271831
Shravasti - मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला ,आरोपी चाचा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट इलाके में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से नेपाल भागने की फिराक में था , तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरा गांव के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार के लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा घुमंतू समुदाय को समय देने की मांग, प्रशासन से 2-3 महीने की मोहलत मांग
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के विभिन्न इलाकों में सड़कों के किनारे लोग बरसों से कब्जा जमाए हुए हैं। घुमंतू समाज के इन लोगों को यमुनानगर नगर निगम द्वारा जगह खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से यहां रह रहे हैं। इस दौरान उनके राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड यही के बने हुए हैं। अब वह अचानक से कहीं और कैसे जाएंगे। इस दौरान एसआईआर का काम चल रहा है, वह भी प्रभावित होगा, बच्चे स्कूल जा रहे हैं वह भी प्रभावित होंगे। उन्होंने प्रशासन से इसके लिए समय दिए जाने की मांग की।0
0
Report
AI आवाज से फर्जी डॉ. सायली बनाकर 11.86 लाख की ठगी: Nashik में मामला
Nashik, Maharashtra:लग्नासाठी जोडीदाराचा शोध घेणं एका डेंटिस्ट डॉक्टरला चांगलंच महागात पडलं... मॅट्रिमोनिअल ॲपवर भेटलेली 'डॉ. सायली पाटील'... तिचा गोड आवाज... मनमोहक फोटो... आणि लग्नाची स्वप्नं दाखवत या डॉक्टरकडून तब्बल ११ लाख ८६ हजार ५६१ रुपये उकळण्यात आले... मात्र, पोलिसांच्या तांत्रिक तपासात या 'सायली'च्या नावामागचं धक्कादायक सत्य समोर आलं... कारण, 'सायली' नावाची महिला नसून तिच्या नावाने प्रोफाइल तयार करणारा संशयित 'संकेत चव्हाण' नावाचा एक तृतीयपंथी निघाला असल्याचं तपासात समोर आलंय... नाशिकच्या अंबड परिसरात राहणारे आणि स्वतःचं डेंटल क्लिनिक चालवणारे एक अविवाहित डॉक्टर... आयुष्याचा जोडीदार शोधण्यासाठी त्यांनी एका मॅट्रिमोनिअल ॲपवर नोंदणी केली...याच ॲपवर त्यांनी 'डॉ. सायली पाटील' नावाचं प्रोफाइल दिसलं... प्रोफाइलवरील फोटो आणि माहिती आवडल्यानंतर डॉक्टरांनी दिलेल्या मोबाईल क्रमांकावर संपर्क साधला... इथूनच सुरू झाला फसवणुकीचा धक्कादायक खेळ... समोरच्या व्यक्तीने एआय व्हॉइस तंत्रज्ञानाचा वापर करत महिलेच्या आवाजात डॉक्टरांशी संवाद साधला... कधी मधाळ आवाजात बोलणारी 'सायली'... तर कधी तिचा भाऊ, काका आणि चुलता म्हणून वेगवेगळ्या व्यक्तीांचा बनाव... एवढंच नाही, तर नाशिकमधील काही प्रतिष्ठित डॉक्टरांची नावं घेत त्यांना आपले नातेवाईक असल्याचं सांगण्यात आलं... त्यामुळे डॉक्टरांचा या व्यक्तीवरचा विश्वास आणखी वाढला... त्यानंतर शहरातील एका नामांकित हॉटेलमध्ये रिंग सेरेमनी आणि लग्नाचं आमिष दाखवण्यात आलं...आणि या विश्वासाच्या जोरावर वेगवेगळ्या कारणांनी डॉक्टरांकडून पैसे मागण्यात आले...थोडेथोडके नाही... तर तब्बल ११ लाख ८६ हजार ५६१ रुपये!पैसे दिल्यानंतर मात्र संशय निर्माण झाला... डॉक्टरांनी याप्रकरणी अंबड पोलिसांकडे फिर्याद दाखল केली... एआय तंत्रज्ञानाचा गैरवापर झाल्याचं समोर आलंय...फोटो एका तरुणीचे... नाव एका डॉक्टर महिलेचं... आवाज एआयच्या माध्यमातून बदललेला... आणि नातेवाईक म्हणून वेगवेगळ्या व्यक्तींचा बनाव...म्हणजेच, समोरची व्यक्ती प्रत्यक्षात कधीच भेटली नसतानाही केवळ डिजिटल ओळख, आवाज आणि फोटोच्या माध्यमातून विश्वास निर्माण करून लाखो रुपये उकळण्यात आले...लग्नासाठी ऑनलाइन जोडीदार शोधताना फक्त प्रोफाइल आणि फोटोवर विश्वास ठेवणं किती महागात पडू शकतं, याचा धक्कादायक नमुना नाशिकमध्ये समोर आलाय...मट्रिमोनिअल ॲप वरची ओळख... एआयचा बदललेला आवाज... लग्नाचं आमिष... आणि तब्बल ११ लाखांची फसवणूक... आता या संपूर्ण प्रकरणाचा तपास अंबड पोलीस करत असून, या फसवणुकीमागे आणखी किती जणांचं नेटवर्क आहे, याचा उलगडा होणं बाकी आहे...0
0
Report
सूरजपुर के शिक्षकों का 5-सूत्री प्रदर्शन, TET हटाने और वेतन-राजपत्र संशोधन की मांग
