271831
श्रावस्तीः बीजेपी विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुना 'मन की बात' कार्यक्रम
Bhinga, Uttar Pradesh:बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। इसके बाद बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम सदैव ही हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम हम सब में हर बार एक नई ऊर्जा भरने का काम करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांवड़ यात्रा सुरक्षित तरीके से सम्पन्न, मंत्री ने समीक्षा बैठक में कड़े उपाय लिये
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग कांवड़ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवर यात्रा सकुशल तरीके से कराई जाएगी सम्पन पुलिस और प्रशासन रखेगा सोशल मीडिया पर नजर यात्रा को बदनाम करने वालो के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगने वाली दुकानो की पहचान के लिए लगेगी नेम प्लेट कांवड़ यात्रियो के लिए जगह जगह लागये जाएंगे कैम्प कांवड़ यात्रा के मार्ग होंगे दुरुस्त बिजली विभाग लाइनो को कराएगा दुरुस्त कैबिनट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला अधिकारी एसएसपी सीडीओ एसडीएम सीओ के साथ सर्किट हाउस में कई समीक्षा बैठक । बाइट धर्मपाल सिंह, पशुधन मंत्री0
0
Report
झांसी के लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन न बढ़ा तो काम बंद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन न बढ़ा तो काम बंद0
0
Report
मथुरा के बेरा में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों का खूनी संघर्ष
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े मथुरा। मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बेरा में गुरुवार सुबह दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद बेहद उग्र हो गया। hंगामा शांत कराने मौके पर पहुंची यूपी 112 पीआरवी पुलिस टीम को ही ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए पुलिस वाहन पर पथराव और हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। रोड साइड दीवार बनाने को लेकर भड़का विवाद जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। गांव बेरा निवासी संदीप कुमार और कुमरपाल, अमर सिंह आदि के बीच काफी समय से दीवार लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। कुमरपाल पक्ष के लोग सड़क किनारे (रोड साइड) दीवार लगाने का कड़ा विरोध कर रहे थे, जबकि संदीप पक्ष जबरन वहां दीवार खड़ी करने का प्रयास कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख संदीप ने तुरंत डायल 112 पीआरवी पुलिस को कॉल कर मौके पर बुला लिया। पुलिस को बनाया निशाना, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, तो कुमरपाल पक्ष के लोग और अन्य उग्र ग्रामीण पुलिस के साथ ही उलझ गए। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन के आगे खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ सरेआम अभद्रता की। विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी पर हमला बोल दिया और उसके शीशे चकनाचूर कर दिए। ग्रामीणों के आक्रामक रुख और बिगड़ती स्थिति को देखकर पुलिसकर्मियों को जान बचाकर वहां से पीछे हटना पड़ा। गंभीर स्थिति पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ मांट, जांच शुरू पुलिस वाहन पर हमले की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) मांट भारी पुलिस बल के साथ गांव बेरा पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए उग्र भीड़ को खदेड़ा और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। सीओ मांट ने क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली。 वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान जारी इस पूरी घटना का वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर पुलिस पर हमला करने वाले और अभद्रता करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। चिन्हित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में एसओजी ने भर्ती पेपर लीक मामले के सरगना सहित आठ गिरफ्तार, 57 लाख वसूली की पुष्टि
Jaipur, Rajasthan:Jaipur एसओजी की कार्रवाई प्राध्यापक/स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 क़ो लेकर कार्रवाई पेपर लीक प्रकरण का मुख्य सरगना विनोद कुमार रेवाड़ गिरफ्तार अयोग्य अभ्यर्थी को लीक प्रश्न-पत्र पढ़ाकर फर्जी तरीके से स्कूल व्याख्याता बनवाने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य एसओजी गिरफ्त में पेपर लीक गिरोह के सरगना अनिल कुमार मीणा उर्फ शेर सिंह ने तत्कालीन RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा से करीब 60 लाख रुपये में प्रश्नपत्र किए थे हासिल कृषि विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और शारीरिक शिक्षा विषयों के हलशुदा प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक परीक्षा से पहले पहुंचाए विनोद कुमार रेवाड़ ने लगभग 50 लाख रुपये देकर इन चारों विषयों के हलशुदा प्रश्नपत्र किए थे हासिल कृषि विज्ञान विषय के अभ्यर्थी अशोक कुमार यादव से करीब 7 लाख रुपये लेकर परीक्षा से पहले उसे प्रश्नपत्र पढ़ाया। अशोक कुमार यादव, अनिल कुमार मीणा और बाबूलाल कटारा को पहले ही हो चुके है गिरफ़्तार गिरफ़्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था घोषित आठ अभ्यर्थियों को करीब 10-10 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र करवाए थे उपलब्ध वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले लीक किया गया आरोपी विNarration रेवाड़ ने 29 अभ्यर्थियों से करीब 57 लाख रुपये वसूले0
