Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shravasti271805
श्रावस्ती में विवाहिता की मौत: ससुराल पर हत्या के आरोप, जांच जारी
SKSANTOSH KUMAR
Jan 07, 2026 09:45:48
Shravasti, Uttar Pradesh
फांसी के फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश यूपी के श्रावस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकर गांव का है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के परिजन का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाता था और इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। बाइट - राम निवास, मृतका का पिता।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Jan 08, 2026 13:12:34
Noida, Uttar Pradesh:स्लग - सीएम धामी के प्रयासों से ​चम्पावत में लगेगी एमआरआई मशीन स्थान - चंपावत रिपोर्ट - ललित मोहन भट्ट एंकर/वीओ - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से चम्पावत जनपद को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया परियोजना (Emergency Care Response Project) के अंतर्गत 50 बेडेड अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष सहित यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ को स्पष्ट निर्देश दिए कि लगभग ₹2022.90 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर, गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी इस परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट में 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, 1 एमआरआई कक्ष, 1 एक्स-रे कक्ष सहित अन्य उन्नत चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को जनपद स्तर पर ही उच्च स्तरीय उपचार प्राप्त हो सकेगा और बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता में उल्लेखनीय कमी आएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई मशीन की स्थापना को लेकर विशेष सावधानी बरतने तथा विशेषज्ञों की निगरानी में इंस्टॉलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। उल्लेखनीय है कि इस क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा CSR मद से एमआरआई मशीन की स्थापना की जा रही है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्ण होने के उपरांत जनपद चम्पवत की स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाएगी तथा आमजन को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर जीवनरक्षक सिद्ध होगी। निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल के सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। बाइट - 1 - मनीष कुमार - डीएम चंपावत
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Jan 08, 2026 13:11:15
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस की आज हुई मैराथन बैठक और कवर्धा में चूहे के हजारों क्विंटल धान खाने के मसले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के एस चौहान ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी बैठकें देश, प्रदेश के हित को लेकर नहीं होती बल्कि आपसी झगड़े सुलझाने और आपसी हित के लिए होती है. जी राम जी बिल के मसले पर कांग्रेस बैकफुट पर है, इसलिए कुछ भी कह रही है वहीं करोड़ों के हजारों क्विंटल धान को चूहे खाने के मसले पर कहा कि इस साल पिछले साल के कम धान शॉर्टेज है, ये अच्छी स्थिति है, व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा तभी ये स्थिति बनी है, कांग्रेस धान के मसले पर सियासत करती है, कांग्रेस ने कभी धान उतना नहीं खरीदा जितना भाजपा सरकार ने अभीतक खरीद लिया है
0
comment0
Report
MNMAYUR NIKAM
Jan 08, 2026 13:11:02
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Jan 08, 2026 13:10:24
