271831
Shravasti - मदरसे में चल रहा था नकली नोट छापने का काम, हजारों के नकली नोट बरामद
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले में पुलिस व एसओजी टीम ने नकली नोट छापने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस व एसओजी की छापेमारी के दौरान बड़ा खुलाशा हुआ है। मदरसे में नकली नोट छापने का काम चल रहा था। पुलिस ने मल्हीपुर इलाके के एक मदरसे में छापेमारी कर नकली नोट छापने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से 34 हजार 500 रुपये के नकली नोट और 14 हजार 500 रुपये के असली नोट बरामद किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वार्ड 87 में ईवीएम तकनीकी खराबी से मतगणना अटक, कांग्रेस ने धरना शुरू किया
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत मिल गया है और भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। 100 वार्डों में से 99 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 55 वार्डों, कांग्रेस ने 40 वार्डों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की है। लेकिन वार्ड क्रमांक 87 का परिणाम EVM में तकनीकी खराबी के चलते अटक गया है। वार्ड 87 की मतगणना के दौरान एक भाग संख्या की मशीन में गड़बड़ी आने की सूचना पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और शहर जिला महिला अध्यक्ष तत्काल जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचीं। मौके पर मौजूद कलेक्टर और एडीएम से वार्ता कर संबंधित पेटी और मशीन को सील करवाया। कलेक्टर के निर्देश पर ईसीबी/एडीएम द्वारा मशीन को सील पैक किया गया और तकनीशियन के आने तक उसे नहीं खोलने का आश्वासन दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में पूरी पारदर्शिता चाहती है और मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर EVM को सील किए जाने के बाद वार्ड 87 की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी शर्मा अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी करते हुए आज ही परिणाम घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए और मांग की कि प्रत्याशी के दो समर्थकों को मशीन की निगरानी के लिए साथ रहने दिया जाए। कांग्रेस नेताओं ने धांधली की आशंका जताते हुए चेतावनी दी कि परिणाम घोषित होने तक धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन को देखते हुए मतगणना स्थल पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। फिलहाल सभी की नजरें वार्ड 87 के अटके हुए परिणाम पर टिकी हैं। बाइट— लक्ष्मी शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी बाइट— शालिनी गौतम, महिला कांग्रेस0
0
Report
देवली नगरपालिका में भाजपा को बहुमत, निर्दलीय पार्षद ने भाजपा का दामन थामा—राजनीतिक मोड़
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक नगर पालिका में BJP का बहुमत, निर्दलीय पार्षद मुकेश महावार ने थामा भाजपा का दामन देवली नगर पालिका चुनाव के बाद सियासी तस्वीर में नया मोड़ सामने आया है। वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय पार्षद मुकेश महावार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद देवली नगर पालिका में भाजपा पार्षदों की संख्या 17 से बढ़कर 18 हो गई है। निर्दलीय पार्षद के भाजपा में शामिल होने के साथ ही अब देवली नगर पालिका में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इससे नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। मुकेश महावार के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं, नगर पालिका की राजनीति में इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
बाड़मेर निकाय चुनाव हार के बाद कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान तेज: जैन बनाम गोदारा
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर निकाय चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस का चौथी बार बोर्ड बनाने का सपना टूट गया है, लेकिन नतीजों के साथ ही पार्टी के भीतर की खींचतान भी खुलकर सामने आ गई है。 सबसे बड़ी बात आशंका के मुताबिक कांग्रेस के दो गुट अब आमने-सामने हैं。 एक तरफ पूर्व विधायक मेवाराम जैन टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति तक कई मोर्चों पर चुनाव कमेटी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कमेटी ने कई स्तरों पर उचित निर्णय नहीं लिए, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा。 वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने हार के लिए पार्टी के बागी प्रत्याशियों और भीतरघात को जिम्मेदार ठहराते हुए पूरे मामले की जांच की जरूरत बताई है。 