SHRAVASTI-भैस चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Tulsipur, Uttar Pradesh:चोरी की चार भैंस से लदी पिकअप वाहन को मल्हीपुर पुलिस ने पकड़ा। वाहन पर सवार तीन आरोपी सुभान अली निवासी बेडियन पुरवा थाना रिसिया जिला बहराइच, राम कुमार यादव निवासी बैरिया कुंडी थाना भिनगा व सोनू यादव निवासी लक्ष्मन नगर थाना सोनवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो अज्ञात। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी निवासी छोटेलाल के घर से 14 फरवरी को हुई थी चार भैस की चोरी। सोनू यादव को उनके परिजन दो दिन से कर रहे थे तलाश।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
