icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोबर से गणेश: कोटा में 200 इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण संदेश

Kota, Rajasthan:गोबर से गणेश, पर्यावरण संरक्षण का संदेश कोटा के गायत्री आश्रम में अनोखी पहल, 200 प्रतिमाएं घर-घर पहुंचीं कोटा। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शहर के बोरखेड़ा स्थित गायत्री आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश दिया गया। आश्रम परिसर में इस बार गोबर से निर्मित इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर 11 बालिकाओं का बाल संस्कार विधि से पूजन किया गया और उन्हीं के हाथों से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई। आश्रम के प्रधान संचालक एवं संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि गायत्री आश्रम में वर्ष 1965 से ही गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में स्थापित करने के लिए गोबर से बनी करीब 200 छोटी प्रतिमाएं वितरित की गईं। इन प्रतिमाओं की सबसे बड़ी खासियत इनका विसर्जन है। अनंत चतुर्दशी के दिन इन प्रतिमाओं को नदियों में बहाने के बजाय घर पर ही गमले में विसर्जित किया जाएगा। इससे प्रतिमा प्राकृतिक रूप से मिट्टी में घुल जाएगी और जल प्रदूषण भी नहीं होगा। आश्रम प्रबंधन ने सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी आस्था और भक्ति के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी अवश्य लें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जाहिल बताने वाले आरजेडी नेता सैय्यद जुनैद गिरफ्तार, पीएम के जन्मदिन पर आपत्तिजनक पोस्ट

Munger, Bihar:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने और जाहिल बताने वाले आरजेडी नेता सैय्यद जुनैद गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर केस दर्ज। बीजेपी नेता बोले धारा 370 और तीन तलाक से इन्हें खुन्नस, अरब देशों में सम्मानित पीएम का अपमान निंदनीय। मुंगेर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुंगेर जिले के राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजद नेता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गुरुवार को एक के बाद कई पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक पर किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे फ्रॉम अंधभक्त, जाहिलों का जन्मदिन मनाने से अच्छा हमलोग महान लोगों को याद करें, मनुहासिया के दिन रुपया गिर गया, हैप्पी विनाश डे टू यू सहित कई पोस्ट किए। वहीं उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना काल में जैसे थाली बजाकर गो कोरोना बोला था वैसे ही आज 17 सितंबर को दीया,अगरबत्ती और लाइट जलाकर गो महामानव का नारा लगाएं यह देशहित में अच्छा होगा और हर भारतीयों के लिए भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा है कि अगर गो महामानव का मंत्र काम कर जाता है तो देश फिर महान हो जायेगा और विश्वगुरु हो जायेगा। वहीं देखते ही देखते आरजेडी नेता का पोस्ट वायरल हो गया और जब इसकी जानकारी बीजेपी नेताओं के पास पहुंची तो सैयद जुनैद मखमूर पर कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने मामले की जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद को दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजद नेता को उसके घर से हिरासत में लिया। बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि इस तरह की हरकत से बीजेपी नेताओं में आक्रोश है। प्रधानमंत्री पद इस देश का गौरव है और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता प्रधानमंत्री की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पीएम को जाहिल बता रहे हैं। इन लोगों को मोदी जी से खुन्नस होना स्वाभाविक है क्योंकि कश्मीर से धारा 370 हट गया है, तीन तलाक पर रोक लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद चलता है लेकिन आप एक संवैधानिक पद पर बैठे देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मजबूत,लोकप्रिय नेताओं में से एक के खिलाफ ऐसी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि अरब, कतर, ओमान, दुबई, सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथों हाथ लिया जाता है और उन्हें निशान ए जेड से सम्मानित किया जाता है और पूरी दुनिया उन्हें सम्मान करती है और आप किसकी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा निंदनीय है और मैंने एसपी मुंगेर से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाना ही पड़ेगा क्योंकि इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों में काफी रोष है और इससे सांप्रदायिक माहौल भी खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। मेरी भाषा पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

झाझा के स्कूल घोरीकवा में छत पर पढ़ाई, रेलिंग नहीं, बच्चे खतरे में

Jamui, Bihar:जमुई : बिहार सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा के भी बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन झाझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरीकवा की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती है। विद्यालय में 663 बच्चों का नामांकन और सात शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन बच्चों के लिए महज पांच क्लासरूम हैं। लिहाजा कमरों में जगह नहीं मिलने पर छोटे-छोटे बच्चे बरामदे और जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। दरअसल, सबसे गंभीर स्थिति स्कूल की छत पर है। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण छत के ऊपर बने कमरे के पास खुले हिस्से में बेंच-डेस्क लगाकर ढाई दर्जन से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। छत के किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग तक नहीं है। ऐसे में जरा सी चूक नौनिहालों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऊपर लगाए गए बेंच-डेस्क भी क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। छत पर पढ़ रहे बच्चों ने बताया कि वहां बैठने में उन्हें डर लगता है। रेलिंग नहीं होने के कारण हमेशा गिरने की आशंका बनी रहती है। बच्चों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल छत पर रेलिंग लगाने, अतिरिक्त क्लासरूम बनाने और स्कूल परिसर में बाउंड्री कराने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार ने भी माना कि विद्यालय में 663 बच्चे हैं, जबकि महज पांच क्लासरूम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कमरों की कमी के कारण बच्चों को जमीन और छत पर बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। अतिरिक्त क्लासरूम के लिए विभाग से मांग की गई है। वहीं छत पर रेलिंग लगवाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। हालांक, सवाल यह है कि जब छत पर सुरक्षा रेलिंग नहीं है तो बच्चों को वहां बैठाने की अनुमति कैसे दी गई? फिलहाल, स्कूल में कमरों की कमी अपनी जगह है, लेकिन उससे भी बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा का है। लिहाजा शिक्षा विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल छत की घेराबंदी और सुरक्षित कक्ष उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना होगा.
0
0
Report

