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने हरदा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी और नाले उफान पर हैं, जिसके चलते कई गांवों के रास्तों पर पानी भर गया है। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
कटनी: ऑटो से 61 लीटर अवैध शराब तस्करी गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:ऑटो से अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार कटनी जिले की कुठला थाना पुलिस ने ऑटो में अवैध रूप 61 लीटर देशी शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है कटला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑटो में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन के किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो (क्रमांक MP21ZJ8883) को रोका गया ओर ऑटो चालक से पूछताछ की गई तो ऑटो ड्राइवर ने अपना नाम राजेश कुमार यादव बताया जिसकेबाद ओर भी पूछताछ की तो ड्राइवर गोलमाल जवाब देने लगा जिसके बाद ऑटो की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर 7 खाकी कार्टन बरामद हुए। इनमें कुल 342 पाव देशी लाल व सफेद शराब भरी पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 61.56 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये है।आरोपी के विरुद्ध थाना कुठला में अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