0
Report
परिसीमन के बाद पंचायत-डिजिटल परिषद से जुड़ी इकाइयों में खुशी की लहर
Noida, Uttar Pradesh:परिसीमन के बाद अलग-अलग संघ जो है पंचायत से जुड़े जिला परिषद से जुड़े उनमें खुशी का माहौल है0
0
Report
नायगांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, जलभराव से बचने को कड़ा एक्शन
Mumbai, Maharashtra:अगर समय रहते नहीं चलता बुलडोजर, तो नालासोपारा की तरह डूब सकता था नायगांव! पुलिस ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा नालासोपारा और वसई में हाल ही में लगातार चार दिनों तक हुए भीषण जलभराव से सबक लेते हुए अब पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में नायगांव के उस इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई, जहां बिना समुचित जल निकासी व्यवस्था और नियमों का पालन किए निर्माण किया जा रहा था। अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं होती और वहां बड़ी संख्या में लोग बस जाते, तो भविष्य में भारी बारिश के दौरान नायगांव के इस पूरे इलाके में भी नालासोपारा जैसी जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी। इसी कार्रवाई के दौरान नायगাঁও पुलिस ने जमीन खरीद-बिक्री में कथित धोखाधड़ी के मामले में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर युसुफ कुरैशी और उसके सहयोगियों के खिलाफ 17 लाख 69 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन मालिक को निर्माण और बिक्री का झांसा देकर कथित रूप से धोखा दिया गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित इलाके में आवश्यक निर्माण अनुमति और वैधानिक मंजूरियों के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक के पहल पर अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल धोखाधड़ी के मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को भविष्य की संभावित आपदा से बचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जिस स्थान पर निर्माण किया जा रहा था, वह कोस्टल लाइन के नजदीक है और वहां जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में अनियोजित और नियमों के विरुद्ध निर्माण से भविष्य में हजारों लोगों के लिए गंभीर जलभराव का खतरा पैदा हो सकता था। हालिया बारिश के दौरान नालासोपारा और वसई में चार दिनों तक पानी भरा रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी अनुभव को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन और अन्य विभाग संवेदनशील इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि भविष्य में नागरिकों की सुरक्षा, जल निकासी व्यवस्था और शहरी नियोजन पर कोई खतरा न आए। फिलहाल नायगांव पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े, अवैध निर्माण और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
26/11 के शहीद सुशील शर्मा को शौर्य चक्र देने में रेलवे पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:26/11/2008 को मुंबई में आतंकी हमले को तकरीबन 18 साल हो गए। आतंकी हमले में एक मात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को फांसी पर भी लटका दिया गया। इस हमले में आतंकियों ने 166 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुवे थे। 18 पुलिस कर्मी शहीद हुवे थे। अकेले छत्र पति साहू जी टर्मिनल पर 52 निर्दोष लोगों की जान चली गई। ऐसे में आज की हमारी इसी छत्रपति साहू जी टर्मिनल से जुड़ी है। लोगो को बचाते हुवे आतंकी हमले का शिकार हुवे रेलवे के कर्मचारी सुशील कुमार शर्मा की मौत हो गई थी। 45 साल के सुशील CST स्टेशन पर असिस्टेंट चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। आतंकी अजमल कसाब और इस्माइल जब स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे उसी वक़्त सुशील शर्मा अपनी जान की परवाह किए hue अपने साथियों और यात्रियों की जान बचा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली लगी। गोली लगने की वजह से स्टेशन पर ही उनकी मौत हो गई। अब इनके परिवार की संघर्ष की कहानी यही से शुरू होती है। सुशील शर्मा का परिवार पिछले 18 सालों हक़ की लड़ाई लड़ रहा है। भारत सरकार से आतंकी हमले का शिकार हुये जिन शहीदों की लिस्ट जारी की उसमें सुशील शर्मा का नाम नहीं था। परिवार अपनी मांग को लेकर रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल गया। 