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर 5 सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन TET की अनिवार्यता समाप्त करने समेत पूर्व सेवा की गणना केंद्रीय वेतनमान और राजपत्र संशोधन की मांग कर रहे मांग शिक्षकों ने सरकार से मांगों को त्वरित निराकरण की उठाई मांग प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रंगमंच में सभी शिक्षक कर रहे प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
जालना में गल्हाटी परियोजना से जायकवाड़ी तक पानी पहुँचाने की किसानों की मांग
Jalna, Maharashtra:जालना : गल्हाटी प्रकल्पात उपसा सिंचन योजनेद्वारे पाणी आणून सोडा, शेतकऱ्यांची मागणी अँकर :जालना जिल्ह्यातील अंबड तालुक्यातील गल्हाटी प्रकल्पात उपसा सिंचनाद्वारे जायकवाडी प्रकल्पात पाणी आणण्यात यावं या मागणीसाठी गल्हाटी धरण संघर्ष समितीच्या वतीने रॅली काढण्यात आली.या रॅली दरम्यान संघर्ष समितीच्या पदाधिकाऱ्यांनी जायकवाडी प्रकल्पाच्या डाव्या कालव्यातून घागरीने पाणी आणून कोरड्या पडलेल्या धरणात आणून टाकलं.कोरड्या पडलेल्या गल्हाटी धरणात उपसा सिंचन योजन योजना राबवून पाणी आणून सोडावे अशी शेतकऱ्यांची मागणी आहे मात्र सरकार या मागणीकडे दुर्लक्ष करत असल्याचा आरोप शेतकऱ्यांनी केला आहे...0
0
Report
देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी डंडे चल रहे हैं। पड़ताल के अनुसार वीडियो देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोंह चौराहे का है, जहां आज राष्ट्रीय सोशल मीडिया के सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी का देवरिया आगमन हुआ था। उन्हीं के स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी। जानकारी के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया के सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी जो देवरिया जनपद के रहने वाले हैं, वह आज देवरिया आ रहे थे। गोरखपुर एयरपोर्ट पर नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दो नेताओं के ड्राइवर के बीच विवाद हुआ और उसके बाद यह विवाद बढ़ा। खरोंह चौराहे पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कहें कि कुछ लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। वही इस मामले पर बीजेपी का कोई भी नेता कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं है।0
0
Report
रतलाम में ढाई करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, तीन आरोपी फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कार भी बरामद की है। मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। कालूखेड़ा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की धरपकड़ के दौरान फायरिंग भी की गई है। मामले की तफ्तीश में जुटी है। बटवाड़ा के इसी थाना क्षेत्र में जनवरी माह में एमडी फैक्ट्री भी पकड़ी जा चुकी है, और अब इसी थाना क्षेत्र में ढाई करोड़ की एमडी पकड़ी गई है।0
0
Report
Advertisement
पार्वती नदी में डूबे 32 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Dholpur, Rajasthan:सखवारा पार्वती नदी में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के सखवारा गांव के पास बह रही पार्वती नदी में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनियां कस्बे के वार्ड नंबर 2 निवासी विजय पुत्र हीरालाल कुशवाह उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय पार्वती नदी की तरफ गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने नदी में तलाश की लेकिन पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कौलारी थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सखवारा चौकी पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी में पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, अभी तक किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
कांग्रेस वार्ड प्रत्याशी चयन: तीन चरणों में रायशुमारी, 27 अगस्त तक पैनल तैयार
