श्रावस्ती में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी कैंप, पुलिस लाइन और जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और एसएसबी जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएमओ अजय प्रताप सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। सीएमओ ने आमजन से अपील की कि सभी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि एक यूनिट ब्लड से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी दानों में सबसे बड़ा दान है, इसलिए सबको रक्तदान करना चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|