16/112010 को ट्रिब्यूनल ने माना कि सुशील शर्मा के मामले में रेलवे पॉजिटिव तरीके से व्यवहार करे। जो नियम के हिसाब से हैं वैसा कंपनसेशन करे। कोर्ट में बहस के दौरान ये बात भी सामने आई कि सुशील शर्मा ने अत्यधिक बहादुरी का परिचय देते हुवे अपने प्राणों की चिंता नहीं की और लोगो को बचाया। लेकिन रेलवे के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से इनकी फाइल आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे जनवरी 2011 तक फाइल क्लियर कर दी जाए। साथ में अदम्य साहस के लिए परिवार को 5 लाख रुपए का भुगतान भी किया जाए। रेलवे ने फाइल तो आगे नहीं बढ़ाई, लेकिन 5 लाख रुपए जरूर परिवार को दे दिया। इसके बाद साल 2012 में परिवार एक बार फिर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल गया। यहाँ तकरीबन 14 साल की लड़ाई के बाद 4 जुलाई 2025 को कोर्ट साफ़ तौर पर आदेश दिया कि सुशील शर्मा को शौर्य चक्र दिया जाए। इसके लिए कोर्ट ने गृह मंत्रालय , रेलवे बोर्ड के चेयरमैन , रेलवे मंत्रालय के सचिव , सीएसटी स्टेशन के मैनेजर, महाराष्ट्र सरकार के प्रिंसिपल सिक्रेटरी, मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के सीक्रेट को आदेश की कॉपी भेजने का आदेश दिया। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही देखिये की एक साल से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी आज तक आदेश अमल में नहीं लाया गया है। हालांकि की गृह मंत्री की तरफ से रेलवे बोर्ड को लगातार पत्र लिख कर सुशील शर्मा का प्रोफाइल मांगा जा रहा है। पिछले एक साल में 5 बार गृह विभाग की तरफ से रेलवे को पत्र लिखा गया है। लेकिन रेलवे के उच्च अधिकारी इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे है। नियम ये है कि वीरता पुरस्कार के लिए रेलवे बोर्ड की इंटरनल कमिटी नाम तय करती है। नाम तय कर के लिस्ट गृह मंत्रालय को भेजा जाता है। उसके बाद गृह मंत्रालय रक्षा मंत्रालय को लिस्ट भेज देती है। उसके बाद रक्षा मंत्रालय की तरफ से नाम घोषित किया जाता है। लेकिन सुशील कुमार शर्मा के मामले में कोर्ट के आदेश होने के बावजूद रेलवे बोर्ड लगातार लापरवाही कर रहा है। हालांकि गृह मंत्रालय अब 5 बार रेलवे से सुशील शर्मा का प्रोफार्मा मांग चुका है। ये लेटर 10 सितंबर 2025, 21 जनवरी 2026,5 मई 2026, 30 मई 2026 और 5 जून 2026 को लिखे हुए थे। इस मामले में हमने मुंबई में रेलवे के सीपीआरओ डॉक्टर स्वप्निल नीला से बात की। चुकी ट्रिब्यूनल ने सीएसटी स्टेशन के मैनेजर को भी आदेश की कॉपी भेजी थी। इसी लिए इस मामले में सबसे पहली कड़ी स्वप्निल नीला ही बनते है। वाट्सअप मैसेज पर इनका जवाब है कि वो इस मामले में जानकारी इक्कठा कर रहे है। ज्यादा जानकारी रेलवे बोर्ड से मिल सकती है। बाइट। रागिनी शर्मा, शहीद की पत्नी बाइट । आलोक शर्मा, वकील0
0
Report
9 अगस्त को मथुरा में कार सेवा की घोषणा, संतों का एकजुट समर्थन
Mathura, Uttar Pradesh:9 अगस्त को मथुरा में कार सेवा का ऐलान देश भर के अखाड़ों और अखाड़ा परिषद का मिला समर्थन देश भर के साधु संत चित्रगुप्त पीठ से करेंगे कृष्ण जन्मभूमि के लिए कूच चित्रगुप्त पीठ के जगद्गुरू स्वामी सच्चिदानंद जीने ZEE NEWS से बातचीत में किया ऐलान0
0
Report
जालौन में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी साबिर अली ने अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत के अनुसार, उनकी पुत्री आशिया स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में मोहल्ला कटरा निवासी रिजवान ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है, जिसकी जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली जालौन में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जींद दौरे से पहले मोदी स्वागत के लिए तैयारियाँ तेज, इलेक्ट्रिक वाहन परीक्षण
Jhanj Kalan, Haryana:काफिले में एलेक्ट्रिक वाहन हुए प्रयोग मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे जींद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तैयारियों का लिया जायजा जींद रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश0
0
Report
अग्नि काण्ड की घटना को लेकर विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
Khandwari, Uttar Pradesh:अग्नि काण्ड की घटना को लेकर विधायक पहुंचे पीड़ित के घर *विधायक ने अग्नि काण्ड से पीड़ित परिवार की मदद के लिए तहसीलदार, डीएम से की बात स्वयं मदद करने का दिया आश्वासन* चहनिया। स्थानीय कस्बा के अजय गुप्ता एवं विजय गुप्ता की किराना की दुकान में भीषण अग्निकांड को लेकर के विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव ने पीड़ित परिवार के घर जाकर कुशल क्षेम पूछा एवं आर्थिक मदद के लिए तहसीलदार, डीएम से बात किया। साथ ही स्वयं मदद करने का भी आश्वासन दिया वहीं अस्पताल में भर्ती विजय की तबीयत को लेकर जानकारी ली। विगत दिनों चहनिया कस्बा में अजय गुप्ता की दुकान में आग लग गई थी जहां लाखों का सामान जलकर राख हो गया था साथ ही आग की घटना को लेकर के बाइक से आ रहा विजय दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया था जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है परिवार के ऊपर इस दुख की घड़ी को लेकर विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर कुशल क्षेम पूछा एवं घायल विजय के चल रहे इलाज की जानकारी ली इस दौरान विधायक ने कहा यह बहुत ही दुखद घटना हुई है जिसका हल हम सभी लोग मिलकर निकाल सकते हैं मदद कर फिर से परिवार का व्यापार खड़ा कर सकते हैं।