यानी बाड़मेर में सवाल सिर्फ बोर्ड गंवाने का नहीं, अब सवाल यह भी है कि हार की जिम्मेदारी किसकी? मेवाराम जैन बनाम लक्ष्मण सिंह गोदारा , निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत अब खुलकर सतह पर आ गई है。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में थ्री स्टार होटल निर्माण के नाम पर 1.18 करोड़ की ठगी फंसी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में थ्री स्टार होटल निर्माण के नाम पर व्यवसायी से 1 करोड़ 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े तीन ठेकेदारों ने होटल निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये लिए, लेकिन मौके पर सिर्फ गड्ढा खोदकर काम बंद कर दिया। फर्जी बिल और रसीदें दिखाकर भरोसा दिलाते रहे। शाहपुर पुलिस ने जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोरखपुर महानगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर का है, जहां धर्मपुर प्रगति विहार कॉलोनी निवासी राम अवतार सिंह की जमीन पर थ्री स्टार होटल बनना प्रस्तावित था। पीड़ित के मुताबिक, 23 अगस्त 2021 को लखनऊ के आदिल नगर, टेढ़ी पुलिया स्थित रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े ठेकेदार मो. फरीद किदवई, फैकुल्लाह खान और नसीम अहमद से अनुबंध किया था। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग तारीखों में बैंक खाते से 85 लाख 27 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए, जबकि 32 लाख 73 हजार रुपये नकद लिए गए। कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये लेने के बाद भी होटल का निर्माण नहीं कराया गया। साइट पर सिर्फ गड्ढा खोदा गया और फिर काम बंद कर दिया गया। पीड़ित ने आरोपितों द्वारा फर्जी बिल और रसीदें दिखाकर निर्माण आगे बढ़ाने का भरोसा दिया गया। खोदे गए गड्ढे को पाटने में पीड़ित ने लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए। 9 अप्रैल को आरोपितों की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर कूटरचित इकरारनामा था। मूल अनुबंध के पैरा 18 को काटकर हस्ताक्षर किए गए थे, जबकि कथित फर्जी प्रति में इसी पैरा के जरिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग जोड़ दी गई। पीड़ित ने आरोपितों पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल बैंक ट्रांजैक्शन, अनुबंध, बिल-रसीद और कथित कूटरचित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।0
0
Report
इंस्टाग्राम पर बात करना जानलेवा: क्या कारण बन रहा है यह खतरा
Panna, Madhya Pradesh:instagram पर बात करना जानलेवा साबित हुआ0
0
Report
खबर के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं
Indore, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव का केंद्र पर सवाल: बिहार के लिए तुरंत राहत पैकेज की मांग
Patna, Bihar:UCC के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा पहले चिराग पासवान जी अपना क्लियर स्टैंड बताएं। गोल-गोल बात करने से काम नहीं चलेगा। बिहार में 45 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हम लगातार केंद्र सरकार को चिट्ठियां लिख रहे हैं, अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन सवाल है कि हमारी मांगों में से कितनी मांगें पूरी हुईं? अगर केंद्र सरकार की टीम बिहार आ रही है तो सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं आनी चाहिए। बिहार सरकार को खुद पता है कि कितनी बड़ी तबाही हुई है, कितने लोग प्रभावित हैं। फिर दोबारा आकलन के नाम पर समय क्यों बर्बाद किया जा रहा है? प्रधानमंत्री जी को तत्काल बिहार के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए और वह पैकेज जमीन पर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचना चाहिए। गुजरात में बारिश होती है तो तत्काल पैकेज की घोषणा हो जाती है, लेकिन बिहार के साथ ऐसा क्यों नहीं? बिहार के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार अब नहीं चलेगा। और सबसे बड़ा सवाल बिहार सरकार से है—क्या बिहार के मुख्यमंत्री में इतना दम नहीं है कि वे केंद्र के सामने बिहार का हक मजबूती से रख सकें? मुख्यमंत्री को बिहार की आवाज बनना चाहिए, सिर्फ केंद्र के फैसलों पर अंगूठा लगाने वाला नहीं। और जहां तक यूसीसी का सवाल है, अगर नीतीश कुमार जी ने पहले अपना रुख साफ किया था, तो आज उनके नेता भी स्पष्ट करें कि उनका स्टैंड क्या है। बिहार की राजनीति में फैसला और नेतृत्व गोल-गोल बातों से नहीं, स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व से होता है।0