राजौरी आतंकी मॉड्यूल: LeT लॉजिस्टिक नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

Jammu, राजौरी टेरर मॉड्यूल अपडेट राजौरी, 17 सितंबर। राजौरी के धर्मसाल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 95/2026 के तहत आतंकी मॉड्यूल की आगे की जांच में सामने आया है कि कोट चरवाल के रहने वाले तीनों आरोपी कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े लॉजिस्टिक सपोर्ट मॉड्यूल का हिस्सा थे। 1. मोहम्मद आजम, पुत्र अली बहादुर 2. जाकिर हुसैन, पुत्र गुलाम हुसैन 3. मोहम्मद मुश्ताक, पुत्र मोहम्मद इकबाल जांच के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन से जुड़े आतंकियों को पनाह दी और उनकी आवाजाही में मदद की। जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की मदद करने, उन्हें पनाह देने और उनकी आवाजाही को सुगम बनाने में भी आरोपियों की कथित भूमिका थी। जांच में आगे खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई आतंकी समूहों को ठिकाना और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई तथा राजौरी-रियासी जिलों और पीर पंजाल क्षेत्र से होते हुए शोपियां तक उनकी आवाजाही में मदद की। जांच के दौरान आज 17 सितंबर 2026 को आरोपियों के खुलासे पर एक पिस्तौल, एक मैगजीन और गोला-बारूद के अलावा दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कोटा: आयुक्त ने नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड व RDF प्लांट निरीक्षण कर ठेकेदारों को नोटिस

Kota, Rajasthan:लिगेसी वेस्ट निस्तारण में देरी पर संवेदक को नोटिस: निगम आयुक्त ने किया नांता व निर्माणाधीन लिंक रोड का निरीक्षण आरडीएफ प्लांट के कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी, लिंक रोड में घुमाव कम रखने के दिए निर्देश ​कोटा। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड, आरडीएफ प्लांट और निर्माणाधीन लिंक रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में लापरवाही और धीमी गति पाए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने संबंधित संवेदकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए。 ​कचरा निस्तारण और आरडीएफ प्लांट पर सख्ती नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड में 2.5 लाख क्यूबिक मीटर लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी काम अधूरा रहने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी कर शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के आदेश दिए। इसके अलावा, नांता में कचरे का व्यवस्थित पृथक्कीकरण न होने तथा आंवली क्षेत्र में आरडीएफ प्लांट निर्माण की धीमी रफ्तार को देखते हुए संबंधित संवेदक को दोनों कार्यों के लिए नोटिस थमाने के निर्देश दिए। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रस्तावित 13.33 लाख क्यूबिक मीटर कचरा निस्तारण के लिए आरटीयू से जल्द सर्वे कराने का फॉलोअप लेने को भी कहा। ​लिंक रोड निरीक्षण व तकनीकी निर्देश इसके पश्चात आयुक्त ने कैथूनीपोल से अभय कमांड सेंटर तक बन रही लिंक रोड का जायजा लिया। उन्होंने स्टील ब्रिज व साजीदेहड़ा नाले पर बन रही एलिवेटेड सड़क की समीक्षा करते हुए यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क के घुमाव न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। सेंट पॉल स्कूल के पास प्रस्तावित सर्किल की डिजाइन तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।
0
0
Report

ऋषिकेश में डिजिटल टैक्स के विरोध में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Rishikesh, Uttarakhand:डिजिटल लेनदेन पर 'टैक्स' की मार? ऋषिकेश में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन! डिजिटल इंडिया के दौर में क्या अब ऑनलाइन पेमेंट करना भी महंगा होने वाला है? डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में ऋषिकेश की सड़कों पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की इस नीति का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। व्यू.ओ : प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर सौरव दुबे ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले आम जनता और छोटे दुकानदारों को डिजिटल भुगतान की आदत डाली और अब चुपके से टैक्स वसूलने का रास्ता बना रही है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि अगर दुकानदारों और व्यापारियों पर यह टैक्स थोपा गया, तो वे सामान के दाम बढ़ा देंगे। यानी घूम-फिरकर महंगाई का असली बोझ आम उपभोक्ता को ही उठाना पड़ेगा। युवा कांग्रेस ने दो टूक मांग की है कि UPI और किसी भी डिजिटल लेनदेन पर टैक्स न लगाया जाए और इस नीति को तुरंत वापस लिया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top