श्रावस्ती में दुर्गा विसर्जन और जुमे की नमाज़ एक दिन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम जारी
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुमे की नमाज़ को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। वहीं, ड्रोन कैमरे के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसपी ने खुद मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी राहुल भाटी ने अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध या गलत जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का दावा है कि शांति और सौहार्द्र के माहौल में धार्मिक आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराया जाएगा。हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धलडंगा मोड़ पर सौंथाली छात्रों का प्रदर्शन, बीएड शुरू कराने की मांग पर सड़क जाम
Bankura, West Bengal:সাঁওতালি মাধ্যমিক বিএড চালুর দাবিতে ধলডাঙ্গা মোড়ে রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভ সাঁওতালি মাধ্যমে ছাত্র-ছাত্রীদের। এর ফলে অবরুদ্ধ হয়ে পড়ে বাঁকুড়া বিষ্ণুপুর,বাঁকুড়া পুরুলিয়া,বাঁকুড়া সিমলাপাল সহ একাধিক জাতীয় ও রাজ্য সড়ক।मिर्जापुर: ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी लवकुश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लवकुश पटेल का आरोप है कि एएनएम के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लवकुश पटेल के अनुसार, 29 तारीख की रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम की सलाह पर वह अपनी पत्नी को एएनएम के निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पूरी रात महिला को रखा गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित के मुताबिक, निजी अस्पताल में जांच के दौरान नवजात शिशु मृत पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अत्यधिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की बच्चेदानी फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