0
Report
लखनऊ में संजय निषाद ने माता प्रसाद पांडेय से भेंट कर विषयों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद ने आज लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता माता प्रसाद पाण्डेय से उनके निजी आवास पर भेंट कर विषयों पर चर्चा की0
0
Report
CID की बड़ी कार्रवाई: JSSC-CGL घोटाला में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
Ranchi, Jharkhand:JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई पश्चिम बंगाल के आरोपी दिलीप कुमार पासवान को किया गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया CID के मुताबिक कई JSSC-CGL अभ्यर्थियों को पहुंचाया गया था अनुचित लाभ JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में भी एक आरोपी गिरफ्तार रांची के शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार की गिरफ्तारी आरोपी एजेंट के रूप में कर रहा था काम, भेजा गया न्यायिक हिरासत0
0
Report
Advertisement
21 वर्षीय अवनीश कुमार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mau, Uttar Pradesh:आपसी रंजिश में 21 वर्षिय युवक की गोली मारकर की हत्या झुण्ड बनाकर आए थे बाइक सवार बदमाश अपने दोस्त को बुआ के घर से लाने गया था मृतक तभी घात लागए बदमाशों ने युवक पर किया हमला मृतक का नाम अवनीश कुमार बताया जा रहा है घटना के बाद भागे बदमाश पुलिस मामले की जांच में जुटी मौके पर हुई 21 वर्षिय अवनीश की मौत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्म हाउस सरसेना पेट्रोल पंप के सामने हुई हत्या जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जिला चिकित्सक डॉ नितिन ने दि जानकारी सीसीटीवी के आधार पर की जाँच पुलिस की तीन टीम हत्यारों के धार पकड़ में लगायी गई पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी0
0
Report
चित्रकूट जिला अस्पताल में सिजेरियन के नाम पर पैसे मांगने के आरोप, जांच शुरू
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर पर सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर मरीज के परिजनों से पैसे लेने का आरोप लगा है। मामले में डॉक्टर के पति के मोबाइल पर ऑनलाइन पैसे भेजे जाने का कथित स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने आरोप लगाया है कि आनंदपुर निवासी एक महिला के पति से ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर श्वेता मिश्रा ने कथित तौर पर अपने पति सुधीर तिवारी के मोबाइल पर 10 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवाए। इसके अलावा 4 हजार रुपये नकद लेने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, पीड़ित महिला शिवानी ने भी जिला अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बच्चे के जन्म के लिए डॉक्टर द्वारा पैसे लिए जाने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र प्राधी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने मांग की है कि यदि जांच में डॉक्टर दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें निलंबित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है。0
0
Report
यूपी कैडर की 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 15 सितम्बर प्रभावी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उनका इस्तीफा 15 सितम्बर से प्रभावी माना जाएगा। दिव्या ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र दिया था। राज्य सरकार ने इसे केंद्र सरकार को भेजा था0
0
Report
Advertisement
लोक लेखा समिति पर गोपनीयता का दबाव, 6 फ्लैगस्टाफ रोड जांच रंग ले रहा
New Delhi, Delhi:अजय महावर , अध्यक्ष , पीएसी कमेटी पीएसी एक संवैधानिक कमेटी है 2008-09 के बाद से सदन में 17 साल बाद 2025 पीएसी ने रिपोर्ट पेश की थी पिछली सरकार ने पूरे कार्यकाल में एक भी सीएजी रिपोर्ट टेबल नहीं की, पीएसी की रिपोर्ट भी पेश नहीं की 6 फ्लैगस्टाफ रोड की जांच का मामला भी पीएसी के सामने आया विधानसभा से जांच के लिए पीएसी को कहा गया पीएसी किसी राजनीतिक दल की तरह काम नहीं करती है पीएसी की बैठकों को गोपनीय रखा जाता है सीएजी ने जो उल्लेख किया था उसके लिए 6 फ्लैगस्टाफ रोड जांच के लिए जाना था लेकिन जिस तरह से आप नेताओं ने पीएसी जानकारी लीक किया वो बीच ऑफ प्रिविलेज में आता है उन्होंने इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की स्पीकर से इस मामले में बात कर रहे हैं सीएजी ने जो कहा है उसी की जांच की जा रही है सीएजी ने जो अपनी रिपोर्ट में कहा गया - पीडब्ल्यूडी ने जो रेट कोट किया वो एक साल पुराना था क्षेत्रफल को बढ़ाया गया था घर में