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Jan 08, 2026 13:09:29
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:अरशद मदनी को गिरफ़्तार करो ( अरशद मदनी के भड़काऊ भाषण पर सनातनी हुए नाराज, स्वामी यशवीर जी महाराज ने अरशद मदनी को गिरफ्तार कर जेल में डालने की सरकार से की मांग, अरशद मदनी को चेतावनी देते हुए यशवीर जी महाराज ने कहा कि अगर इस बार उन्होंने हिंदुओं को गद्दार कहा तो दारूल उलम में उन्हें घेर कर सनातनी धरने पर बैठ जाएंगे ओर उन्हें वहां से निकलने नहीं देंगे। एंकर - जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी द्वारा हाल ही में महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया गया था। जानकारी के मुताबिक जिसमें उन्होंने कहा था कि आज चुप रहे तो कल देश की शांति खतरे में होगी कौन माइका लाल है जो ये कह सकता है की 20 करोड़ मुसलमानों के धर्म से आज़ाद कर के हिन्दू राष्ट्र बना लेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर नफरत की सियासत कर रहे है घर वापसी की बात कर रहे है ऐसे लोग देश के वफ़ादार नही बल्कि चैन ओर सकून के साथ गद्दारी करने वाले है। अरशद मदनी के इस बयान को लेकर मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर जी महाराज ने भी अपने एक बयान को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उन्होंने ये मांग करी है कि हिंदुओं को गद्दार कहने वाले अरशद मदनी को सरकार तुरंत गिरफ्तार करें और उसको जेल में डालें। ये ही नहीं यशवीर जी महाराज ने तो अरशद मदनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने फिर से हिंदुओ को गद्दार कहा तो इसको दारूल उलूम देवबंद में ही घेर कर वहीं धरने पर सनातनी बैठ जाएंगे और इसे वहां से निकलने नहीं देंगे। उन्होंने अरशद मदनी को साफ-साफ लफ्जों में कहा है कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं उनके पूर्वज पहले हिंदू ही थे जिनको जबरदस्ती इस्लाम मजहब में लाया गया और रही बात घर वापसी की तो ये कार्य निरंतर जारी रहेगा। अपनी इस वायरल वीडियो में यशवीर जी महाराज कह रहे हैं कि देवबंद के अरशद मदनी कह रहा है। कि देश में अमन चैन खतरे में है।नफरत फैलाई जा रही है। और जो हिंदू मुसलमानों की घर की वापसी कर रहे हैं। वह देश के गद्दार है। मैं अरशद मदनी से पूछता हूं। कि जब इस्लाम मजहब देश में आया है। उस समय करोड़ों करोड़ों हिंदुओं का धर्मांतरण इस्लामी तलवार के माध्यम से इस्लाम मजहब में धर्मांतरण किया गया। महिलाओं के साथ बलात्कार किया। और हिन्दुओं का कत्ल किया गया। उस समय अमन चैन खतरा में नहीं था। क्या नफरत नहीं फैलाई जा रही थी। क्या ,यदि हिंदू इनके गलत कार्यों के विपरीत आवाज उठाता है। तब नफरत की बात यह लोग करते है। और अरशद मदनी ने जो हिंदुओं को गद्दार कहा है। दोबारा गद्दार कहने का साहस ना करे। यदि इसने अबकी बार हिंदुओं को गद्दार कहा तो इसको दारूल उलूम देवबंद में ही घेर करके बैठ जाएंगे।वहां से निकलने नहीं देगे।और मैं ये भी कहना चाहता हूं। भारत में जितने भी मुसलमान हैं। उनके पूर्वज पहले हिन्दू ही थे। इनको जबरदस्ती इस्लाम मजहब में लाया गया। और घर वापसी का कार्यक्रम चलता रहेगा। और मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं। हिंदुओं को गद्दार कहने वाले इस अरशद मदनी को गिरफ्तार किया जाए। उसको जेल में डाला जाए。 वायरल वीडियो - यशवीर जी महाराज ( पीठाधीश्वर योग साधना आश्रम - मुज़फ्फरनगर )
0
comment0
Report
Jan 08, 2026 13:09:25
