श्रावस्तीः बीजेपी विधायक ने जरूरतमंदों को दिया कंबल
Bhinga, Uttar Pradesh:शीतलहर को देखते हुए इकौना इलाके के सीताद्वार में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने जरूरतमन्दों को कम्बल दिया। इस कार्यक्रम में विधायक राम फेरन पांडेय और एसडीएम इकौना की मौजूदगी में जरूरतमन्दों को 400 कम्बल बांटे गए। इस दौरान बीजेपी विधायक ने उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इस कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी भी देखने को मिली।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