काफी महंगा समान लगाया गया टेंडर प्रकिया की कॉपी भी मांगी गई स्टाफ ब्लॉक बनना था लेकिन वो बना ही नहीं एक ही ठेकेदार ही आखिर क्यों रहा आईएएस और स्टाफ क्वाटर को तोड़ा गया इस सभी बातों के सवाल को जानने के लिए एक दौरा रखा गया था लेकिन उस दौरे को टाला गया इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की , जानकारी को लीक किया गया , पीएसी एक दायरे में बंधी हुई है पीएसी की प्रोसिडिंग को लीक किया गया पीएसी एक संवैधानिक दायरे में बंधी है आप नेताओं ने जो कुछ बयान दिए हैं उसकी मै निंदा करता हूं, PAC किसी के दवाब में नहीं आएगी। आगे कमेटी 6 फ़्लैग स्टाफ रोड बंगले का विजिट करेगी राजनीतिक दल को आपस में आरोप प्रत्यारोप करने हैं तो वह उनका विषय है, लेकिन लोक लेखा समिति को राजनीतिक विवाद का माध्यम बनाना स्वीकार्य नहीं है। समिति की गोपनीय कार्यवाही को सार्वजनिक करना, उसके आधार पर राजनीतिक बयानबाजी करना और उस पर दबाव बनाने का प्रयास करना गंभीर विषय है। जिन लोगों ने लोक लेखा समिति की संस्था को कमजोर करने, उसकी जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने या उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया है, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूँ। लोक लेखा समिति किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है। समिति निष्पक्ष रूप से, तथ्यों के आधार पर और अपने संसदीय दायरे के भीतर काम करती रहेगी। सीएजी की रिपोर्ट में जो प्रश्न उठाए गए हैं, उनका तथ्यात्मक उत्तर सामने लाना और सार्वजनिक धन के उपयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करना ही लोक लेखा समिति का दायित्व है。0
0
Report
शाहीन एकेडमी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन; प्रताड़ना और खाने में कीड़े के आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:शाहीन एकेडमी स्कूल के विरोध में Zen-G और Alpha सड़क पर उतरे, जमकर काटा हंगामा, स्कूल स्टाफ, मैनेजमेंट पर प्रताड़ित करने के लगाए छात्र-छात्राओं ने लगाए आरोप, हॉस्टल में मिलने वाले खाने में निकलते हैं कीड़े, रहती है गंदगी - छात्र-छात्राएँ, शाहीन एकेडमी के काफ़ी बच्चे इन्फेक्शन के हो रहे हैं शिकार, छात्रों ने शरीर पर हो रहे इन्फेक्शन को कैमरे पर भी दिखाया, छात्र-छात्राओं का आरोप, मैनेजमेंट के प्रताड़ना के कारण 2 बच्चे सुसाइड की कर चुके हैं कोशिश, कई घंटे छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई और न्याय की करते रहे माँग, हंगामे को देख स्कूल और हॉस्टल से स्टाफ दिखा नदारद, सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस पहुँची, बमुश्किल घंटों में हो सके बच्चे काबू, जवां थाना इलाके के अमरौली स्थित शाहीन एकेडमी का मामला.0
0
Report
हरदोई: दुनिया छोड़ रहा हूं वीडियो के बाद लापता युवक, नदी में खोज जारी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पत्नी को भेजा ‘दुनिया छोड़ रहा हूं’ का वीडियो,फिर रहस्यमय तरीके से लापता हुआ युवक,सई नदी पुल के पास मिली बाइक,गोताखोरों ने घंटों खंगाली नदी,अब तक नहीं लगा कोई सुराग उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले घर से नाराज होकर निकला एक युवक पत्नी को कथित तौर पर ‘दुनिया छोड़ रहा हूं’ का वीडियो भेजने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।वही युवक की बाइक पिहानी-हरदोई मार्ग पर सई नदी के पुल के पास खड़ी मिली।वायरल वीडियो और मौके पर मिली बाइक के आधार पर उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है。 जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के बरैया पुरवा निवासी चंद्रमोहन रविवार शाम बाइक से घर से निकले थे।बताया गया कि वह अपनी बहनों के घर कुंवरपुर वसीठ और बरवर, खीरी गए थे। इसी दौरान शाम करीब को उन्होंने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा।वीडियो में युवक के दुनिया छोड़ने की बात कहने के साथ पत्नी से खुश रहने की बात कहे जाने की जानकारी सामने आई है।वीडियो मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई।कुछ देर बाद चंद्रमोहन का मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनकी बाइक पिहानी-हरदोई मार्ग पर सई नदी के पुल के पास खड़ी मिली।बाइक नदी पुल के पास मिलने और वीडियो सामने आने के बाद युवक के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई।सोमवार को गोताखोरों को भी नदी में उतारा गया।गोताखोरों ने घंटों तक नदी में युवक की तलाश की,लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।पिहानी के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
