Back
अरशद मदनी के भड़काऊ भाषण पर सनातनियों ने गिरफ्तारी की मांग तेज की
AMAnkit Mittal
Jan 08, 2026 13:09:29
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
अरशद मदनी को गिरफ़्तार करो ( अरशद मदनी के भड़काऊ भाषण पर सनातनी हुए नाराज, स्वामी यशवीर जी महाराज ने अरशद मदनी को गिरफ्तार कर जेल में डालने की सरकार से की मांग, अरशद मदनी को चेतावनी देते हुए यशवीर जी महाराज ने कहा कि अगर इस बार उन्होंने हिंदुओं को गद्दार कहा तो दारूल उलम में उन्हें घेर कर सनातनी धरने पर बैठ जाएंगे ओर उन्हें वहां से निकलने नहीं देंगे।
एंकर - जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी द्वारा हाल ही में महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया गया था। जानकारी के मुताबिक जिसमें उन्होंने कहा था कि आज चुप रहे तो कल देश की शांति खतरे में होगी कौन माइका लाल है जो ये कह सकता है की 20 करोड़ मुसलमानों के धर्म से आज़ाद कर के हिन्दू राष्ट्र बना लेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर नफरत की सियासत कर रहे है घर वापसी की बात कर रहे है ऐसे लोग देश के वफ़ादार नही बल्कि चैन ओर सकून के साथ गद्दारी करने वाले है।
अरशद मदनी के इस बयान को लेकर मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर जी महाराज ने भी अपने एक बयान को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उन्होंने ये मांग करी है कि हिंदुओं को गद्दार कहने वाले अरशद मदनी को सरकार तुरंत गिरफ्तार करें और उसको जेल में डालें।
ये ही नहीं यशवीर जी महाराज ने तो अरशद मदनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने फिर से हिंदुओ को गद्दार कहा तो इसको दारूल उलूम देवबंद में ही घेर कर वहीं धरने पर सनातनी बैठ जाएंगे और इसे वहां से निकलने नहीं देंगे। उन्होंने अरशद मदनी को साफ-साफ लफ्जों में कहा है कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं उनके पूर्वज पहले हिंदू ही थे जिनको जबरदस्ती इस्लाम मजहब में लाया गया और रही बात घर वापसी की तो ये कार्य निरंतर जारी रहेगा।
अपनी इस वायरल वीडियो में यशवीर जी महाराज कह रहे हैं कि देवबंद के अरशद मदनी कह रहा है। कि देश में अमन चैन खतरे में है।नफरत फैलाई जा रही है। और जो हिंदू मुसलमानों की घर की वापसी कर रहे हैं। वह देश के गद्दार है। मैं अरशद मदनी से पूछता हूं। कि जब इस्लाम मजहब देश में आया है। उस समय करोड़ों करोड़ों हिंदुओं का धर्मांतरण इस्लामी तलवार के माध्यम से इस्लाम मजहब में धर्मांतरण किया गया। महिलाओं के साथ बलात्कार किया। और हिन्दुओं का कत्ल किया गया। उस समय अमन चैन खतरा में नहीं था। क्या नफरत नहीं फैलाई जा रही थी। क्या ,यदि हिंदू इनके गलत कार्यों के विपरीत आवाज उठाता है। तब नफरत की बात यह लोग करते है। और अरशद मदनी ने जो हिंदुओं को गद्दार कहा है। दोबारा गद्दार कहने का साहस ना करे। यदि इसने अबकी बार हिंदुओं को गद्दार कहा तो इसको दारूल उलूम देवबंद में ही घेर करके बैठ जाएंगे।वहां से निकलने नहीं देगे।और मैं ये भी कहना चाहता हूं। भारत में जितने भी मुसलमान हैं। उनके पूर्वज पहले हिन्दू ही थे। इनको जबरदस्ती इस्लाम मजहब में लाया गया। और घर वापसी का कार्यक्रम चलता रहेगा। और मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं। हिंदुओं को गद्दार कहने वाले इस अरशद मदनी को गिरफ्तार किया जाए। उसको जेल में डाला जाए。
वायरल वीडियो - यशवीर जी महाराज ( पीठाधीश्वर योग साधना आश्रम - मुज़फ्फरनगर )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPramod Sharma
FollowJan 09, 2026 08:36:140
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:35:500
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 09, 2026 08:35:370
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:34:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:33:130
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:410
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowJan 09, 2026 08:31:160
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:030
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 09, 2026 08:30:360
Report
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 09, 2026 08:29:510
Report
NSNeeraj Sharma
FollowJan 09, 2026 08:29:190
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 09, 2026 08:28:270
Report
0
Report