वहीं व्यापारियों से अपील भी किया कि सभी लोग मिलकर मदद करें एवं मैं स्वयं इस परिवार का मदद करूंगा इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने तहसीलदार एवं जिलाधिकारी से छति पूर्ती के लिए बात भी की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव रामविलास गुप्ता राहुल चौहान बिरजू अग्रहरि पूर्व प्रधान संतोष यादव अरुण यादव रामश्रम पाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे0
0
Report
जालौन में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूली वैन,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूली वैन, सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलटी बच्चों से भरी स्कूली वैन, स्कूली वैन पलटने से बच्चों में मची चीख-पुकार, हादसे में चार बच्चे हुए घायल, ग्रामीणों की मदद से छात्र-छात्राओं को वैन से निकाला गया बाहर, घायल हुए छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, श्री राधाकृष्ण सरस्वती विधा मंदिर की है दुर्घटनाग्रस्त स्कूली वैन, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां गांव के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
Orai, Uttar Pradesh:झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी ▪ एट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हाईवे किनारे मिला लहूलुहान शव। ▪ हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। ▪ प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका। ▪ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने में जुटी पुलिस। ▪ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा।0
0
Report
रथ यात्रा उत्सव आज शुरू, जगन्नाथ जी की पूजा भव्य उत्साह के साथ
Giridih, Jharkhand:रथ यात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को पुरातन शिवालय केएमआर रोड में रथ यात्रा उत्सव आज से आस्था, परंपरा और जनजीवन के अनूठे संगम के साथ शुरू हुआ। पुजारी सतीश मिश्रा ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान Jagannath, बलभद्र और बहन सुभद्रा के काष्ठ-vigrah की पूजा- अर्चना की एवं छप्पन भोग तथा महाप्रसाद प्रभु जगन्नाथ को अर्पित किया गया। तत्पश्चात भगवान का रथ पुरातन शिवालय से नगर भ्रमण के लिए निकला। लोकविश्वास है कि भगवान के रथ की रस्सी खींचने मात्र से भक्त उनके आशीर्वाद और पुण्य का भागी बनता है। नगर भ्रमण के दौरान पूरा नगर ढोल-नगाड़ों और जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पुजारी सतीश मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि से लेकर नौ दिनों तक चलने वाला इस अनुष्ठान में आस्था, लोक संस्कृति और जनजीवन का अनुपम संगम दिखाई देता है। आज के दिन प्रभु जगन्नाथ भक्तों को दर्शन देने के लिए गर्भ गृह से बाहर आते हैं। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों को दर्शन देकर मौसी बाड़ी अर्थात छोटकी काली मंडा, गांधी चौक में सात दिनों तक विश्राम करेंगे, जहाँ नित्य दिन प्रभु की पूजा- अर्चना की जाएगी। नगर भ्रमण में काफी संख्या में भक्तजन झूमते-गाते हुए जय जगन्नाथ करते चल रहे थे। साथ ही महाप्रभु का महाप्रसाद भी भक्तों ने ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील सुराणा, वार्ड पर्षद दीपक यादव, अमित मिश्रा, सुमित मिश्रा, रंजन कुमार सिन्हा, रामजी, सौरभ कुमार, सिद्धांत कुमार, उज्जवल मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।0
0
Report
नावां में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी, 14 सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन तेज
Didwana, Rajasthan:डीडवाणा जिले के नावां से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार के तहत नावां ब्लॉक में 14 जुलाई से ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी शुरू कर दी गई है। आज कार्यकर्ताओं ने बाग के गणेश मंदिर से पैदल मार्च निकालते हुए उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रुलानिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक केंद्रों पर तालाबंदी जारी रहेगी।\n\nआंगनबाड़ी कर्मियों ने नियमित कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम 26 हजार रुपए मानदेय देने, समय पर वेतन भुगतान, 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने और सेवानिर्वत्ति पर 10 लाख रुपए ग्रेच्युटी सहित कुल 14 सूत्रीय मांगें सरकार के सामने रखी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