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में अपनी सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय कार्यशैली से मंडल के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। झांसी मंडल के टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा निरंतर, योजनाबद्ध एवं सघन टिकट जांच अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप मंडल ने टिकट जांच के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक टिकट जांच से ₹32.99 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय ₹22.18 करोड़ रही थी। इस प्रकार टिकट जांच से होने वाली आय में ₹10.81 करोड़ की वृद्धि के साथ 48.74 प्रतिशत की सराहनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई हैl
1
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Jan 08, 2026 13:08:56
0
comment0
Report
ABArup Basak
Jan 08, 2026 13:08:03
Mal Bazar, West Bengal:*ईडी हानार প্রতিবাদ জানিয়ে মালে বিক্ষোভ মিছিল তৃণমূলের। আইপ্যাক এর দপ্তরে ইডিহানার প্রতিবাদ জানিয়ে বিক্ষোভ মিছিল মালবাজার শহরে। প্রসঙ্গত উল্লেখ্য বৃহস্পতিবার সকালে কলকাতায় সুদূর আইপ্যাক এর দপ্তর ও আইপ্যাক এর কর্ণধার মনিশ জৈনের বাড়ি সহ একাধিক জায়গায় ইডির আধিকারিকেরা হানা দেয়। ইডির হানাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক শোরগোল পড়ে যায় সর্বত্র। ঘটনার পরিপ্রেক্ষিতে মনীশ জৈনের বাড়িতে রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ছুটে যান। ইডির আধিকারিকদের হানার ঘটনাকে কেন্দ্র করে রাজ্যজুড়ে বিক্ষোভ কর্মসূচির ডাক দেয় তৃণমূল কংগ্রেস। তারই পরিপ্রেক্ষিতে মালবাজার শহরে এদিন বিকালে ক্যালটেক্স মোড় এলাকা থেকে একটি মিছিল বের হয় তৃণমূল কংগ্রেস মাল শহর কমিটির উদ্যোগে। মিছিলে শহরের বিভিন্ন ওয়ার্ডের তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মী সমর্থকরা অংশগ্রহণ করেন। মিছিলের পুরভাগে থাকেন মালবাজার পুরসভার চেয়ারম্যান তথা তৃণমূল কংগ্রেস নেতা উৎপল ভাদুড়ী, তৃণমূল কংগ্রেসের মালটাউন সভাপতি পুলিন গোলদার, যুবনেতা আনন্দ লোহার, কাউন্সিলর সরিতা গিরি, লিলি পুষ্পা টোপ্পো সহ অন্যান্য নেতৃত্ব। মিছিলটি মালবাজার শহরের বিভিন্ন পথ পরিক্রমা করে অনুষ্ঠিত হয় প্রতিবাদ সভা。
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Jan 08, 2026 13:07:14
Rajpur Sonarpur, West Bengal:আইপ্যাকের অফিসে ইডি হানার প্রতিবাদে গড়িয়ায় তৃণমূলের বিক্ষোভ মিছিল গড়িয়া: আইপ্যাকের অফিসে ইডির তল্লাশি অভিযানের প্রতিবাদে বৃহস্পতিবার গড়িয়ায় প্রতিবাদ মিছিল করল তৃণমূল কংগ্রেস। দলের পক্ষ থেকে এই তল্লাশিকে রাজনৈতিক প্রতিহিংসা ও উদ্দেশ্যপ্রণোদিত পদক্ষেপ বলে অভিযোগ তোলা হয়েছে। গড়িয়া সংঘশ্রী সংঘের মাঠ থেকে শুরু হয়ে ৪৫বি বাসস্ট্যান্ড পর্যন্ত এই প্রতিবাদ মিছিল হয়। মিছিলে অংশ নেন তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মী-সমর্থকরা ও একাধিক কাউন্সিলার। হাতে প্ল্যাকার্ড, ব্যানার নিয়ে কেন্দ্রীয় সংস্থার ভূমিকার বিরুদ্ধে স্লোগান তোলেন তাঁরা। মিছিল চলাকালীন বিজেপি ও কেন্দ্রীয় সরকারের বিরুদ্ধে তীব্র সমালোচনা করা হয়। তৃণমূল নেতৃত্বের দাবি, রাজনৈতিকভাবে মোকাবিলা করতে না পেরে কেন্দ্রীয় সরকার ইডি-সিবিআইয়ের মতো সংস্থাকে ব্যবহার করে বিরোধীদের কণ্ঠরোধ করার চেষ্টা করছে। তৃণমূলের একাধিক নেতা জানান, আইপ্যাক একটি পেশাদার সংস্থা। সেখানে হঠাৎ করে ইডির অভিযান রাজনৈতিক উদ্দেশ্য ছাড়া কিছু নয়। ভোটের আগে বা গুরুত্বপূর্ণ রাজনৈতিক সময়ে এই ধরনের তল্লাশি বারবারই দেখা যাচ্ছে বলে অভিযোগ তোলা হয়। তাঁদের দাবি, মানুষ সব বুঝছে এবং এই ধরনের পদক্ষেপের জবাব ভোটবাক্সে দেবে। প্রতিবাদ মিছিল শান্তিপূর্ণভাবেই সম্পন্ন হয়। শেষ প্রান্তে সংক্ষিপ্ত পথসভায় বক্তারা কেন্দ্রের বিরুদ্ধে ক্ষোভ উগরে দেন এবং গণতন্ত্র রক্ষার ডাক দেন। তৃণমূল কংগ্রেসের তরফে জানানো হয়েছে, আগামী দিনেও এই ধরনের রাজনৈতিক হেনস্থার বিরুদ্ধে আন্দোলন চলবে।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top