Jodhpur, Rajasthan:एंकर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी तीन चरणों में वार्ड प्रत्याशियों का चयन कर रही है। पहले चरण में पर्यवेक्षकों ने वार्डों में जाकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। दूसरे चरण में दावेदारों से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन लिए गए। ऑफलाइन आवेदन छह ब्लॉक अध्यक्षों और शहर जिला कांग्रेस कार्यालय के माध्यम से लिए गए। अब तीसरे चरण में पर्यवेक्षक दावेदारों से वन-टू-वन संवाद कर रहे हैं। मंगलावर को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के दावेदारों से पर्यवेक्षक मोहन सिंह ने व्यक्तिगत मुलाकात कर आवेदन और जरूरी जानकारी ली। शाम को जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों से पर्यवेक्षक मनोज चौधरी संवाद करेंगे। वहीं बुधवार सुबह सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों से पर्यवेक्षक हरिनारायण चौधरी मुलाकात करेंगे। पर्यवेक्षक मोहन सिंह ने बताया कि दावेदारों के आवेदन लेने के साथ उनका फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि दावेदार ने कांग्रेस के लिए पहले क्या काम किया है और पार्टी की विभिन्न समितियों में उसकी क्या भूमिका रही है। दावेदार की राजनीतिक पृष्ठभूमि और सक्रियता की भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। प्रयास है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका मिले और ऐसे उम्मीदवार सामने आएं जो “जिताऊ और टिकाऊ” हों। महापौर पद को देखते हुए प्रत्याशियों की सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि और जीत की क्षमता का भी आकलन किया जा रहा है। सभी दावेदारों से संवाद के बाद जिला कांग्रेस, ब्लॉक पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं, विधानसभा-लोकसभा प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर 27 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर से अंतिम निर्णय के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। बाइट - मोहन सिंह हटेला, कांग्रेस पर्यवेक्षक, सरदारपुरा विधानसभा.0
0
Report
लोक के गढ़ के रास्ते पर लगे गेट के खिलाफ सर्वसमाज नेigner किया ज्ञापन; गेट हटाने का नोटिस जारी
Sikar, Rajasthan:नगर के गढ़, बालाजी और भैरूजी मंदिर के रास्ते पर लगा गेट, सर्वसमाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, नगरपालिका ने गेट को अवैध मानते हुए नोटिस चस्पा किया। लक्ष्मणगढ़ नगर के बीचोंबीच 220 वर्ष पूर्व ऐतिहासिक गढ़ के पास स्थित बालाजी मंदिर और भैरूजी मंदिर के मुख्य रास्ते पर लोहे का विशाल गेट लगाकर रास्ता बंद करने के विरोध में temple पुजारीयों के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की। बताया गया है कि 220 वर्ष पूर्व नगर के संस्थापक रावराजा लक्ष्मणसिंहजी ने विक्रम संवत 1862 में गढ़ निर्माण करवाया था और इसके साथ ही गढ़ पर बालाजी और भैरूजी के मंदिर भी बनवाए गए थे, ताकि दर्शनार्थी और पर्यटकों का आवागमन बना रहे। हालांकि 1961 में गढ़ को बचान कर दिया गया था जो निजी संपत्ति है। मौजूदा स्थिति में गढ़ के आमरास्ते को बंद करने से दर्शनार्थियों और पर्यटकों को मुश्किलें हो रही थीं। सर्वसमाज की ओर से ज्ञापन देने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने गढ़ के रास्ते पर लगे गेट को अवैध मानते हुए 24 घंटे में हटाने का नोटिस जारी किया है। बाइट 1: सुभाष जोशी, पुजारी गढ़ के बालाजी मंदिर लक्ष्मणगढ़0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में फर्जी रसीद से कंपनी को नुकसान, संजय मौर्य गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में फर्जी रसीदों के जरिए कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी में काम करता था और ग्राहकों से ऋण की किस्त वसूलने के बाद रकम कंपनी में जमा करने के बजाय अपने निजी कामों में खर्च कर देता था। इतना ही नहीं, ग्राहकों को गुमराह करने के लिए मोबाइल से कंपनी की रसीदों को एडिट कर उन्हें उपलब्ध कराता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंडी होटल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार मौर्य पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी में कार्य करता था। उसका काम कंपनी के ऋणधारियों से ऋण की किस्त और अन्य