श्रावस्ती- एयरपोर्ट पर किसी भी विमान हाईजैक सम्बंधी घटना से निपटने हेतु की गई एंटी मॉक-ड्रिल
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती :पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में थाना एनएमपीटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रावस्ती हवाई अड्डे पर आज एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमेंं पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन ने भाग लिया। उद्देश्य था हाइजैकिंग जैसी गंभीर आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता का परीक्षण करना। इस तरह की मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी विभाग का समन्वय बनाकर किसी भी आपात स्थिति से सफलता पूर्वक निपटना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