देय धनराशि वसूलकर कंपनी में जमा कराना था। आरोप है कि आर्थिक लालच में संजय ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी में जमा नहीं करता था और उसे अपने निजी कामों में खर्च कर देता था। अपने इस कृत्य को छिपाने के लिए वह मोबाइल फोन की मदद से कंपनी की रसीदों को एडिट और परिवर्तित करता था, फिर वही रसीदें ग्राहकों को दे देता था, जिससे ग्राहकों को रकम कंपनी में जमा होने का भरोसा बना रहता था। पुलिस के अनुसार इस तरीके से कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान 24 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चंडी होटल के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार मौर्य, निवासी ग्राम शिवखरी, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव और आरक्षी अमित कुमार शुक्ला शामिल रहे।0
0
Report
जामताड़ा-दमका अस्पताल में प्रसव के बाद मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है。 वही मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस बल भेजी गई है लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
मंदसौर अस्पताल में कुत्ते ने बैग चुराकर लावारिस मिलने पर हड़कंप
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है यहाँ के जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में से एक बैग चोरी हो गया जिसमें तकरीबन चार लाख रुपए के जेवर भी थे थाने में शिकायत की गई और जब सीसीटीवी देखा गया तो पुलिस भी हैरान रह गई वार्ड में से एक कुत्ता बैग को उठाकर ले गया थोड़ी देर बाद बैग अस्पताल परिसर से ही लावारिस पड़ा मिल गया हालांकि महिला को उसके जेवर और बैग तो मिल गया लेकिन अस्पताल के वार्ड में कुत्तों के बेरोक टोक घूमने और उसके द्वारा चोरी करने की घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा किया है0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खेत में सांप डसने से किसान रामजी की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव में खेत पर काम कर रहे 56 वर्षीय किसान रामजी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, रामजी रोज की तरह खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। रामजी खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियाँ हैं। परिवार के मुख्य सहारे की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं।0
0
Report
रक्षाबंधन पर महंगाई बढ़ी, शक्कर-गुड़ के दाम मिठाइयों की कीमत बढ़ाने लगे
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। रक्षाबंधन का त्योहार करीब है और बाजार राखियों से सजने लगा है। बहनें भाई की कलाई पर प्यार की राखी बांधने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इस बार त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। खैरागढ़ जिले में शक्कर का भाव करीब 75 रुपये किलो, जबकि गुड़ 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है。 रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। ऐसे में मिठाई दुकानदारों के लिए यह त्योहार कारोबार का बड़ा मौका होता है। लेकिन महंगी शक्कर और गुड़ ने मिठाई की लागत बढ़ा दी है। दुकानदारों का कहना है कि शक्कर के साथ दूध, मावा, ड्राय फ्रूट्स और अन्य सामग्री के दाम भी बढ़े हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मिठाइयों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है। दुकानदारों को जहां रक्षाबंधन पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है, वहीं ग्राहकों की चिंता अलग है। उनका कहना है कि त्योहार पर मिठाई खरीदना जरूरी है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। किराना दुकानदार भी मानते हैं कि रोजमर्रा की जरूरतों की कीमत बढ़ने से ग्राहक अब सामान खरीदने से पहले कई बार सोच रहे हैं। यानी इस रक्षाबंधन रिश्तों में मिठास बरकरार रहेगी, लेकिन मिठाई की मिठास जेब पर भारी पड़ सकती है। बहन की राखी तो भाई की कलाई पर सजेगी, मगर मिठाई के डिब्बे का वजन खरीदने से पहले ग्राहक जरूर तौलेंगे。 बाइट - दुकानदार , ग्राहक0
0
Report
Advertisement
